Thursday, 24 Sep 2026 | 10:08 AM

Trending :

Messi Statue Inauguration | Patagonia Argentina

  • Hindi News
  • Sports
  • Messi Statue Inauguration | Patagonia Argentina | World Cup Record

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को 39वें जन्मदिन में उनका सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाया गया है। अर्जेंटीना के पटागोनिया के कट्राल शहर में मेसी की 85 फीट ऊंची मूर्ती का उद्धघाटन किया गया। यह दुनिया में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा है।

स्टैच्यू को बनाने में 70 हजार किलो (70 टन) स्टील का इस्तेमाल हुआ। इसे तैयार करने में 18 महीने लगे।यह सम्मान मेसी के वर्ल्डकप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के दो दिन बाद मिला।

मेसी ने सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके नाम अब 18 वर्ल्डकप गोल हो चुके हैं।

मेसी के स्टैच्यू की फोटो…

85 फीट ऊंची मूर्ति के सामने खड़े स्थानीय लोग।

कट्राल को शहर में मेसी के हजारों फैंस जुटे।

मूर्ति में 2022 वर्ल्डकप फाइनल के बाद जश्न मनाते मेसी।

2022 वर्ल्डकप फाइनल का पल दिखाती है प्रतिमा

प्रतिमा में मेसी को कतर वर्ल्डकप 2022 फाइनल के बाद घुटनों पर बैठे हुए दिखाया गया है। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में गोंजालो मोंटिएल के पेनल्टी गोल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना था।

मूर्ति में मेसी एक हाथ में अर्जेंटीना की जर्सी पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरे हाथ की उंगली आसमान की ओर उठी हुई है। गोल करने के बाद मेसी अक्सर अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा जश्न मनाते हैं।

स्थानीय कलाकार ने तैयार की विशाल प्रतिमा

61 साल के स्थानीय मूर्तिकार एल्डो बेरोइसा ने इस प्रतिमा को तैयार किया है। इससे पहले वे डायनासोर और अर्जेंटीना के स्वतंत्रता सेनानियों की विशाल मूर्तियां बना चुके हैं। बेरोइसा ने कहा, मेसी अर्जेंटीना के राजदूत हैं। एक कलाकार और अर्जेंटीनी होने के नाते यह मेरे लिए बेहद खास परियोजना थी।

भारत में बनी 70 फीट की प्रतिमा हटानी पड़ी थी

मेसी ने पिछले साल दिसंबर में भारत का दौरा किया था। इसी दौरान वेस्ट बंगाल में उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई थी। 27 दिनों में तैयार हुई उस प्रतिमा को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर स्मारकों में गिना गया था, लेकिन इसी महीने स्थानीय प्रशासन ने उसे हटाने का आदेश दे दिया। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा में प्रतिमा हिल रही थी और सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन सकती थी।

मेसी की वेस्ट बंगाल में 70 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई थी।

मेसी के सम्मान में बना नया म्यूरल

वर्ल्डकप के दौरान अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में मेसी के सम्मान में एक विशाल म्यूरल भी बनाया गया है। करीब 20 फीट चौड़ी और 18 फीट ऊंची इस कलाकृति पर 1300 प्रशंसकों ने अपने नाम लिखे हैं।

कलाकार लियोनेल गार्सिया ने 18 दिनों में यह म्यूरल तैयार किया। मेसी ने वीडियो संदेश के जरिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा, आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। जो लोग इस पहल से जुड़े और लगातार समर्थन कर रहे हैं, मैं उनका आभारी हूं।

मेसी के सम्मान में बना म्यूरल।

मेसी के सम्मान में बना म्यूरल।

—————————————— मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 24, 2026/
8:51 am

Last Updated:April 24, 2026, 08:49 IST दिल्ली एनसीआर प्रदूषण से परेशान लोग बॉडी डिटॉक्स के लिए पंचकर्म की ओर बढ़...

जान जोखिम में पर 45,000 की तनख्वाह छोड़ना मुश्किल:खाड़ी से रेमिटेंस बंद हुआ तो डूब जाएगी 2.4 करोड़ परिवारों की इकोनॉमी

April 2, 2026/
6:19 pm

जब सायरन बजता है, तो नॉर्मा टैक्टाकॉन बस दुआ करती हैं। 49 साल की नॉर्मा कतर में घरेलू कामगार हैं।...

MP Ayushman Hospitals Lose NABH Cert; Treatment Halted

April 5, 2026/
12:03 am

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी है। भोपाल,...

अनूपपुर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी:घर में रखा फ्रिज-वाशिंग मशीन समेत लाखों का सामान जला; परिजनों ने बाहर निकलकर जान बचाई

April 22, 2026/
7:57 pm

अनूपपुर जिले के ग्राम धनगवां में बुधवार दोपहर एक खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। धमाके...

पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर हमले किए:TTP कमांडर समेत 29 आतंकी मारे; एक दिन पहले कराची में आतंकी हमला हुआ था

June 29, 2026/
3:36 am

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर अटैक करने का दावा किया है। पाकिस्तान के मुताबिक, पहले खैबर पख्तूनख्वा के...

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

March 10, 2026/
9:03 pm

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच...

तमिल चुनाव: विक्ट्री की पार्टी टीवीके सभी 234 क्वार्टरों में अकेले लड़ाकू इलेक्शन, कर दी बड़ी घोषणा

March 26, 2026/
11:38 am

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर थोक सरगर्मियां तेजी से बढ़ी हैं। राजनीतिक ने चुनावी प्रचार तेज कर दिये हैं।...

2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली:उमरिया में टूटी 11 केवी लाइन से भड़की आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

April 12, 2026/
5:38 pm

उमरिया जिले की चंदिया तहसील के मझगंवा गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Messi Statue Inauguration | Patagonia Argentina

Messi Statue Inauguration | Patagonia Argentina
  • Hindi News
  • Sports
  • Messi Statue Inauguration | Patagonia Argentina | World Cup Record

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को 39वें जन्मदिन में उनका सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाया गया है। अर्जेंटीना के पटागोनिया के कट्राल शहर में मेसी की 85 फीट ऊंची मूर्ती का उद्धघाटन किया गया। यह दुनिया में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा है।

स्टैच्यू को बनाने में 70 हजार किलो (70 टन) स्टील का इस्तेमाल हुआ। इसे तैयार करने में 18 महीने लगे।यह सम्मान मेसी के वर्ल्डकप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के दो दिन बाद मिला।

मेसी ने सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके नाम अब 18 वर्ल्डकप गोल हो चुके हैं।

मेसी के स्टैच्यू की फोटो…

85 फीट ऊंची मूर्ति के सामने खड़े स्थानीय लोग।

85 फीट ऊंची मूर्ति के सामने खड़े स्थानीय लोग।

कट्राल को शहर में मेसी के हजारों फैंस जुटे।

कट्राल को शहर में मेसी के हजारों फैंस जुटे।

मूर्ति में 2022 वर्ल्डकप फाइनल के बाद जश्न मनाते मेसी।

मूर्ति में 2022 वर्ल्डकप फाइनल के बाद जश्न मनाते मेसी।

2022 वर्ल्डकप फाइनल का पल दिखाती है प्रतिमा

प्रतिमा में मेसी को कतर वर्ल्डकप 2022 फाइनल के बाद घुटनों पर बैठे हुए दिखाया गया है। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में गोंजालो मोंटिएल के पेनल्टी गोल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना था।

मूर्ति में मेसी एक हाथ में अर्जेंटीना की जर्सी पकड़े हुए हैं, जबकि दूसरे हाथ की उंगली आसमान की ओर उठी हुई है। गोल करने के बाद मेसी अक्सर अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा जश्न मनाते हैं।

स्थानीय कलाकार ने तैयार की विशाल प्रतिमा

61 साल के स्थानीय मूर्तिकार एल्डो बेरोइसा ने इस प्रतिमा को तैयार किया है। इससे पहले वे डायनासोर और अर्जेंटीना के स्वतंत्रता सेनानियों की विशाल मूर्तियां बना चुके हैं। बेरोइसा ने कहा, मेसी अर्जेंटीना के राजदूत हैं। एक कलाकार और अर्जेंटीनी होने के नाते यह मेरे लिए बेहद खास परियोजना थी।

भारत में बनी 70 फीट की प्रतिमा हटानी पड़ी थी

मेसी ने पिछले साल दिसंबर में भारत का दौरा किया था। इसी दौरान वेस्ट बंगाल में उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई थी। 27 दिनों में तैयार हुई उस प्रतिमा को दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर स्मारकों में गिना गया था, लेकिन इसी महीने स्थानीय प्रशासन ने उसे हटाने का आदेश दे दिया। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा में प्रतिमा हिल रही थी और सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन सकती थी।

मेसी की वेस्ट बंगाल में 70 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई थी।

मेसी की वेस्ट बंगाल में 70 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई थी।

मेसी के सम्मान में बना नया म्यूरल

वर्ल्डकप के दौरान अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में मेसी के सम्मान में एक विशाल म्यूरल भी बनाया गया है। करीब 20 फीट चौड़ी और 18 फीट ऊंची इस कलाकृति पर 1300 प्रशंसकों ने अपने नाम लिखे हैं।

कलाकार लियोनेल गार्सिया ने 18 दिनों में यह म्यूरल तैयार किया। मेसी ने वीडियो संदेश के जरिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा, आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। जो लोग इस पहल से जुड़े और लगातार समर्थन कर रहे हैं, मैं उनका आभारी हूं।

मेसी के सम्मान में बना म्यूरल।

मेसी के सम्मान में बना म्यूरल।

—————————————— मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket