प्रीति जिंटा का PBKS फैंस के लिए इमोशनल नोट:कहा- उतार-चढ़ाव में साथ देने के लिए शुक्रिया; IPL में 1 पॉइंट से बहार हुई थी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (PBKS) के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद टीम की को-ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फैंस के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर प्रीति ने सीजन के उतार-चढ़ाव भरे सफर में टीम का साथ देने के लिए समर्थकों का आभार जताया। पंजाब किंग्स इस सीजन में 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर रही और सिर्फ एक पॉइंट के अंतर से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर चौथा स्थान हासिल किया और पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर जताया आभार प्रीति जिंटा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आईपीएल 2026 के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए पंजाब किंग्स के सभी फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया। अच्छे और बुरे समय के बीच आप सभी के प्यार ने इस सफर को और ज्यादा पूरा बना दिया। दोबारा मिलने तक मेरा सारा प्यार और शुभकामनाएं। प्रीति ने इस पोस्ट के साथ अपने सिग्नेचर स्टाइल में हैशटैग टिंग (#Ting) भी लिखा। उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम के खेल की तारीफ कर रहे हैं। पहले हाफ में नंबर-1 पर रही थी टीम साल 2025 में रनर-अप रही पंजाब किंग्स को इस सीजन की शुरुआत में जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। टूर्नामेंट के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। पंजाब ने लगातार अपने पहले छह मैच जीते। टीम ने छह जीत और एक बिना नतीजे वाले मैच के साथ लगातार सात मैचों तक अजेय रहने का रिकॉर्ड बनाया। पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ करीब एक महीने तक पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर जमी रही। लगातार छह हार के कारण बिगड़ा खेल टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। खराब रणनीतिक फैसलों और मैच के दौरान कैच छूटने के कारण पंजाब किंग्स का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। टीम को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर अपनी हार का सिलसिला जरूर तोड़ा, लेकिन वे कुल 15 पॉइंट्स ही जुटा सके जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं थे। सिर्फ एक पॉइंट के अंतर से टूटी उम्मीद पंजाब किंग्स को प्लेऑफ से बाहर करने में राजस्थान रॉयल्स (RR) की जीत की बड़ी भूमिका रही। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर कुल 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए। इस जीत के साथ राजस्थान ने पंजाब किंग्स को हटाकर पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया और प्लेऑफ का आखिरी टिकट पा लिया। पंजाब की टीम सिर्फ एक पॉइंट कम होने की वजह से पांचवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी टॉफी पर वीडियो:पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी; सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मेलोडी ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मेलोडी’ ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर मेलोडी टॉफी की मशहूर टैगलाइन बोलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह पूरा ट्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी देने के बाद शुरू हुआ है। जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किए गए इस वीडियो में सोनाक्षी अपने पति जहीर से पूछती हैं, “तुम क्या पूछना चाहते हो?” इस पर जहीर जवाब देते हैं, “तुम अच्छी तरह जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।” जब सोनाक्षी चिढ़ाते हुए कहती हैं “नहीं”, तो जहीर तुरंत अपनी जेब से मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं, “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।” पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो से शुरू हुआ ट्रेंड इस मेलोडी ट्रेंड का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हो रही थी। जी-7 समिट या द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत की तरफ से इटली को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया गया था। इसके बाद से ही यह मामला चर्चा में आया। ‘मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ’ की कहानी वीडियो में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लेकर आए हैं, यह बहुत अच्छी टॉफी है।” इस पर पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं, “मेलोडी।” इसके बाद दोनों नेता हंसने लगते हैं। दोनों देशों के बड़े नेताओं के बीच हुई इस बातचीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर मेलोडी को लेकर अलग-अलग रील्स और वीडियो बनाने का ट्रेंड शुरू हो गया, जिसमें अब बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज भी शामिल हो रहे हैं। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की थी शादी बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने साल 2024 में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत शादी की थी। यह कानून अलग-अलग धर्मों के लोगों को बिना धर्म बदले शादी करने की अनुमति देता है। चूंकि यह एक अंतरधार्मिक विवाह था, इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा और बहस हुई थी। सलमान खान की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी करीब 10 साल पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो समय के साथ और मजबूत होती गई। साल 2017 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
शाहरुख-दीपिका बीच पर रोमांटिक डांस करते दिखे:साउथ अफ्रीका में फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग जारी; अकेले शूट करते दिखे शाहरुख

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। केप टाउन के एक बीच से शाहरुख और दीपिका का एक डांस सीक्वेंस शूट करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों सनसेट के समय समुद्र किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख और दीपिका हल्के रंग के ब्रीजी आउटफिट्स पहने हुए हैं। वे एक-दूसरे की तरफ बढ़ते हुए अपनी कोरियोग्राफी पूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने इस डांस स्टेप को परफेक्ट बनाने के लिए दो-तीन बार टेक लिए। हालांकि बीच का वह हिस्सा आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर भी वहां शाहरुख को देखने के लिए भीड़ मौजूद रही। एड शीरन के गाने पर डांस की चर्चा शाहरुख और दीपिका पिछले हफ्ते ही शूटिंग शुरू करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। उन्होंने इस शेड्यूल की शुरुआत एक गाने की शूटिंग के साथ की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह गाना इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन का हो सकता है। शाहरुख को वहां अकेले कार चलाते हुए भी एक सीन शूट करते देखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक बड़ा क्लाइमैक्स हिस्सा भी केप टाउन में ही शूट किया जाना है। बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड से मुकाबला फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसकी रिलीज के ठीक एक हफ्ते पहले हॉलीवुड की बड़ी फिल्में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers: Doomsday) और ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ (Dune: Part Three) रिलीज हो रही हैं। साथ ही ‘जुमांजी 3’ भी इसी दौरान आने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आएंगे। यह स्पेशल एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें समय रैना कहते हैं, “फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरा गेस्ट कौन होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे—3, 2, 1।” इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया एंट्री करते हैं। इस पर समय रैना कहते हैं, “नो वे, ब्रो!” समय रैना के शो में विवाद हुआ था गौरतलब है कि पिछले साल रणवीर अल्लाहबादिया जब समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आए थे, तब बहुत विवाद हुआ था। एपिसोड के दौरान रणवीर ने अश्लील और आपत्तिजनक जोक किया था। इसका वीडियो वायरल होते ही देशभर में भारी विरोध हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। इस विवाद के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) जैसे राज्यों में FIR दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए रणवीर के दिमाग को “गंदा” बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी लाती हैं। कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का भी आदेश दिया था।

सलमान के पुराने ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स का मजेदार जवाब:‘जिंटा की टीम जीती क्या?’ पर डोनोवन फरेरा ने कहा – सॉरी भाई, आज नहीं

IPL 2026 का 40वां मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। दरअसल, मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर डोनोवन फरेरा का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही सलमान का साल 2014 का पुराना ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा था, ‘क्या जिंटा की टीम जीती?’ यह ट्वीट प्रीति जिंटा की टीम के संदर्भ में था। इसका जवाब देते हुए डोनोवन फरेरा ने कहा, ‘सॉरी भाई, आज नहीं।’ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर 222 रन बनाए थे मैच में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े। आखिरी 6 ओवर में 72 रन बने 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया। जायसवाल की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए राजस्थान से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी रन की पार्टनरशिप की। वैभव ने 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिला। पंजाब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम पहली हार के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कायम है। जबकि, राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है।
प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

तेजप्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के साथ सामने आई VIDEO चैट, मांगा आशीर्वाद

‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा। वीडियो इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ‘डरपोक’ और ‘देशद्रोही’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था। अब उनकी यह बातचीत बिहार के राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। तेज प्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा वीडियो में तेज प्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री से कहते हैं, “बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा, राजनीतिक…” इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का! हम और आप बैठेंगे, जब आप यहां आएंगे”। तेज प्रताप यादव ने इस पर सहमति जताई और धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे एक-दो घंटे साथ बैठेंगे। 2023 में दी थी कड़ी चेतावनी साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने वाले थे, तब तेज प्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है। यहां अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे वापस लौटना होगा। तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में था और इसे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खुली चेतावनी माना गया था। हम बहुत बड़े बाबा हैं…वाला बयान भी हुआ था वायरल इसी दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था,‘बहुत बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।’ राम रहीम और आसाराम से की थी तुलना तेज प्रताप यादव ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं, जैसे राम रहीम और आसाराम।