Saturday, 06 Jun 2026 | 04:34 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी, संगीत और हैदराबाद रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही विजय ने रश्मिका के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। विजय बोले- यादें हमेशा के लिए साथ रह जाती हैं विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “एक महीना बीत गया है। हम सभी के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं और आप उनसे रूबरू होते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से जीते हैं, तो इनकी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं और आपको खुशी देती हैं।” विजय ने आगे लिखा कि अब वे दोनों काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन जाने से पहले वे उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते थे जिन्होंने इस शादी को यादगार बनाया। दोस्त की पायल को बनाया अपना हार विजय ने अपनी दोस्त ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही अनोखा और प्यारा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या शादी की प्लानिंग से लेकर वेन्यू सिलेक्शन और कपड़ों तक, हर कदम पर उनके और रश्मिका के साथ थीं। उन्होंने ऐश्वर्या की पायल को अपने गले में हारकी तरह पहना और उनकी दूसरी पायल को हाथ में ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल किया। विजय ने कहा कि वह इस तरह ऐश्वर्या को अपनी यादों में हमेशा के लिए दर्ज करना चाहते थे। रश्मिका ने भी शेयर कीं तस्वीरें रश्मिका मंदाना ने भी शादी के एक महीने पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि एक महीना हो गया है। शादी करना पहले एक बहुत दूर का ख्याल लगता था, और अब हमें एक महीना हो चुका है… यह पागलपन जैसा है।” रश्मिका ने अपनी पोस्ट में उन महिलाओं की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने शादी की तैयारियों में उनकी मदद की। उन्होंने इन महिलाओं को अपना ‘नाइट्स इन शाइनिंग आर्मर’ (ढाल बनकर साथ देने वाली) बताया। उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने इस साल शादी करने का फैसला किया। हैदराबाद में हुए उनके रिसेप्शन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम समेत फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

लुधियाना में जिम्बाब्वे का स्टूडेंट तान्याराद्ज़वा प्रॉस्पेरा देंगु उर्फ तान्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हैं। CT यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय इस विदेशी छात्र का एक बस में बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 24 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। तान्या ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने जगराओं में शूट किया था। जब बस से लोग उतर रहे थे, तभी उन्होंने कंडक्टर को “मोगा-मोगा” आवाज लगाते देखा। तान्या ने कहा कि “मैंने सोचा कि मैं भी मदद कर दूं। फिर मैंने खुद ‘मोगा-मोगा, आजो-आजो’ बोलना शुरू किया और कंडक्टर से वीडियो बनाने को कहा। वीडियो वायरल हो गया और मैं फेमस हो गया। पंजाबी भाषा और खाने के दीवाने तान्या अब धीरे-धीरे पंजाबी सीख रहे हैं और उन्हें यहां का खाना भी बेहद पसंद है। परांठे और बटर चिकन उनके फेवरेट हैं। उन्होंने कहा कि “पंजाबी लोग बहुत मददगार हैं और विदेशियों को बहुत सम्मान देते हैं। मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं ये पंजाबी शब्द तान्या ने बताया कि “सत श्री अकाल, नमस्ते, हांजी, ओ पाजी किवें हो तुसी” जैसे शब्द अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में अमृतसर घूमकर लौटे तान्या गोल्ड टेंपल की खूबसूरती और शांति से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि वहां का सरोवर, लंगर सेवा और आध्यात्मिक माहौल बहुत सुकून देता है। वह जगह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहुत खास है। तान्या ने मनाली समेत देश के कई हिस्सों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पहाड़ों से लेकर पंजाब की रौनक तक उनके लिए यादगार अनुभव रही है। अब LPG संकट पर बनाएंगे वीडियो वायरल होने के बाद तान्या अब नए कंटेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह देशभर में चर्चा में चल रहे LPG सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर वीडियो बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के नजरिए से इस समस्या को दिखा सकें। भविष्य को लेकर असमंजस अपने भविष्य को लेकर तान्या ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पहले जिम्बाब्वे लौटने की सोच रहे थे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब भारत में रुकने पर विचार कर रहे हैं। तान्या ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और वही करें जो आपको खुशी देता है, यही सबसे जरूरी है।

IPL की प्रैक्टिस छोड़, वैभव सूर्यवंशी ने थामा कैमरा:हेलमेट उतारकर कहा-अपने हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग की, फिर बोले- क्रिकेट ही ठीक है

IPL की प्रैक्टिस छोड़, वैभव सूर्यवंशी ने थामा कैमरा:हेलमेट उतारकर कहा-अपने हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग की, फिर बोले- क्रिकेट ही ठीक है

IPL 2026 की तैयारियों को लेकर राजस्थान रॉयल्स टीम की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग सेशल के दौरान का वैभव सूर्यवंशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 4 तस्वीरें देखिए… कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं- वैभव अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया X पर राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वैभव IPL में 2 से 3 हजार बनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल रिपोर्टर ने वैभव से पूछा- IPL 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, आप कितने रन बनाना चाहते हैं और क्या ऑरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इस पर वैभव ने हंसते हुए कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इसके बाद वैभव ने कहा, “मैंने कोई खास लक्ष्य तय नहीं किया है। प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मेरा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।” इससे पहले BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा, ‘यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।’ जब संजू ने वैभव की मिमिक्री की BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। सूर्यवंशी की नजर गेल के रिकॉर्ड पर BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट मूवी है धुरंधर वैभव ने अपने फेवरेट मूवी के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ फिल्म काफी पसंद है। वहीं, एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से जब उनके फर्स्ट वीडियो गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया कि, वह वीडियो गेम खेलते ही नहीं है। इस पर हर्षा भोगले ने बोला, ‘आपका तो क्रिकेट ही वीडियो गेम की तरह है।’ जब हर्षा भोगले ने वैभव से उनकी पहली गाड़ी के बारे में पूछा। इसके जवाब में वैभव ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने सर अभी तक गाड़ी नहीं ली है।’ IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे पिछले सीजन में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

Yami Gautam: Personal Life Impact on Career

Yami Gautam: Personal Life Impact on Career

59 मिनट पहले कॉपी लिंक धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर अपने अलग फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। पिंकविला से बातचीत के दौरान यामी गौतम ने बताया कि इंडस्ट्री में ओवरएक्सपोजर के दौर में भी उन्होंने प्राइवेट रहने का रास्ता चुना। यामी ने कहा कि एक सीनियर एक्टर की बात से वह काफी प्रभावित हुई थीं- “जितना कम लोग आपको जानते हैं, उतना ही आसान होता है उन्हें अपने किरदार पर यकीन दिलाना।” उन्होंने माना कि यह फैसला आसान नहीं था। कई बार उन्हें लगा कि अगर वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सामने लातीं, तो फिल्ममेकर्स के लिए उन्हें रोल के लिए कन्विंस करना आसान होता। यानी इंडस्ट्री में विजिबिलिटी भी काम दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि वह कभी भी पर्सनल लाइफ को प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनाना चाहती थीं। उनका फोकस हमेशा स्क्रिप्ट और किरदार पर रहा। यामी के मुताबिक, वह ऐसे रोल चुनती हैं जो उन्हें एक एक्टर के तौर पर चुनौती दें और दर्शकों को कुछ नया दें। यामी ने यह भी कहा कि समय के साथ इंडस्ट्री में बदलाव आ रहा है और अब कंटेंट व परफॉर्मेंस को ज्यादा अहमियत मिल रही है। यही वजह है कि बिना ज्यादा पब्लिसिटी के भी उन्हें मजबूत भूमिकाएं मिल रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपने पति आदित्य धर के साथ चर्चा में हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘धुरंधर 2’ की सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

इंदौर अक्षय हत्याकांड के आरोपी जबलपुर में छिपे थे:पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ा; 100km दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था

इंदौर अक्षय हत्याकांड के आरोपी जबलपुर में छिपे थे:पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ा; 100km दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था

इंदौर में अक्षय शर्मा की हत्या को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये आरोपी इंदौर से फरार होने के बाद जबलपुर के राइट टाउन में रहने वाली भाजपा नेत्री शिखा शर्मा के घर सहित अन्य स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के नेतृत्व में लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य की टीम ने शशिकांत शर्मा को आदि एन्क्लेव से, जबकि रवि और गौरव को पास के एक घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों को इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 17 जनवरी 2026 को आठ आरोपियों ने मिलकर पहले अक्षय का अपहरण किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे थाने के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। घर से बुलाकर उठाकर ले गए मृतक अक्षय शर्मा का अपने चाचा गोविंद और उनके परिवार से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। यह पूर्वजों का प्लॉट था, जिस पर अक्षय कब्जा करना चाहता था, जबकि गोविंद और अन्य रिश्तेदार भी उस पर अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक और आरोपी एक ही कैंपस में रहते थे और कई बार अक्षय को घर से बाहर निकालने की कोशिश भी की गई थी। 17 जनवरी की शाम शशिकांत शर्मा ने अक्षय को कॉल कर प्लॉट के पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर शाजापुर ले गए। इस दौरान उसे जबरन शराब भी पिलाई गई। शाजापुर में आरोपी उसे अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर ले गए, जहां उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने गर्म लोहे की रॉड से उसके शरीर पर कई जगह निशान बनाए और उसके प्राइवेट पार्ट को भी आग से जला दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद 18 जनवरी को आरोपी उसे वापस इंदौर के बाणगंगा थाने के पास छोड़ गए। रेप की एफआईआर दर्ज कराई मृतक और आरोपी एक ही परिवार के हैं। आरोप है कि अक्षय ने रिश्ते में लगने वाली 22 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस ने अक्षय को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अक्षय शर्मा की हत्या के मामले में शशिकांत शर्मा, गोविंद शर्मा, रवि शर्मा, गौरव शर्मा, विनोद शर्मा, राहुल शर्मा, सत्यम शर्मा, रवि शर्मा और रिंकू शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इंदौर पुलिस ने विनोद, रिंकू और राहुल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार होकर जबलपुर में छिपे हुए थे। सत्यम और रवि अब भी फरार हैं। भाजपा नेत्री के घर से शशिकांत गिरफ्तार, साथियों का मिला सुराग इंदौर पुलिस को सूचना मिली कि अक्षय शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपी शशिकांत, रवि और गौरव जबलपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे हुए हैं। पुलिस ने शहर के बस स्टैंड, होटल और ढाबों पर उनकी तलाश शुरू की। इस बीच गुरुवार को जानकारी मिली कि शशिकांत शर्मा अपनी सास शिखा शर्मा, जो खुद को भाजपा नेत्री बताती हैं, के घर में छिपा हुआ है, जबकि उसके दो अन्य साथी आसपास के इलाके में ठहरे हुए हैं। गुरुवार शाम पुलिस ने शिखा शर्मा के घर दबिश दी और शशिकांत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने गौरव और रवि के ठिकाने की जानकारी दी। सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र निवासी अक्षय का अपहरण कर आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल किया और थाने के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि ये तीनों जबलपुर में फरारी काट रहे थे, जिन्हें इंदौर पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपियों को बाणगंगा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जो उन्हें लेकर इंदौर रवाना हो गई है।

G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

G Khan Confuses Fans With Jasmin Akhtar Photo

पंजाबी सॉन्ग में सिंगिंग एक्टिंग करते जी खान और जैसमीन अख्तर। पंजाबी सिंगर जी. खान ने लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर के साथ इंस्टाग्राम ID पर फोटो पोस्ट कर फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। जी खान ने 5 फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए जैसमीन अख्तर को भी टैग किया है। इसमें जी. खान ने लिखा- 17 मार्च लॉक कर . दोनों इन फोटो में शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। हालांकि जी खान शादी की बात कर रहे या फिर यह कोई गाने की शूटिंग है, इसको लेकर फैंस को कुछ पता नहीं चल रहा। हालांकि फैंस जी खान की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले जी खान अपने स्टेज शो और इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर कमेंट करते रहते थे। फैंस खान का नाम सोनम से जोड़ते रहते थे। लुधियाना में हुए एक शो के दौरान जी खान ने कहा था कि जल्द एक खुशखबरी देंगे। इस बार काम पक्का होगा। तब फैंस ने लाइव शो के दौरान ही सोनम बाजवा के नारे लगाए थे। इन फोटोज के नीचे भी फैंस सोनम बाजवा पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने सोनम बाजवा के लिए यहां तक लिख दिया- रोईं ना जे याद जी खान दी आई वे, हालांकि जी खान को लेकर सोनम बाजवा ने कभी कुछ नहीं कहा। वह 5 PHOTOS, जो जी खान ने पोस्ट कीं… अब जानिए, जैसमीन अख्तर कौन है? जैसमीन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल, एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय में उनका नाम खास तौर पर पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फोटो शूट्स के कारण तेजी से चर्चा में आया है। कैमरा प्रेजेंस, स्टाइल और लुक्स की वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। ******************* ये खबरें भी पढ़ें.. पंजाबी सिंगर के शो में सोनम बाजवा के नारे:जी खान ने एक्ट्रेस के लिए गाया- दो गल्लां करिए प्यार दियां; बोले- पक्की मोहर लगा अपडेट दूंगा पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शो में अक्सर बॉलीवुड व पॉलीवुड अभिनेत्री सोमन बाजवा को लेकर टिप्पणियां करते रहते हैं। वो मंच से कई बार सोनम बाजवा के लिए गीत भी का चुके हैं। ऐसे में जब वो मंच पर आते हैं तो उनके फैंस सोनम-सोनम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं (पढ़ें पूरी खबर) एक्ट्रेस सोनम बाजवा परफॉर्मेंस से विवादों में फंसी:शॉर्ट कॉस्टयूम और डांस मूव्स पर पंजाबियों को एतराज एक्ट्रेस सोनम बाजवा का गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए हैं। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया है। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा की छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया (पढ़ें पूरी खबर)

Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन और उनके फैंस का प्यारा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस समय टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा। इसी बीच वो ईशान किशन मैदान से प्रैक्टिस करके वापस स्टेडिम की ओर लौट रहे थे। तभी उनके फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। ईशान किशन ने सभी के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया। अपने स्टार खिलाड़ी की पास पाकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रैक्टिस के बाद लौट रहे ईशान किशन को फैंस ने घेरा, फैंस ने जब बोला गोरखपुर से आए हैं तो मुस्कुरा दिए ईशान पढिए फैंस और ईशान के बीच की बातचीत उसी में से एक फैंस ने धीरे से कुछ बोला पर ईशान सुन नहीं पाए ईशान ने फैंस से बोला– आएं.… फैंस: टेंशन नहीं है… ईशान: केने से है? फैंस: हम गोरखपुर से… जवाब सुनकर ईशान मुस्कुरा दिए। फैंस: आप ही के इधर से हैं भइया, ज़्यादा दूर नहीं है.. ईशान: इसीलिए तो बोलें… तेरे भाषा से ही लग गया कही बाजू का ही है फैंस: जी भईया गोरखपुर से ही हैं… इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे। लोगों को ईशान का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा। कॉमेंट में लोग गोरखपुर लव, ईशान के साथ हार्ट रिकेट्स कर रहे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन ये भी जानिए… ईशान किशन बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वो इंडियन टीम में बैतौर विकेटकीपर बैट्समैन में रूप में खेलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन और नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में 61 की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की अगुआई करते हुए अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताया और उस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। लोग उनकी इस काबिलियत को देखते हुए इनकी तुलना पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। धोनी भी झारखंड राज्य की अगुआई कर चुके हैं। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है। एक-दूसरे के होंगे ईशान और अदिति ईशान किशन की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने ही बताया, जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा- ” ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ सात फेरे लेंगे। उनके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर को लाइव शो में फैन ने किया प्रपोज:पोस्टर पर लिखा- मेरी मम्मी नू पसंद है तू, सुनंदा शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को लाइव शो के दौरान एक फैन ने प्रपोज किया। भीड़ में खड़े फैन ने दिल के आकार वाले पोस्टर पर लिखा था-“मेरी मम्मी नू पसंद है तू (मेरी मम्मी को तुम पसंद हो)। इस पर सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- पर मेरी मम्मी नू भी तां पसंद आने चाहिदे ओ (लेकिन मेरी मम्मी को भी तो तुम पसंद आने चाहिए)। सुनंदा ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले लगाया और उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 17 फरवरी को जयपुर में पूर्णिमा ग्रुप के वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘आरोहण 2026’ के दौरान यह मोमेंट देखने को मिला। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… 24 घंटे में 12 लाख से ज्यादा लाइक्स सुनंदा ने बुधवार को इस पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा— आई लव यू बादशाहो, यू गाइस आर माय स्ट्रेंथ। कंसर्ट्स में पूरी रौनक लगी रहती है। इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स, 4800 से अधिक कमेंट्स और लगभग 48 हजार लोगों ने शेयर किया । फैंस बोले- दीदी हमारा नंबर कब आएगा वीडियो इतना वायरल हुआ कि फैंस ने अपनी स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए लिखना शुरू कर दिया सुनंदा दीदी हमारा नंबर कब आएगा। सुनंदा ने भी दरियादिली दिखाते हुए कई फैंस की स्टोरीज को री-शेयर किया और मजेदार जवाब देते हुए लिखा- हाहा..आ जाओ अगले शो में। सिंगर ने लिखा- आ जाओ कल वाले शो में इस बीच फैन ने सुनंदा के स्टाइल की हूबहू नकल उतारते हुए वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया। सुनंदा ने उस फैन को भी निराश नहीं किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा आ जाओ कल वाले शो में।