रिहाई के बाद राजपाल यादव ने लगाई काम की गुहार:बोले- मुझे अच्छे रोल्स की तलाश है, जो फीस तय करेंगे, उसमें काम करूंगा

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 30 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से काम की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार फिर अच्छे रोल देकर उनका साथ दिया जाए। राजपाल यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान सबसे पहले उन्हें मिले समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बच्चों से लेकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों तक मुझे इंडियन सिनेमा में अपने पूरे सफर में बहुत प्यार मिला है और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। राजपाल यादव ने कहा, मुझे इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए जो भी फीस वो लोग तय करेंगे मैं काम करने के लिए तैयार हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को पूर्व में दी गई रियायतों और समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे आत्मसमर्पण किया।
Google CEO Pichai Meets PM Modi

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। समिट के इतर हुई इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है। पिचाई ‘ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। 20 फरवरी को वे इस समिट में की-नोट एड्रेस (मुख्य भाषण) देंगे। PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा की गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देगा। दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी और गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मीटिंग की। स्पेन और फिनलैंड के साथ भविष्य की तकनीक पर बात प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ भी अलग-अलग बैठकें कीं। फिनलैंड: दोनों देशों ने आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 6G, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। स्पेन: 2026 को भारत-स्पेन ‘संस्कृति, पर्यटन और AI वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। रक्षा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। PM से मिलने से मिलने के बाद मीडिया रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई दिल्ली में मीडिया रिसेप्शन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही आप अपने फोन के कैमरे और आवाज का इस्तेमाल करके रियल-टाइम में किसी भी चीज को अपनी भाषा में सर्च कर पाएंगे। मीडिया रिसेप्शन में सुंदर पिचई की 5 सबसे बड़ी बातें ₹70,000 करोड़ का निवेश: भारत और अमेरिका के बीच समुद्र के नीचे सीधी ‘इंटरनेट केबल’ बिछाई जाएगी, जिससे AI और डेटा की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी। 2 करोड़ कर्मचारियों को ट्रेनिंग: गूगल ‘कर्मयोगी भारत’ मिशन के तहत 800 जिलों के कर्मचारियों को 18 भाषाओं में AI इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देगा। ‘सर्च लाइट’ टूल: भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर आ रहा है, जिससे वे अपनी लोकल भाषा में सिर्फ बोलकर या कैमरे के जरिए फोटो खींचकर जानकारी सर्च कर सकेंगे। 1.1 करोड़ छात्रों को कोडिंग: गूगल 10,000 स्कूलों के बच्चों को कोडिंग और रोबोटिक्स सिखाएगा; साथ ही युवाओं के लिए हिंदी-अंग्रेजी में ‘AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम’ शुरू होगा। विज्ञान के लिए ₹250 करोड़: बीमारियों के इलाज और सटीक मौसम की भविष्यवाणी के लिए गूगल वैज्ञानिकों को ₹250 करोड़ ($30M) का ग्लोबल रिसर्च फंड देगा। PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया था PM मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्टार्टअप्स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की थीम पर समिट इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सभी का कल्याण, सभी का सुख) पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं। तीन ‘सूत्रों’ पर टिका है समिट का विजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है – पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)। पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे। प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना। प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
South Africa vs UAE T20 World Cup 2026 Preview – Delhi Match, Top Players & Playing XI

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश (बीच में) ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हरा दिया। टीम की इस वर्ल्डकप में लगातार चौथी जीत है। वहीं, UAE की तीसरी हार है। साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी है और UAE बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों का यह आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला था। साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। 123 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 36, रयान रिकेल्टन ने 30, ऐडन मार्करम ने 28 और क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहें। UAE के लिए मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह को 1-1 विकेट मिला। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला। कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान,सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 09:23 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया 09:20 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता 09:02 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ब्रेविस को अरफान ने आउट किया 12वें ओवर में मुहम्मद अरफान ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका का यह चौथा विकेट रहा। अरफान ने इस बार सीम-अप, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के आसपास डाली। ब्रेविस बैकफुट पर जाकर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद की तेजी से थोड़ा चकमा खा गए। शॉट बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगा और मिड-ऑफ की ओर आसान सा कैच चला गया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हर्षित कौशिक ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। ब्रेविस 25 गेंदों में 36 रन (1 चौका, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए। 08:56 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक रिकेल्टन 30 रन बनाकर आउट 11वें ओवर में साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। मुहम्मद फारूक ने रयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। फारूक ने हल्की सी छोटी लेंथ की गेंद डाली। रिकेल्टन बैकफुट पर गए और फ्लैट पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सही जगह पर नहीं रख पाए। डीप स्क्वायर-लेग पर ध्रुव पराशर ने अपनी दाईं ओर तेजी से मूव करते हुए शानदार स्लाइडिंग कैच लपका। रिकेल्टन 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 08:41 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पावरप्ले में साउथ अफ्रीका 56/2 पावरप्ले में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवाए। इस दौरान दोनों ओपनर ऐडन मार्करम (28) और क्विंटन डी कॉक (14) आउट हुए। टीम ने पहले 6 ओवर में 56 रन बनाए। 08:31 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक डी कॉक 14 रन बनाकर आउट छठे ओवर की चौथी में UAE को बड़ी सफलता मिली। मुहम्मद जवादुल्लाह ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। गेंद अच्छी लेंथ पर और ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी। डी कॉक ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट ऊंचा उठा और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से डीप की ओर चला गया। वहां सैयद हैदर ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। डी कॉक 16 गेंदों में 14 रन (3 चौके) बनाकर आउट हुए। 08:22 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक हैदर अली ने मार्करम को बोल्ड किया UAE के लिए तीसरा ओवर बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली ने फेंका। इस ओवर में ऐडन मार्करम ने 18 रन बनाए। हालांकि आखिरी बॉल पर हैदर अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मार्करम 11 गेंदों में 28 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए। यह टूर्नामेंट में किसी UAE स्पिनर का पहला विकेट भी रहा। 08:06 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका की पारी शुरू साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान 1 रन बनाए। 07:50 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश के कारण मैच में देरी 07:35 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में बारिश दिल्ली में बारिश के कारण साउथ अफ्रीका की पारी शुरू नहीं हो रही। बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही और अब मौसम साफ होता नजर आ रहा है। मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। सुपर सॉपर मशीन मैदान को सुखाने में जुटी है और जल्द ही मुकाबला दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। 07:24 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक UAE ने 122 रन बनाए UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला। 07:24 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बॉश को तीसरा विकेट 19.2 ओवर में कॉर्बिन बॉश ने अपनी तीसरी
अंतरिम जमानत के बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव:कहा- आरोपों के खिलाफ हर जगह जवाब देने के लिए उपलब्ध हूं

नई दिल्ली में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। मंगलवार को रिहाई की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आए, जिसके बाद उन्होंने उन्हें मिले लोगों के सपोर्ट का आभार जताया। बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कानूनी सवालों पर सीधे कमेंट करने से बचते हुए कहा कि पूरी जानकारी के लिए उनके वकील भास्कर उपाध्याय से पूछा जा सकता है। इंडस्ट्री-दर्शकों का भरपूर साथ- प्यार मिला राजपाल यादव ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्हें इंडस्ट्री और दर्शकों का भरपूर साथ और प्यार मिला, जिसकी बदौलत वह करीब 250 फिल्मों में काम कर सके। उन्होंने कहा कि बीते सालों में अदालत के आदेशों का पालन करते हुए वह नियमित रूप से पेश होते रहे हैं और भविष्य में भी जहां आदेश होगा, वहां उपस्थित रहेंगे। समर्थकों का आभार व्यक्त किया राजपाल ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर और उसके बाहर भी उन्हें लोगों का समर्थन मिला है। एक्टर ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई आरोप है, तो वह 100 प्रतिशत हर जगह जवाब देने के लिए उपलब्ध हैं। बातचीत के अंत में उन्होंने हाई कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया। क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को पूर्व में दी गई रियायतों और समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे आत्मसमर्पण किया।
AI Summit Delhi Overwhelmed | IT Minister Apologizes Over VIP Culture

नई दिल्ली4 दिन पहले कॉपी लिंक दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए। पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं। 70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। ‘वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया। स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए। AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए। कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं। कांग्रेस बोली- मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया। इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे: सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फेल हो गए फाउंडर्स/एग्जिबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्जिबिटर्स भूखे रहे ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी। मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं… G20 जैसी सुरक्षा: पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम 2023 में हुए G20 समिट के स्तर के हैं। अकेले कार्यक्रम स्थल पर ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फेस रिकग्निशन सिस्टम: संदिग्धों की तस्वीरों को ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ में फीड किया गया है। अगर ये किसी संवेदनशील जगह के पास दिखते हैं, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। ड्रोन और एयर डिफेंस: कार्यक्रम स्थल पर 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं। पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। हाई-टेक गैजेट्स: सुरक्षाकर्मियों को ऐसे AI स्मार्ट चश्मे दिए गए हैं, जिनमें ‘थर्मल इमेजिंग’ सिस्टम लगा है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को पहचानना आसान होगा। होटलों और पर्यटन स्थलों पर नजर: एक दर्जन से ज्यादा 5-स्टार होटलों में पुलिस कमांड रूम बनाए हैं। लाल किला, कुतुब मीनार और चांदनी चौक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा है। PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है। एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं। …………………………… ये खबर भी पढ़े… 1. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। पूरी खबर पढ़े…. 2. PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का
Hotel Rents Triple as Pichai, Altman Attend

नई दिल्ली4 दिन पहले कॉपी लिंक दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का असर अब पूरे NCR के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बिएंस’ में एक रात का किराया 6.15 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। इस मेगा इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। भारी डिमांड के कारण 18 फरवरी के लिए होटलों ने अपने रेट्स 50% से लेकर 300% तक बढ़ा दिए हैं। मेकमायट्रिप के डेटा के मुताबिक, जो कमरे मार्च के पहले हफ्ते में सस्ते मिल रहे हैं, उनकी कीमत अभी काफी ज्यादा है। 16 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी ने ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्धाटन किया। गुरुग्राम: लग्जरी सुइट्स के दाम ₹5 लाख के पार साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ती डिमांड का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम होटलों पर पड़ा है। ‘द लीला एम्बिएंस’ का पैनोरमिक सुइट 18 फरवरी के लिए 6.15 लाख रुपए (टैक्स सहित) में मिल रहा है, जबकि 9 मार्च को यही सुइट 1.9 रुपए लाख का है। इसी तरह ‘द वेस्टिन गुड़गांव’ में रॉयल सुइट का किराया 2.10 लाख रुपए पहुंच गया है, जो सामान्य तौर पर 90 हजार रुपए के करीब रहता है। ‘ली मेरिडियन’ में भी किंग बेड रूम के दाम 25,000 से बढ़कर 47,200 रुपए हो गए हैं। मिड-स्केल होटलों में भी भारी भीड़, रेट्स डबल हुए सिर्फ फाइव स्टार ही नहीं, मध्यम श्रेणी के बिजनेस होटलों के दाम भी दोगुने हो चुके हैं। सेक्टर 29 स्थित ‘लेमन ट्री प्रीमियर’ में डीलक्स रूम का किराया 13,375 से बढ़कर 26,563 रंपए हो गया है। सोहना रोड स्थित ‘रेडिसन होटल’ में भी कमरा लेने के लिए अब 12,951 की जगह 22,416 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि दिल्ली के होटल फुल होने की वजह से लोग गुरुग्राम का रुख कर रहे हैं। सेक्टर 29 स्थित ‘लेमन ट्री प्रीमियर’ में डीलक्स रूम का किराया दोगुना तक बढ़ गया है। नोएडा: यहां सबसे ज्यादा प्रतिशत में बढ़ी कीमतें किराए में सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी नोएडा में देखी जा रही है। नोएडा के ‘सावॉय सुइट्स’ में ट्विन बेड सुइट का किराया 18 फरवरी के लिए 89,208 रुपए है, जबकि 9 मार्च को यह 13,989 रुपए में उपलब्ध है। यानी यहां कीमतें 6 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई हैं। सेक्टर 62 के ‘ब्लूम होटल’ में भी किराया 6,000 से बढ़कर 15,000 रुपए के पार निकल गया है। सैंडल सुइट्स में भी कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। फरीदाबाद और सूरजकुंड में भी असर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी होटलों की बुकिंग तेज है। ‘रेडिसन ब्लू फरीदाबाद’ में सुपीरियर रूम का किराया 15,611 से बढ़कर 25,090 रुपए हो गया है। वहीं ‘ताज सूरजकुंड’ में भी मामूली बढ़त देखी गई है, जहां किराया 18,800 रुपए के करीब बना हुआ है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल की चेयरपर्सन ज्योति मयाल का कहना है कि समिट के कारण इंटरनेशनल डेलिगेट्स की संख्या बढ़ी है, जिससे ऑक्यूपेंसी लेवल पीक पर है। मोहनदास पई बोले- ₹30 लाख का किराया भारत की बदनामी इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली के कुछ होटलों में किराया 30 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस पर इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा, “30 लाख का किराया बेतुका है। यह भारत की छवि खराब कर रहा है। ऐसा लगता है जैसे हम विदेशी मेहमानों को लूट रहे हैं। होटल चेन को एक ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ बनाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भारत में कमरों की संख्या दुबई और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के मुकाबले बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होना बड़ी वजह फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के बोर्ड मेंबर अनिल कलसी ने कहा कि भारत में होटल कमरों की डिमांड सप्लाई के मुकाबले बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि एरोसिटी के दूसरे फेज में नए कमरे जुड़ रहे हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा। सरकार को चाहिए कि वह होटल मालिकों को आसानी से कैपिटल उपलब्ध कराए और होटल शुरू करने की मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाए ताकि क्षमता बढ़ाई जा सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
दिल्ली: बुद्ध विहार में साली पर हमला, आरोपी जय प्रकाश यादव गिरफ्तार | delhi police arrested coaching teacher for attacked sister in law from rohini budh vihar west mega mall

होमताजा खबरDelhi दिल्ली के रोहिणी में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने सगी साली का रेत दिया गला Last Updated:February 16, 2026, 19:05 IST Delhi Crime News: दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में एक सिरफिरे जीजा ने अपनी साली पर जानलेवा हमला कर दिया. वेस्ट मेगा मॉल के पास आरोपी ने कटर से महिला का गला रेत दिया. दिल्ली पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी टीचर को बगल की इमारत की छत से दबोच लिया. पारिवारिक विवाद के चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया. दिल्ली में जीजा ने साली का गला रेता नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 स्थित बुद्ध विहार इलाके में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अपनी ही साली का गला कटर से रेत दिया. यह घटना वेस्ट मेगा मॉल के पास पॉकेट-17 में हुई. घायल महिला को खून से लथपथ हालत में तुरंत बाबा साहेब अंबेडकर (BSA) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जो वारदात के बाद पास की ही एक बिल्डिंग की छत पर छिपा हुआ था. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12:21 बजे बुद्ध विहार थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक महिला का गला काट दिया गया है और वह गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि घायल महिला एक थेरेपी सेंटर में काम करती है और वह अपनी ड्यूटी पर थी जब उस पर यह जानलेवा हमला हुआ. छत से दबोचा गया आरोपी टीचर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने के लिए बुद्ध विहार थाने के एसआई साहिल, हेड कॉन्स्टेबल विकास सांगवान, कुलदीप, गणेश, मनदीप और कॉन्स्टेबल अजय व परमिंदर की टीम ने मोर्चा संभाला. पुलिस टीम ने आसपास की इमारतों की सघन तलाशी ली और बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी जय प्रकाश यादव को पास की एक इमारत की छत से धर दबोचा. आरोपी जय प्रकाश यादव नजफगढ़ के जनता विहार का रहने वाला है और वह एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक है. पारिवारिक कलह दिल्ली पुलिस के पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी जय प्रकाश का अपनी पत्नी जो खुद भी एक टीचर है और उसके परिवार के साथ अप्रैल 2025 से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते उसने अपनी साली को निशाना बनाया. हमले के लिए उसने कटर ब्लेड का इस्तेमाल किया था, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है. दिल्ली पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. घायल महिला फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हमले में कोई और भी शामिल था या आरोपी ने अकेले ही इस साजिश को अंजाम दिया. About the Author रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें First Published : February 16, 2026, 19:05 IST
1000 CCTV फुटेज खंगालने के बाद ड्राइवर की गद्दारी का हुआ पर्दाफाश, वैभव गांधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा | delhi police bawana businessman murder case solved five arrested mastermind encounter after scanning 1000 cctv footage

नई दिल्ली. दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में 9 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े एक कारोबारी वैभव गांधी की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक आरोपी अरुण को मुठभेड़ के बाद दबोचा, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने .32 बोर की पिस्तौल, चोरी की बाइक और कारतूस बरामद किए हैं. दिल्ली पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस हत्याकांड की नींव ‘गद्दारी’ पर टिकी थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी रविंदर उर्फ रवि, जो पहले एक अन्य व्यवसायी के पास ड्राइवर के रूप में काम करता था, वह पैसों के लेनदेन के सिलसिले में अक्सर वैभव गांधी के कार्यालय जाता था. रवि को जानकारी थी कि वैभव के पास भारी मात्रा में नकदी रहती है. फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है वैभव गांधी हत्याकांड की कहानी रवि ने यह जानकारी अपने साथी और खूंखार अपराधी संजय उर्फ ‘ताऊ’ को दी. 54 वर्षीय संजय उर्फ ताऊ पर दिल्ली और यूपी में हत्या और लूट के 60 से अधिक मामले दर्ज हैं. ताऊ ने वैभव को लूटने की साजिश रची और इसमें गाजियाबाद के रहने वाले अरुण उर्फ ‘पागल’ और संदीप पुजारी को शामिल किया. रेकी के बाद सरेआम बरसाईं गोलियां साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने जनवरी और फरवरी के महीने में तीन बार बवाना स्थित फैक्ट्री के पास रेकी की. 9 फरवरी को सुबह करीब 11:45 बजे जैसे ही वैभव गांधी अपनी कार से सेक्टर-4, DSIIDC पहुंचे, हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद बदमाश कार से तीन बैग छीनकर फरार हो गए, जिनमें लैपटॉप, फोन और डायरियां थीं. पुलिस को गुमराह करने के लिए इस दौरान सोशल मीडिया पर अमेरिका स्थित गैंगस्टरों रणदीप मलिक और अनिल पंडित के नाम से पोस्ट भी डाली गई, ताकि जांच की दिशा बदली जा सके. मुठभेड़ और गिरफ्तारी का घटनाक्रम दिल्ली पुलिस के डीसीपी हरेश्वर स्वामी की देखरेख में गठित विशेष टीमों ने दिल्ली-एनसीआर के लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस सबसे पहले मास्टरमाइंड संजय उर्फ ताऊ और मुखबिर रविंदर तक पहुंची. उनकी निशानदेही पर संदीप पुजारी और हरीश कुमार उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्य शूटर अरुण की गिरफ्तारी के लिए 14 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने जाल बिछाया. बिना नंबर की बाइक पर आ रहे अरुण ने खुद को घिरा देख पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अरुण घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपियों के नाम और प्रोफाइल 1-संजय उर्फ ताऊ (54 वर्ष): सुल्तानपुरी का निवासी, 60 से अधिक केस दर्ज, साजिश का मास्टरमाइंड. 2-अरुण उर्फ पागल (37 वर्ष): गाजियाबाद निवासी, मुख्य हमलावर, 6 केस दर्ज. 3- संदीप पुजारी (28 वर्ष): सुल्तानपुरी निवासी, हमलावर. 4- रविंदर उर्फ रवि (42 वर्ष): रोहिणी निवासी, मुख्य मुखबिर और पूर्व ड्राइवर. 5- हरीश उर्फ सोनू (45 वर्ष): लूटे गए सामान का रिसीवर.
एक फोन कॉल पर 10 करोड़ की कोठी कर ली अपने नाम, इस शख्स ने किस गैंगस्टर का नाम लेकर किया यह ‘कमाल’ | delhi police arrested vikas vicky fake gangster mansion worth 10 crore rupees property in rohini name of himanshu bhau

नई दिल्ली. दिल्ली में गैंगस्टर संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाकर अब ‘सोलो परफॉर्मर’ अपराधी भी बड़े गिरोहों का नाम लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने एक ऐसे ही शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कुख्यात ‘हिमांशु भाऊ गैंग’ का गुर्गा बताकर एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश की थी. आरोपी की पहचान 32 वर्षीय विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो नरेला के बांकर गांव का रहने वाला है. जानिए कैसे इसने आईफोन से कारोबारी को फोनकर धमकाया. फिर कारोबारी कैसे प्रॉपर्टी देते-देते पुलिस के पास पुहंच गया. क्या था पूरा मामला? इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत 26 नवंबर 2025 को हुई, जब अशोक विहार निवासी कारोबारी रजत गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रजत ने बताया कि उन्हें लगातार अलग-अलग इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबरों से कॉल आ रहे हैं. कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य बता रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था. धमकी देने वाले का मकसद रोहिणी सेक्टर-23 में स्थित एक आलीशान प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाना था. इस प्रॉपर्टी की बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है, जिसे जून 2022 में रजत की पत्नी मेघा और साली निधि ने प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति से खरीदा था. दिल्ली पुलिस ने ऐसे दबोचा जांच में खुली साजिश की परतें मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रणजीत ढाका और एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी की देखरेख में एसआई रवि सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी प्रॉपर्टी को लेकर बेगमपुर थाने में एक और एफआईआर दर्ज है, जो हरियाणा के यमुनानगर निवासी नवनीत गर्ग ने दर्ज कराई थी. इससे पुलिस को हिंट मिला कि यह मामला केवल रंगदारी का नहीं बल्कि प्रॉपर्टी विवाद का है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी डरा-धमकाने का काम कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने बरामद किया, वह आईफोन जिससे कॉल किया था टेक्निकल एनालिसिस और जमीनी खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस की सुई विकास उर्फ विक्की पर जाकर टिकी. 4 फरवरी 2026 को पुलिस ने एक सटीक जाल बिछाकर विकास को नरेला के बांकर गांव से धर दबोचा. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया आईफोन (iPhone) भी बरामद कर लिया गया है. विकास ने किया गुनाह कबूल गैंगस्टर बनने का नाटक और ‘सोलो’ खेल पूछताछ के दौरान विकास ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह विवादित संपत्तियों के धंधे में शामिल है. साल 2022 में उसके सहयोगियों धर्मपाल और नरेंद्र ने उसे रोहिणी के इस प्लॉट का मामला सौंपा था. जब कानूनी तरीके से वह इस जमीन पर कब्जा नहीं कर पाया और रजत गुप्ता ने इसे छोड़ने से इनकार कर दिया, तो विकास ने खौफ का रास्ता चुना. विकास ने अपने एक और साथी नितिन डबास के साथ मिलकर साजिश रची कि अगर हिमांशु भाऊ जैसे बड़े गैंगस्टर का नाम लिया जाएगा, तो कारोबारी डरकर प्रॉपर्टी उसके हवाले कर देगा. उसने कुछ लोगों को काम पर लगाया जो फर्जी तरीके से गैंग मेंबर बनकर इंटरनेशनल नंबरों से कॉल करते थे. हैरान करने वाली बात यह है कि विकास का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह ग्रेजुएट है, लेकिन दौलत के लालच में उसने खौफनाक साजिश रच डाली. दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर (नॉर्थ-वेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी ने केवल डर पैदा करने के लिए भाऊ गैंग का नाम इस्तेमाल किया था, जबकि हकीकत में उसका उस गैंग से कोई सीधा संबंध नहीं मिला. पुलिस अब विकास के फरार साथियों धर्मपाल, नरेंद्र और नितिन डबास की तलाश कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या विकास ने पहले भी किसी अन्य कारोबारी को इस तरह से चूना लगाया है.
Delhi-NCR becoming a hub of Adhoris and Tantriks?: delhi ncr secret world of aghoris and tantriks | occult crimes cases burari peeragarhi flyover | kamruddin baba cases delhi police | क्या अघोरियों और तांत्रिकों की गुप्त दुनिया बन गई दिल्ली-NCR? यहां हैं कई कमरुद्दीन की कहानियां, हिल जाएंगे आप

नई दिल्ली. पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन से जुड़ी एक के बाद एक सच्चाइयां सामने आ रही हैं. ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन दो लाख रुपये को पांच करोड़ में बदलने का दावा कर रहा था, वह भी राजधानी में बैठकर. क्या दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस को कमरुद्दीन बाबा की सच्चाई नहीं पता थी? क्या कमरुद्दीन बाबा को पुलिस प्रशासन का समर्थन प्राप्त था? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर कोई जानना चाहता है. क्या दिल्ली-एनसीआर हाल के वर्षों में अघोरियों और तांत्रिकों का गुप्त ठिकाना बनता जा रहा है? हाल के वर्षों में राजधानी में ऐसे-ऐसे कारनामे हुए हैं, जो कहीं न कहीं इसी ओर संकेत कर रहे हैं. बुराड़ी में एक ही घर में 11 लाशें मिलना, छोटी-छोटी बच्चे-बच्चियों की बलि और अब पीरागढ़ी में 2 लाख रुपये को 5 करोड़ में बदलने का खेल, क्या संकेत दे रहा है? कुछ साल पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार का 11 सदस्य अपने ही घर में रहस्यमयी हालात में मृत पाये गए थे. 10 लोग एक ही कमरे में लटक रहे थे, उनके हाथ-पैर बंधे, आंखों पर पट्टी और मुंह पर टेप लगा हुआ था, जबकि एक 77-साल की बुजुर्ग महिला उसी घर के अलग कमरे में चारपाई पर पाई गई. दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में इसे सामूहिक आत्महत्या माना, लेकिन घर से मिले दर्जनों डाइरी पन्नों में कुछ ऐसे निर्देश मिले, जिनमें ‘मुक्ति’ और ‘रूहानी अभ्यास’ जैसे शब्द लिखे थे. डायरी में लिखे नोट्स का स्वरूप इतना अजीब था कि शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि ये आध्यात्मिक या रहस्यवादी प्रथाओं से जुड़े हो सकते हैं. लोग खुद सोचने लगे कि परिवार किसी तांत्रिक या रहस्यवादी विश्वास में फंसा हुआ था. हालांकि बाद में पुलिस ने इसे विशेष प्रकार के मानसिक असर से जुड़ा मामला बताया. आज भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है. AI Photo: तांत्रिकों का जाल क्यों बढ़ता ही जा रहा है? क्या अघोरियों और तांत्रिकों की गुप्त दुनिया बन गई दिल्ली-NCR? अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन शव मिले. एक महिला और दो पुरुष. शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि ये आत्महत्या का मामला है. लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला सामने आया. पुलिस ने एक तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन को खोजना शुरू किया, जो गाजियाबाद के लोनी में मिला. उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंधविश्वास पर आधारित ‘धनवर्षा’ का झांसा देकर लोगों को मौत का घाट उतार दिया. ‘बरगद पूजा’ से ‘वशीकरण मंत्र’ तक इस तांत्रिक पर आरोप है कि उसने धनवर्षा के नाम पर लोगों को जहरीले लड्डू और पेय दिया और तीन की हत्या कर दी. आरोप के मुताबिक उसने पहले भी दो लोगों की हत्या में नाम रहा है. यह मामला बताता है कि तंत्र-मंत्र-आधारित झूठे वादों के चक्कर में लोग कितने आसानी से दिल्ली-एनसीआर में फंस रहे हैं. ai photo: वशीकरण, धन कमाने का झांसा या मानसिक त्रासदी के चलते कई मौतें हुई हैं. ‘संतान प्राप्ति के लिए बलि’ दिल्ली में पिछले कुछ सालों से वशीकरण, धन कमाने का झांसा या मानसिक त्रासदी के चलते कई मौतें हुई हैं. यहां ऐसे कई केस सामने आ रहे हैं जहां लोग अंधविश्वास या भ्रम में फंस रहे हैं और इससे जानें भी जा रही हैं. आधुनिकता की चमक के पीछे छिपा अंधकार कहने को दिल्ली देश का दिल है और तकनीक व शिक्षा का केंद्र है, लेकिन इसी चकाचौंध के पीछे अंधविश्वास का एक ऐसा काला बाजार फल-फूल रहा है, जो लोगों की जान का दुश्मन बन चुका है. दिल्ली-एनसीआर में दौलत और मोक्ष के लिए भागते लोग हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई वारदातें हुई हैं जिन्होंने साबित कर दिया है कि यहां तांत्रिकों और स्वयंभू बाबाओं का जाल बहुत गहरा है. अमीर से लेकर गरीब तक, हर कोई अपनी समस्याओं के ‘चमत्कारी’ समाधान के चक्कर में इन खूनी तांत्रिकों के हत्थे चढ़ रहा है. मासूमों की बलि और सुसाइड पैक्ट सिर्फ बुराड़ी ही नहीं, सितंबर 2024 में वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में एक पिता और उसकी चार दिव्यांग बेटियों की लाशें मिलीं. शुरुआत में इसे भी तंत्र-मंत्र से जोड़ा गया था क्योंकि लाशों के हाथ-पैर में लाल धागे कलावा बंधे थे और कमरे का माहौल अजीब था. बाद में इसे आर्थिक तंगी से जोड़कर देखा गया. वहीं, रोहिणी और नॉर्थ दिल्ली के इलाकों में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिकों के कहने पर पड़ोस के बच्चों की हत्या या ‘बलि’ दे दी गई. ai photo: दिल्ली-एनसीआर में तांत्रिकों के पैर पसारने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं. NCR क्यों बनता जा रहा है तांत्रिकों का गढ़? दिल्ली-एनसीआर में तांत्रिकों के पैर पसारने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं. भीड़भाड़ वाले शहरों में बढ़ता तनाव, वित्तीय असुरक्षा और रिश्तों में कड़वाहट लोगों को कमजोर बना देती है. इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली के जेजे क्लस्टर और सीमावर्ती इलाकों में छिपे ये ठग. ये बाबा खुद को ‘मसीहा’ बताते हैं और ‘वशीकरण’ या ‘दुश्मन का नाश’ जैसे विज्ञापनों से लोगों को फंसाते हैं. पीरागढ़ी केस का आरोपी कमरुद्दीन सालों से लोनी में अपना केंद्र चला रहा था और पुलिस की नजरों से बचकर लोगों की जान ले रहा था. दिल्ली के हालिया केस स्टडीज यह चीख-चीख कर कह रहे हैं कि कोई भी पूजा या तांत्रिक आपके पैसे दोगुना नहीं कर सकता और न ही मुर्दे आपसे बात कर सकते हैं. जब तक समाज में इन ‘शॉर्टकट’ समाधानों की मांग रहेगी, तब तक ये खूनी तांत्रिक दिल्ली की गलियों में अपनी दुकानें चलाते रहेंगे.







