Wednesday, 25 Nov 2026 | 03:32 AM

Trending :

Ishan Kishan Pakistan Google Search Trends; Height, Age, GF

पटना2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हुई। खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई। इतना ही नहीं जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है।

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलीजन’ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनकी नेटवर्थ क्या है’ जैसे सवालों के जवाब भी जमकर खोजे गए।

सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पाकिस्तान के यूजर्स ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।”

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी यूजर्स में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी, जिसके बाद ईशान की पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च किया गया।

गूगल पर सर्च- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन?

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार ‘ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?’ यह सवाल खूब ट्रेंड करता रहा। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम बताया था। कहा था कि ईशान की पसंद, हमारी पसंद है। पूरी खबर पढ़ें…

उनकी पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं।

शोएब अख्तर ने कहा- मैच के हीरो ईशान किशन

ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। ईशान की इस जोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खूब हुई।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी ईशान किशन की बैटिंग के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा-

QuoteImage

इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे, लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे।

QuoteImage

पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘दो महीने पहले तक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।’

वहीं, पाकिस्तान के खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने X पर लिखा, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा।’

ईशान अपने किट बैग में रखते थे श्रीमद्भगवद्गीता

दो साल बाद ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। वह इससे पहले टीम से बाहर थे। अपने खराब फॉर्म और मानसिक तनाव से उबरने के दौरान वो अपने किट बैग में श्रीमद्भगवद्गीता की एक छोटी प्रति साथ लेकर चलते थे।

उनकी मां ने उन्हें तनाव से निपटने के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी थी। यह सलाह उनके मन में बस गई, जिसे पढ़कर उन्होंने मानसिक स्पष्टता हासिल की। शानदार फॉर्म में वापसी की। हाल ही में, ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

अब ईशान किशन के परिवार और गर्लफ्रेंड को देखें…

ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ।

2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी

ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान वे करियर के मुश्किल दौर में रहे। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं।

ईशान ने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ दिया था

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे। बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते।

टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वे खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं।

ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे, कुछ पता ही नहीं चलता था।

स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा।

यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था।

7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला

पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे।

ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला।

ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे।

ईशान किशन (बाएं से दूसरे) अपने दोस्त यशस्वी (बाएं से तीसरे) के साथ।

डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त

ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जीशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं।

इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है।

—————–

ईशान किशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ईशान किशन की लव स्टोरी परिवार के सामने कैसे आई:6 साल डेटिंग; दादा ने रखी शादी की शर्त, कहा- इंटरकास्ट मैरिज से ऐतराज नहीं

“मैं मरने से पहले बहू का चेहरा देखना चाहता हूं…” टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जब ये बात अपने पोते से कही, तो ईशान ने पहली बार दिल का राज खोला…। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रामपाल के जेल से बाहर आने में हो रही देरी:जेल सुपरिटेंडेंट बोले- कोर्ट से नहीं पहुंचे रिहाई डॉक्यूमेंट; काली स्कॉर्पियो में आया परिवार

April 10, 2026/
9:09 am

हरियाणा के हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा रामपाल 11 साल 4 माह बाद आज...

Amritsar Influencer Mad Sandhu Murder Case

October 4, 2026/
5:16 am

मैड संधू ने शनिवार शाम 5 बजे इंस्टग्राम पर आखिरी पोस्ट डाली, जिसके करीब एक घंटे बाद उसकी हत्या कर...

अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है

August 8, 2026/
4:14 pm

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, इन दिनों एक्ट्रेस से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता कई मौकों पर उन पर...

सफेद बाल: उम्र से पहले क्यों हो रहे हैं बाल सफेद? ये 4 गर्लफ्रेंड वाली वजहें जान रह जायेंगे दंग

February 21, 2026/
10:56 am

सफेद बाल: आज के दौर में सफेद बाल केवल बुढापे वालों के लिए निशानी नहीं बनी है। 20-25 साल के...

अनूपपुर में हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी:शख्स रोड पर गिरा, सिर में गहरी चोट लगी; बेटी से मिलने जा रहा था

March 24, 2026/
11:31 pm

अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 पर मंगलवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार...

IMD Monsoon Forecast 2026 | India Weather Update

April 13, 2026/
8:02 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल बारिश सामान्य से कम रहने का...

राजनीति

Ishan Kishan Pakistan Google Search Trends; Height, Age, GF

Ishan Kishan Pakistan Google Search Trends; Height, Age, GF

पटना2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हुई। खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई। इतना ही नहीं जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है।

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलीजन’ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनकी नेटवर्थ क्या है’ जैसे सवालों के जवाब भी जमकर खोजे गए।

सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पाकिस्तान के यूजर्स ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।”

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी यूजर्स में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी, जिसके बाद ईशान की पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च किया गया।

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी यूजर्स में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी, जिसके बाद ईशान की पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च किया गया।

गूगल पर सर्च- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन?

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार ‘ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?’ यह सवाल खूब ट्रेंड करता रहा। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम बताया था। कहा था कि ईशान की पसंद, हमारी पसंद है। पूरी खबर पढ़ें…

उनकी पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं।

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं।

शोएब अख्तर ने कहा- मैच के हीरो ईशान किशन

ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। ईशान की इस जोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खूब हुई।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी ईशान किशन की बैटिंग के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा-

QuoteImage

इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे, लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे।

QuoteImage

पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘दो महीने पहले तक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।’

वहीं, पाकिस्तान के खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने X पर लिखा, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा।’

ईशान अपने किट बैग में रखते थे श्रीमद्भगवद्गीता

दो साल बाद ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी हुई थी। वह इससे पहले टीम से बाहर थे। अपने खराब फॉर्म और मानसिक तनाव से उबरने के दौरान वो अपने किट बैग में श्रीमद्भगवद्गीता की एक छोटी प्रति साथ लेकर चलते थे।

उनकी मां ने उन्हें तनाव से निपटने के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी थी। यह सलाह उनके मन में बस गई, जिसे पढ़कर उन्होंने मानसिक स्पष्टता हासिल की। शानदार फॉर्म में वापसी की। हाल ही में, ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

अब ईशान किशन के परिवार और गर्लफ्रेंड को देखें…

ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ।

ईशान किशन (ऊपर बाएं) अपने बड़े भाई राज (बाएं), नीचे बाएं से मां-दादी और पिता के साथ।

2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी

ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान वे करियर के मुश्किल दौर में रहे। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं।

ईशान ने क्रिकेट के लिए स्कूल छोड़ दिया था

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे। बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते।

टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वे खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं।

ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे, कुछ पता ही नहीं चलता था।

स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा।

यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था।

7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला

पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे।

ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला।

ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे।

ईशान किशन (बाएं से दूसरे) अपने दोस्त यशस्वी (बाएं से तीसरे) के साथ।

ईशान किशन (बाएं से दूसरे) अपने दोस्त यशस्वी (बाएं से तीसरे) के साथ।

डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त

ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जीशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं।

इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है।

—————–

ईशान किशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ईशान किशन की लव स्टोरी परिवार के सामने कैसे आई:6 साल डेटिंग; दादा ने रखी शादी की शर्त, कहा- इंटरकास्ट मैरिज से ऐतराज नहीं

“मैं मरने से पहले बहू का चेहरा देखना चाहता हूं…” टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जब ये बात अपने पोते से कही, तो ईशान ने पहली बार दिल का राज खोला…। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket