Saturday, 21 Nov 2026 | 04:12 AM

Trending :

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

  • Hindi News
  • Sports
  • PSG Reach Champions League Final Vs Arsenal After Bayern Munich Draw

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार रात एलायंस एरिना में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में PSG ने बायर्न म्यूनिख के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला।

एग्रीगेट स्कोर 6-5 रहने की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन PSG टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में PSG का सामना प्रीमियर लीग की टॉप टीम आर्सेनल से होगा।

शुरुआती मिनटों में ही PSG ने बनाई बढ़त

पिछले हफ्ते पेरिस में हुए पहले चरण के मुकाबले में PSG 5-4 से आगे थी। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत में ही तीसरे मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर टीम की एग्रीगेट बढ़त मजबूत कर दी।

ख्विचा क्वाराटशेलिया के पास पर डेम्बेले ने गेंद गोल पोस्ट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर बायर्न की मुश्किल बढ़ा दी।

पेरिस सेंट-जर्मेन के फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने 6 मई 2026 को दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख में UEFA चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ योसिप स्टानिसिच को पीछे छोड़ते हुए गोल की ओर शॉट लगाया।

हैरी केन का गोल काम नहीं आया

पूरे मैच में बायर्न म्यूनिख ने वापसी की कोशिश की, लेकिन PSG के डिफेंस ने ज्यादा मौके नहीं दिए। इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में हैरी केन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

केन का इस सीजन में यह 14वां चैंपियंस लीग गोल था। बायर्न को एक्स्ट्रा टाइम में जाने के लिए एक और गोल चाहिए था, जो वह नहीं कर सकी।

रियल मैड्रिड के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

PSG के पास इतिहास रचने का मौका है। फाइनल जीतने पर वह 1990 के बाद चैंपियंस लीग खिताब डिफेंड (रिटेन) करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले केवल रियल मैड्रिड लगातार खिताब जीत सकी है।

पिछले साल PSG ने इसी मैदान (एलायंस एरिना) पर इंटर मिलान को हराकर अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

रेफरी के फैसलों से निराश बायर्न म्यूनिख

बायर्न म्यूनिख के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट पहले हाफ में रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश नजर आए। 6 बार की यूरोपियन चैंपियन बायर्न 2020 के बाद फाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

2020 के फाइनल में बायर्न ने PSG को हराकर खिताब जीता था, लेकिन इस बार बाजी पेरिस के हाथ लगी।

नोयर ने हार का अंतर कम रखा

बायर्न के गोलकीपर मैनुअल नोयर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने क्वाराटशेलिया और डेसिरे डौए के शॉट रोककर टीम को मैच में बनाए रखा। अगर नोयर ये बचाव नहीं करते, तो हार का अंतर बढ़ सकता था। हालांकि, अटैकर्स की विफलता और डिफेंस की शुरुआती गलती बायर्न पर भारी पड़ी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

July 14, 2026/
4:06 am

लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो...

मथुरा में मोहन भागवत ने संतों के पैर छुए:बोले- घुसपैठियों को रोजगार मत दो, ये लोग गड़बड़ी करते हैं

March 24, 2026/
10:32 am

संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह 10 बजे मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां एक आश्रम के लोकार्पण समारोह में हिस्सा...

World News Updates; Trump Iran China Russia

May 21, 2026/
10:00 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को मार...

गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट

May 28, 2026/
5:51 pm

पंजाब में गन कल्चर पर लगी रोक के बावजूद मशहूर सूफी सिंगर ‘नूरां सिस्टर्स’ की बहन रितु मीर नूरां का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw

PSG Reach Champions League Final vs Arsenal After Bayern Munich Draw
  • Hindi News
  • Sports
  • PSG Reach Champions League Final Vs Arsenal After Bayern Munich Draw

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बुधवार रात एलायंस एरिना में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में PSG ने बायर्न म्यूनिख के साथ 1-1 का ड्रॉ खेला।

एग्रीगेट स्कोर 6-5 रहने की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन PSG टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। अब 30 मई को बुडापेस्ट में होने वाले फाइनल में PSG का सामना प्रीमियर लीग की टॉप टीम आर्सेनल से होगा।

शुरुआती मिनटों में ही PSG ने बनाई बढ़त

पिछले हफ्ते पेरिस में हुए पहले चरण के मुकाबले में PSG 5-4 से आगे थी। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत में ही तीसरे मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर टीम की एग्रीगेट बढ़त मजबूत कर दी।

ख्विचा क्वाराटशेलिया के पास पर डेम्बेले ने गेंद गोल पोस्ट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर बायर्न की मुश्किल बढ़ा दी।

पेरिस सेंट-जर्मेन के फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने 6 मई 2026 को दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख में UEFA चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ योसिप स्टानिसिच को पीछे छोड़ते हुए गोल की ओर शॉट लगाया।

पेरिस सेंट-जर्मेन के फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने 6 मई 2026 को दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख में UEFA चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ योसिप स्टानिसिच को पीछे छोड़ते हुए गोल की ओर शॉट लगाया।

हैरी केन का गोल काम नहीं आया

पूरे मैच में बायर्न म्यूनिख ने वापसी की कोशिश की, लेकिन PSG के डिफेंस ने ज्यादा मौके नहीं दिए। इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में हैरी केन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

केन का इस सीजन में यह 14वां चैंपियंस लीग गोल था। बायर्न को एक्स्ट्रा टाइम में जाने के लिए एक और गोल चाहिए था, जो वह नहीं कर सकी।

रियल मैड्रिड के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

PSG के पास इतिहास रचने का मौका है। फाइनल जीतने पर वह 1990 के बाद चैंपियंस लीग खिताब डिफेंड (रिटेन) करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले केवल रियल मैड्रिड लगातार खिताब जीत सकी है।

पिछले साल PSG ने इसी मैदान (एलायंस एरिना) पर इंटर मिलान को हराकर अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

रेफरी के फैसलों से निराश बायर्न म्यूनिख

बायर्न म्यूनिख के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट पहले हाफ में रेफरी के कुछ फैसलों से नाखुश नजर आए। 6 बार की यूरोपियन चैंपियन बायर्न 2020 के बाद फाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

2020 के फाइनल में बायर्न ने PSG को हराकर खिताब जीता था, लेकिन इस बार बाजी पेरिस के हाथ लगी।

नोयर ने हार का अंतर कम रखा

बायर्न के गोलकीपर मैनुअल नोयर ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने क्वाराटशेलिया और डेसिरे डौए के शॉट रोककर टीम को मैच में बनाए रखा। अगर नोयर ये बचाव नहीं करते, तो हार का अंतर बढ़ सकता था। हालांकि, अटैकर्स की विफलता और डिफेंस की शुरुआती गलती बायर्न पर भारी पड़ी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket