Bangladesh Power Crisis | Market Shutdown Order & India Aid Request

ढाका7 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश में बिजली संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में रोज 8 से 10 घंटे तक बिजली कट रही है। इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी ढाका के बाहर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली की कमी से निपटने के लिए सरकार ने बुधवार से देशभर में शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। व्यापारिक मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रात 8 बजे तक खत्म करने होंगे। सजावटी लाइटों पर रोक लगा दी गई है, जबकि डिजिटल लाइटिंग बोर्ड शाम 7 बजे तक बंद करने होंगे। अस्पताल और मेडिकल स्टोर को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है। गैस की कमी से 1,500 मेगावाट बिजली कम बनी बांग्लादेश में बिजली संकट की सबसे बड़ी वजह ईंधन की कमी है। खासकर प्राकृतिक गैस की कमी ने बिजली उत्पादन को प्रभावित किया है। देश अपने इस्तेमाल का 90% से ज्यादा तेल और करीब 30% गैस दूसरे देशों से खरीदता है। मौजूदा संकट के पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं… पहली वजह– अमेरिकी कंपनी एक्सेलरेट एनर्जी के LNG टर्मिनल में 21 जुलाई को आग लग गई। इसके बाद टर्मिनल बंद हो गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में यहां कुछ काम दोबारा शुरू हुआ, लेकिन तब तक LNG की सप्लाई आधी रह गई थी। दूसरी वजह- समुद्र में खराब मौसम की वजह से कम से कम दो LNG जहाज टर्मिनल तक नहीं पहुंच पाए और अपना माल नहीं उतार सके। दूसरे देशों से आने वाली बिजली की सप्लाई भी कम हुई है। इन वजहों से बांग्लादेश में बिजली उत्पादन करीब 1,500 मेगावाट घट गया है। ग्रामीण इलाकों में ज्यादा कटौती बांग्लादेश में बिजली की सप्लाई छह वितरण कंपनियां करती हैं। राजधानी ढाका को फिलहाल उसकी जरूरत के मुताबिक बिजली मिल रही है। लेकिन ढाका के बाहर ग्रामीण इलाकों में करीब 80 बिजली सहकारी समितियां सप्लाई करती हैं। मयमनसिंह, बरिशाल, रंगपुर, सिलहट, राजशाही और खुलना में बिजली संकट का ज्यादा असर है। ज्यादातर इलाकों में रोज 3 से 5 घंटे बिजली कट रही है। वहीं खुलना में लोगों ने 9 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायत की है। नाराज लोगों ने बिजली घरों पर हमला किया लगातार बिजली कटने से लोगों में गुस्सा भी बढ़ रहा है। कुछ इलाकों में नाराज लोगों ने बिजली से जुड़ी फैसिलिटी पर हमला किया है। कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की भी खबरें सामने आई हैं। इसके बाद बिजली विभाग ने सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी है। बिजली कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। खेती, रेस्टोरेंट और कारखानों का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसानों को बिजली की जगह डीजल जनरेटर चलाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। झींगा पालने वाले किसानों की परेशानी और ज्यादा है। बिजली जाने पर पानी में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली मशीनें बंद हो जाती हैं। इससे पानी में ऑक्सीजन कम होने लगती है और झींगों के मरने का खतरा बढ़ जाता है। बांग्लादेश दुनिया में झींगा निर्यात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। देश के कपड़ा और गारमेंट उद्योग पर भी बिजली संकट का असर पड़ रहा है। यह सेक्टर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। बिजली बचाने के लिए रात 8 बजे तक बंद होंगी दुकानें सरकार को फिलहाल बिजली संकट से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है। इसलिए बिजली की खपत घटाने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं। अब शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करना होगा। व्यापारिक मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसी समय तक खत्म करने होंगे। सजावटी लाइटें बंद रहेंगी और रोशन विज्ञापन बोर्ड शाम 7 बजे तक बंद करने होंगे। ऐसा कदम बांग्लादेश में पहले भी उठाया जा चुका है। कुछ महीने पहले अप्रैल में ऊर्जा संकट बढ़ने के दौरान सरकार ने दुकानों और शॉपिंग मॉल को शाम 6 बजे तक बंद करने का आदेश दिया था। भारत से मांगा अतिरिक्त डीजल बिजली संकट से निपटने के लिए बांग्लादेश ने अब भारत से अतिरिक्त डीजल देने की मांग की है। बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्री इकबाल हसन महमूद ने पिछले हफ्ते भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात के दौरान यह मांग रखी थी। महमूद ने पत्रकारों से कहा कि भारत के साथ एक पाइपलाइन है, जिससे बांग्लादेश को डीजल मिलता है। उन्होंने भारत से इसकी सप्लाई बढ़ाने का अनुरोध किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन 2017 में शुरू हुई थी। दोनों देशों के बीच 15 साल का समझौता है। इसके तहत भारत को हर साल बांग्लादेश को 1.80 लाख मीट्रिक टन डीजल देना है। मध्य-पूर्व में हालिया संकट के दौरान भारत मार्च और अप्रैल में बांग्लादेश को पहले ही 30 हजार टन से ज्यादा डीजल भेज चुका है। रिश्तों में तनाव के बीच भारत से मदद की मांग डीजल की मांग ऐसे समय आई है, जब भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 2024 में ढाका छोड़ने के बाद भारत आई थीं और फिलहाल भारत में हैं। हाल ही में दिल्ली में हसीना ने मीडिया को संबोधित किया था। 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक भाषण था। उनके बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। इसके बावजूद बिजली संकट के बीच बांग्लादेश ने भारत से ईंधन की सप्लाई बढ़ाने की मांग की है। संकट ने दिखाई दूसरे देशों पर निर्भरता मौजूदा बिजली संकट ने बांग्लादेश की ईंधन और गैस के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता को फिर सामने ला दिया है। LNG की सप्लाई में रुकावट और दूसरे देशों से आने वाली बिजली कम होने का सीधा असर घरेलू बिजली उत्पादन पर पड़ा है। ऐसे में भारत से अतिरिक्त डीजल मिलने पर बांग्लादेश को फिलहाल कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन मौजूदा संकट यह भी दिखाता है कि ईंधन की सप्लाई में थोड़ी सी रुकावट का असर पूरे देश की बिजली व्यवस्था पर पड़ सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India-Nepal Infrastructure Projects | India Grants Funds For Development

Hindi News Career India Nepal Infrastructure Projects | India Grants Funds For Development 10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया 12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। वे टाटा परिवार से बाहर के पहले ऐसे मैनेजर थे, जिन्होंने इस समूह की कमान संभाली। ये फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया है। हालांकि, वे फरवरी 2027 यानी अपना कार्यकाल खत्म होने तक इस पद पर बने रहेंगे। चंद्रशेखरन 2016 में टाटा संस बोर्ड में डायरेक्टर अपॉइंट हुए थे। जनवरी 2017 में चंद्रशेखरन टाटा संस के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अपॉइंट हुए और बाद में चेयरमैन बने। 2. टाटा ग्रुप के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने पद से इस्तीफा दिया 12 अगस्त को टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के दो मुख्य ट्रस्टों में शामिल सर रतन टाटा ट्रस्ट यानी SRTT के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विजय सिंह का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो रहा था, उन्होंने उससे पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे टाटा ग्रुप के दूसरे मुख्य ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट यानी SDTT में ट्रस्टी के पद पर बने रहेंगे। टाटा ट्रस्ट्स- SRTT और SDTT के पास टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी है। विजय सिंह का ये फैसला टाटा ट्रस्ट्स के भीतर जारी अंदरूनी मतभेदों और रेगुलेटरी कार्यवाही के बीच आया है। विजय 1970 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS हैं। विजय मध्य प्रदेश में जबलपुर व इंदौर संभाग के कमिश्नर और होम सेक्रेटरी जैसे पदों पर रहे। विजय 2018 से 2026 तक सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और टाटा ट्रस्ट से जुड़े रहे। 2022 में टाटा संस बोर्ड में विजय सिंह का कार्यकाल दोबारा बढ़ाया गया था। 3. FSSAI ने पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन किया 12 अगस्त को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन कर दिया है। नए नियमों के तहत कंपनियां अब सिर्फ पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक करके बेच सकेंगी। FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड पैकेजिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन 2026 को नोटिफाई कर दिया है। ये नए नियम तुरंत लागू हो गए हैं। FSSAI के इस बैन की मुख्य वजह पर्यावरण सुरक्षा है। दरअसल प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल वाले पाउच सालों तक नष्ट नहीं होते और प्रदूषण बढ़ाते हैं। इस नियम का मकसद पान मसाला की पैकेजिंग को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री और इको-फ्रेंडली बनाना है। ये फैसला पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के ‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016’ के प्रावधानों के तहत लिया गया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को फांसी की सजा 11 अगस्त को सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई। बशर और उनके भाई को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया। बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है और दोनों को उनकी गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही पूर्व सुरक्षा अधिकारी आतेफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई है। बशर को हत्या, यातना, मनमानी गिरफ्तारी और मानवता के खिलाफ ये सजा सुनाई गई है। बशर 17 जुलाई 2000 से 8 दिसंबर 2024 तक सीरिया के राष्ट्रपति रहे थे। पिता हाफिज अल-असद के निधन के बाद बशर ने ये पद संभाला था और दिसंबर 2024 में विद्रोहियों के आगे सरकार के पतन के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी। 5. लेबनान मृत्युदंड बंद करने वाला अरब देश बना 11 अगस्त को लेबनान की संसद ने डेथ पेनल्टी यानी, मृत्युदंड को खत्म करने के लिए कानून पारित किया। इसके साथ लेबनान मृत्युदंड को पूरी तरह समाप्त करने वाला पहला अरब देश बन गया। लेबनान ने मृत्युदंड की जगह आजीवन कारावास और कठोर श्रम का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही पहले से मृत्युदंड पाए लोगों की सजा को भी आजीवन कारावास में बदला गया। लेबनान की 128 सदस्यीय संसद ने मृत्युदंड समाप्त करने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी। लेबनान में 2004 से मृत्युदंड पर वास्तविक (de facto) रोक थी, लेकिन अदालतें मृत्युदंड की सजा दे सकती थीं। इस्लामिक चरमपंथी गुटों के हमलों में मारे गए या घायल हुए लेबनानी सैनिकों के परिवार इस माफी कानून का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने उनके परिवारों की जान ली, उन्हें सजा कम करने के बजाय कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 6. एंड्रास बाका हंगरी के नए राष्ट्रपति चुने गए 11 अगस्त को हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट प्रमुख एंड्रास (András) बाका को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। एंड्रास ने संसद में शपथ ली और वे एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मिला। एंड्रास एक वरिष्ठ न्यायविद हैं। वे 1991 से 2008 तक यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) में हंगरी के जज रहे हैं। एंड्रास को 2009 में हंगरी की संसद में सुप्रीम कोर्ट का अध्यक्ष चुना गया था। एंड्रास को पूर्व राष्ट्रपति सुलोक तामास का कार्यकाल समय से पहले 20 जुलाई को खत्म होने के बाद चुना गया है। हंगरी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव संसद द्वारा पांच साल के कार्यकाल के लिए किया जाता है। 7. भारत और नेपाल ने 8 MoU साइन किये 12 अगस्तको भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए 8 MoU ज्ञापनों पर साइन किये। इन MoU का फोकस नेपाल में स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर है। ये MoU काठमांडू में भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासनके बीच किए गए। भारत और नेपाल के बीच ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शिक्षा,
Atif Aslam Statement on India Ban

8 मिनट पहले कॉपी लिंक आतिफ असलम का जन्म 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित वजीराबाद (गुजरानवाला) शहर में हुआ था। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में लगे बैन पर बात करते हुए कहा कि लोग वीपीएन के जरिए उनका संगीत सुनते हैं और वो अपने फैंस को मिस करते हैं। यह बात उन्होंने रेडियो प्रेजेंटर क्रिस फेड के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कही। बातचीत में आतिफ असलम ने कहा, “मुझे भारत में बैन हुए लगभग 10 साल हो गए हैं। यह भारतीय सरकार का फैसला था। उन्होंने पाकिस्तान के कलाकारों को बैन करने का फैसला किया। भारतीय कलाकार भी पाकिस्तान में बैन हैं। पिछले 10 साल से। मैंने वहां कोई गाना रिलीज नहीं किया है।” उन्होंने भारतीय फैंस के लगातार अपने संगीत को सुनने का जिक्र करते हुए कहा कि लोग वीपीएन के जरिए उनका संगीत सुनते हैं और सीडी बनाकर दूसरों को देते हैं। उन्होंने कहा कि वह पाइरेसी को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन संगीत जहां पहुंचना होता है, वहां पहुंच जाता है। मेरे पहले सिंगल के साथ भी ऐसा ही हुआ था। आतिफ ने भारतीय फैंस को उदास नहीं होने कहा भारतीय फैंस के लिए आतिफ ने कहा, “हां, इसे लेकर बुरा मत महसूस करो। उदास मत हो। मैं हमेशा से आप लोगों से कहना चाहता था कि मुझे आप लोगों की याद आती है। मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती, लेकिन आप लोगों की याद आती है।” आतिफ ने आगे कहा कि मैंने प्लेबैक सिंगिंग से बहुत कुछ सीखा है। अगर यह बैन नहीं हुआ होता, तो शायद मैं अपना खुद का म्यूजिक नहीं बना पाता। इसलिए इसके लिए भी मैं आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। भारत में रिलीज हुआ आतिफ असलम का आखिरी बॉलीवुड गाना ‘औलिया’ था, जो फिल्म हम चार में था। पाकिस्तानी कलाकारों पर क्यों लगा था बैन सितंबर 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी दौरान IMPPA ने अपने निर्माता सदस्यों को भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों को काम न देने का निर्देश दिया था। फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी एक्टर्स और कलाकारों पर पूरी तरह बैन की घोषणा की थी। इस हमले में 40 CRPF जवानों की जान गई थी। 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और पॉडकास्ट पर रोक लगा दी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने IT एक्ट 2021 के तहत OTT और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में अस्थायी रूप से ब्लॉक किए गए। इनमें माहिरा खान और हानिया आमिर जैसे कलाकार शामिल थे। भारत में आतिफ असलम के लोकप्रिय गाने आतिफ असलम भारत में म्यूजिक लिसनर्स के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उन्हें भारत में पहचान गाने ‘आदत’ से मिली, जो 2005 की फिल्म ‘कलयुग’ में शामिल था। इसके बाद ‘जहर’ के ‘वो लम्हे’ समेत उनके कई गाने फेमस हुए। आतिफ ने कई चर्चित हिंदी फिल्मी गानों को अपनी आवाज दी है। इनमें ‘तेरे बिन’, ‘पहली नजर में’, ‘तेरा होने लगा हूं’, ‘तू जाने ना’, ‘जीने लगा हूं’, ‘बी इंतहां’, ‘जीना जीना’ और ‘तेरे संग यारा’ शामिल हैं। ——————– आतिफ असलम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल मई के महीने में आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rohit Sharma TV Debut | Rohit Sharma Show Family Feud India Launch

6 मिनट पहले कॉपी लिंक शो के नए प्रोमो में बैकग्राउंड म्यूजिक पर ‘आला आला रोहित आला’ बज रहा है। इंटरनेशनल T20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही एक टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ‘द रोहित शर्मा शो’ नाम का यह शो सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा। हाल ही में शो का एक टीजर आया है। सोनी ने अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, सोनी के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है। वहीं SportsYaari के मुताबिक यह शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं। टीजर में रोहित कैमरामैन को बताते नजर आ रहे हैं कि उनका शूट किस एंगल से किया जाए। शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है यह क्विज शो नहीं, बल्कि गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है, जबकि शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है। रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे। इस दौरान हर हफ्ते एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा और शो फरवरी 2027 तक चल सकता है। इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका मशहूर संवाद, ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा,’ दोहराने की मांग करते हैं। फैंस की बार-बार की इस मांग से रोहित थोड़े असहज नजर आते हैं और वहां से चले जाते हैं। शो की यह झलक संकेत देती है कि दर्शकों को मैदान से बाहर रोहित का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में दिख चुके हैं भले ही रोहित टीवी शो में पहली बार काम करेंगे, लेकिन कैमरे के सामने वो कई सालों से आ रहे हैं। वे एडिडास, जियो, CEAT, थम्स अप, ओरल-बी, बॉर्नविटा, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और भारतपे जैसे बड़े ब्रांड्स के कॉमर्शियल्स में दिख चुके हैं। इसके अलावा, वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 2 बार नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया और क्रिकेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के टीवी ऐड में दिखे थे। रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शामिल हैं। रोहित ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए, जिसमें 264 रन की पारी विश्व रिकॉर्ड है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने पांच शतक लगाए। वनडे क्रिकेट में रोहित अब तक 11,895 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड ट्रॉफी के बगल में। 19 नवंबर 2023 को फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 29 जून 2024 को T20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। 67 टेस्ट में उन्होंने 4,301 रन बनाए। रोहित अभी वनडे खेल रहे हैं। 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर इतिहास रचा और लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने। ———————- रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा:रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज; गिल बोले- टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के बाद से मुझे यही सिखाया गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब से बाहर शोर है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। अगर बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा? यह बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI TV से बातचीत में कहते हुए अपने रिटायर्डमेंट की खबरों को खारिज कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Badshah Praises Tanzanian Student Fadhili Ali Paji in India Got Latent

इंडियाज गॉट लेटेंट में एक लाख रुपए जीतने के बाद फाजेल ने अपनी मां को वीडियो कॉल की। समय रैना ने भी फाजेल की मां से बात की। हरियाणा में रहकर पढ़ाई कर रहा तंजानिया का युवक फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों अपनी सिंगिंग और हरियाणा से जुड़ाव को लेकर चर्चा में है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे फाजेल ने समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन-2 के . फाजेल ने शो में हरियाणवी गाना ‘बैरण’ सुनाया। इसके बाद डिमांड पर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का ‘सजन राजी हो जावे’ गाना भी गाया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर सभी जजों ने उन्हें 10-10 नंबर दिए और वह शो के विजेता बने। फाजेल को इनाम में ₹1 लाख का कैश प्राइज मिला। साथ ही, रैपर बादशाह ने फाजेल से कहा कि वह हरियाणा की ‘37वीं बिरादरी’ हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में फाजेल ने कहा, “मैं 2024 में भारत आया था। मैं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहता हूं। भारत आने से पहले भी हिंदी सीखना चाहता था। अब यहां की भाषा और संस्कृति को करीब से अपना लिया है। अब मैं हिंदी के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, मलयालम और मराठी गाने भी गा लेता हूं।” शो के दौरान हरियाणवी गाना बैरण गाते हुए फाजेल। बादशाह ने कहा- तुम हरियाणा की ‘37वीं बिरादरी’ समय रैना के शो का यह एपिसोड 10 अगस्त को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर आया। फाजेल की परफॉर्मेंस के दौरान जज पैनल में समय रैना, रैपर बादशाह, व्लॉगर सौरभ जोशी, हर्ष लिंबाचिया और रजत सूद शामिल थे। शो में अपने हरियाणा से जुड़ाव के बारे में फाजेल ने कहा, “मैं लंबे समय से यहां रह रहा हूं, इसलिए अब मैं भी जाट हूं।” इस दौरान रैपर बादशाह ने फाजेल के हरियाणा से जुड़ाव को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि फाजेल दूसरे देश से आए हैं, लेकिन हरियाणा के लोगों के साथ इस तरह घुल-मिल गए हैं कि अब वह यहां की ‘37वीं बिरादरी’ बन गए हैं। मां के फोन के बाद फूट-फूटकर रोए थे शो में समय रैना ने फाजेल से पूछा कि वह आखिरी बार कब रोए थे। फाजेल ने बताया कि वह दो दिन पहले ही रोए थे। उनकी मां का फोन आया था और उन्होंने कुछ पैसों की जरूरत बताई थी। उस समय फाजेल के पास भी पैसे नहीं थे। मां को परेशान नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कह दिया कि किसी दोस्त से पैसे लेकर उन्हें भेज देंगे। फोन कटने के बाद फाजेल खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि परिवार से दूर रहकर पढ़ाई और अपना खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में शो में मिली जीत उनके लिए सिर्फ प्रतियोगिता जीतना नहीं थी, बल्कि मां की मदद करने का एक मौका भी थी। समय रैना के कहने पर फाजेल ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शो के दौरान फाजेल के बारे में बताते समय रैना। साथ में रैपर बादशाह और यूट्यूबर सौरभ जोशी। ₹1 लाख जीतते ही मां को फोन किया फाजेल को जब शो का विजेता घोषित किया गया और ₹1 लाख का पुरस्कार मिला तो वह भावुक हो गए। उन्होंने स्टेज से ही अपनी मां को फोन कर बताया कि उन्हें पैसे मिल गए हैं और वह शो जीत चुके हैं। इस दौरान समय रैना ने भी उनकी मां से बात की। फाजेल ने बताया कि उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है। ₹20 हजार की स्कॉलरशिप में से मां को भेजते हैं पैसे फाजेल ने बताया कि उन्हें भारत सरकार की ओर से हर महीने ₹20 हजार की स्कॉलरशिप मिलती है। इसी रकम में से बचत करके वह अपनी मां को भी पैसे भेजते हैं। उनका कहना है कि वह भारत में रहकर पढ़ाई के साथ म्यूजिक को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। —————————- बैरण सॉन्ग के बारे में जानिए… बिलबोर्ड पर छाए हरियाणवी सिंगर भाइयों की कहानी:बैरण सॉन्ग में एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई; कोरोना में गाना शुरू किया, अब मुंबई से ऑफर हरियाणा में भिवानी जिले का गांव संडवा। इस गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सुमित और अनुज पूरे भारत में छाए हुए हैं। वजह- इनका नया हरियाणवी गाना बैरण। इस गाने में अनुज ने अपनी आवाज दी है, जबकि सुमित ने म्यूजिक कंपोज किया। सुमित भी म्यूजिक कंपोज करने के साथ-साथ सिंगिंग करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
SEBI F&O Trading Rules | Retail Investor Loss Decreases in India

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी F&O सेगमेंट में रिटेल निवेशकों को होने वाला कुल घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 91,685 करोड़ रुपए पर आ गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 1.12 लाख करोड़ रुपए था। वित्त मंत्रालय ने 11 अगस्त को संसद को यह अहम जानकारी दी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से F&O सेगमेंट में जोखिम कम करने के लिए उठाए गए कई कड़े और नए कदमों के बाद रिटेल निवेशकों के घाटे में यह गिरावट दर्ज की गई है। ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों की संख्या घटी, प्रति व्यक्ति एवरेज नुकसान बढ़ा सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सेबी के नए नियमों का बाजार पर सीधा असर दिखा। इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग करने वाले यूनिक इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स की संख्या वित्त वर्ष 2024-25 में 98.10 लाख थी, जो 2025-26 में घटकर 78.60 लाख रह गई। हालांकि, कम निवेशकों के बाद भी प्रति व्यक्ति औसत नुकसान में मामूली बढ़त देखी गई है। FY26 में F&O में ट्रेड करने वाले हर व्यक्ति का औसत घाटा बढ़कर 1.16 लाख रुपए हो गया, जो FY25 में 1.14 लाख रुपए था। 1. सेबी ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम वित्त मंत्रालय ने बताया कि सेबी ने स्टॉक मार्केट में स्थिरता लाने और आम निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कई रेगुलेटरी और सर्विलांस उपाय लागू किए हैं। इसमें सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर रिस्क डिस्क्लोजर को अनिवार्य किया गया। अब जब भी कोई यूजर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करता है, तो ब्रोकर को यह चेतावनी दिखाना जरूरी है कि FY22 में F&O में ट्रेड करने वाले 10 में से 9 रिटेल ट्रेडर्स को नुकसान हुआ था। 2. नवंबर 2024 से लागू हुए 7 बड़े बदलाव F&O सेगमेंट को मजबूत करने के लिए सेबी ने नवंबर 2024 के बाद से एक पूरा रोडमैप लागू किया था… वीकली इंडेक्स डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स को तार्किक बनाना। ऑप्शंस एक्सपायरी के दिन टेल रिस्क कवरेज को बढ़ाना। इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइज में बढ़ोतरी करना। मंथली इंडेक्स डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स को सही ढंग से व्यवस्थित करना। बायर्स से ऑप्शंस प्रीमियम का अग्रिम (अपफ्रंट) कलेक्शन सुनिश्चित करना। एक्सपायरी के दिन कैलेंडर स्प्रेड ट्रीटमेंट को हटाना। पोजीशन लिमिट्स की इंट्राडे मॉनिटरिंग लागू करना। 3. मई 2025 में सेबी ने लिए और भी कड़े फैसले मई 2025 में सेबी ने बाजार में जोखिम को और बेहतर ढंग से मॉनिटर करने के लिए कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके तहत अलग-अलग एक्सचेंजों पर अलग-अलग डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिनों को स्ट्रीमलाइन किया गया। साथ ही पोजीशन लिमिट्स के लिए उपयुक्त रिस्क मैट्रिक्स लागू किए गए, जिससे F&O सेगमेंट में जोखिमों का खुलासा और उनकी निगरानी आसान हो सके। 4. F&O में STT से सरकार की कमाई बढ़कर ₹27,695 करोड़ हुई वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को एक मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-ऑपरेटेड कलेक्शन मैकेनिज्म के रूप में तैयार किया गया है। यह टैक्स सीधे रेगुलेटेड सिक्योरिटीज मार्केट के इंफ्रास्ट्रक्चर में एम्बेडेड यानी जुड़ा होता है। इससे टैक्स चोरी और लीकेज की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, F&O ट्रेड्स पर लगने वाले STT से सरकार का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 27,695 करोड़ रुपए हो गया। यह FY25 के 22,225 करोड़ रुपए के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर FY22 से तुलना करें तो उस वक्त सालाना STT कलेक्शन महज 6,634 करोड़ रुपए था। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O? F&O यानी ‘फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस’ शेयर बाजार का एक डेरिवेटिव सेगमेंट है। इसमें निवेशक सीधे शेयर खरीदने के बजाय किसी शेयर या इंडेक्स जैसे- निफ्टी या सेंसेक्स के भविष्य के दाम पर दांव लगाते हैं। यह काफी जोखिम भरा यानी हाई-रिस्क ट्रेडिंग मॉडल होता है, जिसमें कम समय में भारी मुनाफा या बड़ा घाटा हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें… कार लोन लेते समय सिर्फ EMI न देखें: 5 गलतियां बना सकती हैं आपकी नई गाड़ी महंगी; जानिए इससे बचने के तरीके कार खरीदते समय जब बात फाइनेंस और लोन की आती है, तो कई लोग जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। डीलर आपको एक आकर्षक मंथली किस्त यानी EMI बताता है, बैंक ब्याज दर बताता है और खरीदार का पूरा फोकस सिर्फ इस बात पर चला जाता है कि महीने की किस्त कम से कम कैसे हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कम EMI आपको लंबे समय में भारी पड़ सकती है? पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Oscar 2027 Official Entry Announcement

6 मिनट पहले कॉपी लिंक हिंदी फिल्म होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) आज 2027 के अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा करेगा। यह इवेंट मुंबई के द क्लब में दोपहर 2:30 बजे होगा। बता दें कि ऑस्कर का 99वां एडिशन 14 मार्च, 2027 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के हॉलीवुड इलाके के डॉल्बी थिएटर में होगा। पिछले साल फिल्म होमबाउंड को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में थे। 2025 में अलग-अलग भाषाओं की कुल 24 फिल्मों पर भारत की ऑस्कर एंट्री के लिए विचार किया गया था। इनमें होमबाउंड का सेलेक्शन हुआ था। उस समय सेलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन एन चंद्रा ने कहा था कि यह फैसला काफी मुश्किल था। एन चंद्रा ने कहा था, “ये ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने लोगों की जिंदगी को छुआ।” उन्होंने चयन समिति की तुलना कोच से करते हुए कहा था कि वे जज नहीं, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहे थे, जिन्होंने अपनी पहचान बनाई हो। ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घायवान ने किया था नीरज घायवान के डायरेक्शन में बनी होमबाउंड बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख ‘टेकिंग अमृत होम’ पर आधारित थी। हिंदी फिल्म कान्स और टोरंटो जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भी दिखाई गई थी। ‘होमबाउंड’ के अलावा नीरज घायवान ने ‘मसान’, ‘गीली पुच्ची’ और ‘जूस’ जैसे प्रोजेक्ट्स का डायरेक्शन किया है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक छोटे से गांव में रहने वाले दो बचपन के दोस्तों की है। दोनों ऐसी पुलिस की नौकरी हासिल करना चाहते हैं, जो उन्हें लंबे समय से नहीं मिली गरिमा दिला सके। करण जौहर और अदार पूनावाला के धर्मा प्रोडक्शंस की बनाई ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की लंबी लिस्ट (टॉप 15 फिल्में) में जगह बनाने में कामयाब रही, लेकिन फाइनल टॉप-5 नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड जीते थे 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (2026) में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते थे। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और ‘हेमनेट’ के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। ‘सिनर्स’ को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते थे। वहीं, भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री नॉमिनेट हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी बार ऑस्कर में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Salman Khan & Sanjay Dutt Starrer 7 Dogs India Release

15 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड स्टार सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि यह फिल्म 21 अगस्त को भारतीय थिएटर्स में लगेगी। फिल्म का निर्देशन बिलाल फल्लाह और आदिल एल अरबी ने किया है। इस फिल्म में मिस्र के स्टार्स करीम अब्दुल-अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सलमान खान और संजय दत्त कैमियो रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल की शुरुआत में मिडिल ईस्ट के देशों में रिलीज हो चुकी है। टीजर में दिखा था दोनों अभिनेताओं का अंदाज फिल्म ‘7 डॉग्स’ का टीजर पिछले साल जारी किया गया था। टीजर की शुरुआत में संजय दत्त हाथ में बंदूक लिए नजर आए थे। वहीं टीजर के आखिरी हिस्से में सलमान खान सूट-बूट में दिखे थे। दोनों अभिनेताओं के टीजर में आने के बाद से ही भारतीय दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा थी। रियाद में हुई थी तीन दिन की शूटिंग इस फिल्म को सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और संजय दत्त के तुर्की अल-शेख के साथ अच्छे संबंध हैं। इसी वजह से दोनों इस फिल्म में कैमियो करने के लिए तैयार हुए थे। इस रोल की शूटिंग के लिए सलमान और संजय पिछले साल फरवरी में सऊदी अरब की राजधानी रियाद गए थे। वहां दोनों ने तीन दिनों के शेड्यूल में अपने सीन शूट किए थे। ड्रग सिंडिकेट और इंटरपोल अफसर की है कहानी वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी ‘7 डॉग्स’ नाम के एक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें इंटरपोल अफसर खालिद अल-अज्जाजी इस सिंडिकेट के बड़े लीडर घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार कर लेता है। एक साल बाद जब यह सिंडिकेट मिडिल ईस्ट में ‘पिंक लेडी’ नाम की नई ड्रग्स की तस्करी शुरू करता है, तो खालिद को मजबूरी में घाली की मदद लेनी पड़ती है। घाली ही अकेला ऐसा शख्स है जो इस सिंडिकेट के काम करने के तरीके को अच्छी तरह जानता है। ‘साजन’ से लेकर ‘ओल्ड मनी’ तक साथ काम किया सलमान खान और संजय दत्त की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक लंबे समय से पसंद करते रहे हैं। दोनों ने 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद 2000 में आई फिल्म ‘चल मेरे भाई’ और 2002 की फिल्म ‘ये है जलवा’ में भी दोनों साथ नजर आए। पिछले साल दोनों इंडो-कनाडियन रैपर एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो ‘ओल्ड मनी’ में भी एक साथ दिखे थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gold Silver Price Hike | India Bullion Market Rate Update 2026

12 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 10 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,440 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 1,909 रुपए बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 6 दिन में ही सोना 8,201 और चांदी 14,995 रुपए महंगी हो चुकी है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,51,061 22 ₹1,38,372 18 ₹1,13,296 14 ₹88,371 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,52,120 मुंबई ₹1,51,970 कोलकाता ₹1,51,970 जयपुर ₹1,52,120 भोपाल ₹1,52,020 पटना ₹1,52,020 लखनऊ ₹1,52,120 रायपुर ₹1,51,970 अहमदाबाद ₹1,52,020 सोर्स: goodreturns 10 अगस्त 2026 इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331 31 मई 2026 ₹1,56,463 ₹2,63,350 30 जून 2026 ₹1,41,286 ₹2,25,425 31 जुलाई 2026 ₹1,42,860 ₹2,18,295 10 अगस्त 2026 ₹1,51,061 ₹2,33,290 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर रहे हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। सोने-चांदी में ETF के जरिए कर सकते हैं निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने और चांदी के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETF या सिल्वर ETF की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना या चांदी नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने-चांदी के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 500 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही ETF को बेचा जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Market Cap & FMCG Price Hike

6 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में जल्द ही रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान यानी FMCG प्रोडक्ट के दाम बढ़ सकते हैं। वहीं बीते हफ्ते देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल लगभग 1.43 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स और धूत ट्रांसमिशन के IPO ओपन होंगे। 1. टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा: SBI टॉप गेनर, वैल्यू ₹63,922 करोड़ बढ़ी; LIC को सबसे ज्यादा नुकसान बीते हफ्ते देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल लगभग 1.43 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। हफ्ते के दौरान मार्केट कैप बढ़ाने वाली 4 कंपनियों में SBI के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS और लार्सन एंड टुब्रो शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. हाइब्रिड-EV कारें 1 अप्रैल 2027 से सस्ती होंगी: पेट्रोल-डीजल गाड़ियां महंगी मिलेंगी, ज्यादा प्रदूषण वाली कारों पर लगेगा जुर्माना; नई पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी केंद्र सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी मानकों का मसौदा यानी ड्राफ्ट जारी किया है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य कारों की ईंधन दक्षता यानी माइलेज बढ़ाना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है। इससे एथेनॉल, हाइब्रिड और EV कारें सस्ती हो सकती हैं और ज्यादा प्रदूषण वाली पेट्रोल-डीजल कारें महंगी हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होंगी: बिस्किट से लेकर साबुन-तेल सबकी कीमतें बढ़ेंगी, कच्चे माल के दाम बढ़ना कारण देश में जल्द ही रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान यानी FMCG प्रोडक्ट के दाम बढ़ सकते हैं।जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण कच्चे माल की लागत यानी इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए देश की प्रमुख FMCG कंपनियां चालू यानी सितंबर तिमाही में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले पिछली यानी अप्रैल-जून तिमाही में कंपनियों ने औसतन 2 से 5% तक दाम बढ़ाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अगस्त के पहले-हफ्ते में विदेशी-निवेशकों ने ₹12,921 करोड़ निवेश किए: जुलाई में भारतीय बाजार में ₹20,200 करोड़ आए थे, वजह- क्रूड सस्ता हुआ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चार्जशीट दाखिल:4 NHAI रोड प्रोजेक्ट्स से ₹187 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, फर्जी बिल और डायमंड इम्पोर्ट के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, उसके पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल की है। यह कार्रवाई नई दिल्ली के द्वारका जिला अदालत स्थित विशेष PMLA कोर्ट में 8 अगस्त को की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









