Wednesday, 22 Apr 2026 | 09:58 PM

Trending :

सागर में नर्सरी से कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की छुट्टी:बढ़ती गर्मी को देख कलेक्टर ने जारी किया आदेश, गुरुवार से 30 अप्रैल तक रहेगी छुट्टी सिंगरौली में डकैती, बालाघाट में बैंकों की सुरक्षा पर चर्चा:पुलिस बोली- पैनिक बटन और अलार्म हमेशा चालू रहें और हथियारबंद गार्ड तैनात करें सीएम केयर योजना को कैबिनेट की मंजूरी:कैंसर- हार्ट के गरीब मरीजों का सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा पुदीना लहसुन रायता रेसिपी: खाने के स्वाद को दोगुना करें पुदीना-लहसुन का टेस्टी रायता, नोट करें मिनट वाली विधि बैतूल में 7 नाबालिग निकले युवक की हत्या के आरोपी:मां से बात करने पर बेटों ने रची साजिश, चाकुओं से गोदा, लाश सड़क किनारे फेंकी SRKs Jawan 2 Prep | Villain Hunt After King Shoot
EXCLUSIVE

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

रंगपंचमी की सुबह स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर:100 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पकड़ाया आरोपी ड्राइवर

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरार स्कॉर्पियो चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चकमा देने के लिए अलग-अलग जगह से गाड़ी को भगाकर ले गया था। दो दिन तक लगातार सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक रंगपंचमी की अलसुबह सिलावटपुरा गणेश मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े तनवीर खान (19) और उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तनवीर की मौत हो गई थी। वहीं फैजान घायल था। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर शाहरुख पुत्र सलीम लोहार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमजान के चलते सेहरी के समय कई युवक घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। खुद भी सेहरी के लिए पहुंचा था शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रीन पेलेस कॉलोनी में रहने वाली व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। रविवार को वह दो लोगों को लेकर सेहरी के लिए बंबई बाजार आया था। यहां से वापस जाते समय उसे नींद का झोंका आ गया। वह हादसे के बाद घबरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो को भगाकर वहां से ले गया। दोस्त ने किया था पीछा,100 से ज्यादा फुटेज देखे हादसे के बाद तनवीर ओर फैजान के दोस्त इरफान ने गगवाल,फूटी कोठी,महूनाका से होते हुए फूटी कोठी और चंदन नगर चौराहे तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी ने स्कॉर्पियो धार रोड की तरफ मोड़ दी थी। इरफान हादसे के बाद गाड़ी के नंबर नहीं देख पाया था। पुलिस के जवान धमेन्द्र,भूपेन्द्र और अरूण ने करीब 100 से ज्यादा कैमरो के फुटेज देखे ओर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।

Bhopal Big Pond Encroachment Found During NGT Survey

Bhopal Big Pond Encroachment Found During NGT Survey

भोपाल के बड़ा तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। अब अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्राइबल) की फटकार से अफसर हरकत में आए और सर्वे शुरू किया। सेवनिया गौंड में मिले 11 अतिक्रमण मंगलवार को टीम सेवनिया गौंड इलाक . कई रसूखदारों के फॉर्म हाउस भी भदभदा, बिसनखेड़ी, गौरागांव, बील गांव, सेवनिया गौंड और सूरजनगर में बड़ी बिल्डिंग, फॉर्म हाउस, रिसोर्ट भी देखने को मिले। बड़ा तालाब रामसर साइट भी है। बावजूद सालों से सिर्फ फाइलों में ही कब्जे हटे हैं। मंगलवार को टीम जिस इलाके में सीमांकन करने पहुंची, वहां पर भास्कर टीम ने भी दौरा किया। सूरजनगर, सेवनिया गौंड में तो जिस जगह पर रामसर साइट है और नगर निगम की मुनार लगी है। मौके पर एफटीएल बताने वाली 5 तरह की मुनारें लगी हुई मिली। इनमें से एक में बीएमसी यानी, भोपाल म्युनसिपल कॉरपोर्रेशन लिखा है। बाकी पर सफेद रंग है। लिखा कुछ नहीं है। इन्हीं फर्जी मुनारों के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण है। इसलिए सीमांकन शुरू किया करीब पांच महीने पहले बड़ा तालाब के अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त हुआ था। तब कार्रवाई की सिर्फ रस्म अदा की गई थी। फरवरी में सांसद आलोक शर्मा ने जिम्मेदारों की बैठक लेकर फटकार लगा दी। इसके बाद फिर से सर्वे शुरू किया गया। बड़ा तालाब में अतिक्रमण को लेकर एनजीटी में एक याचिका पर्यावरणविद् राशिद नूर ने लगाई थी। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन दोबारा शुरू होली के बाद राजधानी में बड़ा तालाब के किनारे 50 मीटर क्षेत्र का सीमांकन करने की कार्रवाई सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। टीटी नगर एसडीएम कार्यालय की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर यह अभियान भदभदा स्थित सेवनिया गौंड क्षेत्र से शुरू किया। मंगलवार को भी टीम सीमांकन करेगी।पूरी खबर पढ़ें

भोपाल के 3 डॉक्टरों के खिलाफ जिला कोर्ट में परिवाद:लिंग जांच से जुड़े नियमों की अनदेखी, स्वास्थ्य विभाग पहुंचा कोर्ट; एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक भी शामिल

भोपाल के 3 डॉक्टरों के खिलाफ जिला कोर्ट में परिवाद:लिंग जांच से जुड़े नियमों की अनदेखी, स्वास्थ्य विभाग पहुंचा कोर्ट; एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक भी शामिल

भोपाल में गर्भ में बच्चे का लिंग पता लगाने पर रोक से जुड़े पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल और पीसीपीएनडीटी एक्ट के समुचित प्राधिकारी ने तीन डॉक्टरों और एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दायर किया है। आरोप है कि इन लोगों ने सोनोग्राफी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों का सही तरीके से रिकॉर्ड नहीं रखा और एक्ट के नियमों का पालन नहीं किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद पहले संबंधित केंद्रों की मान्यता निरस्त की गई और मशीनें सील की गईं। अब मामले को अदालत में ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस चलेगा। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत दायर परिवाद में एयरपोर्ट रोड गांधीनगर स्थित न्यू लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मोहम्मद दानिश अली और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ईशांत जाटव को आरोपी बनाया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में मार्वल अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल श्रीवास्तव और डॉ. कृति श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया है। हालांकि, कोर्ट ने तीनों चिकित्सकों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक को जमानत दे दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवाद में दिए गए विवरण एवं तथ्यों के आधार पर जांच जारी रहेगी। पहले ही रद्द की जा चुकी थी मान्यता स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन संस्थानों की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध पाई गई थीं। जांच में एक्ट के नियमों का उल्लंघन मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने संबंधित संस्थाओं की मान्यता पहले ही निरस्त कर दी थी। मंगलवार को सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा खुद जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ परिवाद पत्र प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश के बाद अब सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी। निरीक्षण में मिली थीं कई गड़बड़ियां इस साल 22 जनवरी को सीएमएचओ कार्यालय की निरीक्षण टीम ने मार्वल अस्पताल में संचालित सोनोग्राफी सेंटर की जांच की थी। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। सबसे बड़ी गड़बड़ी यह मिली कि यहां फॉर्म-एफ का सही तरीके से संधारण नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा एएनसी रजिस्टर में भी प्रविष्टियां ठीक ढंग से दर्ज नहीं की गई थीं। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए और सोनोग्राफी मशीन को सील कर दिया था। न्यू लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर में भी नियमों की अनदेखी न्यू लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में भी कई खामियां मिली थीं। यहां खाली एफ-फॉर्म पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ईशांत जाटव के सील और साइन पाए गए। इसके अलावा एएनसीफॉर्म और एफ-फॉर्म भी अधूरे भरे हुए मिले। यह स्थिति पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन मानी गई। इसके बाद सीएमएचओ ने डॉ. ईशांत जाटव को नोटिस जारी कर उनके द्वारा सोनोग्राफी करने पर रोक लगा दी थी। साथ ही सेंटर की पीसीपीएनडीटी मान्यता भी निरस्त कर दी गई थी। लिंग चयन पर रोक के लिए सख्त कानून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीसीपीएनडीटी एक्ट का उद्देश्य भ्रूण के लिंग की जांच और उसके आधार पर होने वाले भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है। इस कानून के तहत सोनोग्राफी से जुड़े हर परीक्षण का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होता है। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित डॉक्टर और संस्थान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।

शिवना शुद्धिकरण निरीक्षण के दौरान बांध तोड़ने की अफवाह:बहस की स्थिति भी बनी; विधायक जैन बोले- कुछ लोग नहीं चाहते नदी साफ हो

शिवना शुद्धिकरण निरीक्षण के दौरान बांध तोड़ने की अफवाह:बहस की स्थिति भी बनी; विधायक जैन बोले- कुछ लोग नहीं चाहते नदी साफ हो

मंदसौर की शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ग्राम बादरी के पास स्थित बांध पर कुछ ग्रामीणों आपत्ति जताई और थोड़ी देर के लिए बहस की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और किसी प्रकार का बड़ा विवाद सामने नहीं आया। दरअसल, विधायक विपिन जैन की अगुवाई में शिवना शुद्धिकरण अभियान वर्ष 2025 में शुरू किया गया था। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठन, कांग्रेसजन तथा आम नागरिक भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और शिवना नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जहां-जहां पानी रुक रहा, वहां किया जा रहा निरीक्षण अभियान के तहत नदी में जहां-जहां पानी का प्रवाह रुक रहा है या गंदा पानी मिल रहा है, उन स्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक विपिन जैन ग्राम बादरी के पास स्थित बांध क्षेत्र पहुंचे थे, जहां वे यह देख रहे थे कि नदी में गंदा पानी किन-किन स्थानों से मिल रहा है और पानी के प्रवाह में कहां बाधा आ रही है। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने यह समझ लिया कि विधायक बांध को तोड़ने के उद्देश्य से आए हैं। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने पानी निकासी के मुद्दे पर विरोध जताया और बहस शुरू हो गई। हालांकि बाद में लोगों को समझाया गया कि निरीक्षण केवल नदी के प्रवाह और प्रदूषण के स्रोतों को देखने के लिए किया जा रहा है। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई। रपट और बांध के सुधार की भी कही बात निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पहले से क्षतिग्रस्त बांध को दुरुस्त कराने की मांग भी रखी। इस पर विधायक ने बताया कि जहां रपट है वहां भी सुधार की आवश्यकता है और इसे लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा मंगलवार दोपहर की इस घटना का वीडियो रात में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद दैनिक भास्कर ने विधायक विपिन जैन से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि शिवना नदी में जहां-जहां पानी रुक रहा है, वहां उसे आगे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। छोटी पुलिया के पास ठेकेदार से बात कर रास्ता खुलवाया गया है। वहीं रेलवे पुलिया के पास भी पानी रुका हुआ था, जहां रेलवे के ठेकेदार से कहकर पाइप डलवाया गया और पानी की निकासी करवाई गई। शिवना में बने दो डेम, पानी आगे बढ़ाने की कोशिश विधायक ने बताया कि शिवना नदी पर दो डेम भी बने हुए हैं। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि जहां तक संभव हो पानी का प्रवाह आगे बढ़े और नदी में ठहराव न रहे, ताकि सफाई अभियान प्रभावी तरीके से चल सके। “कुछ लोग नहीं चाहते कि शिवना शुद्ध हो” विधायक विपिन जैन ने कहा कि मौके पर कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि बांध पहले से टूटा हुआ है और आसपास के लोग उसे ठीक कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान एक-दो लोग अलग तरह से बात करने लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि शिवना नदी पूरी तरह शुद्ध हो, लेकिन अभियान लगातार जारी रहेगा।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांगों को लेकर आंदोलन तय:डेढ़ लाख वकील भोपाल में करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांगों को लेकर आंदोलन तय:डेढ़ लाख वकील भोपाल में करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलन की तैयारी में हैं। मप्र राज्य बार कौंसिल ने भोपाल में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की चेतावनी दी है। भोपाल में स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता की अध्यक्षता में आंदोलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं की लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि पहले चरण में प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की न्यायोचित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ लाख अधिवक्ता स्टेट बार कौंसिल की आंदोलन समिति के बैनर तले भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। आंदोलन के लिए सात सदस्यीय समिति गठित आंदोलन के संचालन के लिए भोपाल के अधिवक्ता प्रियनाथ पाठक की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति आंदोलन की रणनीति तैयार कर सरकार से संवाद करेगी। बैठक में समिति के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी खालिद हफीज, भोपाल जिला अभिभाषक संघ की सहसचिव सोनल नायक, होशंगाबाद जिला अभिभाषक संघ के सचिव मनोज जराठे, सहसचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, छतरपुर जिला अभिभाषक संघ के सचिव अनिल द्विवेदी और जबलपुर के प्रशांत दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके अलावा भोपाल जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दीपक खरे, सचिव मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बृजबिहारी रघुवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष सुधीर दुबे, जयदीप सक्सेना, मप्र मंत्रालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित कई अधिवक्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

पन्ना में मटेरियल से भरा डंपर पलटा:ड्राइवर-हेल्पर मौके से भागे, बिलपुरा के पास रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर लगा लंबा जाम

पन्ना में मटेरियल से भरा डंपर पलटा:ड्राइवर-हेल्पर मौके से भागे, बिलपुरा के पास रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर लगा लंबा जाम

पन्ना जिले के रैपुरा-मोहन्द्रा मार्ग पर बिलपुरा के पास मंगलवार शाम, 10 मार्च को सामान से भरा एक डंपर पलट गया। ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। इस हादसे की वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। प्रत्यक्षदर्शी शैलेन्द्र यादव ने बताया चालक और हेल्पर का पता नहीं पाया है। शायद दोनों भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक, निर्माण सामग्री (मटेरियल) से भरा यह डंपर टिकरिया मोड़ और बिलपुरा के बीच अचानक बेकाबू होकर पलट गया। डंपर ठीक सड़क के बीचों-बीच गिरा, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। अच्छी बात यह रही कि डंपर की चपेट में कोई दूसरी गाड़ी या इंसान नहीं आया। लगा लंबा जाम, यात्री परेशान हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई और आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी खबर पुलिस और प्रशासन को दी। जाम में फंसे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद से रास्ता साफ करने की कोशिश मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से डंपर को हटाने का काम शुरू किया। भारी-भरकम क्रेन मंगवाई गई है ताकि डंपर को किनारे कर जल्द से जल्द रास्ता खुलवाया जा सके और ट्रैफिक फिर से शुरू हो सके।

स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

स्कूली छात्र से मारपीट का VIDEO:सिवनी में दलसागर तालाब के पास युवकों ने लात-घूसे मारे

सिवनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में दलसागर तालाब के पास एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार, 10 मार्च की रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, जिसमें कुछ युवक एक छात्र को पीटते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब कुछ लड़कों ने एक छात्र को घेरकर उसके साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। मिशन स्कूल का छात्र बताया जा रहा पीड़ित शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र मिशन अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विद्यार्थी लग रहा है। हालांकि, अब तक छात्र या उसके परिवार की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर खुद ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। छात्र की स्कूल ड्रेस से उसके स्कूल की पहचान की जा रही है। पुलिस फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों और पीड़ित छात्र, दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि पहचान होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

धार शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और मारपीट के एक मामले को लेकर पासी समाज के लोगों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विधायक नीना वर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नाम भी दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बौरासी मोहल्ला फड़फे मार्ग क्षेत्र में स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर के आसपास दीपक बौरासी और अन्य लोग खुलेआम गांजा, कोकेन और पाउडर जैसे मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। समाजजनों का दावा है कि इस अवैध कारोबार को भाजपा नेता विपिन राठौर का संरक्षण प्राप्त है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। समाज के अनुसार, रंग पंचमी की पूर्व संध्या, 7 मार्च को दिनेश बौरासी के तीन पहिया वाहन में दीपक बौरासी और उसके साथियों ने तोड़फोड़ की थी। अगले दिन, 8 मार्च को जब दिनेश इस संबंध में बात करने पहुंचे, तो दीपक बौरासी, उसके पुत्र शुभम, मुकेश और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। लाठी-डंडों से मारपीट का भी आरोप बीच-बचाव करने आए राजू बौरासी, उनके पुत्र तुषार और उनकी पत्नी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासी सुमित बौरासी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पासी समाज ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में एक पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट केवल एनसीआर के रूप में दर्ज की गई। समाजजनों ने प्रशासन से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।

बैतूल के विजयग्राम में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश:17 मार्च तक पानी नहीं मिला तो स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी

बैतूल के विजयग्राम में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश:17 मार्च तक पानी नहीं मिला तो स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी

बैतूल के भेसदेही विकासखंड की विजयग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर झल्लार थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को अपनी समस्या बताते हुए एक आवेदन सौंपा। उन्होंने प्रशासन को 17 मार्च तक पेयजल व्यवस्था न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले चार माह से नल-जल योजना से पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण करीब 800 की आबादी वाले नीमढाना में पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। अब तक लोग हैंडपंप और निजी बोर से पानी का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन अब वे स्रोत भी सूख गए हैं। महिलाओं को आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच और सचिव को अवगत कराया गया। कलेक्टर और विधायक तक भी शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को पंचायत में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सरपंच और सचिव को भी बुलाया गया था, लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव की पुरानी सड़क बंद पड़ी है और पुलिया का निर्माण कार्य भी अधूरा है, जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 17 मार्च तक गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे विजयग्राम बस स्टैंड पर चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।