उमरिया में भगवान महावीर जन्मोत्सव का उत्साह:भगवान को पालकी में लेकर निकले श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

उमरिया में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2526वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर के अभिषेक और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया था। उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र जैन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के पुनः मंदिर परिसर पहुंचने के बाद भगवान महावीर का विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान धर्म गुरुओं ने अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात:बच्ची कटनी जिला अस्पताल के ICU में भर्ती; टीआई बोले-हर एंगल से जांच जारी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह शौचालय में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। पुरी से योग नगरी ऋषिकेश जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478) के कोच नंबर S-4 में यात्रियों ने शौचालय से बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। अंदर देखने पर एक नवजात बच्ची मिली। यात्रियों ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ के जवानों ने नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल कटनी के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को ICU में रखा अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर स्थिति और संक्रमण के खतरे को देखते हुए नवजात गहन चिकित्सा इकाई (SNCU/ICU) में भर्ती किया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को विशेष मेडिकल केयर में रखा गया है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। टीआई बोले-हर एंगल से जांच जारी इस घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुट गई हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया गया। बच्ची किसकी है, उसे ट्रेन के टॉयलेट में किसने और किस स्टेशन के बीच छोड़ा, इसकी गहन जांच की जा रही है।
उज्जैन में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म:75 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में दी जगह, घर के बाहर देता रहा पहरा; युवक ने वीडियो बनाया

उज्जैन से 75 किमी दूर झारड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गांव के ही 75 वर्ष के बुजुर्ग और 57 वर्ष के अधेड़ ने आरोपियों का साथ दिया, जबकि एक युवक ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बना लिया। पुलिस के अनुसार 28 मार्च को गांव के ही दो नाबालिग आरोपी (उम्र 14 और 15 वर्ष) बालिका को बहला-फुसलाकर 75 वर्षीय भंवर के मकान में ले गए। यहां बारी-बारी से दोनों लड़कों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और भंवर एवं 57 वर्षीय अधेड़ नाथू स्वरूप पहरा देते रहे। इसी दौरान गांव का एक 22 वर्षीय युवक राहुल मौके पर पहुंचा और उसने घटना का वीडियो बना लिया, लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद करने का प्रयास नहीं किया। बालिका ने परिजनों को बताई आपबीती घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए बुजुर्ग, अधेड़ सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वयस्क आरोपियों को जेल भेजा एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
रतलाम में युवक ने लगाई फांसी, मौत:प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी, पुलिसभर्ती का दिया था एग्जाम, पत्नी एक माह से मायके में

रतलाम शहर की पीएंडटी कॉलोनी में एक 22 साल के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। युवक घर में अकेला था। मृतक की पहचान राम सिंघाड़ निवासी गजनीखेड़ी के रूप में हुई है। वह रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। सुबह जब युवक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जाकर देखा। दरवाजा अंदर से खुला था। युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तब पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस भर्ती परीक्षा दी मृतक शादीशुदा था। उसकी पत्नी एक माह से मायके गई हुई थी। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की किताबें भी मिली हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक ने पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी थी, जिसका कुछ दिन पहले ही फिजिकल टेस्ट हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के आने के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।
सेवनियां में किसानों का प्रदर्शन, बोले-धोखे से जमीन हड़प रहे:पुलिस-पटवारी पर बटाईदारों से मारपीट करने का आरोप लगाया

सीहोर जिले के सेवनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस पर बटाईदारों के साथ मारपीट करने और पटवारी पर बिना आदेश खेत में जबरन तारबंदी कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई गैरकानूनी तरीके से की गई है। किसानों के अनुसार, गांव के ही एक किसान हनुमंत सिंह ने अपनी कृषि भूमि करीब 14 साल पहले 11 लाख 75 हजार रुपये में पप्पू कौशल को बेची थी। अनुबंध के अनुसार पूरी रकम मिलने के बाद रजिस्ट्री होना थी, लेकिन आरोप है कि हनुमंत सिंह लगातार टालमटोल करते रहे और अब उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। किसी और को कब्जा दिलाने की कोशिश की पप्पू कौशल का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2012 में यह जमीन खरीदी थी और तब से बटाईदारों के जरिए खेती कर रहे हैं। इसके बावजूद हाल ही में पटवारी और पुलिस बिना किसी आदेश के खेत पर पहुंची और जबरन सीमेंट के खंभे गाड़कर तारबंदी कर दी। विरोध करने पर बटाईदार दिलीप और हरिओम को धमकाते हुए पुलिस मंडी थाने ले गई। किसानों का आरोप है कि बिना किसी वैध दस्तावेज के उनके खेत का कब्जा किसी अन्य को दिलाने की कोशिश की गई। इस मामले को लेकर गांव के कई किसानों ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को शिकायत भेजी है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महाकाल लोक में सुरक्षाकर्मियों को फायर सेफ्टी ट्रेनिंग:आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया, उपकरणों के रखरखाव का दिया प्रशिक्षण

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को समय-समय पर सुदृढ़ किया जाता है। रविवार को महाकाल लोक में सुरक्षाकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन और आपातकालीन प्रतिक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एसडीईआरएफ टीम ने उन्हें आग से बचाव और सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए। यह प्रशिक्षण महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शॉट सर्किट जैसी घटनाओं पर नजर कुछ दिन पहले ही महाकाल लोक के पास बेगमबाग कॉलोनी में एक घर में आग लग गई थी, हालांकि वो मंदिर के बाहर था लेकिन महाकाल लोक की दीवार के पास था उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। इस घटना के बाद से मंदिर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर में बड़ी मात्रा में लाइटिंग व्यवस्था है कहीं कोई शॉर्ट सर्किट न हो उस पर भी ध्यान दिया जाता है। फायर एक्सटिंग्विशर की नियमित जांच, रखरखाव के तरीके बताए प्रशिक्षण के दौरान मंदिर परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की नियमित जांच, रखरखाव और आपात स्थिति में उनके सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षाकर्मियों को विभिन्न प्रकार की आग लगने की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। इस कार्यक्रम का संचालन एसडीईआरएफ (SDERF) के प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर सुरक्षा अधिकारी दिलीप बामनिया, सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे, वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के प्रभारी निदेशक पीयूष त्रिपाठी सहित कोर कंपनी के सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैयार करना था, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गैस वितरण में लापरवाही पर संचालक को नोटिस:कलेक्टर ने 7 दिन में मांगा जवाब; होम डिलीवरी नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त

सीधी जिले में उपभोक्ताओं को रसोई गैस वितरण में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रताप गैस सर्विस के संचालक भारतलाल सिंह को रविवार रात 8 बजे कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह नोटिस सोमवार सुबह 9 बजे संचालक को थमा दिया गया। यह कार्रवाई खाद्य विभाग की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें एजेंसी संचालन में गंभीर खामियां सामने आई हैं। गैस एजेंसी में भीड़, होम डिलीवरी नहीं मिली खाद्य विभाग की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की अत्यधिक भीड़ पाई गई। इसके साथ ही सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाए और प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं तक घर-घर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। गैस एजेंसी को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस निरीक्षण में पाई गई यह स्थिति शासन के निर्देशों के विपरीत मानी गई है। प्रशासन ने इसे द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 का उल्लंघन माना है। साथ ही यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत भी दंडनीय श्रेणी में आता है, जिसके तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। कलेक्टर ने संबंधित गैस एजेंसी संचालक को निर्देशित किया है कि वे 7 दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। नोटिस में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से गैस एजेंसियों में हड़कंप, जांच के संकेत प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य गैस एजेंसी संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर व्यापक जांच अभियान चलाया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
सिवनी में ज्योति कलश व जवारों का विसर्जन:571 ज्योति कलशों की शोभायात्राएं आकर्षण का केंद्र; दलसागर घाट पर हुआ विसर्जन

चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद जिलेभर के देवी मंदिरों और घरों में स्थापित ज्योति कलशों एवं जवारों का विसर्जन जारी है। रविवार रात नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किए गए। छिंदवाड़ा चौक, बारापत्थर और भैरोगंज सहित कई स्थानों से शोभायात्राएं निकालकर दलसागर तालाब के घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। नगर के प्रमुख सिद्ध पीठों और मंदिरों में स्थापित ज्योति कलशों और जवारों को मां भगवती की आरती के बाद शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। सिद्धपीठ माता दीवाला मंदिर, दुर्गा चौक स्थित मां राजराजेश्वरी दरबार, देसाई मढ़िया, काली चौक काली मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर और चित्रगुप्त हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन यात्राओं में शामिल हुए। 571 ज्योति कलशों की शोभायात्रा बनी आकर्षण दुर्गा चौक मंदिर में स्थापित 571 ज्योति कलशों की विसर्जन शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस यात्रा के दौरान देवी गीतों पर श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्रि के नौ दिनों की साधना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु परंपरा अनुसार जवारों और ज्योति कलशों का विसर्जन कर रहे हैं। जिन स्थानों पर बाद में स्थापना की गई थी, वहां नौ दिन पूरे होने पर अब विसर्जन किया जा रहा है। आज सोमवार रात में भी नगर के कई स्थानों से विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था गर्मी को देखते हुए अधिकांश स्थानों पर दिन के बजाय रात्रि में विसर्जन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल और फलों की व्यवस्था भी की गई है। जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट और कुरई विकासखंडों में भी जवारों के विसर्जन का क्रम जारी है।
सिंगरौली में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर:चालक समेत तीन गंभीर घायल; पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जयंत चौकी अंतर्गत वार्डर सीएमपीटीआई के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एनसीएल के नेहरू अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर नवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला से रेप का आरोपी पुजारी गिरफ्तार:पूजा कराने महिला के मोहल्ले में गया था; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में पुलिस ने रेप के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा कराने एक महिला के घर गया था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। जब महिला ने शादी की बात कही, तो वह मुकर गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना इलाके की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पिछले साल मार्च 2025 में बांसखेड़ी का भुवनेश्वर शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उसके मोहल्ले में पूजा करने आया था। इसी दौरान उससे जान पहचान हो गयी थी। शादी करने की बात कही महिला ने बताया कि फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात चीत करते थे। दोनों के प्रेम संबंध थे। भुवनेश्वर शर्मा ने कई बार कहा कि अपने पति को छोड दो तो वह शादी कर लेगा। 20 फ़रवरी को शाम करीब 7.30 बजे भुवनेश्वर शर्मा महिला से मिलने उसके घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। तभी भुवनेश्वर ने महिला को शादी का झंसा देकर उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने मना किया, तो वह बोला कि जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। फिर यह बात महिला के पति को पता चल गयी, जिसके बाद उसके पति ने उसे रखने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने भुवनेश्वर से बात की, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। अभी तक वह भुवनेश्वर से बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन अब भुवनेश्वर अपना मोबाइल बंद करके कहीं चला गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश की के लिए टीम बनाई कैंट पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट TI अनूप भार्गव और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने आरोपी को तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में रविवार को जानकारी लगने पर टीम ने आरोपी भुवनेश्वर शर्मा(22) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बांसखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।









