Friday, 09 Oct 2026 | 03:51 PM

Trending :

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

Hindi News Sports India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India Vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने अंडर-18 मेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। मैच के तीसरे क्वार्टर तक 2-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए 3 गोल दागे और मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी क्वार्टर में भारत की शानदार वापसी मैच के तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट (चौथे क्वार्टर) में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए लगातार 3 गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। आशीष तानी पुर्ति ने लगाई हैट्रिक, मैच में किए 4 गोल भारत की इस जीत के स्टार खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के सबसे महत्वपूर्ण अंतिम क्वार्टर में दागे। आशीष ने इस दौरान अपनी हैट्रिक भी पूरी की। आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए। पहले क्वार्टर में भारत ने बनाई थी 1-0 की बढ़त जापान के काकामिगाहारा में खेले गए इस मुकाबले के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों ने मिडफील्ड में कंट्रोल बनाने के लिए संघर्ष किया। मैच के 12वें मिनट में भारतीय टीम को लय मिली, जब अपने हाफ से बनाए एक मूव के कारण पाकिस्तान के डिफेंस ने गलती की और भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। आशीष ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो पहले क्वार्टर के अंत तक कायम रही। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान का पलटवार और 1-1 का स्कोर पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में जोरदार वापसी की और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुत्रा ने मिलकर अहमद उजैर के ड्रैग-फ्लिक को रोक दिया। पाकिस्तान ने दबाव जारी रखा और 27वें मिनट में अदील ने एक पास को इंटरसेप्ट किया, डिफेंस को छकाया और ओपन प्ले से गोल दागकर हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने 3-2 की बढ़त बनाई मैच के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने एक क्विक पासिंग मूव को गोल में बदलकर भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद (37वें मिनट में) पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को मैच में पहली बार 3-2 से आगे कर दिया। ग्रीन कार्ड और पेनल्टी कॉर्नर्स ने बदला मैच का रुख चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए हमले तेज किए। मैच के 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला, जिससे पाकिस्तान की टीम को नुकसान हुआ। भारत ने तुरंत इसका फायदा उठाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर्स हासिल किए। 49वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर आशीष ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। आशीष ने आखिरी मिनटों में पक्की की भारत की जीत बराबरी के बाद भारत ने दबदबा बनाए रखा और पेनल्टी कॉर्नर्स की झड़ी लगा दी। पाकिस्तान ने कुछ प्रयासों को रोका, लेकिन 53वें मिनट में आशीष ने एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल करते हुए लीड को 5-3 कर दिया। अंतिम मिनटों में भारत ने अपना संयम बनाए रखा और जीत पक्की की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup

Hindi News Sports India U18 Hockey, Pakistan Hockey, Asia Cup 2026, Hockey Semifinal, Ashish Tani, India Vs Pakistan Hockey, Hockey Final, Mens U18 Asia Cup स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। मैच के तीसरे क्वार्टर तक 2-3 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागे और मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी 15 मिनट में भारत की वापसी मैच के तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारत ने अटैकिंग गेम खेला और पाकिस्तान पर लगातार 3 गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। आशीष ने लगाई हैट्रिक, मैच में 4 गोल किए भारत की इस जीत के स्टार खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने इस दौरान अपनी हैट्रिक भी पूरी की। आशीष तानी पुर्ति (बाएं) ने 4 गोल किए। पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे जापान के काकामिगाहारा में मैच के 12वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। आशीष ने इसे गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 16वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुत्रा ने मिलकर अहमद उजैर के ड्रैग-फ्लिक को रोक दिया। पाकिस्तान ने दबाव जारी रखा और 27वें मिनट में गोल दाग दिया। अदील ने हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान 3-2 से आगे मैच के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने एक क्विक पासिंग मूव को गोल में बदलकर भारत को फिर से 2-1 से आगे कर दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद पाकिस्तान के मुहम्मद फरहान असलम ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को मैच में पहली बार 3-2 से आगे कर दिया। पेनल्टी कॉर्नर ने बदला मैच का रुख चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए अटैकिंग गेम खेला। 46वें मिनट में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को ग्रीन कार्ड मिला। भारत ने तुरंत इसका फायदा उठाया और लगातार पेनल्टी कॉर्नर्स हासिल किए। 49वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर आशीष ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। आशीष ने जीत पक्की की 53वें मिनट में आशीष ने एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर आशीष ने मैच का अपना चौथा गोल करते हुए लीड को 5-3 कर दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

Hindi News Sports French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown 2 मिनट पहले कॉपी लिंक पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है। दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं। उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’ माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है। करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है। इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी। होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की। फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है। मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई। यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा। मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

French Open Final: Kwalinska vs Andreeva

Hindi News Sports French Open Final: Kwalinska Vs Andreeva | First Grand Slam Final Showdown 18 मिनट पहले कॉपी लिंक पोलैंड की माया ख्वालिंस्का और रूस की मीरा एंड्रीवा फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में माया ख्वालिंस्का ने 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 7-6 (4), 6-4 से हराया। इस जीत के साथ 24 साल की माया फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर बन गई हैं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ तक लगातार 9 मैच जीते हैं और पूरे अभियान में सिर्फ एक सेट गंवाया है। दूसरे सेमीफाइनल में मीरा एंड्रीवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 6-1, 6-3 से हराया। एंड्रीवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। माया से पहले एमा रादुकानु क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुंची थीं मैच जीतने के बाद माया कोर्ट पर बैठ गईं और अपनी कुर्सी पर जाकर तौलिए में मुंह छिपाकर रोने लगीं। ग्रैंड स्लैम इतिहास में वे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी क्वालिफायर हैं। उनसे पहले 2021 में एमा रादुकानु ने US ओपन में क्वालिफायर के तौर पर फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। माया बोलीं- यह एक सपने जैसा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी ऐतिहासिक जीत के बाद जब माया ख्वालिंस्का से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछा गया, तो वे कुछ देर शून्य में देखती रहीं। उन्होंने कहा,’यह ईमानदारी से एक सपने जैसा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है और मैं क्या कहूं। कोई यह दिखावा न करे कि उसे इसकी उम्मीद थी। मैं टॉप-100 रैंकिंग से भी बाहर थी और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हूं। मेरे लिए इसे समझना और स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है।’ माया ख्वालिंस्का का रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में शानदार सफर उनके करियर के शुरुआती दौर में आए कई कठिन और चुनौतीपूर्ण समय के बाद संभव हो सका है। करियर में पहले जीता था सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम मैच, रैंकिंग में 114वें नंबर पर माया ख्वालिंस्का पिछले 10 साल से प्रोफेशनल टेनिस खेल रही हैं, लेकिन उनके करियर ग्राफ और हालिया फॉर्म से ऐसा नहीं लग रहा था कि वे ऐसा कारनामा कर सकती हैं। वे कभी भी दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो पाई हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 114 है, जो उनकी बेस्ट रैंकिंग 113 के करीब है। इस फ्रेंच ओपन से पहले माया ने अपने करियर में किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सिर्फ एक मैच जीता था। यह जीत उन्हें 2022 के विंबलडन में मिली थी। होटल का बिल चुकाने के नहीं थे पैसे, अब मिलेगी दोगुनी प्राइज मनी माया इस टूर्नामेंट में इतनी लंबी दौड़ के लिए तैयार नहीं थीं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ती गईं, पेरिस के होटल का खर्च बढ़ता गया। एक वक्त वे असमंजस में थीं कि बिल कैसे चुकाएंगी। इसके बाद पोलैंड की ड्रिंक्स कंपनी ‘ओशी’ ने उनकी मदद की। फाइनल में पहुंचते ही माया की किस्मत बदल गई है। उन्हें रनर-अप या विनर के तौर पर कम से कम 16,26,744 डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। यह रकम उनके पूरे 10 साल के करियर की कुल प्राइज मनी (8,64,030 डॉलर) से लगभग दोगुनी है। मीरा एंड्रीवा और कोस्ट्युक ने हाथ नहीं मिलाया रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा और यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक ने मैच खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिलाया। इस दौरान रूस-यूक्रेन तनाव का असर कोर्ट पर भी दिखा। कोस्ट्युक हार के तुरंत बाद कोर्ट से बाहर चली गईं। उन्होंने कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और किस कर विदा ली, जहां कुछ फैंस यूक्रेन के झंडे के साथ बैठे थे। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। आमतौर पर खिलाड़ी नेट के पास एक साथ खड़े होकर ऑफिशियल फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने नेट के अपने-अपने हिस्से में दो बच्चों के साथ अलग-अलग खड़े होकर फोटो खिंचवाई। यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक और उनकी हमवतन खिलाड़ी ओलेक्जेंड्रा ओलिनिकोवा ने इस टूर्नामेंट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि रूस के हमले का उनके देश पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। फ्रेंच ओपन महिला एकल सेमीफाइनल के दौरान यूक्रेन की मार्ता कोस्ट्युक के खिलाफ अंक जीतने के बाद जश्न मनाती रूस की मीरा एंड्रीवा। मिक्स्ड डबल्स में इटली की जोड़ी बनी चैंपियन फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) में इटली की सारा इरानी और एंड्रिया वावस्सोरी की टॉप सीडेड जोड़ी ने खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और अमेरिका के इवान किंग की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-4 से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Final Bus Short Circuit

IPL Final Bus Short Circuit

अहमदाबाद30 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा था। एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना रविवार देर रात हुई। जब टीम फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। मोहम्मद सिराज ने इंस्ट्रा में यह फोटो पोस्ट की… बस की फोटो देखिए शॉर्ट सर्किट के बाद बस को खाली करा लिया गया। सभी मेंबर्स सुरक्षित रहे। 5 विकेट से फाइनल हारी गुजरात हादसे से पहले गुजरात की टीम को फाइनल में बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने दूसरा फाइनल मैच गंवाया है। जबकि, बेंगलुरु की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी है। विराट कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर शुभमन गिल को उपविजेता की ट्रॉफी देते अरुण धूमल। ——————————————— IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 2. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 3. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर 4. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Final Bus Short Circuit

IPL Final Bus Short Circuit

अहमदाबाद20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा था। एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना रविवार देर रात हुई। जब टीम फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। मोहम्मद सिराज ने इंस्ट्रा में यह फोटो पोस्ट की… बस की फोटो देखिए शॉर्ट सर्किट के बाद बस को खाली करा लिया गया। सभी मेंबर्स सुरक्षित रहे। 5 विकेट से फाइनल हारी गुजरात हादसे से पहले गुजरात की टीम को फाइनल में बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने दूसरा फाइनल मैच गंवाया है। जबकि, बेंगलुरु की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी है। विराट कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर शुभमन गिल को उपविजेता की ट्रॉफी देते अरुण धूमल। ——————————————— IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 2. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 3. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर 4. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Modi Stadium अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच की प्रीव्यू रिपोर्ट टॉप ट्रेंड पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी। 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटीपिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ। पिछली भिड़ंत क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की। 24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की। 26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए। हेड-टु-हेड पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है। प्लेयर्स टु वॉच गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं। कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था। बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे। इंजरी एंड फिटनेस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिच एंड वेदर रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL Final Ahmedabad | Flight & Hotel Prices Skyrocket; RCB vs GT

IPL Final Ahmedabad | Flight & Hotel Prices Skyrocket; RCB vs GT

अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का फाइनल मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो आपको 17,000 से 35,000 रुपए तक किराया ज्यादा चुकाना होगा। वहीं अहमदाबाद में बड़े होटलों का एक रात का किराया भी ₹36,000 तक पहुंच गया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। शहर के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही मई के अंत को आमतौर पर होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है। शहर के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है। अहमदाबाद के अधिकांश प्रीमियम होटल 30 और 31 मई को पूरी तरह से बुक हैं। अनुमान है कि होटल इंडस्ट्री को सिर्फ दो दिनों में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा होगा। IPL फाइनल का सबसे बड़ा फायदा सिर्फ होटल इंडस्ट्री को ही नहीं, बल्कि शहर के पूरे बिजनेस जगत को हो रहा है। देशभर से हजारों क्रिकेट फैंस मैच देखने अहमदाबाद आ रहे हैं। इसी वजह से हवाई टिकटों की मांग में भारी उछाल आया है। ट्रेन और बस टिकटों की मांग भी बढ़ गई है। अहमदाबाद के होटलों में करीब 20,000 कमरे उपलब्ध इससे पहले भी बड़े क्रिकेट आयोजनों के दौरान अहमदाबाद में हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। साथ ही IPL फाइनल मैच के चलते एसजी हाईवे, मोटेरा, चांदखेड़ा और गांधीनगर इलाकों में होटलों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। अहमदाबाद के होटलों में करीब 20,000 कमरे उपलब्ध हैं। हालांकि, IPL के फाइनल मैच के चलते सभी कमरे बुक होने का अनुमान है। फिलहाल यहां करीब 200 थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटल हैं। लेकिन आने वाले समय में अहमदाबाद में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में होटलों की संख्या दोगुनी हो सकती है। पहले से ही ज्यादातर होटलों के किरायों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिन होटलों में किराया पहले 8 से 10 हजार के बीच हुआ करते थे, अब उनका किराया 25 से 30 हजार तक पहुंच गया है। फाइनल मैच से पर्यटन उद्योग को भी फायदा होगा होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई बड़े मैच खेले गए हैं। अब IPL का फाइनल मैच भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले IPL का फाइनल मैच बेंगलुरु में होना था, लेकिन इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे अहमदाबाद के होटल इंडस्ट्री को भारी लाभ होने वाला है। फाइनल मैच के कारण पर्यटन उद्योग को भी काफी फायदा होगा। फिलहाल, छुट्टियों के कारण युवाओं में मैच देखने का उत्साह चरम पर है। होटल इंडस्ट्री को ₹200 करोड़ का अतिरिक्त मुनाफा होगा होटल इंडस्ट्री को होने वाले लाभ के बारे में नरेंद्र सोमानी ने कहा कि इस बार छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में लोग मैच देखने आएंगे। इससे होटल इंडस्ट्री को 150 से 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ हो सकता है। फिलहाल अहमदाबाद की होटल इंडस्ट्री में ऑफ-सीजन चल रहा है। फाइनल के चलते होटल के कमरों का किराया सामान्य किराए की तुलना में करीब 20% तक बढ़ सकता है। क्योंकि मैच देखने आने वाले सभी लोगों को एक दिन होटल में रुकना होगा। इसलिए होटल उद्योग को इसका लाभ मिलेगा। अहमदाबाद में ओलंपिक खेलों की तैयारियां चल रहीं नरेंद्र सोमानी ने आगे कहा कि आने वाले समय में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इसके चलते अहमदाबाद में कई नए होटल खुल सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़े मैच खेले जाने के कारण नए ब्रांड भी होटल शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। होटलों और कमरों की क्षमता वर्तमान संख्या से दोगुनी होने वाली है। होटल इंडस्ट्री को मिल रहे लाभ को देखते हुए अन्य बड़ी कंपनियां भी होटल शुरू कर सकती हैं। शहर को खेल और संगीत कार्यक्रमों से होने वाली अर्थव्यवस्था से काफी लाभ मिलता है। IPL फाइनल से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा IPL फाइनल एक वीकेंड फेस्टिवल बनने जा रहा है। अहमदाबाद के लिए IPL फाइनल अब सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक आर्थिक इंजन बन गया है। कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट से लेकर विश्व कप फाइनल तक के आयोजनों ने साबित कर दिया है कि बड़े आयोजन शहर की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचाते हैं। IPL फाइनल के कारण हजारों लोगों को अस्थायी रोजगार मिलेगा। वहीं इससे होटल उद्योग के लिए कमाई का बड़ा अवसर पैदा होगा, जिसके चलते होटलों की कीमतें भी 15 से 20% तक बढ़ सकती हैं। ये खबर भी पढ़ें… IPL फाइनल के दोनों कप्तानों का एनालिसिस: रजत लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे; गिल की कप्तानी में गुजरात पहली बार खिताबी मुकाबले में IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को दूसरे टाइटल का इंतजार है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ में हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को दूसरे टाइटल का इंतजार है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ में हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों के कप्तानों की स्ट्रैटजी और एनालिसिस को 3 फैक्टर्स में समझिए… i. कब कप्तान बने, कप्तानी में क्या रिकॉर्ड रहा? ii. क्या स्ट्रैटजी अपनाई, पर्सनल परफॉर्मेंस कैसा रहा? iii. एक्सपर्ट्स की राय और ओवरऑल रिकॉर्ड क्या रहा? 1. रजत पाटीदार (RCB) i. दो सीजन में कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में बेंगलुरु ओवरऑल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची। टीम ने इस सीजन से पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेला था। रजत पाटीदार दूसरे सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं और दोनों बार टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। लीग स्टेज में बेंगलुरु 10 टीमों में पहले स्थान पर रही। कप्तान पाटीदार ने इस सीजन में 5 फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में गुजरात, दिल्ली और मुंबई को 2-2 बार हराया। वहीं क्वालिफायर-1 में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 भी बनाया। रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स 2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई। रजत पाटीदार इस सीजन 41 सिक्स लगा चुके हैं। 2023 में चोट के कारण बाहर: पाटीदार IPL 2023 में नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें एड़ी में चोट थी। 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग बैटिंग: पाटीदार ने 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 395 रन बनाए, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा। 2025 में चैंपियन बनाया: 18वें सीजन में पाटीदार को RCB का कप्तान बनाया गया। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई और बेंगलुरु को पहली बार IPL ट्रॉफी दिला दी। ii. अपनी परफॉर्मेंस से टीम को लीड किया रजत पाटीदार इस सीजन 14 मैचों में 486 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.76 का रहा है। टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की स्ट्रैटजी… अटैकिंग फील्ड सेटअप: रजत पाटीदार ने अटैकिंग और बैलेंस्ड कप्तानी की। उन्होंने पावरप्ले में कई बार अटैकिंग फील्डिंग सेटअप रखा। विकेट गिर जाने पर एक एक्स्ट्रा फील्डर सर्कल के अंदर रखा, ताकि दबाव बढ़े। स्मार्ट टीम सिलेक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल: पाटीदार ने टीम, पिच और मैच सिचुएशन देखकर टीम सिलेक्ट की और इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल किया। खास बात यह भी रही कि टीम ने प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए, ताकि खिलाड़ियों को अपना रोल साफ-साफ पता रहे। बॉलर्स का टैक्टिकल इस्तेमाल: बेंगलुरु के इस बार फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान बॉलर्स का रहा। पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख डार जैसे बॉलर्स का सही इस्तेमाल किया। भुवनेश्वर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। टीम स्पिरिट: टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के साथ मिलकर कप्तान पाटीदार ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी। जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रहा। iii. रजत दबाव में भी शांत रहते हैं रजत ने पहली ही बार में बेंगलुरु को IPL चैंपियन बना दिया था। उन्होंने भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी की और 2024-25 के सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। रजत ने IPL में 27 मैचों में कप्तानी की, 19 में टीम को जीत दिलाई। यानी 70% सक्सेस रेट रहा। रजत के बारे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ कहते हैं- रजत मैच की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों को भरोसा करना चाहिए, रजत इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। वहीं RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा- रजत ने कप्तानी के दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। एक कप्तान के रूप में उनकी विनम्रता और खेल के प्रति समझ बेहद प्रभावशाली है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- नॉकआउट और प्लेऑफ मुकाबलों में रजत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी और लगातार अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर विचार करना चाहिए। 2. शुभमन गिल (GT) i. गिल की कप्तानी में पहला फाइनल खेलेगी गुजरात टीम शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली बार गुजरात को IPL फाइनल में पहुंचाया है। उनसे पहले टीम दो बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 के फाइनल में पहुंची थी। टीम 5 साल के भीतर अपना तीसरा फाइनल खेलेगी। गिल की कप्तानी में गुजरात ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई। क्वालिफायर-1 में RCB से हार के बाद टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। शुभमन गिल के IPL फैक्ट्स 2018 में कोलकाता से शुरुआत: गिल ने IPL करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की। वे 2018 से 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2020 में वे 440 रन बनाकर कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जबकि 2021 में 478 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 2021 सीजन के बाद KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 2022 में गुजरात के साथ चैंपियन बने: मेगा ऑक्शन के बाद गिल गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़े। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 483 रन बनाए

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को दूसरे टाइटल का इंतजार है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु को लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु को जीत दिलाई। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ में हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों के कप्तानों की स्ट्रैटजी और एनालिसिस को 3 फैक्टर्स में समझिए… i. कब कप्तान बने, कप्तानी में क्या रिकॉर्ड रहा? ii. क्या स्ट्रैटजी अपनाई, पर्सनल परफॉर्मेंस कैसा रहा? iii. एक्सपर्ट्स की राय और ओवरऑल रिकॉर्ड क्या रहा? 1. रजत पाटीदार (RCB) i. दो सीजन में कप्तानी की और दोनों बार फाइनल में बेंगलुरु ओवरऑल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची। टीम ने इस सीजन से पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेला था। रजत पाटीदार दूसरे सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं और दोनों बार टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। लीग स्टेज में बेंगलुरु 10 टीमों में पहले स्थान पर रही। कप्तान पाटीदार ने इस सीजन में 5 फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में गुजरात, दिल्ली और मुंबई को 2-2 बार हराया। वहीं क्वालिफायर-1 में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 भी बनाया। रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स 2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। 2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई। रजत पाटीदार इस सीजन 41 सिक्स लगा चुके हैं। 2023 में चोट के कारण बाहर: पाटीदार IPL 2023 में नहीं खेल पाए, क्योंकि उन्हें एड़ी में चोट थी। 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग बैटिंग: पाटीदार ने 2024 में स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 2024 में उन्होंने 13 पारियों में 395 रन बनाए, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा। 2025 में चैंपियन बनाया: 18वें सीजन में पाटीदार को RCB का कप्तान बनाया गया। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। इस सीजन बतौर कप्तान पाटीदार ने 12 में से 9 मैचों में टीम को जीत दिलाई और बेंगलुरु को पहली बार IPL ट्रॉफी दिला दी। ii. अपनी परफॉर्मेंस से टीम को लीड किया रजत पाटीदार इस सीजन 14 मैचों में 486 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.76 का रहा है। टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की स्ट्रैटजी… अटैकिंग फील्ड सेटअप: रजत पाटीदार ने अटैकिंग और बैलेंस्ड कप्तानी की। उन्होंने पावरप्ले में कई बार अटैकिंग फील्डिंग सेटअप रखा। विकेट गिर जाने पर एक एक्स्ट्रा फील्डर सर्कल के अंदर रखा, ताकि दबाव बढ़े। स्मार्ट टीम सिलेक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल: पाटीदार ने टीम, पिच और मैच सिचुएशन देखकर टीम सिलेक्ट की और इम्पैक्ट प्लेयर का सही इस्तेमाल किया। खास बात यह भी रही कि टीम ने प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव नहीं किए, ताकि खिलाड़ियों को अपना रोल साफ-साफ पता रहे। बॉलर्स का टैक्टिकल इस्तेमाल: बेंगलुरु के इस बार फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान बॉलर्स का रहा। पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख डार जैसे बॉलर्स का सही इस्तेमाल किया। भुवनेश्वर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं। टीम स्पिरिट: टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के साथ मिलकर कप्तान पाटीदार ने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी। जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल पॉजिटिव रहा। iii. रजत दबाव में भी शांत रहते हैं रजत ने पहली ही बार में बेंगलुरु को IPL चैंपियन बना दिया था। उन्होंने भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी की और 2024-25 के सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। रजत ने IPL में 27 मैचों में कप्तानी की, 19 में टीम को जीत दिलाई। यानी 70% सक्सेस रेट रहा। रजत के बारे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ कहते हैं- रजत मैच की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों को भरोसा करना चाहिए, रजत इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। वहीं RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा- रजत ने कप्तानी के दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। एक कप्तान के रूप में उनकी विनम्रता और खेल के प्रति समझ बेहद प्रभावशाली है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- नॉकआउट और प्लेऑफ मुकाबलों में रजत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी और लगातार अच्छे बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं को उन पर विचार करना चाहिए। 2. शुभमन गिल (GT) i. गिल की कप्तानी में पहला फाइनल खेलेगी गुजरात टीम शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली बार गुजरात को IPL फाइनल में पहुंचाया है। उनसे पहले टीम दो बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 के फाइनल में पहुंची थी। टीम 5 साल के भीतर अपना तीसरा फाइनल खेलेगी। गिल की कप्तानी में गुजरात ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई। क्वालिफायर-1 में RCB से हार के बाद टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। शुभमन गिल के IPL फैक्ट्स 2018 में कोलकाता से शुरुआत: गिल ने IPL करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की। वे 2018 से 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2020 में वे 440 रन बनाकर कोलकाता के टॉप स्कोरर रहे, जबकि 2021 में 478 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 2021 सीजन के बाद KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 2022 में गुजरात के साथ चैंपियन बने: मेगा ऑक्शन के बाद गिल गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़े। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 483 रन बनाए