Monday, 07 Sep 2026 | 06:29 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सरकारी गेहूं खरीदी में दिक्कत से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग और खाद वितरण में आ रही समस्या, कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी

बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर और धनोरा सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने गेहूं खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने से स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे फसल बिक्री में परेशानी हो रही है। फसल पंजीयन न होने से कम दाम में बेचने को मजबूर कई किसानों का फसल पंजीयन सत्यापित नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वे समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अपनी फसल मंडियों में कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में कोई राहत नहीं दी जा रही है। खाद को लेकर भी परेशानी होती है
किसानों ने ई-टोकन प्रणाली के तहत खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे आगामी फसलों पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एसडीएम अभिजीत सिंह और डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम और बड़ा आंदोलन करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
google-color.svg

May 22, 2026/
5:27 pm

कनखजूरा (Centipede) एक जहरीला कीट होता है, जो आमतौर पर नम और अंधेरी जगहों में पाया जाता है. कई बार...

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia

July 9, 2026/
4:32 am

मेलबर्न13 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे। पीएम मोदी तीन...

नासा का मून मिशन अटका:रॉकेट के हीलियम फ्लो में दिक्कत आई; 50 साल बाद चांद की कक्षा में जाएंगे 4 इंसान

February 22, 2026/
12:35 am

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मून मिशन आर्टेमिस II टल सकता है। इस मिशन को 6 मार्च को लॉन्च किया...

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 बैच के 'लापता' पर पार्टी के विधायक का बड़ा बयान, 'एनडीए वाले...'

March 16, 2026/
10:49 am

बिहार की पांच सदस्यीय सदस्यता के लिए आज (सोमवार) मतदान हो रहा है। शाम तक नतीजे आ रहे हैं. इस...

'ये है मोहब्बतें' की रूही खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी:बोलीं- अब मैं वो छोटी बच्ची नहीं रही; दिव्यांका को मानती हैं आयरन लेडी

May 12, 2026/
4:30 am

टीवी की सबसे प्यारी और मासूम ‘रूही’ यानी रूहानिका अब बड़ी हो गई हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में अपनी अदाकारी...

PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी

February 17, 2026/
7:40 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को...

राजनीति

सरकारी गेहूं खरीदी में दिक्कत से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग और खाद वितरण में आ रही समस्या, कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी

सरकारी गेहूं खरीदी में दिक्कत से किसान परेशान:स्लॉट बुकिंग और खाद वितरण में आ रही समस्या, कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी

बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर और धनोरा सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने गेहूं खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने से स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे फसल बिक्री में परेशानी हो रही है। फसल पंजीयन न होने से कम दाम में बेचने को मजबूर कई किसानों का फसल पंजीयन सत्यापित नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वे समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अपनी फसल मंडियों में कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में कोई राहत नहीं दी जा रही है। खाद को लेकर भी परेशानी होती है
किसानों ने ई-टोकन प्रणाली के तहत खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे आगामी फसलों पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एसडीएम अभिजीत सिंह और डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया से मुलाकात की। बाद में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम और बड़ा आंदोलन करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket