Friday, 09 Oct 2026 | 01:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

‘हर्ब्स की रानी’ के पत्ते ही नहीं मंजरी, बीज भी हैं औषधीय गुणों का खजाना, गर्मियों में शरीर को दे ठंडक, इम्यूनिटी भी बढ़ाए

authorimg

Health benefits of Tulsi in summer: हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है. खासकर, जो लोग अधिक धार्मिक होते हैं, पूजा-पाठ हर दिन करते हैं, उनके घर के आंगन, बालकनी में एक तुलसी का पौधा जरूर लगा होता है. सनातन परंपरा में घर के आंगन में लगी तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है. हालांकि, सिर्फ पूजा-पाठ तक ही इसके फायदे सीमित नहीं है, बल्कि तुलसी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इतना ही नहीं, इसकी पत्तियों से लेकर मंजरी (फूलों के गुच्छे) और बीज तीनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं. खासकर गर्मियों में इनका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ कई मौसमी परेशानियों से भी बचाने में मदद करता है.

आयुर्वेद में तुलसी का महत्व

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, तुलसी एक शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि है. आयुर्वेद में इसे ‘हर्ब्स की रानी’ कहा जाता है. तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसकी मंजरी और बीजों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं.

तुलसी के बीज देते हैं शरीर को ठंडक

गर्मियों के मौसम में तुलसी के बीज बेहद लाभदायक माने जाते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है. साथ ही गर्मी के कारण होने वाली थकान, शरीर में जलन और बार-बार लगने वाली प्यास से राहत मिलती है.

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

तुलसी की पत्तियों और मंजरी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-खांसी, बुखार, गले की खराश व वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सांस और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत

अस्थमा और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए भी तुलसी फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है.

मानसिक तनाव कम करने में सहायक

तुलसी केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इसकी प्राकृतिक खुशबू तनाव कम करने, मन को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में मदद करती है.

त्वचा और मुंह की समस्याओं में लाभदायक

तुलसी खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है. इसके सेवन से मुंह के छाले और मुंहासों की समस्या में भी राहत मिल सकती है.

ऐसे करें तुलसी का सेवन
सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी की मंजरियां चबाएं.
तुलसी की पत्तियों और मंजरी की चाय बनाकर पिएं.
तुलसी के बीज रातभर पानी में भिगोकर सुबह शहद के साथ लें.
अदरक, काली मिर्च और लौंग के साथ तुलसी का काढ़ा बनाकर सेवन करें.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि तुलसी जैसी आसानी से उपलब्ध प्राकृतिक औषधि का नियमित उपयोग कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में दवाइयों पर निर्भरता कम कर सकता है. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 76,850 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 170 अंक नीचे 23830 पर आया; ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

April 9, 2026/
9:46 am

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार 9 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक (0.90%) नीचे 76,850 के स्तर पर...

रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

March 28, 2026/
11:25 am

रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है...

वर्ल्ड अपडेट्स:लूव्र के बाद अब लालिक म्यूजियम निशाने पर:नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

July 6, 2026/
10:22 am

फ्रांस के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब €4 मिलियन) कीमत के...

सीहोर के ब्लैकलिस्टेड वेयरहाउस में सरकारी अनाज:उसी परिसर में नए नाम से खरीदी केंद्र खोला, सरकार किराया भी दे रही

April 17, 2026/
9:40 am

सीहोर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कलेक्टर द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए चार वेयरहाउसों...

मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

April 23, 2026/
7:52 am

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘हर्ब्स की रानी’ के पत्ते ही नहीं मंजरी, बीज भी हैं औषधीय गुणों का खजाना, गर्मियों में शरीर को दे ठंडक, इम्यूनिटी भी बढ़ाए

authorimg

Health benefits of Tulsi in summer: हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है. खासकर, जो लोग अधिक धार्मिक होते हैं, पूजा-पाठ हर दिन करते हैं, उनके घर के आंगन, बालकनी में एक तुलसी का पौधा जरूर लगा होता है. सनातन परंपरा में घर के आंगन में लगी तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है. हालांकि, सिर्फ पूजा-पाठ तक ही इसके फायदे सीमित नहीं है, बल्कि तुलसी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इतना ही नहीं, इसकी पत्तियों से लेकर मंजरी (फूलों के गुच्छे) और बीज तीनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं. खासकर गर्मियों में इनका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ कई मौसमी परेशानियों से भी बचाने में मदद करता है.

आयुर्वेद में तुलसी का महत्व

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, तुलसी एक शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि है. आयुर्वेद में इसे ‘हर्ब्स की रानी’ कहा जाता है. तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसकी मंजरी और बीजों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं.

तुलसी के बीज देते हैं शरीर को ठंडक

गर्मियों के मौसम में तुलसी के बीज बेहद लाभदायक माने जाते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है. साथ ही गर्मी के कारण होने वाली थकान, शरीर में जलन और बार-बार लगने वाली प्यास से राहत मिलती है.

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

तुलसी की पत्तियों और मंजरी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं. नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-खांसी, बुखार, गले की खराश व वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सांस और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत

अस्थमा और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए भी तुलसी फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है.

मानसिक तनाव कम करने में सहायक

तुलसी केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इसकी प्राकृतिक खुशबू तनाव कम करने, मन को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में मदद करती है.

त्वचा और मुंह की समस्याओं में लाभदायक

तुलसी खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है. इसके सेवन से मुंह के छाले और मुंहासों की समस्या में भी राहत मिल सकती है.

ऐसे करें तुलसी का सेवन
सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी की मंजरियां चबाएं.
तुलसी की पत्तियों और मंजरी की चाय बनाकर पिएं.
तुलसी के बीज रातभर पानी में भिगोकर सुबह शहद के साथ लें.
अदरक, काली मिर्च और लौंग के साथ तुलसी का काढ़ा बनाकर सेवन करें.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि तुलसी जैसी आसानी से उपलब्ध प्राकृतिक औषधि का नियमित उपयोग कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में दवाइयों पर निर्भरता कम कर सकता है. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket