World News Updates; Trump Pakistan China

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन की फास्ट-फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड के पटाया में 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को मौके से किसी साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं और शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। थाई पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को पटाया के एक 18 मंजिला अपार्टमेंट की बालकनी से ग्रिफिथ्स गिर गए। उनका शव बालकनी के ठीक नीचे जमीन पर मिला। जांच में सामने आया कि अपार्टमेंट अंदर से बंद था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में भी किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में आने-जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह की साजिश या हमले के संकेत नहीं पाए गए। पुलिस ने कहा कि सभी सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। जांच अधिकारियों को अपार्टमेंट से चल रहे मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक, ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी के साथ कानूनी विवाद को लेकर चिंतित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दूसरी पत्नी, जो थाई नागरिक हैं, ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों के साझा व्यवसाय से 6.73 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम हड़पी। पिछले साल उन्हें दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन के शेयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन जांच जारी थी। क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और डेबोरा थॉर्प के साथ मिलकर ASOS की स्थापना की थी। यह आगे चलकर एक ग्लोबल ऑनलाइन फैशन मार्केटप्लेस बनी, जहां सैकड़ों ब्रांड्स और अपने लेबल के उत्पाद बेचे जाते थे। एक समय कंपनी का मूल्यांकन 6 अरब यूरो से अधिक और बाद में 8 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Vs Pakistan; T20 World Cup 2026 Viewership Record

स्पोर्ट्स डेस्क12 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था। भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह T20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के लिए एक मैच की सबसे ज्यादा रीच है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। यह तस्वीर रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की है, जब तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर पवेलियन भेजा था। 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड मोबाइल पर यह मैच लीग स्टेज का सबसे ज्यादा देखा गया मुकाबला बना। सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले संस्करण की तुलना में 42% ज्यादा है। 2024 के भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना में भी डिजिटल रीच में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया था। जियोहॉटस्टार बोला- टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुनून का सबूत जियोहॉटस्टार के स्पोर्ट्स सेल्स हेड अनूप गोविंदन ने कहा कि यह रिकॉर्ड दर्शकों के जबरदस्त जुड़ाव को दिखाता है। वहीं कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने इसे देश के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुनून का सबूत बताया। भारत ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। वहीं, भारत अब सुपर-8 में पहुंच चुका है और 21 फरवरी से शुरू हो रहे अगले चरण में खिताब बचाने की चुनौती के साथ उतरेगा। सुपर-8 में 12 मैच होंगे, 3 दिन डबल हेडर सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल ————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल:21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। 5-5 टीमों को 4 अलग ग्रुप में बांटा गया। 36 मैच खत्म होने के बाद ही अगले राउंड की 8 टीमें तय हो गईं। गुरुवार को 3 मैच खेले गए, लेकिन इनसे सुपर-8 पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज ऑस्ट्रेलिया-ओमान आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगे, लेकिन सुपर-8 पर इसका भी कोई असर नहीं होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Army Vs BLA; PAK Soldier Hostage Video Update

इस्लामाबाद7 घंटे पहले कॉपी लिंक कैमरे पर रोते हुए असलियत बताते पाकिस्तानी सैनिक। यह वीडियो हक्काल मीडिया ने जारी किया है। पाकिस्तानी उग्रवादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तानी सैनिक सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में 7 पाकिस्तानी सैनिकों को दिखाया गया है। वीडियो में एक सैनिक रोते हुए कह रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए लड़ता रहा, लेकिन आज सेना उसे अपना नहीं मान रही। सैनिक कह रहा है- ‘मेरे पास पाकिस्तानी सेना का ID कार्ड है, फिर क्यों कहा जा रहा है कि मैं पाकिस्तानी सैनिक नहीं हूं।’ यह वीडियो पाकिस्तान की सेना के उस बयान को सीधी चुनौती देता है, जिसमें कहा गया था कि उसके कोई भी सैनिक लापता नहीं हैं और न ही किसी उग्रवादी संगठन की हिरासत में हैं। BLA ने 14 फरवरी को इन सैनिकों को पकड़ा था। इनकी रिहाई के लिए BLA ने बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग की है। इसके लिए पाकिस्तान सरकार को 22 फरवरी तक का वक्त दिया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों के कैद करने का यह वीडियो BLA से जुड़े हक्काल मीडिया ने जारी किया है। पाकिस्तान सरकार के पास और 3 दिन का वक्त यह वीडियो BLA के आधिकारिक चैनल ‘हक्काल’ पर जारी किया गया है। वीडियो में बंदी बनाए गए सैनिकों से BLA लड़ाके कहते हैं, “पाकिस्तान सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन वो आप लोगों को अपना मानने से इनकार कर रही है। आप कैसे साबित करेंगे कि पाकिस्तानी सैनिक हैं?” इसके जवाब में सैनिक रोते हुए कहते हैं, “आर्मी कैसे कह सकती है कि हम उनके ‘बंदे’ नहीं हैं।” सैनिक कैमरे के सामने अपने ऑफिशियल सर्विस और आइडेंटिटी कार्ड दिखाते हुए कहते हैं- ‘ये आर्मी का ही तो है न। इन्होंने ही तो हमें ये सब दिया था। हमने खुद ये तो नहीं बनाया है। आप किस तरह ये कह रहे हैं कि ये हमारे बंदे नहीं हैं।’ एक सैनिक अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपील करते हुए कहता है, ‘हमें भर्ती किया गया था, जरूरी दस्तावेज दिए गए और अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया था। ऐसे में अब संबंधित अधिकारी उन्हें अपना जवान मानने से इनकार क्यों कर रहे हैं।’ पाकिस्तान सरकार बोली- कोई सैनिक लापता नहीं पहले खबरें आई थीं कि 7 सैनिकों को पकड़ा गया है, हालांकि इस वीडियो में 8 लोग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग ऊबड़-खाबड़ इलाके में जमीन पर घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास हथियारबंद लोग खड़े हैं। BLA ने चेतावनी दी है कि अगर 22 फरवरी तक पाकिस्तानी सरकार सैनिकों की अदला-बदली को लेकर बातचीत शुरू नहीं करती तो बंदी बनाए गए लोगों को फांसी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का दावा है कि उनका कोई भी सैनिक लापता नहीं है। BLA बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहा है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे कई देशों द्वारा आतंकी संगठन भी घोषित किया गया है। BLA का दावा है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण हो रहा है और बलूच लोगों के अधिकार छीन लिए गए हैं। यह संगठन पाकिस्तानी सेना, सरकार और चीनी प्रोजेक्ट्स जैसे CPEC को निशाना बनाता रहा है। BLA अपनी गुरिल्ला शैली के लिए जाना जाता है। यानी पहाड़ी इलाकों में छिपकर सेना पर हमला करना और तुरंत वापस लौट जाना। पाकिस्तान का सबसे गरीब राज्य बलूचिस्तान बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे गरीब प्रांत है, जबकि यहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास के मामले में यह देश के बाकी हिस्सों से काफी पीछे है। यह इलाका लंबे समय से हिंसा और विद्रोह से जूझ रहा है। यह खनिज संसाधनों से भरपूर दक्षिण-पश्चिमी प्रांत है, जिसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। यहां लड़ाके अक्सर सरकारी बलों, विदेशी नागरिकों और दूसरे प्रांतों से आए लोगों को निशाना बनाते हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान का सबसे सक्रिय अलगाववादी संगठन माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में बलूच अलगाववादियों ने दूसरे प्रांतों से आए पाकिस्तानी मजदूरों और विदेशी कंपनियों पर हमले तेज कर दिए हैं। उनका आरोप है कि ये लोग और कंपनियां बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रही हैं। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। बलूच आर्मी (BLA) के हमलों में 60% बढ़ोतरी हुई है। इस्लामिक स्टेट- खुरासान (IS-K) ने अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं। ————————————– BLA से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… BLA का दावा- 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया:10 रिहा किए, 7 अभी भी कैद में; अदला-बदली के लिए 7 दिन की मोहलत बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को दावा किया कि उसने 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से 10 को छोड़ दिया गया है, जबकि बाकी 7 को कैद कर लिया है। इनके बदले बलूच लड़ाकों की रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार को एक हफ्ते की मोहलत दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Cricket Controversy; PCB Vs Shadab Khan

नई दिल्ली8 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद की यह तस्वीर शादाब खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज बताया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को अपने बयान के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। शादाब ने कहा था कि पाकिस्तान के सीनियर प्लेयर कभी वर्ल्डकप में भारत को हरा नहीं पाए, लेकिन हमनें हराया है। शादाब का इशारा 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर जीत को लेकर था। अब PCB ने पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर दिए शादाब के बयान को अनुचित माना है। बोर्ड ने शादाब को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। यह पूरा मामला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद हुई पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ, जहां शादाब ने पूर्व क्रिकेटरों पर बयान दिया था। इस मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया से जीत हासिल की थी। वहीं, इससे पिछले मैच में पाकिस्तान को भारत से 61 रन से हार था। शादाब ने कहा था- जो हमने किया, वो दिग्गज भी नहीं कर सके नामीबिया के खिलाफ 36 रन बनाने और 3 विकेट लेने के बाद शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, ‘आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है। पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय है। वे दिग्गज थे, लेकिन हमने जो किया, वे नहीं कर सके। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।’ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया। PCB ने टीम मैनेजर के जरिए मैसेज भेजा न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक PCB ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के जरिए शादाब से नाराजगी जाहिर की है। चीमा ने शादाब को फोन कर बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी सीमाएं लांघी हैं। शादाब को याद दिलाया गया कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक समेत सभी पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान के दिग्गज हैं और वे सम्मान के हकदार हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को ऐसी भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मैनेजमेंट की अन्य खिलाड़ियों को भी चेतावनी PCB ने सिर्फ शादाब ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को नसीहत दी है। टीम मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी खिलाड़ियों को समझाएं कि वे अपनी टिप्पणियों को सिर्फ मैच तक ही सीमित रखें। अगर कोई खिलाड़ी दोबारा मर्यादा लांघता है तो बोर्ड उस पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है। पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी शादाब के बयान को गैरजरूरी बताया और कहा कि दिग्गजों के खिलाफ बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 102 रन सो हराकर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का किया। मीडिया से बातचीत पर टीम मैनेजमेंट सख्त पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट फिलहाल मीडिया इंटरैक्शन को लेकर काफी सतर्क है। भारत के साथ हुए अहम मैच से दो दिन पहले तक मैनेजमेंट ने किसी भी खिलाड़ी को मीडिया के सामने नहीं भेजा था। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जब उस्मान तारिक से भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो मीडिया मैनेजर नईम गिलानी ने उन्हें जवाब देने से रोक दिया। उन्होंने तर्क दिया कि हेड कोच माइक हेसन इस पर पहले ही सफाई दे चुके हैं। पाकिस्तान ने 2021 में पहली बार वर्ल्ड कप में हराया था पाकिस्तान ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को 10 विकेट से हराया था। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। पहले टॉस जीत कर पाकिस्तान ने फील्डिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने 3, हसन अली ने 2, शादाब खान ने 1 और हारिश रउफ ने 1 विकेट लिए थे। वहीं, 152 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 17.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया था। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान भारत से हार और नामीबिया पर 102 रनों की जीत के बाद अब पाकिस्तान की नजरें सुपर-8 राउंड पर हैं। पाकिस्तान अपना पहला सुपर-8 मैच 21 फरवरी को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 24 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका से उनका मुकाबला होगा। टीम की कोशिश मैदान के बाहर चल रहे विवादों को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की होगी। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 टीमों के खिलाफ भारत का टी-20 प्रदर्शन:वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में भारी पड़ा, साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच चुकी हैं। यहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के ग्रुप में रखा है। विंडीज को छोड़कर बाकी दोनों टीमों के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अच्छा है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines US China Pakistan Russia Ukraine trump zuckerberg

5 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अगले 10 से 15 दिनों के भीतर तय करेंगे कि हमला करना है या नहीं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान से समझौता करने के लिए कहा है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ट्रम्प हमला करने का फैसला लेते हैं तो उनके पास कई सैन्य विकल्प मौजूद हैं। इनमें सीमित और टारगेटेड स्ट्राइक से लेकर ऐसे सैन्य अभियान शामिल हैं जो कई हफ्तों तक चल सकते हैं। कुछ प्लान में तेहरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की भी तैयारी शामिल है। अमेरिका ने पिछले 22 साल में मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ा सैन्य तैनाती की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… पाकिस्तान के पंजाब में बैन संगठनों को चंदा देना अपराध, जैश, लश्कर और जमात जैसे आतंकी संगठन शामिल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों को जकात या किसी भी तरह की आर्थिक मदद देना अपराध माना जाएगा। पंजाब होम डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर साफ किया कि जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा जैसे संगठनों को फंडिंग करने वालों पर एंटी-टेररिज्म एक्ट, 1997 के तहत केस दर्ज होगा। सरकार ने कहा है कि किसी भी प्रतिबंधित या अपंजीकृत संगठन को आर्थिक सहायता देना आपराधिक कृत्य है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जकात और दान केवल पंजाब चैरिटी कमीशन में पंजीकृत संस्थाओं को ही दें। ताजा सूची में करीब 90 संगठनों के नाम शामिल हैं। इनमें अल-कायदा, आईएसआईएस, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी, फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान भी शामिल हैं। पंजाब सरकार ने चेतावनी दी है कि दान का पैसा जरूरतमंदों तक पहुंचे, न कि आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों तक। प्रतिबंधित संगठनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांग्लादेश चुनाव पर विपक्ष का आरोप- भारत, BNP और अवामी लीग की मिलीभगत से नतीजे प्रभावित हुए बांग्लादेश के हालिया चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद नेशनल सिटिजंस पार्टी (NCP) ने बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम ने दावा किया है कि चुनाव नतीजों में हेरफेर हुआ और सत्तारूढ़ BNP ने भारत और हसीना की अवामी लीग के साथ मिलीभगत की। ढाका में NCP कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाहिद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष थी, लेकिन नतीजों में हेरफेर किया गया। बांग्लादेशी अखबार ‘प्रोथोम आलो’ के मुताबिक, नाहिद ने दावा किया कि भारत, अवामी लीग और BNP के बीच ‘गुपचुप समझौता’ था। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में 297 सीटों में से BNP ने 212 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं, जबकि NCP सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद नाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रक्रिया और परिणामों पर सवाल उठाए। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया था। इसके बावजूद नाहिद इस्लाम ने BNP की जीत पर सवाल उठाए हैं। मैक्रों ने मेलोनी से कहा- अपने से मतलब रखें; इटली PM ने फ्रांस में दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट की हत्या पर बयान दिया था फ्रांस में एक दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। 23 साल के क्वेंटिन डेरांक की 12 फरवरी को एक प्रदर्शन के दौरान पिटाई के बाद मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मेलोनी ने वामपंथी चरमपंथी समूहों को जिम्मेदार ठहराया। इस पर मैक्रों ने कड़ा जवाब दिया और कहा कि हर देश को अपने मामलों तक सीमित रहना चाहिए। मेलोनी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि “वामपंथी चरमपंथ से जुड़े समूहों द्वारा की गई यह हत्या पूरे यूरोप के लिए एक जख्म है।” वहीं मैक्रों ने गुरुवार को भारत दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “जो लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं और नहीं चाहते कि कोई उनके देश के मामलों में दखल दे, वही दूसरे देशों में हो रही घटनाओं पर सबसे पहले टिप्पणी करते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका इशारा मेलोनी की ओर है, तो मैक्रों ने जवाब दिया, “आपने सही समझा।” इसके जवाब में मेलोनी ने इटली के न्यूज चैनल स्काई TG24 को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैक्रों ने उनके बयान को गलत समझा। उन्होंने कहा, “मुझे खेद है कि मैक्रों ने इसे दखल के रूप में लिया।” लियोन में दक्षिणपंथी प्रदर्शन के दौरान क्वेंटिन डेरांक की पिटाई की गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बांग्लादेश ने 2 महीने बाद दिल्ली में वीजा सर्विस बहाल की, तारिक रहमान के PM बनने के 3 दिन बाद फैसला भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नरमी की शुरुआत होती दिख रही है। बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। यह फैसला बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के तीन दिन बाद आया है। दोनों देशों के बीच दिसंबर में तनाव बढ़ने के बाद वीजा और काउंसलर सेवाएं रोक दी गई थीं। अब इसे रिश्तों में सुधार की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सभी कैटेगरी की वीजा सेवाएं भारतीयों के लिए बहाल कर दी गई हैं। इससे एक दिन पहले भारत के एक वरिष्ठ कॉन्सुलर अधिकारी ने भी कहा था कि नई दिल्ली जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी। दिसंबर में भारत विरोधी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों में भारत विरोधी नारेबाजी हुई। इस दौरान कई हिंदुओं को निशाना बनाया गया और उनकी लिंचिंग की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ गया था और वीजा सेवाएं रोक दी गई थीं। ढाका में सत्ता से
Pakistan India War Vs Donald Trump Tariff Threat; Fighter Jets

वॉशिंगटन डीसी12 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को वॉशिंगटन में फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वे संघर्ष रोकने के लिए माने। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बात ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में कही। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच हालात बहुत खराब थे, लड़ाई तेज हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। मैंने दोनों नेताओं (मोदी और शहबाज शरीफ) को फोन किया। मैंने दोनों से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे तो मैं उनके साथ कोई ट्रेड डील नहीं करूंगा। ट्रम्प के मुताबिक दोनों देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई तो वे मान गए। ट्रम्प ने दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फाइटर जेट्स किस देश के थे। ट्रम्प करीब 100 बार भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा कर चुके हैं। वहीं, भारत लगातार यह कहता रहा है कि भारत-पाकिस्तान के मुद्दों में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। शरीफ ने ट्रम्प को ‘दक्षिण एशिया का रक्षक’ बताया ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने यह बात मानी थी कि उनकी पहल से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टल गया। ट्रम्प के मुताबिक, अगर यह टकराव नहीं रुकता तो करीब 2.5 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी वजह से दोनों देशों के बीच हालात काबू में आए और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान टल गया। इस दौरान ट्रम्प ने शहबाज शरीफ से खड़े होने के लिए कहा वो खड़े हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस दौरान शहबाज शरीफ ने ट्रम्प को दक्षिण एशिया की हिफाजत करने वाला बताया। ट्रम्प बोले- अप्रैल में चीन दौरे पर जाऊंगा चीन को लेकर ट्रम्प ने कहा कि उनका राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में चीन जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वे चीन गए थे तो राष्ट्रपति शी ने उनका शानदार स्वागत किया था। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने इतने सारे सैनिक एक साथ कभी नहीं देखे थे, जो बिल्कुल एक ही कद के थे। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर वे हेलमेट उतार देते तो उनके सिर पर बिलियर्ड खेला जा सकता था। भारत बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुआ ट्रम्प के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ने गुरुवार को ऑब्जर्वर देश के तौर पर हिस्सा लिया। भारत की तरफ से भारतीय दूतावास में तैनात चार्ज द’अफेयर्स (सीनियर अधिकारी) नमग्या सी खम्पा ने हिस्सा लिया। भारत ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह बोर्ड का फुल टाइम मेंबर बनेगा या नहीं। भारत ने पिछले महीने दावोस में इसके लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया गया है। ट्रम्प ने कहा कि 9 सदस्य देश गाजा राहत पैकेज के लिए 63 हजार करोड़ रुपए (7 अरब डॉलर) देंगे। जबकि, अमेरिका खुद 90 हजार करोड़ रुपए (10 अरब डॉलर) देगा। पढ़ें पूरी खबर… बोर्ड ऑफ पीस की गुरुवार को हुई मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ दुनियाभर के नेता एक मंच पर नजर आए। बोर्ड ऑफ पीस क्या है? ट्रम्प ने पहली बार सितंबर 2025 में गाजा युद्ध खत्म करने की योजना पेश करते हुए इस बोर्ड का प्रस्ताव रखा था। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने करीब 60 देशों को इस बोर्ड में शामिल होने का न्योता भेजा है। पिछले हफ्ते दुनिया के नेताओं को भेजे गए न्योते में बताया गया कि इस बोर्ड की भूमिका सिर्फ गाजा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर संघर्षों को सुलझाने में भी काम करेगा। बोर्ड के मसौदे (चार्टर) में कहा गया है कि जो देश तीन साल से ज्यादा समय तक इस बोर्ड का सदस्य बनना चाहते हैं, उन्हें 1 अरब डॉलर का योगदान देना होगा। ट्रम्प खुद इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं ट्रम्प खुद इस बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वे चाहते हैं कि यह बोर्ड सिर्फ गाजा के युद्धविराम तक सीमित न रहे, बल्कि दूसरे मुद्दों पर भी काम करे। हालांकि, इससे कुछ देशों को चिंता है कि इससे ग्लोबल डिप्लोमेसी में UN की भूमिका कमजोर हो सकती है। ट्रम्प ने कहा कि जब यह बोर्ड पूरी तरह बन जाएगा, तब यह बड़े फैसले ले सकेगा और जो भी काम होगा, वह UN के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि UN में बहुत क्षमता है, लेकिन उसका अब तक पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच स्थायी सदस्यों में से अमेरिका के अलावा किसी भी देश ने अभी तक इस बोर्ड में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। —————- यह खबर भी पढ़ें… दावा- ईरान पर इस हफ्ते हमला कर सकता है अमेरिका:2003 के बाद सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात, कई हफ्ते चलेगा मिलिट्री ऑपरेशन अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने 2003 के इराक युद्ध के बाद अपनी सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पाकिस्तान- CM मरियम के लिए लग्जरी जेट खरीदने का आरोप:10 अरब रुपए कीमत; मंत्री बोलीं- सरकारी एयरलाइन के लिए खरीदा

पाकिस्तान में पंजाब सरकार पर मुख्यमंत्री मरियम नवाज के लिए लग्जरी जेट खरीदने का आरोप लगा है। ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गल्फस्ट्रीम G500 मॉडल के इस विमान की कीमत करीब 10 अरब पाकिस्तानी रुपए है। विमान की खरीद को लेकर सोशल मीडिया में विवाद तेज हो गया है। दावा किया जा रहा है कि यह जेट मुख्यमंत्री मरियम नवाज के उपयोग के लिए खरीदा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान फिलहाल अमेरिका में रजिस्टर्ड है और अभी पाकिस्तान में इसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर N144S बताया जा रहा है। पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बोखारी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि यह जेट मुख्यमंत्री के लिए नहीं, बल्कि एयर पंजाब के लिए तैयार की जा रही फ्लीट का हिस्सा है। फाइव-स्टार होटल से कम नहीं गल्फस्ट्रीम G500 गल्फस्ट्रीम G500 को दुनिया के सबसे लग्जरी बिजनेस जेट्स में गिना जाता है। इसकी केबिन डिजाइन और सुविधाएं इसे आसमान में चलता फाइव-स्टार सुइट बनाती हैं। विमान में आमतौर पर 10 से 19 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है, जिसे जरूरत के मुताबिक तीन अलग-अलग रहने के हिस्सों में बांटा जा सकता है। सीटें पूरी तरह फ्लैट बेड में बदल जाती हैं। बीच में कॉन्फ्रेंस टेबल लगाई जा सकती है, जहां मीटिंग की जा सके। लंबी उड़ान के दौरान आराम के लिए अलग विश्राम क्षेत्र भी बनाया जा सकता है। G500 का केबिन इंडस्ट्री में सबसे शांत केबिन में गिना जाता है। केबिन प्रेशर और हवा की गुणवत्ता ऐसी रखी जाती है कि लंबी दूरी की उड़ान में यात्रियों को कम थकान महसूस हो। बड़ी-बड़ी अंडाकार खिड़कियां ज्यादा प्राकृतिक रोशनी देती हैं। विमान में अलग गैली (किचन स्पेस), पर्याप्त लगेज स्पेस और एडवांस एयर-फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए आधुनिक कॉकपिट सिस्टम और दो ताकतवर इंजन लगाए गए हैं। लंबी दूरी, कम शोर और होटल जैसी सुविधाओं की वजह से इसे वीआईपी और कॉर्पोरेट यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पायलट भर्ती के विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद लग्जरी जेट खरीदने का पूरा विवाद एक पायलट भर्ती विज्ञापन से शुरू हुआ। सर्विसेज एंड जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (SGAD) की ओर से जारी इस विज्ञापन में गल्फस्ट्रीम जी-500 उड़ाने के लिए प्रशिक्षित पायलट को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी। विज्ञापन सामने आते ही सवाल उठने लगे कि क्या सरकार पहले से ही इस मॉडल का विमान खरीद चुकी है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी अहम शर्त आमतौर पर तभी रखी जाती है, जब विमान पहले से संचालन में हो या बहुत जल्द शामिल होने वाला हो। इसी के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा फैल गया कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री के उपयोग के लिए लग्जरी जेट खरीदा है। पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बोखारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एयर पंजाब के लिए एक बेड़ा तैयार किया जा रहा है। कुछ विमान खरीदे जाएंगे और कुछ किराये पर लिए जाएंगे। पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं CM मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में पद संभाला और इस पद पर पहुंचने वाली वह देश के किसी भी प्रांत की पहली महिला बनीं। मरियम नवाज 2011 में सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटीज में और महिलाओं के मुद्दों पर भाषण देकर की थी। साल 2017 मरियम के लिए सबसे अच्छा रहा, लेकिन इसी साल उनके पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स में नाम आने पर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। यहां से मरियम ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की कमान संभाली। इसी साल BBC ने उन्हें अपनी 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी। इसके बाद वह न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
World News Updates; Trump Pakistan China

1 दिन पहले कॉपी लिंक चीन की एक कंटेंट क्रिएटर का लाइव सेशन उस समय चर्चा में आ गया, जब उनके चेहरे पर लगा ब्यूटी फिल्टर अचानक बंद हो गया। कुछ सेकंड के लिए दर्शकों को उनका बिना फिल्टर वाला चेहरा दिखाई दिया। इस घटना के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसके बाद डिजिटल ब्यूटी स्टैंडर्ड और ऑनलाइन परफॉर्मेंस के दबाव को लेकर बहस तेज हो गई है। वीडियो में दिखता है कि क्रिएटर सामान्य तरीके से लाइव सेशन होस्ट कर रही थीं। तभी अचानक फिल्टर हट गया। पहले जो चेहरा स्मूद, पोर्सिलेन जैसा और हल्के रंग का दिख रहा था, वह प्राकृतिक टेक्सचर और सामान्य रंगत के साथ नजर आया। फिल्टर हटते ही उनकी आंखें छोटी और जॉलाइन कम शार्प दिखी। चेहरा पहले दिख रहे डॉल जैसे लुक की बजाय आम लोगों जैसा नजर आने लगा। हालांकि यह बदलाव कुछ सेकंड का ही था। कुछ ही क्षण बाद फिल्टर फिर से एक्टिव हो गया। आंखें फिर बड़ी दिखने लगीं, चेहरे की शेप ज्यादा शार्प हो गई और त्वचा पहले जैसी साफ और चमकदार दिखने लगी। इस दौरान क्रिएटर ने कोई घबराहट नहीं दिखाई। उन्होंने बाल ठीक किए, कैमरे की ओर मुस्कुराईं और ऐसे ही लाइव जारी रखा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस घटना के बाद उनके करीब 1.4 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब चीन में लाइव स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। कई क्रिएटर डॉयिन जैसे प्लेटफॉर्म पर घंटों तक लाइव रहते हैं। वे ऑडियंस से बातचीत करते हैं, परफॉर्म करते हैं या प्रोडक्ट प्रमोट करते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर आंखें बड़ी दिखाने, त्वचा को स्मूद करने और चेहरे की बनावट को शार्प करने वाले फिल्टर आम हो चुके हैं। कई क्रिएटर इन्हें एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए जरूरी टूल मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… गाजा में मरने वालों की संख्या 75 हजार के पार, मेडिकल जर्नल द लैंसेट की रिपोर्ट में खुलासा गाजा युद्ध में मरने वालों की संख्या 75 हजार के पार हो गई है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से 5 जनवरी 2025 के बीच गाजा में 75,200 लोगों की हिंसक मौत हुई है, जो आधिकारिको आंकड़ों से 34.7% ज्यादा हैं। रिसर्चर्स ने कहा है कि गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड विश्वसनीय हैं, लेकिन यह संख्या का न्यूनतम है, क्योंकि स्वास्थ्य ढांचा बुरी तरह ध्वस्त हो चुका है। अध्ययन में 16,300 गैर-हिंसक मौतों का भी अनुमान लगाया गया है, जिनमें हजारों मौतें इलाज के अभाव से हुई हैं। मृतकों में 56% महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। एक अन्य अध्ययन के मुताबिक 1.16 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं और हजारों को सर्जरी की जरूरत है। अस्पतालों की क्षमता आधी से भी कम रह गई है। नाइजीरिया की खदान में जहरीली गैस का रिसाव, 37 की मौत, 26 अस्पताल में भर्ती नाइजीरिया के प्लेटो राज्य में मंगलवार तड़के एक खदान में जहरीली गैस रिसाव से 37 खदानकर्मियों की मौत हो गई। 26 अन्य खदानकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने खदान बंद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना प्लेटो राज्य के वासे इलाके के कम्पानी जुराक समुदाय में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि खदानकर्मी लेड ऑक्साइड और सल्फर व कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों के संपर्क में आ गए। ये गैसें खासकर बंद या कम वेंटिलेशन वाले स्थानों में घातक साबित होती हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए हैं। नाइजीरिया के सॉलिड मिनरल्स डेवलपमेंट मंत्री डेले अलाके ने कहा कि खनिक गैस के जहरीले प्रभाव से अनजान थे और काम जारी रखे हुए थे। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि खदान में किस खनिज का उत्खनन हो रहा था और क्या वह कानूनी रूप से संचालित थी। नाइजीरिया में अवैध सोना खनन लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। पिछले वर्षों में ऐसे अवैध खनन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हादसे के बाद सरकार ने खदान को बंद कर दिया है और गैस रिसाव की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है। अमेजन इंडिया के डांस वीडियो पर अमेरिका में विवाद, कहा- यहां छंटनी हो रही और वहां सेलिब्रेशन अमेजन इंडिया ऑफिस के एक सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमेरिका में विवाद खड़ा हो गया। कुछ अमेरिकी यूजर्स ने दावा किया कि जब अमेरिका में कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, तब भारत में जश्न मनाया जा रहा है। वीडियो में कर्मचारी ऑफिस परिसर के अंदर किसी सेलिब्रेशन में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने इसे अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरी जाने से जोड़ दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि कंपनी अमेरिका में नौकरियां खत्म कर रही है और भारत में कर्मचारियों को बढ़ावा दे रही है। अमेजन ने जनवरी में वैश्विक स्तर पर कम से कम 16 हजार पद खत्म करने का ऐलान किया था। हाल ही में वाशिंगटन राज्य में दो हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की सूचना दी गई। हालांकि छंटनी का असर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा, भारत समेत अन्य देशों में भी कर्मचारियों पर इसका प्रभाव पड़ा है। पूर्व साउथ कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल विद्रोह भड़काने के दोषी साबित, 2024 में मार्शल लॉ लगाया था साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को गुरुवार को विद्रोह भड़काने का दोषी ठहराया गया। यह मामला 2024 के अंत में देश में लगाए गए मार्शल लॉ से जुड़ा है। यून सुक योल ने 3 दिसंबर की रात को देश में मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि भारी विरोध के बाद उन्होंने 6 घंटों के भीतर ही अपना फैसला वापस ले लिया था। इसके बाद उन्हें महाभियोग लगाकर पद से हटा दिया गया था। उनका यह फैसला कुछ ही समय के लिए लागू रहा, लेकिन इससे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी और दशकों से चली आ रही लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो
Pakistan Biggest Win, India 12th Win

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। टी-20 वर्ल्ड कप में बने 3 बड़े रिकॉर्ड्स… 1. पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ 199 रन बनाने के बाद उन्हें 97 रन पर समेट दिया। टीम ने 102 रन से मुकाबला जीता। यह टी-20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2009 में टीम नीदरलैंड को लॉर्ड्स स्टेडियम में 82 रन से हरा चुकी है। 2. भारत ने लगातार 12वां मैच जीता भारत टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीत चुका है। 2024 में लगातार 8 मैच जीतने के बाद टीम ने 2026 में 4 मैच और जीत लिए। टूर्नामेंट इतिहास में भारत से ज्यादा लगातार मैच किसी भी टीम ने नहीं जीते। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें लगातार 8-8 मैच जीत चुकी हैं। 3. अभिषेक का लगातार तीसरा डक टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लगातार तीसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। अमेरिका के खिलाफ उन्हें अली खान ने पवेलियन भेजा, तब पहली गेंद पर ही आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेलने के बाद वे सलमान अली आगा की गेंद पर कैच हो गए। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ वे आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बार उन्होंने 3 गेंदें खेलीं। नामीबिया के खिलाफ वे बीमारी के कारण खेल नहीं सके थे। वे टूर्नामेंट में 8 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा भी लगातार 3 टी-20 में खाता खोले बगैर आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन अब तक एक रन भी नहीं बना सके। IND vs NED मैच के फैक्ट्स नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह एक मुकाबले में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा गेंदबाज रहे। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ भी 7 ही बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत 12 गेंदबाजों से बॉलिंग करा चुका है। एक वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की ओर सबसे ज्यादा है, इससे पहले टीम ने 2009 में 11 बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। भारत इस टूर्नामेंट में 9 कैच छोड़ चुका है, जो आयरलैंड के 10 कैचों के बाद सबसे ज्यादा है। नीदरलैंड ने बगैर फिफ्टी लगाए अपना बेस्ट टी-20 स्कोर बनाए। टीम ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इससे पहले 2018 में टीम ने नेपाल के खिलाफ 174 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया। टीम इससे पहले 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 13.5 ओवर में ही 193 रन बना चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 7 गेंदबाज आजमाए। ——————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ishan Kishan Pakistan Google Search Trends; Height, Age, GF

पटना2 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हुई। खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई। इतना ही नहीं जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलीजन’ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनकी नेटवर्थ क्या है’ जैसे सवालों के जवाब भी जमकर खोजे गए। सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पाकिस्तान के यूजर्स ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।” गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी यूजर्स में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी, जिसके बाद ईशान की पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च किया गया। गूगल पर सर्च- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन? गूगल ट्रेंड्स के अनुसार ‘ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?’ यह सवाल खूब ट्रेंड करता रहा। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम बताया था। कहा था कि ईशान की पसंद, हमारी पसंद है। पूरी खबर पढ़ें… उनकी पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे। ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं। शोएब अख्तर ने कहा- मैच के हीरो ईशान किशन ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। ईशान की इस जोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खूब हुई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी ईशान किशन की बैटिंग के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा- इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे, लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे। पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘दो महीने पहले तक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।’ वहीं, पाकिस्तान के खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने X पर लिखा, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा।’ ईशान अपने किट बैग में रखते थे श्रीमद्भगवद्गीता दो साल बाद ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। वह इससे पहले टीम से बाहर थे। अपने खराब फॉर्म और मानसिक तनाव से उबरने के दौरान वो अपने किट बैग में श्रीमद्भगवद्गीता की एक छोटी प्रति साथ लेकर चलते थे। उनकी मां ने उन्हें तनाव से निपटने के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी थी। यह सलाह उनके मन में बस गई, जिसे पढ़कर उन्होंने मानसिक स्पष्टता हासिल की। शानदार फॉर्म में वापसी की। हाल ही में, ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। अब ईशान किशन के परिवार और गर्लफ्रेंड को देखें… ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ। 2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान वे करियर के मुश्किल दौर में रहे। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं। ईशान ने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ दिया था इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे। बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते। टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वे खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं। ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे, कुछ पता ही नहीं चलता था। स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा। यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका









