Monday, 02 Nov 2026 | 04:46 AM

Trending :

Sidhu Moosewala New Song Announcement After Barota Success

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्दी रिलीज किया जाएगा। फाइल फोटो।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फेंस के लिए एक गुड न्यूज है। बरोटा की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक और नया गाना जारी होने वाला है। इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला इंस्टाग्राम पेज पर दी गई।

.

इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई गई है और उस पर संदेश दिया गया है कि जल्दी ही नया गाना आने वाला है। इसके अलावा उसमें बरोटा को पसंद करने के लिए भी फेंस को धन्यवाद कहा गया है।

सिद्धू मूसेवाला के नए गीत आने के संकते मिलते हुए उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है। इंस्टाग्राम पर 25 मार्च को यह स्टोरी शेयर की गई है। प्रशंसक अब उनके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं।

करीब तीन महीने पहले लांच हुआ बरोटा गीत ने नए रिकार्ड बना दिए हैं। यूट्यूब पर जहां इस गीत को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इस पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं। कमेंट के मामले में यह गाना दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी।

मौत को मई में चार साल पूरे होंगे

सिद्धू मूसेवाला की मौत को मई में चार साल पूरे हो जाएंगे। उनकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी। तब उनकी उम्र महज 28 साल थी। मौत से पहले भी उनके काफी प्रशसंक थे लेकिन मौत के बाद उनके प्रशंसकों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौत के बाद रिलीज हुए गीतों को मिल रहा भारी समर्थन

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद करीब 12 गीत रिलीज हो चुके हैं। मूसेवाला के गीत जैसे ही यू-ट्यूब पर अपलोड होते हैं उनके प्रशसंक टूट पड़ते हैं। व्यूज व कमेंट करके हर बार नया रिकार्ड बना देते हैं। बरोटा के बाद अब प्रशसंकों को नए गीत का इंतजार है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज हुए गीत

एसवाईएल (SYL): 23 जून 2022, 50M+ (हटने से पहले), 10 लाख+ कमेंट

वार (Vaar): 8 नवंबर 2022, 54M+ व्यू, 5–8 लाख+ कमेंट

मेरा ना (Mera Na): 2023 (जुलाई के आसपास), 100M+ व्यू, 10 लाख+ कमेंट

चोरनी (Chorni): 2023, 60M+ व्यू, 5 लाख+ कमेंट

वॉच आउट (Watch Out): 11 नवंबर 2023, 53M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट

ड्रिप्पी (Drippy): 2 फरवरी 2024, 90M+ व्यू, 6-8 लाख+ कमेंट

410 (चार सौ दस): 11 अप्रैल 2024, 57M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट

अटैच (Attach): 30 अगस्त 2024, 30M+ व्यू, 3-5 लाख+ कमेंट

लॉक (Lock): जनवरी 2025, 8M, 1-2 लाख+ कमेंट

008 (डबल जीरो जीरो एट) : 10 जून 2025, 49M+ व्यू, 5-7 लाख+ कमेंट

बारोटा (Barota) : 2025 (लेटेस्ट), 100M+ व्यू , 10 मिलियन+ (बहुत ज्यादा एंगेजमेंट)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़:52वें दिन में कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म; जानिए कैसी रही दूसरी फिल्मों की कमाई

September 28, 2026/
3:30 pm

महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिनों में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन...

वर्ल्ड हेरिटेज डे: रोशनी से जगमगाया जहाज महल:कल मिलेगा स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; यूनेस्को सूची के लिए प्रशासन ने भेजे नए प्रस्ताव

April 17, 2026/
9:46 pm

विश्व विरासत दिवस पर शनिवार को मांडू के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व...

टीचर ने लिखा- अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ:कॉलेज छात्रा को किए अश्लील मैसेज; भास्कर पर खबर चलने के बाद आरोपी बर्खास्त

April 8, 2026/
1:12 pm

रीवा में पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) के संविदा टीचर ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील मैसेज किए।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sidhu Moosewala New Song Announcement After Barota Success

Sidhu Moosewala New Song Announcement After Barota Success

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्दी रिलीज किया जाएगा। फाइल फोटो।

दिवंगत पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फेंस के लिए एक गुड न्यूज है। बरोटा की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक और नया गाना जारी होने वाला है। इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला इंस्टाग्राम पेज पर दी गई।

.

इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई गई है और उस पर संदेश दिया गया है कि जल्दी ही नया गाना आने वाला है। इसके अलावा उसमें बरोटा को पसंद करने के लिए भी फेंस को धन्यवाद कहा गया है।

सिद्धू मूसेवाला के नए गीत आने के संकते मिलते हुए उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है। इंस्टाग्राम पर 25 मार्च को यह स्टोरी शेयर की गई है। प्रशंसक अब उनके नए गाने का इंतजार कर रहे हैं।

करीब तीन महीने पहले लांच हुआ बरोटा गीत ने नए रिकार्ड बना दिए हैं। यूट्यूब पर जहां इस गीत को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इस पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं। कमेंट के मामले में यह गाना दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी।

मौत को मई में चार साल पूरे होंगे

सिद्धू मूसेवाला की मौत को मई में चार साल पूरे हो जाएंगे। उनकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी। तब उनकी उम्र महज 28 साल थी। मौत से पहले भी उनके काफी प्रशसंक थे लेकिन मौत के बाद उनके प्रशंसकों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौत के बाद रिलीज हुए गीतों को मिल रहा भारी समर्थन

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद करीब 12 गीत रिलीज हो चुके हैं। मूसेवाला के गीत जैसे ही यू-ट्यूब पर अपलोड होते हैं उनके प्रशसंक टूट पड़ते हैं। व्यूज व कमेंट करके हर बार नया रिकार्ड बना देते हैं। बरोटा के बाद अब प्रशसंकों को नए गीत का इंतजार है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज हुए गीत

एसवाईएल (SYL): 23 जून 2022, 50M+ (हटने से पहले), 10 लाख+ कमेंट

वार (Vaar): 8 नवंबर 2022, 54M+ व्यू, 5–8 लाख+ कमेंट

मेरा ना (Mera Na): 2023 (जुलाई के आसपास), 100M+ व्यू, 10 लाख+ कमेंट

चोरनी (Chorni): 2023, 60M+ व्यू, 5 लाख+ कमेंट

वॉच आउट (Watch Out): 11 नवंबर 2023, 53M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट

ड्रिप्पी (Drippy): 2 फरवरी 2024, 90M+ व्यू, 6-8 लाख+ कमेंट

410 (चार सौ दस): 11 अप्रैल 2024, 57M+ व्यू , 4-6 लाख+ कमेंट

अटैच (Attach): 30 अगस्त 2024, 30M+ व्यू, 3-5 लाख+ कमेंट

लॉक (Lock): जनवरी 2025, 8M, 1-2 लाख+ कमेंट

008 (डबल जीरो जीरो एट) : 10 जून 2025, 49M+ व्यू, 5-7 लाख+ कमेंट

बारोटा (Barota) : 2025 (लेटेस्ट), 100M+ व्यू , 10 मिलियन+ (बहुत ज्यादा एंगेजमेंट)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket