जूता चुराई रस्म के दौरान गिरते-गिरते बचे आर्यन खान:दोस्त की शादी में भागते हुए दिखे; लोगों ने घेरा, देखें वीडियो

शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान हाल ही में अपने एक करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी के फंक्शन में शामिल हुए, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन जूता बचाने की कोशिश में गिरते-गिरते बचे। वेडिंग सेरेमनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वेडिंग ऑर्गेनाइजर ने शेयर किया। वीडियो में आर्यन दूल्हे का जूता हाथ में लेकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते दिखते हैं। गिरते-गिरते बचे, लेकिन जूता नहीं छोड़ा आर्यन वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन जूते को बचाते हुए अपना बैलेंस खो बैठते हैं और गिरते-गिरते बचते हैं। इसके बावजूद वह जूता छोड़ने को तैयार नहीं होते। बता दें कि वीडियो में आर्यन कैजुअल लुक में नजर आए, जिसमें उन्होंने जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट पहनी हुई थी। वेडिंग ऑर्गेनाइजर ‘जेस्ट इवेंट्स’ ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा गया कि यह सिर्फ जूता चुराई नहीं, बल्कि पूरी तरह मनोरंजक मुकाबला था। वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। सितंबर 2025 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, साहेर बंबा और मोना सिंह थे। वहीं शाहरुख खान, आमिर खान, बादशाह, रणवीर सिंह, सलमान खान और करण जौहर ने कैमियो किया था। आर्यन ने अभी तक इस वेब सीरीज के बाद से अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।
मजदूर पिता की बेटी चांदनी बनीं एमपी टॉपर:500 में से 494 अंक हासिल किया, इंटरव्यू में बताई सफलता की कहानी

संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाएं, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा ने इस बात को सच कर दिखाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद चांदनी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे भोपाल का नाम रोशन किया है। मंत्रालय के सामने भीमनगर की रहने वाली चांदनी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। दो कमरों के छोटे से घर में रहने वाली चांदनी के पिता रामभुवन विश्वकर्मा मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां बिमला स्कूल में मध्यान्ह भोजन का काम करने के साथ घरों में खाना बनाकर परिवार चलाती हैं। घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं—न स्टडी टेबल था न नेटवर्क की नियमित उपलब्धता। सवाल- जब आप तैयारी कर रही थीं, तो क्या लगा था कि ऐसा परिणाम आएगा? चांदनी: स्टार्टिंग से ही मैंने तय कर लिया था कि करना है। पहले दिन से ही मेहनत शुरू कर दी थी। एग्जाम के समय कुछ सवालों को लेकर थोड़ा डाउट था, लेकिन जब पूरा कैलकुलेशन किया तो भरोसा हो गया कि सब सही होगा। सवाल- तैयारी के दौरान आपको किसका सबसे ज्यादा सहयोग मिला? चांदनी: मुझे मेरे पेरेंट्स और टीचर्स का बहुत सपोर्ट मिला। जब मैं डिमोटिवेट होती थी, तो मम्मी मुझे पॉजिटिव रखती थीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं। सवाल- आपकी दिनचर्या कैसी थी, खासकर जब स्कूल दूर था? चांदनी: मैं रोज ऑटो और बस से करीब 45 मिनट का सफर करके स्कूल जाती थी। फिर कोचिंग जाती थी और घर आकर पढ़ाई करती थी। जब घर पर कोई नहीं होता था, तब मैं ज्यादा फोकस के साथ पढ़ाई करती थी। सवाल- किताबों के लिए भी करना पड़ा संघर्ष? चांदनी: कई बार पैसों की कमी के कारण उन्हें किताबें खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। ऐसे में वह दूसरों से किताबें लेकर पढ़ाई करती थीं, ताकि घर पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। “कई बार मन में आया कि पढ़ाई छोड़कर काम करने लगूं, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई जारी रखी।” सवाल- घर की परिस्थितियों ने पढ़ाई को कैसे प्रभावित किया? चांदनी: घर छोटा है, लेकिन मैंने उसी में रहकर सब मैनेज करना सीखा। मम्मी-पापा काम पर चले जाते थे, तो उस समय मैं अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती थी। पढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब उनके पिता के हाथ में चोट लग गई और घर की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। उस समय पढ़ाई छोड़ने का विचार आया, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने हार नहीं मानी। कोचिंग संचालकों ने भी फीस को लेकर सहयोग किया, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रह सकी। सवाल- आगे का आपका लक्ष्य क्या है? चांदनी: मैं आगे चलकर लेफ्टिनेंट बनना चाहती हूं और देश की सेवा करना चाहती हूं। मां बोलीं- आर्थिक दिक्कतों का पता नहीं चलने दिया चांदनी की मां ने कहा कि सैलरी कम होने के कारण कई बार आर्थिक दिक्कतें आईं, लेकिन हमने कभी चांदनी को इसका एहसास नहीं होने दिया। हम दोनों मिलकर सब मैनेज करते थे ताकि उसकी पढ़ाई जारी रहे। आंखों में आंसू लेकर चांदनी की मां ने कहा, हम दोनों मिलकर सब मैनेज करते थे ताकि बेटी की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। आज उनकी मेहनत सफल हो गई है। जब उनके पापा के हाथ में चोट लगी थी, तब लगा कि अब पढ़ाई मुश्किल हो जाएगी। लेकिन कोचिंग वालों ने भी सहयोग किया और हमने किसी तरह पढ़ाई जारी रखी। पिता ने कहा- खुश हूं कि बेटी ने कुछ बड़ा किया चांदनी के पिता ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। इतनी परेशानी के बाद भी मेरी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया। मेरा सपना था कि मेरी बेटी कुछ बड़ा करे, और उसने वह कर दिखाया। मोहल्ले के लोगों ने हमेशा साथ दिया। किसी ने ताना नहीं मारा, सभी ने समर्थन किया।
पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क के चेक बाउंस होते-होते बचे:बोले- अकाउंट में ढाई लाख थे, चेक साढ़े 7 लाख के काट दिए; मोहाली में सुनाया किस्सा

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने 15 अप्रैल को लोगों की मदद की यादों का एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके चेक बाउंस होते-होते बच गए। इससे जुड़ा एक किस्सा उन्होंने मोहाली में शेयर किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने गरीब का दर्द देखकर मदद तो कर दी थी, लेकिन उनके बैंक खाते में पैसे ही नहीं थे। उन्होंने साढ़े 7 लाख रुपए के चेक काट दिए थे, जबकि उनके खाते में कुछ ढाई लाख रुपए ही थे। जब उन्हें इसका पता चला तो वह डर गए और भगवान से दुआ करने लगे कि यह चेक कुछ दिन बाद लगाए जाएं, जिससे उनका खाता मेंटेन हो जाए और चेक बाउंस होने से बच जाएं। अंत में ऐसा ही हुआ। एक्टर ने यह किस्सा सुनाया… मोहाली में नई फिल्म के पोस्टर रिलीज पर सुनाया किस्सा बैसाखी वाले दिन मोहाली में एमी विर्क ने नई फिल्म जख्मों से चढ़दीकलां तक का पोस्टर लॉन्च इवेंट करवाया। इस कार्यक्रम के दौरान एमी विर्क और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मोगा जिले के उन किसानों और जरूरतमंद परिवारों को सहायता राशि के चेक बांटे, जिनकी फसलें खराब हो गई थीं या जो आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इस मौके पर एमी विर्क काफी भावुक नजर आए और उन्होंने सेवा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज होगी और समाज को मुश्किलों के बाद भी हमेशा उच्च मनोबल यानी चढ़दीकलां में रहने का संदेश देगी। इसी दौरान उन्होंने चेक बांटने का पुराना किस्सा भी सुनाया। फसल बर्बाद होने पर की थी एमी ने मदद यह रील एक बूढ़े किसान की मदद से जुड़ी है। किसान ने रोते हुए वीडियो में अपना दर्द बयान किया था। एमी विर्क ने यह वीडियो देखा और तुरंत अपना रिएक्शन दिया। उनकी टीम ने उस किसान तक 1 लाख रुपए की मदद भिजवाई। जब उन्हें पता चला कि कुछ किसान और भी हैं तो उन्होंने साढ़े 7 लाख के चेक काट दिए। साथ ही कहा कि आगे भी जितनी मदद हो सकेगी, करेंगे। पंजाब में बाढ़ के दौरान भी एमी ने की थी किसानों की मदद सितंबर 2025 में पंजाब में आई बाढ़ पर भी एमी विर्क ने किसानों की मदद की थी और 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया था। इससे प्रभावित परिवारों को न सिर्फ घर मिला, बल्कि खेती करने के लिए और घर का गुजारा चलाने के लिए मदद मिली। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने 10 गांव गोद लिए थे। गुरु रंधावा ने राशन और पानी बांटा था और सोनू सूद ने भी मदद की थी। सभी कलाकार अपने ग्रुप बनाकर काम कर रहे थे। करोना काल में भी जरूरतमंदों को बांटा था राशन एमी विर्क हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में मार्च 2020 में भी पंजाबी सेलिब्रिटीज रणजीत बावा, अमृत मान के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को सामान और राशन बांटा था। गरीब परिवारों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मदद की थी। बोले- मदद का इरादा हो तो भगवान मदद करते हैं किसानों और जरूरतमंदों की सहायता करते हुए एमी विर्क लगातार नजर आते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर शेयर की एक रील में उन्होंने अपनी सोच को बताया। एमी विर्क कहते हैं कि दिल से मदद करने का इरादा हो तो भगवान रास्ता बना देते हैं।
PM Modi Karnataka Visit | Inauguration Sri Guru Bhairavaya Book Launch HD Devegowda

Hindi News National PM Modi Karnataka Visit | Inauguration Sri Guru Bhairavaya Book Launch HD Devegowda बेंगलुरु5 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम ने बुधवार को श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। पीएम ने सुबह 11 बजे मंड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। कुछ देर में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘सौंदर्य लहरी एंड शिव महिम्न स्तोत्रम’ नाम की किताब भी जारी की। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूज्य संत डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है। वे आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर को पारंपरिक द्रविड़ शैली में बनाया गया है और इसे उनके जीवन और विरासत को समर्पित स्मारक के रूप में तैयार किया गया है। श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि मठ की 5 तस्वीरें… पीएम मोदी ने बुधवार को श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर में आरती की। पीएम ने मंदिर परिसर को देखा और जानकारी ली। पीएम मोदी मंदिर में करीब आधा घंटा रहे। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर श्री क्षेत्र आदिचुंचनागिरि मठ में बना हुआ है। डॉ. बालगंगाधरनाथ देशभर में सम्मानित हुए डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी सामाजिक सेवा के लिए देशभर में सम्मानित रहे। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित कीं। उनका मानना था कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उनकी शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह मंदिर सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र के तौर पर भी देखा जा रहा है। पीएम ने एक दिन पहले दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन किया था पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया था। 12 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय छह घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह गया है। 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। इसकी खास बात 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ सेक्शन है, जिसे एशिया के सबसे लंबे सेक्शनों में एक बताया जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हाथियों और दूसरे वन्यजीवों के आवागमन पर असर न पड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विकास और प्रकृति के बीच संतुलन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले–2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे पीएम मोदी ने देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Badshahs Titteri Phirse Song Released

सोनीपत3 मिनट पहले कॉपी लिंक टटीरी फिर से सॉन्ग में लड़कियों को एक अंडरपास में नाचते हुए दिखाया गया है। बादशाह की एंट्री हेलिकॉप्टर में होती है। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह ने विवाद के बाद हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी फिर से’ रिलीज कर दिया है। बादशाह ने गाने में विवादित सीन और लाइनों को हटा दिया है। जिस लाइन पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ, उसकी जगह बादशाह ने रैप में बोला है- ‘आया बादशाह रंग दिखाने, फिर जलवा दिखाने’। रोडवेज बस के सीन को हटाकर लड़कियों को हरियाणवी पहनावे दामन-कुर्ती में एक अंडरपास में नाचते हुए दिखाया गया है। कुछ बुजुर्गों को भी हुक्के के साथ दिखाया गया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अभी तक एक मिलियन व्यूज आ चुके हैं। पिछले महीने एक मार्च को रिलीज हुए ‘टटीरी’ सॉन्ग में बोले गए शब्दों और सीन को लेकर हुए विवाद पर बादशाह पर पंचकूला और जींद में तीन मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यूट्यूब से ये गाना हटा दिया गया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को पेश होने के लिए कहा था। 7 मार्च को बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग में पेश होकर माफी मांग ली थी। बादशाह ने रैप की विवादित लाइन को भी बदल दिया है। जानिए पहले टटीरी गाने को क्या विवाद हुआ… एक मार्च को रिलीज हुआ, 3 एफआईआर दर्ज हुई : बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई। पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने बादशाह के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर जींद और पंचकूला में बादशाह के खिलाफ 3 FIR दर्ज हुई। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया। आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश: इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया था। 13 मार्च हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने सिंगर को पानीपत में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। बादशाह की जगह पेश हुए उनके वकीलों ने दलील दी थी कि बादशाह सिक्योरिटी रीजन और प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। इसके बाद चेयरपर्सन ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। सिंगर ने पंचकूला थाने में रखा पक्ष: इसके बाद सिंगर बादशाह ने पंचकूला पुलिस की जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रखा था। पूछताछ के बाद सिंगर को बेल पर छोड़ दिया गया था। पंचकूला साइबर थाना SHO युद्धवीर ने बताया था कि सभी धाराएं जमानती हैं। उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई थी। बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी: विवाद के बाद बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी। उन्होंने वीडियो में कहा था- ‘मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया, उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे।’ महिला आयोग के सामने पेश होकर मांगी माफी: विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। इस मामले में बादशाह और निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन 7 अप्रैल को आयोग के सामने आए। बादशाह ने माफी मांगी और वादा किया कि वे 4 महीने में एक अच्छा गाना बनाएंगे और गरीब परिवारों की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे। 7 अप्रैल को बादशाह और उनकी टीम नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुई थी। गाने में कैथल की सिमरन की भी आवाज टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल कैथल की सिमरन जागलान के हैं। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। सिमरन एक बॉक्सर भी हैं और स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह सिंगिंग भी कर रही हैं। तीन साल पहले बनाए गए ‘टटीरी’ गाने पर बादशाह की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसका रीमिक्स वर्जन बनाया। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे

बालाघाट के बैहर रोड पर रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेकाड़ी और पिपरटोला के बीच हुए इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। हादसे में घायल प्रकाश कुसरे बिरसा क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और छुट्टी मनाकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संजय कावरे और राकेश सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मलाजखंड की तरफ से आ रहे दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके कारण बाइक पर से नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज जारी फिलहाल प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं, जबकि संजय और राकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टरों की सूचना पर घायलों के परिवार वालों को खबर दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है
सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

फिल्म ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ पर रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। रजत कपूर ने फिल्म में अभिनय के साथ इसे लिखा, डायरेक्ट किया और अपलॉज एंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस किया है। उन्होंने बताया कि सोहराब हांडा ऐसा किरदार है जो हर किसी का ध्यान खींचता है। रणवीर शौरी और विनय पाठक ने कहानी और किरदारों की गहराई पर बात की। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म 10 अप्रैल को ZEE5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। सवाल: फिल्म का टाइटल ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ दिलचस्प है। सोहराब में ऐसा क्या है कि हर किरदार उससे जुड़ जाता है? जवाब / रजत कपूर: सोहराब हांडा एक खास इंसान है। कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल अपने कब्जे में ले लेते हैं। सोहराब भी वैसा ही है। उसे हर किसी का ध्यान चाहिए और वह ऐसा करने का तरीका ढूंढ लेता है। उसकी पर्सनैलिटी मैग्नेटिक है। सवाल: रणवीर, आप सोहराब हांडा के बारे में क्या कहना चाहेंगे? जवाब / रणवीर शौरी: जैसा रजत सर ने कहा, वह हमेशा ध्यान चाहता है। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जिन्हें ज्यादा भाव चाहिए होता है। वह अलग-अलग लोगों से अलग तरीके से जुड़ता है, लेकिन एक बात कॉमन है- उसे अटेंशन चाहिए। सवाल: विनय जी, आप सोहराब हांडा का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए आपको क्या करना पड़ा? जवाब / विनय पाठक: मेरे लिए यह आसान था, क्योंकि स्क्रिप्ट अच्छी तरह लिखी गई थी। रजत बहुत रिसर्च करके लिखते हैं। हर किरदार असल जिंदगी से जुड़ा लगता है। इसलिए निभाना आसान हुआ। सभी किरदारों में गहराई और रोचकता है। सवाल: रजत जी, फिल्म के किरदार असल जिंदगी से प्रभावित हैं। क्या किसी खास व्यक्ति से प्रेरित होकर आपने कहानी लिखी? जवाब / रजत कपूर: किसी एक व्यक्ति को देखकर किरदार नहीं लिखा जाता। हम अनुभवों, दोस्तों और आसपास के लोगों से छोटी-छोटी बातें लेकर किरदार बनाते हैं। फिल्म में सभी किरदार खास हैं, ताकि रिश्ते अच्छे से दिखाए जा सकें। सवाल: क्या लिखते वक्त सारे किरदार आपके दिमाग में साफ होते हैं? जवाब / रजत कपूर: हां, एक आइडिया होता है कि कहानी किस दिशा में जाएगी। बाद में एक्टर्स किरदार को और निखार देते हैं। सवाल: रणवीर, जब आपने कहानी सुनी तो आपका पहला रिएक्शन क्या था? जवाब / रणवीर शौरी: रजत कुछ नया लिखते हैं तो उसे पढ़ने का उत्साह रहता है। उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। फिल्म ऊपर से साधारण लग सकती है, लेकिन अंदर से अलग और खास है। रजत कपूर:: फिल्म में बेहतरीन कलाकार हैं- हर एक शानदार है। इतने अच्छे एक्टर्स का साथ काम करना खास अनुभव है। सवाल: विनय जी, फिल्म में जिस तरह से पिता-पुत्र का रिश्ता दिखाया गया है। इससे आप कितना जुड़ाव महसूस करते हैं? जवाब / विनय पाठक: किरदार भले काल्पनिक हो, लेकिन उसमें सच्चाई है। कई बार लगेगा कि ये हमारे आसपास के लोग हैं। यही अच्छे किरदार की पहचान है कि वह असली लगे। रजत कपूर: अगर दर्शकों को लगे कि वे इन किरदारों को जानते हैं, तो वही फिल्म की असली सफलता है। सवाल: शूटिंग के दौरान कोई भावनात्मक या मुश्किल पल आया? जवाब / रणवीर शौरी: कई सीन में 15 किरदार एक साथ थे। ऐसे सीन करना मुश्किल और रोमांचक था। रजत कपूर: इतने किरदारों को एक फ्रेम में सही तरीके से दिखाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यही मजा था। शुरुआत में सब अराजक लगता था, फिर धीरे-धीरे सेट हो जाता था। सवाल: अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब / रजत कपूर: बहुत अच्छा। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़कर तुरंत हां कहा और पूरे समय सपोर्टिव रहे। उन्होंने काम में दखल नहीं दिया, जिससे काम आसान हो गया। सवाल: इस फिल्म को किस जॉनर में रखेंगे? जवाब / रजत कपूर: यह मर्डर मिस्ट्री है, लेकिन सिर्फ “किसने किया” नहीं, बल्कि “क्यों किया” पर ज्यादा फोकस है। सवाल: विनय जी, कंटेंट और दर्शकों की पसंद में आए बदलाव को कैसे देखते हैं? जवाब / विनय पाठक: यह बदलाव अच्छा है। अब कहानी आधारित फिल्में बन रही हैं। ओटीटी के आने से प्लेटफॉर्म बढ़े हैं, जिससे हर तरह की कहानियों को मौका मिल रहा है। सवाल: आज के कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा में इस फिल्म को कहां रखते हैं? जवाब / रजत कपूर: मुझे नहीं लगता कि पूरी तरह कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा चल रहा है। हमने एक फिल्म बनानी चाही और बना दी। आगे क्या होगा, यह समय बताएगा। रणवीर शौरी: ऐसी फिल्मों की एक खास ऑडियंस होती है। वह बड़ी नहीं होती, लेकिन मौजूद जरूर है। विनय पाठक: हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी फिल्मों की ऑडियंस धीरे-धीरे बढ़े।

सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वेन्यू पर साउंड चेक के लिए गए। इसके बाद वे गोनेर रोड स्थित राजविलास होटल में रुके। उनके साथ परमिश वर्मा भी होटल में दिखाई दिए। एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…
हनी सिंह की कॉन्सर्ट में धांसू एंट्री:मुंबई के MMRDA ग्राउंड में नीली रॉल्स रॉयस से पहुंचे; सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'बिलियनेर औरा'

यो यो हनी सिंह और विवादों का पुराना नाता है, लेकिन इस बार उनका ड्रामा फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। मुंबई के MMRDA ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ऐसी एंट्री ली कि सोशल मीडिया पर बिलियनेर औरा ट्रेंड करने लगा। 28 मार्च की रात जब हनी सिंह अपनी लग्जरी कार से उतरे तो नजारा देखने लायक था। जैसे ही स्टेज पर रोशनी जगमगा उठी, बैकग्राउंड में हनी सिंह का सुपरहिट गाना मिलियनेयर बजने लगा। इसी बीच एक गहरे नीले रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट सीरीज (जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है) वेन्यू के अंदर दाखिल हुई। कार रुकते ही सफेद रंग के स्टाइलिश आउटफिट में हनी सिंह बाहर निकले। उनके बाहर आते ही पूरे स्टेज पर आतिशबाजी शुरू हो गई, जिसने माहौल को और भी जादुई बना दिया। हाथ में जाम और फिर शुरू हुआ सुरों का सैलाब एंट्री का सबसे चर्चा वाला पल तब आया जब हनी सिंह कार से उतरकर आगे बढ़े। वहां पहले से ही ट्रे में गिलास लेकर खड़ी एक महिला ने उन्हें ड्रिंक सर्व की। हनी सिंह ने फिल्मी अंदाज में वह गिलास उठाया और सीधे स्टेज की ओर बढ़ गए। हाथ में जाम थामे हनी सिंह ने जैसे ही माइक संभाला, पूरा क्राउड झूम उठा। हिट गानों पर झूमी मुंबई, वायरल हुए वीडियो स्टेज पर पहुंचते ही हनी सिंह ने ब्लू आइज और देसी कलाकार जैसे अपने एवरग्रीन गानों की झड़ी लगा दी। सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं एंट्री हो तो ऐसी हो और यो यो इज बैक हालांकि कार के मॉडल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जानकारों का मानना है कि यह वही 12 सिलेंडर इंजन वाली लग्जरी मशीन है जो अपनी मैजिक कारपेट राइड के लिए मशहूर है।