Monday, 03 Aug 2026 | 04:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India T20 World Cup Winner Price Money

India T20 World Cup Winner Price Money

अहमदाबाद22 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पहले यह तस्वीर देखिए… हिस्ट्री रिपीट कैसे? 2024 का कारनामा 2026 में दोहराया रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया। आज टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया। हिस्ट्री डिफीट कैसे? 3 इतिहास बदले फाइनल की पूरी कहानी… वर्ल्ड चैंपियन कप्तान से मैच की शुरुआत… इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ हुई। 2007 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी और 2024 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में आए। मैदान पर ट्रॉफी लाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा। ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत दिलाई मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर सैंटनर के फैसले को गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 92 रन बना डाले। जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी रही। भारतीय ओपनर्स ने रिकॉर्ड साझेदारी की भारतीय ओपनर्स ने 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इसे रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराकर तोड़ा। अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। सैमसन-ईशान में शतकीय साझेदारी, स्कोर 200 पार अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन जोड़े। इसकी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 200 के पार पहुंच गया। ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन की आतिशी साझेदारी की। नीशम ने भारत का रन रेट रोका, दुबे ने 250 पार पहुंचाया एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 20 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। हालाकि, 16वां ओवर लेकर आए जिमी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर रन रेट पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने पहली बॉल पर संजू सैमसन (89 रन), 5वीं बॉल पर ईशान किशन (54 रन) और आखिरी बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेजा। अगली 24 बॉल पर 28 रन ही बने। उसके बाद शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के के सहारे 24 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 255 रन पहुंचा दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रनचेज में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 3 बैटर्स आउट 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 52 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। फिन एलन (9 रन), रचिन रवींद्र (एक रन) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) जल्दी आउट हो गए। टिम साइफर्ट की फिफ्टी, लेकिन जीत से दूर रहे शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ओपनर टिम साइफर्ट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन की पारी भी खेली। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर्स टी-20 वर्ल्ड कप में किस टीम को क्या मिला ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। पढ़ें पूरी खबर… संजू ने कहा- सचिन की सलाह काम आई संजू सैमसन ने 5 मैचों में 321 रन बनाए। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत को दिया। वहीं, कप्तान सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को नेशनल धरोहर बताया। पढ़ें पूरी खबर… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India T20 World Cup 2026 Win

India T20 World Cup 2026 Win

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… 1. भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बना था। 2. सूर्या ने जीतने के बाद माथे पर पिच की मिट्टी लगाई टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया। इसके बाद उन्होंने उसी हाथ को चूम लिया। 3. ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने डांस किया जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न बनाया। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। 4. हार्दिक को उनकी गर्लफ्रेंड ने किस किया फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा ने उन्हें गाल पर किस किया। 5. सुनील गावस्कर ने सूर्या के साथ डांस किया भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कप्तान सूर्या के साथ जश्न मनाया। वे खुशी से डांस करते नजर आए। 6. सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए और अपनी फोटो खिंचवाई। 7. फाइनल में धोनी-रोहित ट्रॉफी लेकर आए इंडिया-न्यूजीलैंड मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए। उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे। 8. ईशान किशन ने रचिन का शानदार कैच पकड़ा ईशान किशन ने फाइनल में रचिन रवींद्र का आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। गेंद उनके हाथ से छिटकी, लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे लपक ही लिया। 9. मिचेल और अर्शदीप के बीच नोक-झोंक, फिर हाथ मिलाया न्यूजीलैंड की पारी के समय अर्शदीप ने थ्रो करते हुए स्टंप पर निशाना लगाया, लेकिन गेंद बैटर डेरिल मिचेल को लगी। इससे दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। थोड़ी देर बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, मैच के बाद अर्शदीप ने माफी भी मांगी। 10. सिंगर रिकी मार्टिन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर रिकी मार्टिन ने परफॉर्मेंस दी। रिकी ने 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्म किया। उनके ‘आले-आले’ गाने पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। यहां से टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच की टॉप तस्वीरें… 11. ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने परफॉर्म किया टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत-अमेरिका के बीच खेला गया। वानखेडे़ स्टेडियम में मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने परफॉर्म किया। 12. ईशान के सिक्स से भारत ने पहला रन बनाया भारत ने अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। ईशान किशन ने मैच की चौथी गेंद पर ही सिक्स लगाया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला रन था। 13. टी-20 वर्ल्ड कप में पहला डबल सुपर ओवर खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 187 रन बनाए थे। पहला सुपर ओवर टाई रहा, दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता। 14. दो भाइयों ने मिलकर इटली को पहली जीत दिलाई पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। इस मैच में मोस्का ब्रदर्स (जस्टिन मोस्का-एंथनी मोस्का) ने 124 रन की नाबाद ओपनिंग पार्टरशिप की। दोनों ने फिफ्टी लगाई। 15. जिम्बाब्वे ने दो वर्ल्ड चैंपियंस को हराया जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में दो बड़े उलटफेर किए। उसने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, फिर श्रीलंका को उसी के घर में 6 विकेट से शिकस्त दी। जिम्बाब्वे बिना मैच हारे सुपर-8 में पहुंचा। 16. भारत-PAK मैच में फिर नो हैंडशेक भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। न ही खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक किया। इससे पहले एशिया कप में भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था। 17. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या ने चौका लगाया भारत-पाक मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की खूब हाइप बनी। उस्मान की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। 18. शतक लगाने के बाद पथुम निसंका का सेलिब्रेशन श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। श्रीलंका ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। निसंका ने अनोखे अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया। 19. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच लीग स्टेज का मैच बारिश में धुल गया। इस नतीजे से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और जिम्बाब्वे ग्रुप-B से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गया। 20. रजा को चोट लगी, पॉवेल ने गले लगाया वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के शॉट पर जिम्बाब्वे के गेंदबाज सिकंदर रजा का बायां हाथ चोटिल हो गया। कुछ देर तक खेल रुका रहा। इस बीच पॉवेल रजा के पास गए। उन्होंने रजा की पीठ थपथपाई और उन्हें गले लगा लिया। 21. अबरार वर्ल्डकप से बाहर होने पर रोए श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। वर्ल्ड कप से बाहर होने पर स्पिनर अबरार अहमद रोते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया। 22. विनिंग शॉट के बाद संजू का सेलिब्रेशन संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने आसमान की ओर देखा और हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। 23.

India Wins T20 World Cup

India Wins T20 World Cup

अहमदाबाद1 दिन पहले कॉपी लिंक भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी, जबकि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पढ़िए IND vs NZ फाइनल के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने 3 साल में 2 टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जीती भारत ने सिर्फ तीन साल के भीतर तीन ICC ट्रॉफियां अपने नाम कर लीं। टीम ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर 17 साल बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखी और अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने तीन साल में तीसरी ICC ट्रॉफी हासिल कर ली। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दो-दो बार हारने वाली टीमों में पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। पाकिस्तान 2007 और 2022 में, श्रीलंका 2009 और 2012 में, जबकि न्यूजीलैंड 2021 और 2026 में फाइनल हार चुका है। 2. भारत 3 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहला देश भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। टीम इंडिया 2024 के बाद 2026 में भी चैंपियन बनी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। इसके साथ ही इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इससे पहले टीम ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में खिताब जीता था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं। 3. भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100+ छक्के लगाने वाली पहली टीम भारत एक टी-20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 106 छक्के लगाए। इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 2026 में ही 76 छक्के लगाए। 4. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब तक सात बार 200+ रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका 6 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड 4-4 बार यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने के मामले में भी भारत टॉप पर है। टीम इंडिया अब तक सात बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। इस रिकॉर्ड में IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद 5 बार 250+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2026 में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी भी टीम से एक साल में सबसे ज्यादा है। 5. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया अहमदाबाद में खेले गए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरा स्थान भी भारत के नाम है, जिसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके बाद 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का 172/4 और 2007 के फाइनल में भारत का 157/5 स्कोर शामिल है। 6. भारत ने पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की भारत ने 2026 के फाइनल में पावरप्ले के 6 ओवर में 92 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इस रिकॉर्ड में दूसरा स्थान भी 92 रन का है, जो वेस्टइंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके बाद नीदरलैंड्स का 91/1 और इंग्लैंड का 89/3 स्कोर आता है। 7. भारत की सबसे बड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीत भारत ने 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2026 में ही नामीबिया के खिलाफ 93 रन की थी, जबकि 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। 8. संजू की फाइनल में सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 के फाइनल में नॉटआउट 85 और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2021 के फाइनल में 85 रन बनाए थे। 9. भारत ने फाइनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए भारत ने फाइनल में 18 छक्के लगाए, जो फाइनल में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल है। इसी मैच में भारत ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल है। 10. भारत वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीम भारत ने 2026 के फाइनल में सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट (सेमीफाइनल+फाइनल) मुकाबलों में सबसे तेज टीम शतक है। इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7.5 ओवर में 100 रन बनाए थे। 11. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 40 विकेट हैं। इस रिकॉर्ड में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया

India T20 World Cup Champions 2026

India T20 World Cup Champions 2026

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा फहराकर खुशी मना रहे हैं। इधर कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। 5 तस्वीरों में देखें जश्न का माहौल… राजस्थान के जयपुर में भारत की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे। मध्य प्रदेश के भोपाल में हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लोगों ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। बिहार के पटना में कहीं गुलाल उड़ाकर तो कहीं आतिशबाजी हुई। देशभर में जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 10:09 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर में पूजा के बाद टीम इंडिया होटल पहुंची 09:58 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के रामबन में तैनात CRPF की 84वीं बटालियन ने जश्न मनाया 09:25 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर निरंजन शाह ने कहा- बहुत खुशी है कि हम लगातार दूसरी बार जीते 09:02 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 09:01 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक ICC अध्यक्ष जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव स्टेडियम से रवाना हुए 09:00 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर के पुजारी ईश्वर दास ने कहा- मैच से पहले भी टीम ने यहां पूजा की थी 08:56 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक IPL की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा- पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा 08:49 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक गुजरात के नाडियाड में अक्षर पटेल की फैमिली का सेलिब्रेशन 08:43 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:26 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जश्न की फोटो शेयर की 07:14 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कथावाचक जया किशोरी ने कहा- हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीम है, पूरे देश को बधाई देती हूं 07:10 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जश्न के दौरान हुड़दंग कर रहे लोगों पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया 07:07 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के जबलपुर में डांस कर जश्न मनाते फैंस 07:04 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक रायपुर के जयस्तंभ में जश्न मनाने हजारों लोग इकट्ठे हुए 07:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिलाओं ने डांस कर जश्न मनाया 06:57 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के इंदौर में आतिशबाजी करते लोग 06:50 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- हम क्रिकेट में नंबर 1 हैं 06:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के बाहर जश्न मनाते लोग 06:44 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नाचकर जश्न मनाते फैंस 06:42 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वैशाली में टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस ने हवन किया 06:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर पीट-पीटकर हत्या वैशाली में रविवार शाम मोबाइल पर T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देख रहे थे। मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक युवक ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया। पढ़ें पूरी खबर… 06:36 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वर्ल्डकप फाइनल मैच में जश्न मनाने पर लाठी-डंडों से हमला:आरोप- छत पर चढ़कर गोली चलाई, युवती के सिर में 9 टांके आए इंडिया-न्यूजीलैंड में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर पर पथराव भी किया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाघोड़ा धमुकड़ गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Australia Beats India By 10 Wickets in Perth; Captain Healys Last Match

Australia Beats India By 10 Wickets in Perth; Captain Healys Last Match

पर्थ6 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टेस्ट में 20 साल बाद हार झेलनी पड़ी है। उसे ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के आखिरी मैच में 10 विकेट से हराया। इंडियन टीम को आखिरी हार 18 फरवरी 2006 को एडिलेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मिली है। इन 20 सालों में टीम ने 9 टेस्ट खेले, इसमें से 6 जीते और 3 ड्रॉ रहे थे। पर्थ के WACA ग्राउंड में रविवार को मेजबानों को महज 25 रन का टारगेट मिला था, जिसे होम टीम ने सिर्फ 4.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल 16 और फोबी लीचफील्ड 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने 105 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और 149 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे। जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। एनाबेल सदरलैंड प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इंडिया ने 44 रन बनाने में गंवाए आखिरी 4 विकेट मैच के तीसरे दिन प्रतिका रावल ने 43 रन और स्नेह राणा ने 14 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को ऑलआउट होने में देर नहीं लगी। टीम ने आखिरी 44 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। टीम ने महज 24 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की लुसी हेमिल्टन ने 3 विकेट झटके। एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने 2-2 विकेट झटके। विकेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। प्रतिका रावल की डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रही प्रतिका रावल ने अपने डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी लगाई। उन्होंने दिन के 5वें ओवर में अलान किंग की चौथी बॉल पर सिंगल लिया और फिफ्टी पूरी की। प्रतिका ने पहली पारी में 18 रन बनाए थे। सदरलैंड ने 129 रन बनाए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 90.4 ओवर तक बैटिंग की। एनाबेल सदरलैंड ने वाका में शतकीय पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Pak Punjabi Woman Sarabjit Kaur: India Return

Pak Punjabi Woman Sarabjit Kaur: India Return

पंजाब से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर।-फाइल भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया। उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद . सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी। लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। सरबजीत कौर से बात करते हुए एडवोकेट अली चंगेजी संधू। सरबजीत की पाकिस्तान के एडवोकेट अली चंगेजी संधू से बातचीत… वकील: क्या आप पाकिस्तान में रहना चाहती हैं या नहीं रहना चाहतीं? सरबजीत: कोर्ट में 6 मार्च को सुनवाई है ना? वकील: हां। सरबजीत: जी, 6 तारीख को मैं सुबह 10 बजे तक कोर्ट में मिलूंगी। मुझे वापस भेज दो, मैं यहां नहीं रहना चाहती। वकील: जो अब नंबर है, किसी को पता न चले कि आपकी मुझसे बात हुई। सरबजीत: ठीक। वकील: जो नासिर ने आपके साथ शादी की है, वो जबरन की है। जवाब: ये बात मैं वहां (कोर्ट में) कहूंगी। वकील: आप अकेली होंगी? जवाब: हां, अकेली ही आऊंगी। बस, बसें वगैरह वहां उपलब्ध हैं। वकील: क्या नासिर आपको कोर्ट में लेकर आएगा। इंडिया आपको भेजने के लिए तैयार है? जवाब: हां, वो कहता है कि तुम चली जाओ, तुम यहां ठीक नहीं रहती। वकील: आपको कोई कह रहा है कि अगर आप इंडिया जाओगी तो आपको नुकसान होगा, ऐसी कोई बात नहीं है। मेरी इंडिया वाले पति से भी बात हुई आप के बारे में। सरबजीत: मुझे एजेंसियों से डर लगता है, मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वकील: आपको एजेंसियों से कुछ नहीं होगा। सरबजीत: पाकिस्तान वाली एजेंसी मुझे कुछ नहीं करेगी। इंडिया वाली मुझे पकड़ लेंगी। वकील: इंडिया वाले भी आपको जबरदस्ती नहीं रोकेंगे। आप अपनी इच्छा से वापस जा सकती हैं। और हां आपके पति से मेरी भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उसे प्यार करता हूं। सरबजीत: मैं इनको सजा भी दिलवाना चाहती हूं। सवाल: आप सजा क्यों दिलवाना चाहती हैं? जवाब: वो मैं कोर्ट में बताऊंगी। बाकी मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते ये लोग। वकील: आप मुझसे मिलिए, किसी को साथ लेकर मत आइए। सरबजीत: ठीक। सरबजीत: बाकी आपको पता ही है कि मैं पाकिस्तान किस काम के लिए आई थी। बस मेरे साथ वादा करो कि जज साहब मुझे वहां नहीं रोकेंगे। वकील: हां, मुझे पता है कि आप अपनी अश्लील फोटो हटवाने आई थीं। बाकी मैं वादा करता हूं कि जज साहब आपको वहां नहीं रोकेंगे, वापस जाना आपका हक है। सरबजीत: हां, अच्छा, मुझे बस इंडिया भेज दो। वकील: ठीक है, हमारी बात हुई, किसी से इसका जिक्र न करें। सरबजीत: ठीक। ————- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

NBCC India Ltd 59 Govt Jobs Today

NBCC India Ltd 59 Govt Jobs Today

10 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की। NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 वैकेंसी की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 ओपनिंग्स की। साथ ही उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी में 265 पदों पर निकली भर्ती इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसका कॉन्ट्रैक्ट 1 से 4 साल तक के लिए हो सकता है। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 108 ओबीसी 39 एससी 39 एसटी 53 ईडब्ल्यूएस 26 एक्स सर्विसमैन (हॉरिजोन्टल): 26 26 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NCTVT या NCVET द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राइमरी ट्रेड के लिए अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट जरूरी IMCP, MMCP, LACP, PPO, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉइलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग मैकेनिक भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : 19,900 रुपए प्रतिमाह इसके अलावा डीए भी मिलेगा। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ddpdoo.gov.in पर जाएं। फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। लिफाफे पर एप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ टेन्योर बेस्ड सीपीडब्ल्यू पर्सनल ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर लिखकर इस पते पर भेजें : द चीफ जनरल मैनेजर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इटारसी जिला : नर्मदापुरम मप्र, पिन – 461122 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. NBCC इंडिया लिमिटेड में 59 पदों पर निकली भर्ती एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 59 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार एनबीसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जीएम (इंजीनियरिंग) : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, PMC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में कम से कम 15 साल का अनुभव। मैनेजर (आर्किटेक्चर) : आर्किटेक्चर में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, प्लानिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) : कानून से जुड़े कामों में कम से कम 3 साल का अनुभव। असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) : जनसंचार, पत्रकारिता या जनसंपर्क में कम से कम 60% अंकों के साथ पीजी डिग्री या डिप्लोमा, कॉर्पोरेट इमेजिंग और मीडिया मैनेजमेंट में 2 साल का अनुभव। सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) : सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री, MC/EPC/रियल एस्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव। जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) : संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का रेगूलर डिप्लोमा। एज लिमिट : पद के अनुसार, अधिकतम 28 – 54 साल तक सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू स्किल टेस्ट सैलरी : जनरल मैनेजर (इंजीनियरिंग) : 90,000 – 2,40,000 रुपए प्रति माह मैनेजर : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रति माह असिस्टेंट मैनेजर : 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रति माह जूनियर इंजीनियर : 27,270 रुपए प्रति माह इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार: नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.nbccindia.in पर जाएं। होम पेज पर जाकर ह्यूमन रिर्सोसेस के अंतर्गत करिअर टैब पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में फैकल्टी की 35 वैकेंसी साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट, स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ सोशल साइंस, ह्यूमन साइंस, स्कूल ऑफ एजुकेशन में फैकल्टी के पदों पर भर्ती होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्रोफेसर 5 एसोसिएट प्रोफेसर 8 असिस्टेंट प्रोफेसर 22 कुल पदों की संख्या 35 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर: अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री,न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में 10 रिसर्च पब्लिश हुए हों। न्यूनतम 10 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव। एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी के साथ मास्टर्स की डिग्री और कम से कम 8 साल का रिसर्च या टीचिंग अनुभव। कम से कम 7 रिसर्च पब्लिश हुए हों, जिनमें 75 का रिसर्च स्कोर होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री। साथ में NET एग्जाम पास की हो। पीएचडी होल्डर्स को NET क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं होगी। एज लिमिट : जारी नहीं फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सैलरी : प्रोफेसर : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400 – 2,17,100 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700-1,82,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टिलिस्टिंग इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी डॉक्यूमेंट्स : शैक्षणिक प्रमाण पत्र NET/SET/SELT प्रमाण पत्र अनुभव प्रमाण पत्र पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाएं। करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित बॉक्स में Click here to Apply लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. उप्र में 560 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 मार्च से शुरू उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस

Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland

Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland

Hindi News Sports Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 323 रन पर ऑलआउट हो गई है। पर्थ में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 90.4 ओवर तक खेली। भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट सायली सतघरे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सदरलैंड ने 129 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ICC Shortlists 8 Players for T20 World Cup 2026 Final; Sanju Samson Nominated

ICC Shortlists 8 Players for T20 World Cup 2026 Final; Sanju Samson Nominated

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक संजू सैमसन भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो भारत की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन का नाम नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा को नंबर-3 पर चांस मिला। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक बीमार हो गए, उनकी जगह संजू शामिल हुए। सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक जब फिट होकर आए तो सैमसन को बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर-8 स्टेज में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया और संजू से ही ओपनिंग भी कराई। सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी मैच में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने अगला मैच नॉकआउट की तरह था, सैमसन ने यहां 97 रन की नॉटआउट पारी खेली और भारत को 197 रन का टारगेट चेज करवाया। संजू ने फिर सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वे 4 ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा भी रेस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम भी है। उन्होंने 2 शतक लगाकर 383 रन बनाए। यह एक टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी प्लेयर्स से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्हें टीम के बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर सकी। रेस में शामिल बाकी 6 प्लेयर्स की परफॉर्मेंस विल जैक्स, इंग्लैंड: 226 रन और 9 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। लुंगी एनगिडी, साउथ अफ्रीका: 12 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम के सबसे सफल गेंदबाज। ऐडन मार्करम, साउथ अफ्रीका: कप्तानी पारी खेलते हुए 286 रन बनाए। रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड: 128 रन और 11 विकेट लिए, कीवी टीम की रीढ़ बने। टिम साइफर्ट, न्यूजीलैंड: 274 रन बनाकर न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया। 3 फिफ्टी, 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। शेडली वान शाल्कविक, अमेरिका: ग्रुप स्टेज के 4 ही मैच में 13 विकेट लिए, टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम भारत से हार गई। जैक्स टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वोटिंग शुरू, एक्सपर्ट भी तय करेंगे विजेता ICC ने 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस ICC की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर को वोट दे सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा ICC पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कॉमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा। रिजल्ट फाइनल मुकाबले के बाद बताया जाएगा। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Can Buy Russian Crude Oil

India Can Buy Russian Crude Oil

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े: ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की संभावना; सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो जाएंगी। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत: ईरान जंग के कारण अमेरिका ने 3 अप्रैल तक रियायत दी, क्रूड ऑयल की कीमत 89 डॉलर के पार भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना 3 दिन में ₹8720 सस्ता, ₹1.59 लाख पर आया: चांदी ₹29,125 गिरकर ₹2.61 लाख पर आई, 36 दिन में ₹1.25 लाख सस्ती हुई सोने और चांदी के दामों में 6 मार्च (शुक्रवार) को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,835 रुपए घटकर ₹1,58,751 पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 3 दिन में 8,720 सस्ता हुआ है। वहीं एक किलो चांदी 3,489 रुपए गिरकर ₹2,60,723 पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2,64,212 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये 3 दिन में 29,125 रुपए सस्ती हुई है। सोना-चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. होर्मुज से 24 घंटे में सिर्फ 2 जहाज निकले:दुनिया की 20% तेल सप्लाई रुकी; रक्षा मंत्री बोले- भारत की तेल-गैस सप्लाई पर सीधा असर मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। जॉइंट मैरिटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (JMIC) की 6 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इस रास्ते से सिर्फ दो कॉमर्शियल जहाज गुजरे। ये दोनों ही मालवाहक जहाज थे। कोई तेल टैंकर इस दौरान वहां से नहीं गुजरा। आमतौर पर इस रास्ते से हर दिन दर्जनों विशाल तेल टैंकर गुजरते हैं। यह स्थिति भारत सहित ग्लोबल अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है क्योंकि दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से सप्लाई होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा: सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला ED ने 6 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में 10 से 12 लोकेशन्स पर एक साथ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED की 15 टीमों ने ये छापेमारी की है। द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह होने से पहले ही ED की टीम इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔