Gold & Silver Prices Surge; Amul, Mother Dairy Milk Cost Rs 2Ltr More

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ: आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव ₹22,853 बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल की: 23 रूट्स पर घटाई, जून से अगस्त का शेड्यूल जारी; फ्यूल महंगा होने के चलते फैसला एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कटौती का फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि जून से अगस्त तक 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द कर दी है। इसमें दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.74 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 13 मई को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 95.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 95.50 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया: तुअर दाल की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13 मई को यह फैसला लिया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाल की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold & Silver Prices Surge; Amul, Mother Dairy Milk Cost Rs 2Ltr More

नई दिल्ली52 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ: आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी: इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर, PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी इस आदेश के बाद 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव ₹9,345 बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव ₹22,853 बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स कैंसिल की: 23 रूट्स पर घटाई, जून से अगस्त का शेड्यूल जारी; फ्यूल महंगा होने के चलते फैसला एअर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कटौती का फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि जून से अगस्त तक 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द कर दी है। इसमें दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.74 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रुपया आज 13 मई को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 95.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी रुपया 95.50 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया: तुअर दाल की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13 मई को यह फैसला लिया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाल की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 33% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹1,793 करोड़ रहा, रेवेन्यू 19% उछला; कंपनी ₹4 डिविडेंड देगी टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स को FY26 की चौथी तिमाही में ₹1,793 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹1,340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 33.8% बढ़ा है। यह ग्रोथ बिक्री में बढ़ोत्तरी और बेहतर मार्जिन की वजह से मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मदर्स डे 2026: इस बार मदर्स डे पर मां का दिल जीतने वाले 4 डायनामिक सरप्राइजेमोडिअम का पता लगाएं

मातृ दिवस आश्चर्य विचार: मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वह निस्वार्थ प्रेम और त्याग को सम्मान देने का दिन है, जो एक मां अपने बच्चों और परिवार के लिए जीवनभर करती है। साल 2026 में मदर्स डे को और भी खास बनाने के लिए आपको किसी सब्जी तोहफ़े की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आपके छोटे-छोटे प्रयास और समय उनके सबसे बड़े उपहार साबित हो सकते हैं। अगर आप इस बार अपनी मां के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान देखना चाहते हैं, तो आप इन बेहतरीन इंस्टालेशन से उन्हें सरप्राइज़ कर सकते हैं। घर पर प्लान करें ‘डिनर डेट’ और मूवी नाइट बार-बार माँ की रसोई की डायरी में ही उलचली रहती हैं। इस मदर्स डे पर उन्हें किचन से छुट्टी मिल गई और उनके लिए उनकी पसंद का खाना खुद बताया। घर को गुब्बारों और कैंडल्स से सजाकर एक बेहतरीन डिनर डेट का शानदार तैयार करें। इसके बाद पूरे परिवार के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म देखने का ‘मूवी नाइट’ प्लान करें, यह उनके लिए एक सार्वभौम भरा समय होगा। आप अपनी और माँ की पुरानी स्थिति का उपयोग करके एक ‘मेमोरी वॉल’ तैयार कर सकते हैं। डिम लाइट्स और वाद्य संगीत के बीच पुरानी यादों को ताज़ा करना उन्हें याद दिलाना और खुश कर देगा। इसके साथ ही, आप उन्हें अपने हाथों से एक पत्र (पर्सनलाइज्ड लेटर) लिखकर भी दे सकते हैं, जिसमें आप उन बातों का ज़िक्र करें जो आप बार-बार नहीं कहते। आप घर पर ही ‘स्पा सेशन’ के लिए मां की थकान बरकरार रख सकते हैं। उन्हें हेड मसाज या पैदल यात्री आरामदायक सेवाएं प्रदान करती हैं। अगर उन्हें घूमना पसंद है, तो किसी भी शांत और सुंदर जगह पर पेंटिंग प्लान बनाना एक शानदार विचार होगा। हैंडमेड भगवान और सरप्राइज़ पार्टी पोस्ट बाजार के भगवानों के थोक हाथों से बने तोहफे जैसे कस्टमाइज मग या फोटो फ्रेम मां के दिल के सबसे करीब होते हैं। अगर आपकी मां को लोगों से पसंद-जुलना पसंद है, तो करीबी रिश्तेदारों के साथ एक छोटी सी सरप्राइज गेट-टुगेदर पार्टी भी रखी जा सकती है। मदर्स डे सलाम का असली मकसद मां को यह बताना है कि वह हमारे जीवन में बहुत जरूरी हैं। आपके छोटे से सरप्राइज और उन्हें दिया गया थोड़ा सा वक्त इस दिन उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बना दिया गया। (टैग्सटूट्रांसलेट)माँ
Single Mother Challenges; Father Absence Impact On Child Emotions

Hindi News Lifestyle Single Mother Challenges; Father Absence Impact On Child Emotions | Parenting Tips 1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं दिल्ली से हूं। मेरा बेटा 7 साल का है और मैं सिंगल मदर हूं। मैंने तलाक इसलिए लिया क्योंकि मैं एक अब्यूसिव शादी में थी। पांच साल से मैं अपने बेटे के साथ अलग रहती हूं। इन सालों में मेरे एक्स ने कभी अपने बेटे से मिलने या उससे बात करने की कोशिश नहीं की। कुछ वक्त से नोटिस कर रही हूं कि बेटा चुप रहने लगा है, जबकि पहले वह बहुत बातें करता था। अब वह अक्सर अपने पिता के बारे में मुझसे सवाल करता है। मैं उसे हर खुशी देने की कोशिश करती हूं। लेकिन समझ नहीं आता कि उसके सवालों का जवाब कैसे दूं? क्या मुझे उससे खुलकर बात करनी चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपने कठिन परिस्थिति में अपने और बच्चे के लिए सुरक्षित जीवन चुना, यह साहस की बात है। किसी भी अब्यूसिव रिश्ते से बाहर निकलना आसान नहीं होता। इसलिए अपने फैसले के लिए खुद को दोषी न मानें। आपने बच्चे के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का निर्णय लिया, जो किसी भी पेरेंट की जिम्मेदारी है। आपके बेटे का पिता के बारे में सवाल पूछना स्वाभाविक है। दरअसल 6-10 साल की उम्र में बच्चों में परिवार, रिश्तों और पहचान की समझ विकसित होती है। वे दोस्तों के परिवार देखकर तुलना करते हैं और सवाल पूछते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि बच्चा दुखी है या परवरिश में कमी है। यह संकेत है कि वह अपने जीवन और रिश्तों को समझने की कोशिश कर रहा है। आपके सवाल से लगता है कि आपकी चिंता तीन मुख्य बातों को लेकर है। पिता की अनुपस्थिति बच्चे को कैसे प्रभावित कर सकती है? बच्चे की भावनात्मक स्थिति को हेल्दी तरीके से कैसे संभाला जाए? सिंगल पेरेंटिंग का सही और हेल्दी तरीका क्या है? अब इन बातों को एक-एक करके समझते हैं। पिता की अनुपस्थिति बच्चे को कैसे प्रभावित करती है? जरूरी नहीं है कि इसका असर हमेशा नकारात्मक ही हो। बच्चे के लिए सबसे जरूरी सुरक्षित और शांत माहौल है। अगर पिता का व्यवहार हिंसक था, जिसके सामने बच्चा डरकर चुप हो जाता था तो इसका बच्चे की मेंटल ग्रोथ पर बुरा ही असर पड़ता। ऐसे माहौल में बच्चे डर के कारण अपने आप में सिमट जाते हैं। इसलिए केवल ‘पिता का होना’ जरूरी नहीं, बल्कि पॉजिटिव रोल मॉडल होना जरूरी है। अगर पिता का व्यवहार हिंसक या अपमानजनक है तो उससे दूरी बच्चे को नकारात्मक अनुभवों से बचा सकती है। बच्चे को पिता का अभाव महसूस होना स्वाभाविक है। लेकिन इसे हेल्दी तरीके से संभाला जाए तो बच्चा इमोशनली मजबूत होगा। हालांकि पिता की अनुपस्थिति से बच्चे के मन में कुछ भावनात्मक उलझनें पैदा हो सकती हैं। जैसेकि- बच्चे की भावनात्मक स्थिति को कैसे संभालें? इस स्थिति में ओपन बातचीत सबसे जरूरी है। जब बच्चा अपने पिता के बारे में सवाल पूछे तो उससे बचने या विषय बदलने की बजाय उसकी जिज्ञासा को समझें। बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि वह अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकता है। बातचीत करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें बच्चे को पूरी कहानी बताने की जरूरत नहीं होती। उसकी उम्र के हिसाब से सरल और संतुलित जवाब दें। उदाहरण के लिए, बच्चे से कह सकते हैं, ‘’कभी-कभी बड़े लोगों के बीच सामंजस्य नहीं बनता। इसलिए वे अलग रहने का फैसला करते हैं। इससे बच्चे के प्रति दोनों का प्यार कम नहीं होता।’’ इस स्थिति को कैसे संभालें, ग्राफिक में देखिए- जब बच्चा यह महसूस करता है कि उसकी मां उसकी बात समझती है और उसे जज नहीं करती, तो वह अपने मन की बातें शेयर करता है। सिंगल पेरेंटिंग का सही और हेल्दी तरीका क्या है? सिंगल पेरेंटिंग अपने आप में चुनौतीपूर्ण है। इसलिए कुछ बुनियादी बातों का ख्याल रखें- बच्चे को यह महसूस कराएं कि उसका परिवार भले छोटा है, लेकिन वह सुरक्षित और प्यार से भरा हुआ है। उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। जैसे साथ में कहानी पढ़ना, पार्क जाना, खेलना या दिन भर की बातें शेयर करना। दादा-दादी, मामा-मामी, चाचा-चाची या परिवार के करीबी सदस्यों के साथ बच्चे को समय बिताने का मौका दें। इससे बच्चे को अलग-अलग रिश्तों का अनुभव मिलता है और इमोशनल सपोर्ट मिलता है। हेल्दी पेरेंटिंग के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- बच्चे से सिंगल पेरेंटिंग पर बात करना सही? पेरेंट्स सोचते हैं कि इस विषय पर बातचीत से बच्चा दुखी हो सकता है। साइकोलॉजी के मुताबिक, बच्चों की भावनाओं को दबाने या नजरअंदाज करने से वे खत्म नहीं होतीं, बल्कि अंदर जमा हो जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि बच्चे को खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का स्पेस दें। जब बच्चा कहे कि ‘उसे पापा की कमी महसूस होती है’ तो उसकी भावनाओं को सुनें और समझें। उसे ये फील कराएं कि उसकी भावनाएं स्वाभाविक हैं। खुद को इमोशनली स्ट्रॉन्ग रखें बच्चे की भावनात्मक स्थिति काफी हद तक उसके पेरेंट की मानसिक स्थिति से प्रभावित होती है। अगर आप बार-बार यह महसूस करती हैं कि “मैं अकेली हूं,’’ ‘’मुझे सब कुछ अकेले ही संभालना पड़ रहा है” तो यह भाव धीरे-धीरे बच्चे तक भी पहुंच सकता है। बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं। वे पेरेंट्स की भावनाओं को जल्दी महसूस करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप भावनात्मक रूप से संतुलित, खुश और स्वस्थ रहें। बच्चा मां के आत्मविश्वास को देखकर सीखता है कि वह सुरक्षित और मजबूत है। आपकी पॉजिटिव एनर्जी ही बच्चे को यह भरोसा देगी कि परिस्थितियां भले अलग हों, लेकिन हम साथ मिलकर बेहतर जीवन जी सकते हैं। पेरेंट्स को किन गलतियों से बचना चाहिए? पेरेंट्स भावनात्मक तनाव में कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं देते हैं, जो बच्चे के मन में भ्रम पैदा कर सकती हैं। इसलिए इन बातों से बचना जरूरी है- बच्चे के सवालों को नजरअंदाज न करें। हर बार विषय न बदलें। पिता के बारे में नकारात्मक बातें न कहें। अपनी झुंझलाहट बच्चे पर न निकालें। बच्चे की जिज्ञासा को झूठ से शांत करने की कोशिश न करें। बच्चे को लंबे समय तक अकेला न छोड़ें। अंत में
Punjab Chandigarh top news DSP Death, Sikh Clash, Shop Blast, Minor Mother

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DSP की मौत से जुड़ी रही है। वह घर में सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सीने में गोली लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DSP की गोली लगने से मौत, रिवॉल्वर साफ करते समय फायर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की मंगलवार सुबह फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता राम कुमार शर्मा ने बताया कि बेटे योगेश का 3 दिन पहले ही चंडीगढ़ ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह STF में तैनात था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। एक पोता कनाडा में स्टडी वीजा पर है। राम कुमार शर्मा ने कहा कि गोली कैसे चली, इसका पता नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि उनका बेटा सोफे पर बैठकर पिस्तौल साफ कर रहा था, क्योंकि उसे पिस्तौल जमा करवानी थी। इसी दौरान गोली चल गई। उन्होंने कहा कि जब वह गेट पर कार देने पहुंचे, तब तक गोली चल चुकी थी। कपूरथला की SP माधवी शर्मा ने कहा है कि परिवार के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद, कंपनी ने नोटिस चिपकाया पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मॉल प्रबंधकों ने इसकी वजह 3 अप्रैल को आए भूकंप से इमारत को हुए नुकसान को बताया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा खोलने से पहले पूरे ढांचे की विस्तृत जांच (स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिव्यू) कराई जाएगी। सब ठीक रहा तो दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मॉल कब तक बंद रहेगा। हालांकि, अचानक इस तरह मॉल के बंद होने से वहां काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं और दुकानदारों के लिए परेशानी बनी हुई है। गेट को बंद कर दिया गया है। सोमवार को कई लोग मॉल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट से ही निराश होकर लौटना पड़ा। रात को भी मॉल अंधेरे में डूबा रहा। करीब 22 एकड़ में बना यह मॉल मोहाली का सबसे बड़ा मॉल था। हाल के वर्षों में मॉल में आने-जाने की समस्याओं के कारण यहां फुटफॉल कम हुआ था। इसके बाद भी रोजाना लगभग 3,000 से 5,000 लोग यहां पहुंचते थे। जबकि, वीकेंड पर यह संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती थी। अब चर्चा है कि मॉल जल्द ही प्राइवेट मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में बदलेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. चंडीगढ़ पुलिस राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। राइटर मधु किश्वर ने कहा कि हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। राइटर ने कहा कि मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। बता दें कि मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर सेक्टर-26 थाने में कल केस दर्ज किया गया था। 19 अप्रैल की पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पांच दिन लंबे बिजली कट लगेंगे, लुधियाना में सबसे ज्यादा पंजाब में लोगों को अगले 5 दिन लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। पावरकॉम (PSPCL) की तरफ से बिजली कट लगाने को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में लंबे बिजली कट लगेंगे। इसके लिए पावरकॉम ने बिजली डिस्ट्रिब्यूशन में सुधार और मॉडर्नाइजेशन का हवाला दिया है। इन शहरों में 8 से लेकर 10 घंटे तक का पावर कट रहेगा। हालांकि पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ रही है और मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में टेंपरेचर 35 पार हो चुका है। सेहत विभाग को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ गई। वहीं अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए स्पेशल वार्ड बनाने के साथ 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। ऐसे में बिजली कटों से गर्मी के हालात और बिगड़ सकते हैं। पावरकॉम के मुताबिक पंजाब में बिजली की डिमांड अभी 6 हजार मेगावाट के करीब है। हालांकि टेंपरेचर बढ़ने पर कुछ दिन पहले यह डिमांड 9500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। पंजाब में बिजली का उत्पादन 3300 मेगावाट के करीब है और केंद्रीय पूल से 2700 मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है। आजकल पंजाब में व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कट लग रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. खालिस्तान समर्थक MP की गिरफ्तारी की तैयारी तेज खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है, जहां अमृतपाल सिंह फिलहाल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत बंद हैं। अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार जैसे ही उनकी नजरबंदी खत्म होगी अमृतपाल सिंह को अजनाला मामले में गिरफ्तार करके स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के
AAP Minister Raid | Punjab Canadian Deportation Mother Rescue

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत 13 ठिकानों पर रेड है। ED ने मंत्री के परिजन सहित उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम 2 बैग लेकर मंत्री के घर से निकली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP मंत्री के घर 29 घंटे चली रेड, टीम 2 बैग लिए दिखी पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक संस्थानों पर करीब 29 घंटे तक ED की रेड चली। टीम ने मंत्री और उनके 2 पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड की थी। इसके बाद टीम आज सुबह करीब पौने 12 बजे उनके घर से निकली। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो अधिकारी बिना बताए ही कार में सवार होकर निकल गए। इस दौरान अधिकारी अपने हाथ में 2 बैग लिए दिखे। संजीव अरोड़ा के घर के एक कर्मचारी ने कहा कि उनसे भी अफसरों ने बयान लिए हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर की गई। वहीं, समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देकर मुनाफे में हिस्सा लेने का शक है। उन पर यह भी आरोप है कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं। वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे हैं। अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. 450 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, 2 तस्कर गिरफ्तार, PAK से जुड़े तार अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना था। इससे पहले पुलिस ने इसे पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवा गांव के रहने वाले सरवन सिंह और इकतियारनगर गांव के रहने वाले शमशेर सिंह के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है। मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. डंपिंग ग्राउंड हटाने की समयसीमा बढ़ी, प्रशासन बोला- बारिश से काम लेट हुआ चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यूटी प्रशासन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि अब यह काम मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने दावा किया था कि डंपिंग ग्राउंड अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया कि बेमौसम बारिश के कारण डंपिंग ग्राउंड हटाने के काम में देरी हुई है, इसलिए अब नई समय सीमा मई के पहले सप्ताह तक तय की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमित शर्मा ने अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए। आवेदन में कहा गया कि कोर्ट में पेश किए गए कुछ दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं और पहले दाखिल की गई परियोजना रिपोर्ट में भी विसंगतियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. आधा घंटे बिना हिले-डुले खड़ा रहा युवक, लोग बोले- जॉम्बी ड्रग्स का असर चंडीगढ़ में एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीब आधे घंटे तक बिना हिले-डुले एक ही जगह पर खड़ा नजर आ रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और वह पूरी तरह स्थिर दिखाई देता है। वह एक हाथ में बीड़ी लिए हुए है। आधा घंटे तक युवक के शरीर में कोई हलचल न होने पर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि यह तथाकथित जॉम्बी ड्रग्स का असर हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि यह वीडियो जिस जगह का है, वहां से कुछ ही दूरी पर सेंट्रल रिजर्व फोर्स का इंटर स्टेट नाका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस भी मौजूद रहती है। मामले में थाना सारंगपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। युवक की पहचान की जा रही है। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. जंजीरों से बंधी मां को महिला आयोग ने छुड़ाया, बेटे-बहू बहस करते रहे अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में जंजीरों से बांधी गई एक मां को शुक्रवार देर रात आखिरकार रिहा कर दिया गया। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को भाई कन्हैया जी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया गया। इस दौरान महिला के बेटे और बहू बहस करते रहे। अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू, पुडा कॉलोनी में सड़क किनारे जंजीरों से बांधी गई एक महिला का मामला तब सामने आया जब जस्ट सेवा सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एडवोकेट हरसिमरन सिंह को जानकारी मिली कि एक महिला को जंजीरों से बंधा गया है। उसकी हालत बेहद खराब है।
Actor kamal sadana Family murder case, father killed mother and sister in shootout befor killing himself

24 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के कमल सदाना फैमिली मर्डर केस-1 में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे एक्टर कमल सदाना के 20वें जन्मदिन के रोज पिता प्रोड्यूसर बृज सदाना ने मां और बहन पर गोलियां चलाईं। जब कमल गोली की आवाज सुनकर पहुंचे तो पिता ने उन पर भी फायरिंग की, जिससे गोली उनके गले के आर-पार हो गई। दोस्त की कलाई में भी गोली लगी। एक्टर मां और बहन को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। गले में गोली लगने पर उनकी भी इमरजेंसी सर्जरी हुई। अगले दिन जब उन्हें होश आया और वो घर पहुंचे, तो मां और बहन की लाशें अर्थी पर थीं। पास में उनके पिता की भी लाश थी। सबके हॉस्पिटल निकलने के बाद पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। अब पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- पत्नी पर शक करते थे बृज सदाना कमल सदाना के पिता बृज सदाना एक दौर के बड़े प्रोड्यूसर थे। जब उनकी कुछ फिल्में नहीं चलीं तो वो शराब के आदी हो गए। रोज नशे में वो पत्नी पर शक करते और झगड़ा करते। उनकी पत्नी यानी कमल सदाना की मां सईदा खान (सुधा सदाना) एक जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, जो किशोर कुमार, मनोज कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं। बेटी को दुनिया के सामने बहन बनाकर रखती थीं सईदा खान फिल्मों में आने के बाद सईदा पर उनकी मां अनवरी और छोटी बहन शगुफ्ता की जिम्मेदारी थी। दोनों कार्टर रोड स्थित घर में रहते थे। एक समय में सईदा खान को फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया। तब बृज सदाना ने उनकी मदद करते हुए उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया था। समय के साथ दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी कर ली। शादी के बाद सईदा, सुधा सदाना बन गईं और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। ऐसे में बृज सदाना ने उनके परिवार की भी जिम्मेदारी उठाई। सईदा और उनकी छोटी बहन शगुफ्ता में उम्र का फासला था। सईदा की शादी के बाद खबरें आने लगीं कि अनवरी ने छोटी बेटी शगुफ्ता को गोद लिया था, जबकि उनकी शक्ल बड़ी बहन सईदा से काफी मिलती थी। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता रफीक ने कहा था, ‘मुझे बचपन का कुछ ज्यादा याद नहीं। मुझे बताया गया था कि मेरी मां ने मुझे गोद लिया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि मेरी बड़ी बहन सईदा खान ही मेरी मां हैं। मुझे आज तक सच्चाई का पता नहीं चला कि कौन मेरी मां थी। फैमिली में दो-तीन लोगों को छोड़कर बाकी सबका रवैया बहुत बुरा था। लोग गुस्सा करते थे, ताने मारते थे, साथ ही मुझे जलील भी किया जाता था।’ ‘मेरी बहन के पति और बच्चे भी ताने देते थे। कभी पीठ पीछे, तो कभी सामने बोलते थे। बड़ी बहन सईदा के मैं काफी नजदीक थी। वो अक्सर कहती थीं कि वो ही मेरी मां हैं। ये बात ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी कहते हैं। मुझे इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी वजह से फिल्म के कुछ सीनियर लोग थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनसे जब मेरी मुलाकात होती थी, तब उनका रवैया मेरे लिए बहुत अच्छा होता था। वे लोग मानते थे कि मैं फेमस एक्ट्रेस सईदा खान की बेटी हूं, जो मेरी बहन थीं।’ दैनिक भास्कर ने शगुफ्ता शफीक से कमल सदाना फैमिली मर्डर केस पर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि कमल नहीं चाहते कि इस केस पर कोई भी बयान दिया जाए। शगुफ्ता रफीक आज जानी-मानी फिल्म राइटर हैं। उन्होंने वो लम्हे, राज 2, जन्नत 2, आवारापन, हमारी अधूरी कहानी जैसी कई हिट फिल्में लिखी हैं। फिल्मी मैगजीन में छपने वालीं इन खबरों से बृज सदाना को शक होने लगा कि कहीं शगुफ्ता, सईदा की ही बेटी तो नहीं, जिन्हें वो दुनिया के सामने अपनी गोद ली हुई छोटी बहन कहती हैं। घर में इस बात पर झगड़े बढ़ने लगे थे। शराब की लत ने इन झगड़ों को मारपीट तक पहुंचा दिया। पहले भी पत्नी को डराने के लिए गोली चला चुके थे बृज सदाना कमल सदाना महज 8 साल के थे, जब पिता ने पहली बार परिवार के सामने रिवॉल्वर चलाई थी। कमल सदाना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे यह घटना बहुत साफ याद है, जब मैं करीब आठ या दस साल का था। मम्मी और पापा के बीच हर साल एक बड़ा झगड़ा होता था, जिसे मैं और मेरी बहन नम्रता “उनकी सालाना लड़ाई” कहते थे। एक बार मम्मी घर छोड़कर चली गईं और मुझे अपने साथ कार्टर रोड वाले हमारे ओशियाना अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गईं। पापा हमारे पीछे-पीछे वहां आ पहुंचे और फ्लैट में घुसने की जिद करने लगे।’ ‘मम्मी ने उन्हें अंदर आने से मना कर दिया। पापा नशे में थे। उन्होंने चौकीदार से सीढ़ी मांगी ताकि वह बालकनी के रास्ते अंदर चढ़ सकें। जब चौकीदार ने मना कर दिया, तो उन्होंने अपनी जेब से बंदूक निकाली और हवा में एक गोली चला दी।’ नरगिस दत्त ने की थी सईदा की मदद, जब्त करवाई थी रिवॉल्वर कमल सदाना ने जिस घटना का जिक्र किया, उसके बाद सईदा समझ चुकी थीं कि बृज सदाना का गुस्सा किसी दिन परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्हें पति के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उस समय मशहूर एक्ट्रेस नरगिस, सईदा की करीबी दोस्त थीं। नरगिस ने राजनैतिक प्रभाव से बृज सदाना की रिवॉल्वर जब्द करवा दी थी। कई सालों तक बृज पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते रहे। फिर 80 के दशक के मिड में पंजाब में बढ़ती हिंसा के बाद बृज सदाना ने कहा कि उन्हें खालिस्तानियों की तरफ से रंगदारी और धमकियों के कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर चाहिए। लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर दोबारा मिल गई। ये वही रिवॉल्वर थी, जिसने कमल सदाना के परिवार को खत्म कर दिया। बेटी के अफेयर से नाखुश थे बृज
Actor kamal sadana Family murder case, father killed mother and sister in shootout befor killing himself

2 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के कमल सदाना फैमिली मर्डर केस-1 में अब तक आपने पढ़ा कि कैसे एक्टर कमल सदाना के 20वें जन्मदिन के रोज पिता प्रोड्यूसर बृज सदाना ने मां और बहन पर गोलियां चलाईं। जब कमल गोली की आवाज सुनकर पहुंचे तो पिता ने उन पर भी फायरिंग की, जिससे गोली उनके गले के आर-पार हो गई। दोस्त की कलाई में भी गोली लगी। एक्टर मां और बहन को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। गले में गोली लगने पर उनकी भी इमरजेंसी सर्जरी हुई। अगले दिन जब उन्हें होश आया और वो घर पहुंचे, तो मां और बहन की लाशें अर्थी पर थीं। पास में उनके पिता की भी लाश थी। सबके हॉस्पिटल निकलने के बाद पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। अब पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी- पत्नी पर शक करते थे बृज सदाना कमल सदाना के पिता बृज सदाना एक दौर के बड़े प्रोड्यूसर थे। जब उनकी कुछ फिल्में नहीं चलीं तो वो शराब के आदी हो गए। रोज नशे में वो पत्नी पर शक करते और झगड़ा करते। उनकी पत्नी यानी कमल सदाना की मां सईदा खान (सुधा सदाना) एक जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, जो किशोर कुमार, मनोज कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं। बेटी को दुनिया के सामने बहन बनाकर रखती थीं सईदा खान फिल्मों में आने के बाद सईदा पर उनकी मां अनवरी और छोटी बहन शगुफ्ता की जिम्मेदारी थी। दोनों कार्टर रोड स्थित घर में रहते थे। एक समय में सईदा खान को फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया। तब बृज सदाना ने उनकी मदद करते हुए उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया था। समय के साथ दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी कर ली। शादी के बाद सईदा, सुधा सदाना बन गईं और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। ऐसे में बृज सदाना ने उनके परिवार की भी जिम्मेदारी उठाई। सईदा और उनकी छोटी बहन शगुफ्ता में उम्र का फासला था। सईदा की शादी के बाद खबरें आने लगीं कि अनवरी ने छोटी बेटी शगुफ्ता को गोद लिया था, जबकि उनकी शक्ल बड़ी बहन सईदा से काफी मिलती थी। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता रफीक ने कहा था, ‘मुझे बचपन का कुछ ज्यादा याद नहीं। मुझे बताया गया था कि मेरी मां ने मुझे गोद लिया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि मेरी बड़ी बहन सईदा खान ही मेरी मां हैं। मुझे आज तक सच्चाई का पता नहीं चला कि कौन मेरी मां थी। फैमिली में दो-तीन लोगों को छोड़कर बाकी सबका रवैया बहुत बुरा था। लोग गुस्सा करते थे, ताने मारते थे, साथ ही मुझे जलील भी किया जाता था।’ ‘मेरी बहन के पति और बच्चे भी ताने देते थे। कभी पीठ पीछे, तो कभी सामने बोलते थे। बड़ी बहन सईदा के मैं काफी नजदीक थी। वो अक्सर कहती थीं कि वो ही मेरी मां हैं। ये बात ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी कहते हैं। मुझे इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी वजह से फिल्म के कुछ सीनियर लोग थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनसे जब मेरी मुलाकात होती थी, तब उनका रवैया मेरे लिए बहुत अच्छा होता था। वे लोग मानते थे कि मैं फेमस एक्ट्रेस सईदा खान की बेटी हूं, जो मेरी बहन थीं।’ दैनिक भास्कर ने शगुफ्ता शफीक से कमल सदाना फैमिली मर्डर केस पर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि कमल नहीं चाहते कि इस केस पर कोई भी बयान दिया जाए। शगुफ्ता रफीक आज जानी-मानी फिल्म राइटर हैं। उन्होंने वो लम्हे, राज 2, जन्नत 2, आवारापन, हमारी अधूरी कहानी जैसी कई हिट फिल्में लिखी हैं। फिल्मी मैगजीन में छपने वालीं इन खबरों से बृज सदाना को शक होने लगा कि कहीं शगुफ्ता, सईदा की ही बेटी तो नहीं, जिन्हें वो दुनिया के सामने अपनी गोद ली हुई छोटी बहन कहती हैं। घर में इस बात पर झगड़े बढ़ने लगे थे। शराब की लत ने इन झगड़ों को मारपीट तक पहुंचा दिया। पहले भी पत्नी को डराने के लिए गोली चला चुके थे बृज सदाना कमल सदाना महज 8 साल के थे, जब पिता ने पहली बार परिवार के सामने रिवॉल्वर चलाई थी। कमल सदाना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे यह घटना बहुत साफ याद है, जब मैं करीब आठ या दस साल का था। मम्मी और पापा के बीच हर साल एक बड़ा झगड़ा होता था, जिसे मैं और मेरी बहन नम्रता “उनकी सालाना लड़ाई” कहते थे। एक बार मम्मी घर छोड़कर चली गईं और मुझे अपने साथ कार्टर रोड वाले हमारे ओशियाना अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गईं। पापा हमारे पीछे-पीछे वहां आ पहुंचे और फ्लैट में घुसने की जिद करने लगे।’ ‘मम्मी ने उन्हें अंदर आने से मना कर दिया। पापा नशे में थे। उन्होंने चौकीदार से सीढ़ी मांगी ताकि वह बालकनी के रास्ते अंदर चढ़ सकें। जब चौकीदार ने मना कर दिया, तो उन्होंने अपनी जेब से बंदूक निकाली और हवा में एक गोली चला दी।’ नरगिस दत्त ने की थी सईदा की मदद, जब्त करवाई थी रिवॉल्वर कमल सदाना ने जिस घटना का जिक्र किया, उसके बाद सईदा समझ चुकी थीं कि बृज सदाना का गुस्सा किसी दिन परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्हें पति के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उस समय मशहूर एक्ट्रेस नरगिस, सईदा की करीबी दोस्त थीं। नरगिस ने राजनैतिक प्रभाव से बृज सदाना की रिवॉल्वर जब्द करवा दी थी। कई सालों तक बृज पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते रहे। फिर 80 के दशक के मिड में पंजाब में बढ़ती हिंसा के बाद बृज सदाना ने कहा कि उन्हें खालिस्तानियों की तरफ से रंगदारी और धमकियों के कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर चाहिए। लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर दोबारा मिल गई। ये वही रिवॉल्वर थी, जिसने कमल सदाना के परिवार को खत्म कर दिया। बेटी के अफेयर से नाखुश थे बृज
Actor kamal sadana Family murder case, father killed mother and sister in shootout

38 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-8 में जानिए कहानी एक्टर कमल सदाना के फैमिली मर्डर केस की। कमल सदाना का 20वां बर्थडे था, जब उनके पिता ने मां-बहन की गोली मारकर हत्या की और फिर उन पर भी गोली चलाई। इस हत्याकांड में एक्टर का पूरा परिवार खत्म हो गया। तारीख- 21 अक्टूबर 1990 जगह- जल कमल बंगला, 28th रोड, बांद्रा ईस्ट, मुंबई कमल सदाना उस समय तक फिल्मों में नहीं आए थे। उनके पिता बृज सदाना एक मशहूर फिल्ममेकर थे, जिन्होंने धर्मेंद्र स्टारर फिल्म प्रोफेसर प्यारेलाल, चोरी मेरा काम, यकीन और विक्टोरिया नंबर 204 जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थीं। वहीं उनकी मां सईदा खान 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। बृज सदाना से शादी के बाद सईदा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और हिंदू धर्म अपनाकर सुधा सदाना बन गईं। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी का नाम नम्रता था और छोटे बेटे का नाम कमल। 21 अक्टूबर को कमल सदाना का 20वां जन्मदिन था। पिता बृज सदाना को शराब की लत थी, जिससे घर में आए दिन झगड़े होते थे। उस रोज भी कमल की नींद मां-बाप के झगड़े के शोर से खुली। आमतौर पर पिता बृज सदाना शाम होते ही पीना शुरू कर देते थे, लेकिन उस रोज उन्होंने सुबह से ही पीना शुरू कर दिया था। बृज सदाना बेहद गुस्सैल थे। शाम होते-होते मां ने कमल सदाना की बर्थडे पार्टी के लिए घर में ही इंतजाम कर लिए। कमल के कुछ दोस्त भी घर आने वाले थे। शाम को कमल के दो दोस्त हरि और रिज्वी आए। कमल उनके पार्टी करने निकल गए। दोस्तों के साथ लंबी सैर की, खाना खाया और फिर घर लौट आए। तब भी दोस्त साथ ही थे। एक्टर कमल सदाना ने काजोल के साथ 1991 की फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। घर का माहौल अब भी थोड़ा खामोश था। बहन नम्रता और मां सईदा (सुधा) पहली मंजिल के लिविंग रूम में बैठे थे और पिता पहली मंजिल के अपने कमरे में थे। कमल भी अपने दो दोस्तों हरि और रिज्वी के साथ पहली मंजिल में स्थित अपने कमरे में चले गए। उन्होंने रूम लॉक किया और सीडी प्लेयर में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस करने लगे। तीनों उस कमरे में मस्ती कर रहे थे कि तभी एक तेज आवाज सुनाई दी, जो गानों की आवाज में दब गई। कुछ सेकेंड बाद एक और तेज आवाज आई, इस बार ये साफ था कि आवाज गोली चलने की है। तीनों घबराकर भागते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरे। मंजर भयावह था। कमल की मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी कराह रही थीं। नजरें घुमाईं तो पास में बहन नम्रता भी बेसुध पड़ी थीं। ये देख कमल की चीख निकल गई। वो मां के पास दौड़ गए, नजर उठाई तो पास में पिता बृज सदाना अब भी अपनी लाइसेंस वाली 32 बोर स्मिथ एंड वेसन रिवॉल्वर लिए नशे में धुत्त खड़े थे। अब उनकी रिवॉल्वर के निशाने पर कमल भी थे। कमल को देखते ही उन्होंने गोली चला दी। वो घबराकर झुक गए। गले में एक झटका सा महसूस हुआ, वो भी फर्श पर गिरे। तभी पिता ने एक और बार फायरिंग की, जो पास खड़े दोस्त हरि की कलाई में जा लगी। सब जमीन से सटे थे कि पिता उठे और धीमें कदमों से सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने कमरे की ओर चले गए। चीख-पुकार अचानक खामोशी में बदल गई। पिता के जाते ही कमल उठे और होश खो रहीं मां-बहन को उठाने की कोशिश करने लगे। वो रोते-बिलखते पड़ोस में रहनेवाले मुर्तुजा अंकल के पास गए और मदद मांगी। एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें कमल और उनके दोस्तों ने सईदा और नम्रता को भाभा हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों का खून काफी बह चुका था। उन्हें इमरजेंसी में रखा गया। तभी डॉक्टर की नजर कमल की शर्ट पर पड़ी। डॉक्टर ने तुरंत पूछा- तुम्हारी शर्ट पर इतना खून क्यों है? कमल ने जवाब दिया- ये मेरी मां और बहन का खून होगा। डॉक्टर ने फिर झट से कहा- नहीं, तुम्हें भी गोली लगी है। कमल सदाना खामोश रहे, इतने में डॉक्टर ने फिर कहा- इस हॉस्पिटल में हमारे पास जगह नहीं है, तुम्हें दूसरे हॉस्पिटल जाना होगा। खून से लथपथ कमल ने कहा- नहीं, आप मेरी मां और बहन को जिंदा रखिए, मैं अपने पिता को देखने घर जा रहा हूं। कमल ये भयावह मंजर देखने के बाद भी पिता के लिए फिक्रमंद थे। जहन में बस यही ख्याल था कि न जाने अकेलेपन में पिता के मन में क्या ख्याल आ रहे होंगे। तभी साथ मौजूद दोस्त आबिस ने जबरदस्ती कर उन्हें इलाज के लिए मनाया। आबिस ही उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल ले गए। तब तक रात के 3 बज चुके थे। डॉक्टर्स ने देखा कि कमल के गले में गोली लगी थी। गोली बाहिनी तरफ से लगी और गला चीरते हुए दाहिनी ओर से निकली। उन्हें तुरंत सर्जरी की जरुरत थी। उन्हें एनेस्थेसिया दिया गया, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। कुछ घंटों तक कमल होश में नहीं आए। जब कई घंटों बाद कमल को होश आया तो 22 अक्टूबर की तारीख लग चुकी थी। दोस्त उन्हें लेकर घर पहुंचे तो घर के बाहर भीड़ लगी थी। सभी शोक में थे। उन्होंने कदम बढ़ाया तो देखा मां और बहन नम्रता की लाशें सफेद कपड़े में लिपटी रखी हुई थीं। नजरें घुमाई तो वहां तीसरी लाश भी थी, जो कमल के पिता बृज सदाना की थी। वही बृज, जिन्होंने गोलियां चलाई थीं। दरअसल, पत्नी सईदा, बेटी नम्रता, कमल और उनके दोस्त पर गोली चलाने के बाद बृज सदाना अपने कमरे में चले गए। जब सभी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए तो कुछ देर बाद कमल ने मुंह में रिवॉल्वर रखी और गोली चला दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई। बृज सदाना के कमरे की तस्वीर, जहां उनकी लाश मिली थी। बड़े प्रोड्यूसर थे कमल सदाना के पिता बृज, मां थीं स्टार एक्ट्रेस कमल सदाना की मां सईदा बेगम की मां अनवरी एक डांसर हुआ करती थीं। एक पार्टी में 50 के दशक के मशहूर प्रोड्यूसर एच.एस.रवैल की 11 साल की सईदा पर नजर पड़ी, जिन्होंने उन्हें
Actor kamal sadana Family murder case, father killed mother and sister in shootout

1 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-8 में जानिए कहानी एक्टर कमल सदाना के फैमिली मर्डर केस की। कमल सदाना का 20वां बर्थडे था, जब उनके पिता ने मां-बहन की गोली मारकर हत्या की और फिर उन पर भी गोली चलाई। इस हत्याकांड में एक्टर का पूरा परिवार खत्म हो गया। तारीख- 21 अक्टूबर 1990 जगह- जल कमल बंगला, 28th रोड, बांद्रा ईस्ट, मुंबई कमल सदाना उस समय तक फिल्मों में नहीं आए थे। उनके पिता बृज सदाना एक मशहूर फिल्ममेकर थे, जिन्होंने धर्मेंद्र स्टारर फिल्म प्रोफेसर प्यारेलाल, चोरी मेरा काम, यकीन और विक्टोरिया नंबर 204 जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थीं। वहीं उनकी मां सईदा खान 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। बृज सदाना से शादी के बाद सईदा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और हिंदू धर्म अपनाकर सुधा सदाना बन गईं। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी का नाम नम्रता था और छोटे बेटे का नाम कमल। 21 अक्टूबर को कमल सदाना का 20वां जन्मदिन था। पिता बृज सदाना को शराब की लत थी, जिससे घर में आए दिन झगड़े होते थे। उस रोज भी कमल की नींद मां-बाप के झगड़े के शोर से खुली। आमतौर पर पिता बृज सदाना शाम होते ही पीना शुरू कर देते थे, लेकिन उस रोज उन्होंने सुबह से ही पीना शुरू कर दिया था। बृज सदाना बेहद गुस्सैल थे। शाम होते-होते मां ने कमल सदाना की बर्थडे पार्टी के लिए घर में ही इंतजाम कर लिए। कमल के कुछ दोस्त भी घर आने वाले थे। शाम को कमल के दो दोस्त हरि और रिज्वी आए। कमल उनके पार्टी करने निकल गए। दोस्तों के साथ लंबी सैर की, खाना खाया और फिर घर लौट आए। तब भी दोस्त साथ ही थे। एक्टर कमल सदाना ने काजोल के साथ 1991 की फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। घर का माहौल अब भी थोड़ा खामोश था। बहन नम्रता और मां सईदा (सुधा) पहली मंजिल के लिविंग रूम में बैठे थे और पिता पहली मंजिल के अपने कमरे में थे। कमल भी अपने दो दोस्तों हरि और रिज्वी के साथ पहली मंजिल में स्थित अपने कमरे में चले गए। उन्होंने रूम लॉक किया और सीडी प्लेयर में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस करने लगे। तीनों उस कमरे में मस्ती कर रहे थे कि तभी एक तेज आवाज सुनाई दी, जो गानों की आवाज में दब गई। कुछ सेकेंड बाद एक और तेज आवाज आई, इस बार ये साफ था कि आवाज गोली चलने की है। तीनों घबराकर भागते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरे। मंजर भयावह था। कमल की मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी कराह रही थीं। नजरें घुमाईं तो पास में बहन नम्रता भी बेसुध पड़ी थीं। ये देख कमल की चीख निकल गई। वो मां के पास दौड़ गए, नजर उठाई तो पास में पिता बृज सदाना अब भी अपनी लाइसेंस वाली 32 बोर स्मिथ एंड वेसन रिवॉल्वर लिए नशे में धुत्त खड़े थे। अब उनकी रिवॉल्वर के निशाने पर कमल भी थे। कमल को देखते ही उन्होंने गोली चला दी। वो घबराकर झुक गए। गले में एक झटका सा महसूस हुआ, वो भी फर्श पर गिरे। तभी पिता ने एक और बार फायरिंग की, जो पास खड़े दोस्त हरि की कलाई में जा लगी। सब जमीन से सटे थे कि पिता उठे और धीमें कदमों से सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने कमरे की ओर चले गए। चीख-पुकार अचानक खामोशी में बदल गई। पिता के जाते ही कमल उठे और होश खो रहीं मां-बहन को उठाने की कोशिश करने लगे। वो रोते-बिलखते पड़ोस में रहनेवाले मुर्तुजा अंकल के पास गए और मदद मांगी। एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें कमल और उनके दोस्तों ने सईदा और नम्रता को भाभा हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों का खून काफी बह चुका था। उन्हें इमरजेंसी में रखा गया। तभी डॉक्टर की नजर कमल की शर्ट पर पड़ी। डॉक्टर ने तुरंत पूछा- तुम्हारी शर्ट पर इतना खून क्यों है? कमल ने जवाब दिया- ये मेरी मां और बहन का खून होगा। डॉक्टर ने फिर झट से कहा- नहीं, तुम्हें भी गोली लगी है। कमल सदाना खामोश रहे, इतने में डॉक्टर ने फिर कहा- इस हॉस्पिटल में हमारे पास जगह नहीं है, तुम्हें दूसरे हॉस्पिटल जाना होगा। खून से लथपथ कमल ने कहा- नहीं, आप मेरी मां और बहन को जिंदा रखिए, मैं अपने पिता को देखने घर जा रहा हूं। कमल ये भयावह मंजर देखने के बाद भी पिता के लिए फिक्रमंद थे। जहन में बस यही ख्याल था कि न जाने अकेलेपन में पिता के मन में क्या ख्याल आ रहे होंगे। तभी साथ मौजूद दोस्त आबिस ने जबरदस्ती कर उन्हें इलाज के लिए मनाया। आबिस ही उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल ले गए। तब तक रात के 3 बज चुके थे। डॉक्टर्स ने देखा कि कमल के गले में गोली लगी थी। गोली बाहिनी तरफ से लगी और गला चीरते हुए दाहिनी ओर से निकली। उन्हें तुरंत सर्जरी की जरुरत थी। उन्हें एनेस्थेसिया दिया गया, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। कुछ घंटों तक कमल होश में नहीं आए। जब कई घंटों बाद कमल को होश आया तो 22 अक्टूबर की तारीख लग चुकी थी। दोस्त उन्हें लेकर घर पहुंचे तो घर के बाहर भीड़ लगी थी। सभी शोक में थे। उन्होंने कदम बढ़ाया तो देखा मां और बहन नम्रता की लाशें सफेद कपड़े में लिपटी रखी हुई थीं। नजरें घुमाई तो वहां तीसरी लाश भी थी, जो कमल के पिता बृज सदाना की थी। वही बृज, जिन्होंने गोलियां चलाई थीं। दरअसल, पत्नी सईदा, बेटी नम्रता, कमल और उनके दोस्त पर गोली चलाने के बाद बृज सदाना अपने कमरे में चले गए। जब सभी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए तो कुछ देर बाद कमल ने मुंह में रिवॉल्वर रखी और गोली चला दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई। बृज सदाना के कमरे की तस्वीर, जहां उनकी लाश मिली थी। बड़े प्रोड्यूसर थे कमल सदाना के पिता बृज, मां थीं स्टार एक्ट्रेस कमल सदाना की मां सईदा बेगम की मां अनवरी एक डांसर हुआ करती थीं। एक पार्टी में 50 के दशक के मशहूर प्रोड्यूसर एच.एस.रवैल की 11 साल की सईदा पर नजर पड़ी, जिन्होंने उन्हें








