मां ने सुनाई बेटी की दर्दनाक दास्तां, फट जाएगा आपका कलेजा, प्रेमी ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें | gurugram 19 year tripura girl live in partner tortured crossed all limits mother shared daughter painful story haryana police

Last Updated:February 22, 2026, 15:28 IST गुरुग्राम में त्रिपुरा की एक 19 साल की युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. शिवम नाम का आरोपी शख्स ने युवती पर सैनिटाइजर छिड़ककर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी और इसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता की मां ने ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं, जिससे आपका कलेजा फट जाएगा. गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. 19 साल की एक लड़की के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि उसे ऐसी क्रूर यातनाएं दीं जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोपी शख्स ने अपनी पार्टनर के शरीर पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है. पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है, जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती काफी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज जारी है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. इधर मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने अपनी बेटी की आपबीती सुनाई. मां के मुताबिक, आरोपी ने न केवल उसकी बेटी का रेप किया, बल्कि तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए. पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी की रात 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया था. फोन पर वह बुरी तरह रो रही थी और उसने कहा, ‘मां, मेरे पास समय नहीं है, वह मुझे मार डालेगा. शिवम नाम का लड़का पिछले 3 दिनों से मुझे प्रताड़ित कर रहा है. उसने मुझे पीटा है, जलाया है और आज वह मेरी जान ले लेगा.’ #WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, “On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- “I don’t have time, I will be killed… A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR
Tunisha Sharma Death Case: Sheezan Khans Mother Allegations

3 दिन पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक तुनिषा डेथ केस के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे 24 दिसंबर 2022 को टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली, जिसके बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने उस मेकअप रूम में शीजान से 15 मिनट बात की थी। तुनिषा की मां ने दावा किया कि शीजान ने अचानक तुनिषा से ब्रेकअप किया, उन्हें थप्पड़ मारा। वो उन्हें धोखा भी दे रहे थे। जांच के अनुसार, शीजान के मोबाइल से वाकई एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा हुआ, जिनके साथ उनकी चैट डिलीट कर दी गई थी। इस बात पर भी सवाल उठे कि मौत से पहले तुनिषा ने अली नाम के जिस लड़के से वीडियो कॉल पर बात की थी वो कौन था। और फिर शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी मां ने एक्ट्रेस का गला घोटने की कोशिश की थी। तुनिषा डेथ केस पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- तुनिषा की मां के शीजान के परिवार पर आरोप शीजान की गिरफ्तारी के बाद तुनिषा की मां वनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान का पहले ही एक लड़की से अफेयर था। इसके बावजूद उन्होंने तुनिषा से नजदीकियां बढ़ाईं। एक्ट्रेस की मौत से 3 महीने पहले शीजान पूरी तरह उन पर निर्भर थे। शीजान के पास खुद की कार नहीं थी, वो तुनिषा की कार से आया-जाया करते थे। तुनिषा सेट पर घर से ही शीजान के लिए भी खाना ले जाती थीं। वो उनसे पैसे भी लिया करते थे। तुनिषा की मां ने ये भी बताया कि बेटी ने उन्हें बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग लेते थे। वो और उनका परिवार कई बार एक्ट्रेस को साथ में दरगाह ले जाते थे, जिसका सबूत वो तस्वीरें हैं, जिनमें एक्ट्रेस हिजाब में दिखी थीं। दरअसल, शीजान की बहन फलक नाज भी तुनिषा की बेहद करीब थीं। तुनिषा उन्हें बड़ी बहन मानती थीं। यही वजह थी कि उनका शीजान के घर पर आना-जाना लगा रहता था। हालांकि तुनिषा की मां का कहना था कि वो लोग मिलकर तुनिषा को परिवार से दूर कर रहे थे। शीजान की बहन फलक के साथ तुनिषा। मौत से पहले अली नाम के लड़के को किया वीडियो कॉल 9 जनवरी 2023 को शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टर के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कोर्ट में कहा कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा अली नाम के एक लड़के को डेट कर रही थीं। वो अली से ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर पर मिली थीं। मौत से 2 दिन पहले तक तुनिषा लगभग हर दिन उनसे मिलती थीं। वकील के अनुसार, तुनिषा 21, 22 और 23 दिसंबर को अली के साथ ही थीं। उनकी कॉल रिकॉर्डिंग से ये भी साफ है कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने अली से वीडियो कॉल पर बात की थी। अली का नाम आने से केस को नया मोड़ मिला, लेकिन शीजान को तब भी बेल नहीं दी गई। अली को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अली का नाम आने के बाद तुनिषा की मां ने सफाई में कहा कि अली, तुनिषा का पिछले 3 सालों से जिम ट्रेनर था। वो पिछले कुछ दिनों से बतौर दोस्त उससे मिलती थीं। वो एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में भी आया था। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि शीजान और उनका परिवार खुद पर लगे आरोपों से बचने के लिए उनकी बेटी का नाम बदनाम कर रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में तुनिषा के मुंह बोले मामा पवन कुमार कहते हैं, ‘अली को मैं जानता हूं। वह बहुत अच्छा लड़का है। वह सिर्फ तुनिषा का दोस्त था। तुनिषा के कई दोस्त थे विशाल, सुमेद, अवनीत, जन्नत, और भी कई टीवी एक्टर्स। सबके साथ उसकी अच्छी बॉन्डिंग थी। अगर उसने किसी दोस्त से 10 मिनट पहले भी बात की हो, तो उससे क्या साबित होता है? अली के बयान हो चुके हैं। उसने साफ बताया है कि क्या बात हुई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।’ ‘अगर शीजान खुद कहता है कि वह उससे प्यार करता था और आखिरी 15 मिनट वह उसके साथ था, तो उसे पता होना चाहिए कि क्या हुआ। अली से बात करके कोई अचानक आत्महत्या नहीं कर लेता, खासकर जब वह उससे महीनों में एक-दो बार ही बात करती थी।’ शीजान के परिवार ने मां पर लगाए आरोप बार-बार बेल याचिका खारिज होने के बीच शीजान के परिवार ने वकील के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन पर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी। साथ ही परिवार ने तुनिषा की मां पर संगीन आरोप लगाए। शीजान के परिवार के बयान के अनुसार, तुनिषा की मां वनीता संजीव कौशल नाम के शख्स के साथ रहती थीं, तो कथित तौर पर तुनिषा के सौतेले पिता थे। उनका तुनिषा से रिश्ता ठीक नहीं था। संजीव, एक बार जबरदस्ती तुनिषा को चंडीगढ़ ले जाना चाहते थे, जब एक्ट्रेस ने जाने से इनकार किया तो मां ने उनका गला दबाया और उनका मोबाइल तोड़ दिया। मां वनीता के साथ तुनिषा की तस्वीर। शीजान के वकील के बयान के अनुसार, संजीव कौशल तुनिषा के सौतेले पिता थे। वो उन्हीं के साथ चंडीगढ़ में रहती थीं, लेकिन 2016 में संजीव कौशल ने उन्हें और मां को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वो मुंबई आकर बस गए। मुंबई में पवन कुमार सिंह तुनिषा के मैनेजर बने, जो तुनिषा के साथ बुरा सलूक करते थे और खुद को उनका मामा कहते थे। तुनिषा ने सेट पर को-स्टार को दिखाई फांसी के फंदे की तस्वीर शीजान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या करने से ठीक एक दिन पहले 23 दिसंबर को तुनिषा ने को-स्टार पार्थ को हंसते हुए फांसी के फंदे की तस्वीर दिखाई थी। जैसे ही ये बात शीजान को पता चली, उन्होंने सबके सामने तुनिषा को डांटा। इसके बाद शीजान ने खुद तुनिषा की मां को कॉल कर इसकी जानकारी दी और उन्हें सेट पर बुलाया। हालांकि तुनिषा की मां ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो सेट पर शीजान को पैच-अप के लिए मनाने आई
Is Personal Space Demand a Crime? Expert Relationship Advice for Mother Wife

Hindi News Lifestyle Is Personal Space Demand A Crime? Expert Relationship Advice For Mother Wife 2 दिन पहले कॉपी लिंक सवाल- मेरी शादी को 4 साल हो चुके हैं। 2 साल का बच्चा है। बीते कुछ दिनों से मेरे भीतर अजीब सा अलगाव पैदा हो रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने पिछले कुछ सालों में अपने लिए कुछ किया ही नहीं है। अब मुझे अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है। जब मैं ये बात हसबैंड से शेयर करती हूं तो उन्हें लगता है कि मैं उनसे दूर जाना चाहती हूं। वो मुझे समझ ही नहीं पा रहे हैं। मुझे डर है कि कहीं हमारी केमिस्ट्री न खराब हो जाए। क्या रिश्ते में स्पेस मांगना गलत है? मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब- मैं अपने जवाब की शुुरुआत एक फिल्म से करना चाहूंगी। एक जॉर्जियन फिल्म है, “माय हैप्पी फैमिली।” इसमें एक शादीशुदा, भरे–पूरे परिवार वाली महिला आपकी ही तरह पर्सनल स्पेस चाहती है। थोड़ा अकेले रहना, थोड़ा अपने साथ वक्त बिताना, थोड़ा खुद से बातें करना। सोचिए, हिंदुस्तान से लेकर जॉर्जिया तक औरतें ये करना चाहती हैं। लेकिन बहुत कम में यह हिम्मत होती है कि वो आपकी तरह सवाल लिखकर अपने दिल की बात कहें। आपका सवाल ही बता रहा है कि आप एक संजीदा इंसान हैं। आप खुद को जानने-समझने की यात्रा तय करना चाहती हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भारतीय समाज की मुश्किलें मुश्किल ये है कि हमारे समाज ने खुद के बारे में सोचने को स्वार्थ से जोड़ दिया है। महिलाओं के लिए तो ये और भी मुश्किल है। अगर कोई महिला कहती है कि उसे अकेले रहना अच्छा लगता है या उसे थोड़ा स्पेस चाहिए तो उस पर तुरंत सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। क्या रिश्ता ठीक नहीं है? क्या शादी में प्यार कम हो गया है? क्या पति से दूर जाना चाहती हो? जबकि सच्चाई यह है कि खुद के लिए समय मांगना, खुद को समझना, खुद के साथ रहना, ये सब रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं, उसे बचाने के लिए की गई कोशिशें हैं। शादी का मतलब ‘सेल्फ’ का मर जाना नहीं हमारे समाज और संस्कृति में शादी की बुनियादी परिभाषा ही गलत है। हमें लगता है कि शादी होने का मतलब है, अब महिला की अपनी कोई निजता नहीं रह गई है। उसकी पहचान ही यही है कि वो पत्नी है, मां है, बहू है। लेकिन वो एक इंसान नहीं है, जो आजादी और एजेंसी चाह सकती है। शादी और उसमें भी खासतौर पर छोटे बच्चों की जिम्मेदारी बहुत डिमांडिंग जॉब है। अमूमन औरतों को उतनी मदद नहीं मिलती, जिसकी उन्हें जरूरत है। इन और ऐसे ही तमाम कारणों से अक्सर शादी में दूरियां आ जाती हैं। खुद को जानना है जरूरी इस दुनिया में हर इंसान का अपना अस्तित्व होता है। यहां पर अस्तित्व यानी “मैं कौन हूं, मुझे क्या अच्छा लगता है, मुझे किस चीज से खुशी मिलती है।” यह जानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि दुनिया का हर रिश्ता इसके बाद ही आता है। भले ही वह रिश्ता पति-पत्नी का हो, माता-पिता का हो या मां-बच्चे का। अगर कोई इंसान अंदर से खुश नहीं है, संतुष्ट नहीं है, तो वह रिश्तों में भी खुशी नहीं बांट सकता है। स्पेस मांगने में गिल्ट क्यों? अपने लिए स्पेस मांगते हुए बिल्कुल भी संकोच या गिल्ट नहीं फील करना चाहिए। यह अकेलेपन की मांग नहीं, खुद के लिए स्पेस की चाहत है। रिश्ते में स्पेस मांगने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पति से दूर जाना चाहती हैं। इसका मतलब यह है कि आप खुद के करीब आना चाहती हैं। यह फर्क समझना बहुत जरूरी है। पर्सनल स्पेस में इंसान अपने इमोशंस को बेहतर ढंग से प्रोसेस करना सीखता है। वह खुशी और दुख को पहचानकर उनसे डील करना सीखता है। नकारात्मकता और एंग्जाइटी से निपटना सीखता है। इसका सकारात्मक असर उसके सभी रिश्तों पर पड़ता है। पर्सनल स्पेस के फायदे ग्राफिक में देखिए- कंपैशन और जिम्मेदारी से कहें अपनी बात बहुत मुमकिन है कि जब आप अपने हसबैंड से ये बात शेयर करेंगी तो उन्हें लगे कि आप उनसे दूर जाना चाहती हैं। यह उनकी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन उनकी अपनी भावनाएं भी जायज हैं। इसलिए ऐसे मामले में बातचीत बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए। ऐसी बातें भावनाओं में बहकर नहीं, समझदारी और थोड़ी डिप्लोमेसी के साथ करनी चाहिए। डिप्लोमेसी का मतलब चालाकी से नहीं, बल्कि सही भाषा से है। हसबैंड से पूछें ये सवाल क्या आपने कभी खुद के लिए समय निकाला है? क्या आप दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं? क्या आप क्रिकेट देखते हैं, अपने शौक पूरे करते हैं? क्या आप यह सब करते हुए खुद को कम पति या कम पिता (पति या पिता का कम दायित्वबोध) महसूस करते हैं? जब वह इन सवालों का जवाब देंगे तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आएगा कि जैसे उन्हें अपने तरीके से रिचार्ज होने का हक है, वैसे ही आपको भी हक है। यह तुलना नहीं, जरूरी उदाहरण है। असली समस्या न भूलें बात करते हुए यह न भूलें कि असल समस्या क्या है। उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि अगर आप खुद को नहीं संभालेंगी तो आगे चलकर इसका असर रिश्ते पर पड़ सकता है। बताएं कि आपको इसी बात का डर है। यहां ये समझना भी जरूरी है कि जब आप स्पेस मांगेंगी तो सामने वाला इंसान असहज हो सकता है। कुछ लोग इसे समझते हैं, जबकि कुछ लोग इसे अपने इगो पर ले लेते हैं। यह भी संभव है कि आपके पति साइलेंट ट्रीटमेंट देने लगें, आपसे बात करना कम कर दें, इंटिमेसी से दूरी बनाने लगें। आपको यह जताने लगें कि जैसे उन्हें आपकी जरूरत ही नहीं है। मानसिक रूप से तैयार रहें पति के इस तरह के रिएक्शंस उनकी अपनी असुरक्षा के कारण हो सकते हैं। उन्हें यह डर हो सकता है कि उनका आप पर कोई कंट्रोल नहीं रहेगा। इसलिए जरूरी है कि आप मानसिक रूप से तैयार रहें कि शुरुआत में सब कुछ स्मूद नहीं होगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत हैं। यहां आपको इमोशनल नहीं, लॉजिकल रहना पड़ेगा। अगर वो आपसे कहें कि तुम ऐसा करोगी









