Fugitive Nirav Modi could soon be brought back to India after losing his final case in the European court

Hindi News Business Fugitive Nirav Modi Could Soon Be Brought Back To India After Losing His Final Case In The European Court लंदन13 मिनट पहले कॉपी लिंक भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में अपना आखिरी केस भी हार गए हैं। जिसके बाद उसको भारत लाने यानी प्रत्यर्पण के मामले में बची आखिरी कानूनी बाधा भी दूर हो गई है। न्यूज18 द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, यूके की अदालतों में अपील के सभी रास्ते बंद होने के बाद नीरव मोदी ने अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यूरोपीय अदालत से भी नीरव मोदी को कोई राहत नहीं मिली है, जिससे अब उसके पास अपने प्रत्यर्पण का विरोध करने के लिए कोई भी कानूनी विकल्प नहीं बचा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद, यूके सरकार ने नीरव मोदी को भारतीय अधिकारियों को सौंपने की प्रोसेस शुरू कर दी है। अब नीरव मोदी को किसी भी समय भारत लाया जा सकता है। नीरव मोदी मार्च 2019 से लंदन की एचएमपी वांड्सवर्थ जेल में बंद है। CBI और ED, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कई हजार करोड़ रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहे हैं। मानवाधिकार अदालत से भी नहीं मिली राहत नीरव मोदी ने यूके की अदालतों में अपील के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का रुख किया था। हालांकि, यूरोपीय अदालत ने भी नीरव मोदी को राहत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण को चुनौती देने के उसके सारे कानूनी रास्ते अब आधिकारिक रूप से बंद हो गए हैं। यूके सरकार ने शुरू की भारत भेजने की प्रोसेस कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह खत्म होने के बाद अब यूके सरकार एक्शन में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने नीरव मोदी को भारतीय जांच एजेंसियों को सौंपने के लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज शुरू कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और उसे किसी भी समय भारत लाया जा सकता है। मार्च 2019 से लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी पिछले सात सालों से यूके में है और मार्च 2019 से लंदन की एचएमपी वांड्सवर्थ जेल में बंद है। वह जेल में रहते हुए ही भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा था, जिसमें अब उसे पूरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। PNB घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में है तलाश भारत की प्रमुख जांच एजेंसियां, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED), नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ मिलकर कई हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए उसे भारत लाना जरूरी है। क्या होती है यूरोपीय मानवाधिकार अदालत (ECHR)? ECHR क्या है: यह एक अंतरराष्ट्रीय अदालत है जो फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में स्थित है। यह यूरोपीय मानवाधिकार कन्वेंशन के उल्लंघन के मामलों की सुनवाई करती है। प्रत्यर्पण में भूमिका: अक्सर यूके की अदालतों से केस हारने के बाद अपराधी मानवाधिकारों का हवाला देकर ECHR में अपील करते हैं। नीरव मोदी के पास यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय कानूनी कवच था, जो अब खत्म हो चुका है। ये खबर भी पढ़ें… नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे: पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया (BOI) को 1.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। लंदन के हाई कोर्ट ने दुबई की एक कंपनी ‘फायरस्टार डायमंड एफजेडई’ के लिए दी गई पर्सनल लोन गारंटी और उस पर लगे ब्याज से जुड़े मामले में ये फैसला सुनाया है। नीरव बीते 7 सालों से लंदन की जेल में बंद है और भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

Hindi News Sports Womens T20 World Cup: West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng Vs NZ स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और पहली जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेंगी। दिन का सबसे अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होगा। वेस्टइंडीज जीतते ही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दिन के आखिरी मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल उम्मीदें आयरलैंड और वेस्टइंडीज के नतीजे पर भी निर्भर रहेंगी। मैच-26: पाकिस्तान और नीदरलैंड सम्मान बचाने उतरेंगे मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपने चारों मुकाबले हार चुकी हैं और पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। पाकिस्तान पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 86 रन पर सिमट गया था। कप्तान फातिमा सना चाहेंगी कि टीम जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करे। दूसरी ओर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा नीदरलैंड भी जीत दर्ज करना चाहेगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर/एयमन फातिमा, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल। नीदरलैंड: सान्या खुराना, फोएबे मोल्केनबोअर, बाबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेरे कालिस, रोबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडाइक, आइरिस ज्विलिंग, मिर्थे वान डेन राड, सिल्वर सीगर्स, कैरोलिन डी लांगे, हन्ना लैंडहीर। मैच-27: वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ब्रिस्टल में शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज जीत दर्ज करते ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। अगर आयरलैंड उलटफेर करता है तो न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल जाएगा। आयरलैंड भले ही इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर सका हो, लेकिन इसी महीने ट्राई सीरीज में उसने पहली बार वेस्टइंडीज को टी-20 में हराया था। सबकी नजर वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज पर होगी, जिन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं। आयरलैंड को कप्तान गैबी लुईस से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमेन कैंपबेल, स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनीसर। आयरलैंड: एमी हंटर, गैबी लुईस, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लुईस लिटिल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, अर्लीन केली, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे। मैच-28: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड द ओवल में दिन का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी होगी, लेकिन उसके बाद भी उसे आयरलैंड की जीत की उम्मीद करनी पड़ेगी। अगर वेस्टइंडीज पहले मैच में जीत जाती है तो न्यूजीलैंड की जीत भी उसे सेमीफाइनल नहीं दिला पाएगी। इंग्लैंड के लिए नेट सिवरर-ब्रंट इस मैच में भी उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं न्यूजीलैंड को सोफी डिवाइन, अमेलिया कर और इजी शार्प से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। न्यूजीलैंड: मेली केर (कप्तान), इज़ी गेज, इज़ी शार्प, सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, सूजी बेट्स, जेस केर, नेंसी पटेल, लिया ताहुहू, ब्री इलिंग। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल (पाकिस्तान vs नीदरलैंड, वेस्टइंडीज vs आयरलैंड)ब्रिस्टल में इस टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में से तीन बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में अच्छी मदद मिली है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है। बड़े स्कोर बनने की संभावना रहेगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। द ओवल (इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड)द ओवल में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। वेदर रिपोर्ट शनिवार को इंग्लैंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना बेहद कम है। ब्रिस्टल में दिन के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लंदन के द ओवल में भी दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट आएगी। तीनों मुकाबलों में बारिश की उम्मीद नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng vs NZ

Hindi News Sports Womens T20 World Cup: West Indies Semi Final Berth; Pak, Ned Seek First Win; Eng Vs NZ स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और पहली जीत के साथ अभियान समाप्त करना चाहेंगी। दिन का सबसे अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होगा। वेस्टइंडीज जीतते ही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दिन के आखिरी मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल उम्मीदें आयरलैंड और वेस्टइंडीज के नतीजे पर भी निर्भर रहेंगी। मैच-26: पाकिस्तान और नीदरलैंड सम्मान बचाने उतरेंगे मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपने चारों मुकाबले हार चुकी हैं और पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। पाकिस्तान पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 86 रन पर सिमट गया था। कप्तान फातिमा सना चाहेंगी कि टीम जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करे। दूसरी ओर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा नीदरलैंड भी जीत दर्ज करना चाहेगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर/एयमन फातिमा, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल। नीदरलैंड: सान्या खुराना, फोएबे मोल्केनबोअर, बाबेट डी लीडे (कप्तान/विकेटकीपर), स्टेरे कालिस, रोबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडाइक, आइरिस ज्विलिंग, मिर्थे वान डेन राड, सिल्वर सीगर्स, कैरोलिन डी लांगे, हन्ना लैंडहीर। मैच-27: वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ब्रिस्टल में शाम 7 बजे से वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज जीत दर्ज करते ही अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। अगर आयरलैंड उलटफेर करता है तो न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल जाएगा। आयरलैंड भले ही इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर सका हो, लेकिन इसी महीने ट्राई सीरीज में उसने पहली बार वेस्टइंडीज को टी-20 में हराया था। सबकी नजर वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज पर होगी, जिन्होंने अब तक 8 विकेट लिए हैं। आयरलैंड को कप्तान गैबी लुईस से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, शेमेन कैंपबेल, स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनीसर। आयरलैंड: एमी हंटर, गैबी लुईस, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लुईस लिटिल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, अर्लीन केली, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे। मैच-28: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड द ओवल में दिन का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी होगी, लेकिन उसके बाद भी उसे आयरलैंड की जीत की उम्मीद करनी पड़ेगी। अगर वेस्टइंडीज पहले मैच में जीत जाती है तो न्यूजीलैंड की जीत भी उसे सेमीफाइनल नहीं दिला पाएगी। इंग्लैंड के लिए नेट सिवरर-ब्रंट इस मैच में भी उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं न्यूजीलैंड को सोफी डिवाइन, अमेलिया कर और इजी शार्प से बड़ी उम्मीदें रहेंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स, डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। न्यूजीलैंड: मेली केर (कप्तान), इज़ी गेज, इज़ी शार्प, सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, सूजी बेट्स, जेस केर, नेंसी पटेल, लिया ताहुहू, ब्री इलिंग। पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल (पाकिस्तान vs नीदरलैंड, वेस्टइंडीज vs आयरलैंड)ब्रिस्टल में इस टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में से तीन बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में अच्छी मदद मिली है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है। बड़े स्कोर बनने की संभावना रहेगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। द ओवल (इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड)द ओवल में इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। वेदर रिपोर्ट शनिवार को इंग्लैंड में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना बेहद कम है। ब्रिस्टल में दिन के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं लंदन के द ओवल में भी दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट आएगी। तीनों मुकाबलों में बारिश की उम्मीद नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला12 मिनट पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’ वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’ वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई। ‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’ वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’ वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया। वैभव ने 94 रन की पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाएं। वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज? वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा- ‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’ कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’ हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा, ‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली। तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला। फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’ वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’ तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत। श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे। सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’ देखिए पूरा मैच… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’ वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’ ‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’ वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’ वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया। वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई। वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज? वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा- ‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’ कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’ हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा, ‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली। तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला। फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’ वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’ तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत। श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे। सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’ देखिए पूरा मैच… वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
U-19 Star Suryawanshis Slump | Sri Lanka Try-Series Final

दांबुला6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वैभव को U-19 वर्ल्ड कप में 439 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
U-19 Star Suryawanshis Slump | Sri Lanka Try-Series Final

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वैभव को U-19 वर्ल्ड कप में 439 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ICAI CA Final Result 2026 Declared

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI की ओर से ICAI CA Final Result 2026 आज यानी 18 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईसीएआई की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। इस बार परीक्षा में हुआ बड़ा बदलाव इस साल से ICAI ने फिर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब CA की परीक्षाएं केवल मई और नवंबर में होंगी, जबकि जनवरी सेशन को खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा सिस्टम को ट्रेडिशनल एकेडमिक स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाना है. ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर जाएं। होमपेज पर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। एग्जाम में शामिल सब्जेक्ट इस परीक्षा के इंटरमीडिएट लेवल पर छात्रों की अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट का मूल्यांकन किया जाता है। स्कोर कार्ड में मिलेगी ये जानकारी ऑनलाइन जारी होने वाले स्कोरकार्ड में हर एक सब्जेक्ट के मार्क्स, कुल प्राप्त अंक, पास या फेल का स्टेटस और अगर लागू हो तो डिस्टिंक्शन की जानकारी भी दी जाएगी। छात्रों के लिए ICAI की खास सलाह ICAI ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया या अन्य अनऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर किए जा रहे रिजल्ट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है। छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखना चाहिए। अगर स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। ये खबर भी पढ़ें NEET के बाद, UPSC सिविल सर्विस भर्ती पर भी विवाद:प्रीलिम्स का पैटर्न बदलने का आरोप, पिछले साल से कम कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया एग्जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli in Final

Hindi News Sports French Open Semis: Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli In Final 9 मिनट पहले कॉपी लिंक इटली के फैबियो कोबोली ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल से पहले उनके विरोधी माटेओ अर्नाल्डी ने बीमारी के कारण नाम वापस ले लिया, जिससे कोबोली को वॉकओवर मिल गया। 10वें सीड कोबोली का सामना अब रविवार के खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने चेक रिपब्लिक के याकूब मेन्सिका को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने करियर में दूसरी बार रोलां गैरो के फाइनल में जगह बनाई। वायरल इन्फेक्शन के कारण हटे अर्नाल्डी, करियर का पहला सेमीफाइनल नहीं खेल पाए इटली के माटेओ अर्नाल्डी वायरल इन्फेक्शन (पेट की खराबी) के कारण अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल से हट गए। उन्होंने बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ने से वे कोर्ट पर उतरने की स्थिति में नहीं थे। उनके हटने से कोबोली का फाइनल का रास्ता साफ हो गया। अर्नाल्डी बोले- रात 1 बजे से उल्टी हो रही थी, मैं कुछ भी खा-पी नहीं पा रहा हूं मैच से हटने के बाद अर्नाल्डी ने कहा,’मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता था। कल रात से ही मुझे अस्वस्थ महसूस होने लगा था और डिनर के समय मेरे पेट में दिक्कत शुरू हो गई थी। इसके बाद रात को करीब 1 बजे मेरी आंख खुली और मुझे उल्टियां होने लगीं।’ उन्होंने आगे बताया,’मैं रातभर बिल्कुल सो नहीं सका। सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुझे फिर से उल्टी हुई, जिसके बाद हमने डॉक्टर को कमरे पर बुलाया और उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां दीं। लेकिन आज पूरे दिन मेरी हालत ऐसी रही कि मैं कुछ भी खा या पी नहीं पा रहा हूं, जब भी कुछ लेता हूं तो मुझे तुरंत वॉशरूम भागना पड़ रहा है।” एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे कोबोली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फैबियो कोबोली ने चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अर्नाल्डी से होना था, लेकिन वॉकओवर मिलने से वे सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं। अर्नाल्डी को भी पिछले राउंड में वॉकओवर मिला था माटेओ अर्नाल्डी पिछले राउंड (क्वार्टर फाइनल) में वॉकओवर पाकर यहां तक पहुंचे थे। कोर्ट फिलिप-चैटियर पर खेले गए मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी 5-7, 2-5 से पीछे थे, तब उन्होंने चोट या अन्य वजहों से मैच बीच में छोड़ दिया था। लेकिन सेमीफाइनल में बीमारी के कारण अर्नाल्डी को बाहर होना पड़ा। ज्वेरेव ने मेन्सिका को चार सेट के मुकाबले में हराया ज्वेरेव और मेन्सिका के बीच दूसरा सेमीफाइनल चार सेट तक चला। ज्वेरेव ने 20 साल के याकूब मेन्सिका को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। उन्होंने पहले दो सेट आसानी से जीते, लेकिन तीसरे सेट में मेन्सिका ने 6-3 से जीत दर्ज की। इसके बावजूद ज्वेरेव ने चौथा सेट 6-3 से जीतकर संडे के फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो सेट गंवाए इस बार फ्रेंच ओपन में खिताब के बड़े दावेदार यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जल्दी बाहर हो गए थे। इसके बाद ज्वेरेव का रास्ता कुछ आसान हुआ, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें लगातार टॉप लेवल प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और फाइनल की राह में खेले 6 मैचों में सिर्फ दो सेट गंवाए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli in Final

Hindi News Sports French Open Semis: Arnaldi Withdraws; Zverev Faces Cobolli In Final 29 मिनट पहले कॉपी लिंक इटली के फैबियो कोबोली ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल से पहले उनके विरोधी माटेओ अर्नाल्डी ने बीमारी के कारण नाम वापस ले लिया, जिससे कोबोली को वॉकओवर मिल गया। 10वें सीड कोबोली का सामना अब रविवार के खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने चेक रिपब्लिक के याकूब मेन्सिका को हराया। इस जीत के साथ उन्होंने करियर में दूसरी बार रोलां गैरो के फाइनल में जगह बनाई। वायरल इन्फेक्शन के कारण हटे अर्नाल्डी, करियर का पहला सेमीफाइनल नहीं खेल पाए इटली के माटेओ अर्नाल्डी वायरल इन्फेक्शन (पेट की खराबी) के कारण अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल से हट गए। उन्होंने बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ने से वे कोर्ट पर उतरने की स्थिति में नहीं थे। उनके हटने से कोबोली का फाइनल का रास्ता साफ हो गया। अर्नाल्डी बोले- रात 1 बजे से उल्टी हो रही थी, मैं कुछ भी खा-पी नहीं पा रहा हूं मैच से हटने के बाद अर्नाल्डी ने कहा,’मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता था। कल रात से ही मुझे अस्वस्थ महसूस होने लगा था और डिनर के समय मेरे पेट में दिक्कत शुरू हो गई थी। इसके बाद रात को करीब 1 बजे मेरी आंख खुली और मुझे उल्टियां होने लगीं।’ उन्होंने आगे बताया,’मैं रातभर बिल्कुल सो नहीं सका। सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुझे फिर से उल्टी हुई, जिसके बाद हमने डॉक्टर को कमरे पर बुलाया और उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां दीं। लेकिन आज पूरे दिन मेरी हालत ऐसी रही कि मैं कुछ भी खा या पी नहीं पा रहा हूं, जब भी कुछ लेता हूं तो मुझे तुरंत वॉशरूम भागना पड़ रहा है।” मैटेओ अर्नाल्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नाम वापसी की वजह बताई। एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे कोबोली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फैबियो कोबोली ने चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अर्नाल्डी से होना था, लेकिन वॉकओवर मिलने से वे सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं। अर्नाल्डी को भी पिछले राउंड में वॉकओवर मिला था माटेओ अर्नाल्डी पिछले राउंड (क्वार्टर फाइनल) में वॉकओवर पाकर यहां तक पहुंचे थे। कोर्ट फिलिप-चैटियर पर खेले गए मैच में इटली के माटेओ बेरेटिनी 5-7, 2-5 से पीछे थे, तब उन्होंने चोट या अन्य वजहों से मैच बीच में छोड़ दिया था। लेकिन सेमीफाइनल में बीमारी के कारण अर्नाल्डी को बाहर होना पड़ा। ज्वेरेव ने मेन्सिका को चार सेट के मुकाबले में हराया ज्वेरेव और मेन्सिका के बीच दूसरा सेमीफाइनल चार सेट तक चला। ज्वेरेव ने 20 साल के याकूब मेन्सिका को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। उन्होंने पहले दो सेट आसानी से जीते, लेकिन तीसरे सेट में मेन्सिका ने 6-3 से जीत दर्ज की। इसके बावजूद ज्वेरेव ने चौथा सेट 6-3 से जीतकर संडे के फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। ज्वेरेव ने 20 साल के याकूब मेन्सिका को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ज्वेरेव ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो सेट गंवाए इस बार फ्रेंच ओपन में खिताब के बड़े दावेदार यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच जल्दी बाहर हो गए थे। इसके बाद ज्वेरेव का रास्ता कुछ आसान हुआ, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें लगातार टॉप लेवल प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और फाइनल की राह में खेले 6 मैचों में सिर्फ दो सेट गंवाए हैं। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने:फाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट को हराया; वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दो बार मात दी भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीत लिया है। 20 साल के प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। टूर्नामेंट के आखिरी दिन प्रज्ञानानंदा 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने क्लासिकल मुकाबला जीतकर 3 अंक हासिल किए और कुल 18 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






