Monday, 25 May 2026 | 07:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ranveer Singhs Dhurandhar Uncut Version Released

Ranveer Singhs Dhurandhar Uncut Version Released

17 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ कल यानी 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद 30 जनवरी को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म के दूसरे पार्ट में सेना की गोपनीय जानकारियां दिखाने के आरोपों पर केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड से जांच करने को कहा है। ‘धुरंधर 2’ की स्ट्रीमिंग डेट भी तय मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस पार्ट का प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा। इसके बाद 5 जून से दर्शक इसे सिर्फ जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे। फिल्म के दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और दोनों फिल्मों की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। दूसरे पार्ट पर चल रहा है कानूनी विवाद फिल्म का नया वर्जन ऐसे समय में आ रहा है जब इसके दूसरे पार्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में कानूनी विवाद चल रहा है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स से जुड़ी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को दिए निर्देश इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी की ओर से उठाए गए मुद्दों को छोड़ नहीं सकते। कोर्ट ने केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से इन आरोपों की जांच करने को कहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस बात की जांच की जाए कि क्या फिल्म से ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन हुआ है। दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने दुनियाभर में करीब ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। ———————————— ये खबर भी पढ़ें ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पूरी खबर पढ़े… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ranveer Singhs Operation Dhurandhar Releases in Japan July 10

Ranveer Singhs Operation Dhurandhar Releases in Japan July 10

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मेकर्स ने फिल्म का एक जापानी पोस्टर भी जारी किया है। जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपए (¥ 2.42 बिलियन) का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म मूथु है, जिसकी कमाई करीब 24.04 करोड़ रुपए (¥ 405 मिलियन) रही। इसके अलावा बाहुबली 2 और 3 इडियट्स ने भी यहां अच्छी कमाई की थी। धुरंधर ने 1,307 करोड़ रुपए कमाए धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए हैं। यह फिल्म आदित्य धर ने लिखी है। सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। वहीं, ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ग्लोबली 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। फिल्म की अब तक की कुल दुनिया भर में कमाई 1,780.76 करोड़ रुपए हो चुकी है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए तक हो गया है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अब तक 424.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। ——————— धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ranveer Singhs Operation Dhurandhar Releases in Japan July 10

Ranveer Singhs Operation Dhurandhar Releases in Japan July 10

1 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मेकर्स ने फिल्म का एक जापानी पोस्टर भी जारी किया है। जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपए (¥ 2.42 बिलियन) का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म मूथु है, जिसकी कमाई करीब 24.04 करोड़ रुपए (¥ 405 मिलियन) रही। इसके अलावा बाहुबली 2 और 3 इडियट्स ने भी यहां अच्छी कमाई की थी। धुरंधर ने 1,307 करोड़ रुपए कमाए धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए हैं। यह फिल्म आदित्य धर ने लिखी है। सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हुआ था धुरंधर का दूसरा पार्ट ग्लोबली 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। फिल्म की अब तक की कुल दुनिया भर में कमाई 1,780.76 करोड़ रुपए हो चुकी है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए तक हो गया है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अब तक 424.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। ——————— धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर-2 ने पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ा:तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बनी, ₹1748.91 करोड़ कलेक्शन; अब दंगल और बाहुबली-2 ही आगे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। धुरंधर 2 ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

17 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अब फरहान ने खुलकर अपनी बात रखी है। फरहान ने इसे अपने करियर का एक ‘मुश्किल’ चैप्टर बताया है। हॉलिवुड इंडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा, कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। मैंने इस वाकये से सीखा है कि आपको हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। फरहान ने आगे कहा कि उनके करियर में कई अच्छे अनुभव रहे हैं, इसलिए वे एक-दो चुनौतियों से परेशान नहीं हैं और इसे सहजता से ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म के हटने के फैसले से प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा। मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी। रणवीर सिंह का पक्ष और समझौते की कोशिश दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का कहना था कि जब रणवीर का करियर थोड़ा धीमा चल रहा था, तब फरहान ने ‘डॉन 3’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ने का मन बनाया। इसके बाद रणवीर ने 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सा देने की पेशकश की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने अभी किसी भी अंतिम समझौते से इनकार किया है। शाहरुख की जगह रणवीर को मिल था रोल बता दें कि जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। फैंस शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे। उस वक्त फरहान ने रणवीर का पूरा साथ दिया था। अब रणवीर के हटने के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

32 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अब फरहान ने खुलकर अपनी बात रखी है। फरहान ने इसे अपने करियर का एक ‘मुश्किल’ चैप्टर बताया है। हॉलिवुड इंडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा, कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। मैंने इस वाकये से सीखा है कि आपको हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। फरहान ने आगे कहा कि उनके करियर में कई अच्छे अनुभव रहे हैं, इसलिए वे एक-दो चुनौतियों से परेशान नहीं हैं और इसे सहजता से ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म के हटने के फैसले से प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा। मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी। रणवीर सिंह का पक्ष और समझौते की कोशिश दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का कहना था कि जब रणवीर का करियर थोड़ा धीमा चल रहा था, तब फरहान ने ‘डॉन 3’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ने का मन बनाया। इसके बाद रणवीर ने 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सा देने की पेशकश की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने अभी किसी भी अंतिम समझौते से इनकार किया है। शाहरुख की जगह रणवीर को मिल था रोल बता दें कि जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। फैंस शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे। उस वक्त फरहान ने रणवीर का पूरा साथ दिया था। अब रणवीर के हटने के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh’s dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh's dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India

Hindi News Entertainment Bollywood Anushka Sharma Virat Kohli Praise Ranveer Singh’s Dhurandhar 2, Actress Said Never Seen A Cinematic Experience Like This Made In India 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही है, जिसे न सिर्फ आम जनता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी जमकर तारीफें मिल रही हैं। अब हाल ही में पावर कपल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने फिल्म देखकर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। विराट कोहली ने तो ये तक कहा कि उन्होंने ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी। वहीं रणवीर सिंह की पूर्व को-स्टार अनुष्का शर्मा ने उनके अभिनय की सराहना की है। अनुष्का शर्मा ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म धुरंधर-2 का रिव्यू कर लिखा है, ‘आपने कितनी शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। यह फिल्म बेहद रोचक और आपको पूरी तरह बांधे रखने वाली है। बहुत बारीकी से बनाई गई है और शुरुआत से अंत तक आपका ध्यान बनाए रखती है। आप एक बेहद मौलिक और आत्मविश्वासी फिल्ममेकर हैं।’ आगे अनुष्का ने लिखा, ‘रणवीर सिंह, आपने जिंदगी में एक बार मिलने वाले किरदार को पूरी तरह जी लिया और एक दमदार, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के सभी शानदार एक्टर्स, आप सभी की परफॉर्मेंस एकदम सटीक थी। आप में से हर एक के बिना यह फिल्म अधूरी है। इससे जुड़े हर शख्स को बधाई।’ विराट कोहली ने भी की धुरंधर 2 की तारीफ अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी फिल्म धुरंधर के तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और पूरे 4 घंटे तक मैं एक बार भी पलक नहीं झपका पाया।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका दृढ़ विश्वास आपके काम में साफ झलकता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। भले ही सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आप इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस शानदार से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल वॉव।’ बता दें कि अनुष्का शर्मा ने करियर की शुरुआती सालों में रणवीर सिंह के साथ 2 फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिक्की बहल के साथ काम किया था। दोनों फिल्में हिट रही थीं। तब दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में थीं। करण जौहर ने भी एआईबी में दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर कंफर्मेशन दी थी। बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी धुरंधर-2 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ये बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल ये आमिर खान की दंगल से पीछे है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IITian Baba Abhay Singhs Love Story With Preetika; Mahashivratri Wedding

IITian Baba Abhay Singhs Love Story With Preetika; Mahashivratri Wedding

IITian बाबा अपनी पत्नी के साथ सोमवार को झज्जर में अपने घर पहुंचे थे। यहां सास शीला देवी ने अपनी बहू को काफी गिफ्ट दिए। प्रयागराज महाकुंभ-2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा- प्रीतिका से मेरी मुलाकात 2025 में महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आश्रम में हुई थी। प्रीतिका मोक्ष की तलाश में साधना करने आ . IITian बाबा ने कहा- मुलाकात के दूसरे ही दिन मैंने प्रीतिका से शादी के लिए पूछ लिया। पहले तो प्रीतिका को लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं। बाद में मैंने उनसे कहा कि मैं सीरियस हूं। एक साल तक हम दोनों दोस्त रहे। फिर शादी करने का फैसला किया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास मनसा देवी मंदिर में प्रीतिका की मांग में सिंदूर भरा। IITian बाबा सोमवार को शादी के बाद पहली बार नई दुल्हन के साथ हरियाणा के झज्जर अपने घर पहुंचे। यहां उनकी मां शीला देवी ने बहू का गृह प्रवेश कराया। IITian बाबा ने कहा- मैंने पहले ही कहा था कि अगर मुझे मेरी ‘पार्वती’ मिली तो जरूर शादी करूंगा। अब प्रीतिका के रूप में उन्हें उनकी जीवनसंगिनी मिल गई है। IITian बाबा अभय सिंह और प्रीतिका हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं। परिवार से मुलाकात के बाद सोमवार रात को दोनों धर्मशाला चले गए। इन्होंने दिल्ली से धर्मशाला की फ्लाइट पकड़ी। IITian बाबा की पत्नी के 2 PHOTOS…. IITian बाबा अभय सिंह के साथ गृह प्रवेश करतीं उनकी पत्नी प्रीतिका। बेटे अभय सिंह और बहू प्रीतिका को आशीर्वाद देते कर्ण सिंह और शीला देवी। IITian बाबा बोले- डॉक्यूमेंट के लिए कोर्ट मैरिज की कोर्ट मैरिज के सवाल पर IITian बाबा ने कहा- ऑफिशियल तौर पर भी ये जरूरी थी। हम जहां भी जाते थे तो डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती थी। दूसरा, हम जो ऑर्गनाइजेशन बना रहे हैं, उसमें भी बैंक अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट जरूरी थे, इसलिए शादी के डॉक्यूमेंट जरूरी थे। अपने ससुर कर्ण सिंह से बात करतीं प्रीतिका। पिता बोले- कई दिन से बुला रहे थे IITian बाबा के पिता कर्ण सिंह ने बताया- अभय का बैंक अकाउंट यूज न होने की वजह से फ्रीज हो गया था। उसने ब्रांच में जाकर इसे एक्टिव कराया। हम लोग कई दिन से उसे घर बुला रहे थे। हमें डर रहता था कि कहीं वो डिप्रेशन में न चला जाए। सोमवार को वह अकेला नहीं, बल्कि बहू को साथ लेकर आया। हम लोगों को बहुत खुशी हुई। अब हमें संतुष्टि है कि बेटे को संभालने वाला कोई आ गया है। प्रीतिका ने एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया प्रीतिका मूलरूप से कर्नाटक की हैं। मंगलौर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज (SJEC) से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक किया, फिर एमआईटी मणिपाल से एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) में रिसर्च इंटर्नशिप की। जहां ब्रह्मांड के रहस्य खोजते-खोजते खुद अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। अभय की मां शीला देवी ने अपनी बहू को हाथ से बने बैग गिफ्ट किए। सफेद कपड़े पर ली पैरों की छाप, बहू को पहनाई सोने की चेन सोमवार को झज्जर में परिजनों ने अभय और प्रीतिका का शानदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही मां शीला ने बहू के सिर पर चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। बहू को सूट-साड़ी भेंट की और सोने की चेन भी पहनाई। जैसे ही बहू ने घर में कदम रखा, उसके पैरों की छाप सिंदूर से थाली में ली गई। उसे सफेद कपड़े पर संजोकर सुरक्षित रखा गया। दोपहर में मां ने बेटे-बहू को हलवा-खीर खिलाई। इसके बाद अभय अपने पैतृक गांव सासरौली चले गए। रात को वहां से लौटने पर मां ने कढ़ी-चावल खिलाए। साथ ही बहू को हैंडमेड बैग गिफ्ट किए। प्रीतिका बोलीं- इतना प्यार कभी नहीं मिला ससुराल में स्वागत पर प्रीतिका ने कहा- यहां पर मुझे बहुत प्यार मिला। कर्नाटक और हरियाणा की चीजें काफी अलग हैं। यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। काफी लोगों के घर पर गए, वहां भी बहुत प्यार मिला। इससे पहले कभी इतना प्यार नहीं मिला। ——————– ये खबर भी पढ़ें :- महाकुंभ वाले IITian बाबा ने इंजीनियर लड़की से शादी की:हरियाणा में घर पहुंचे, मां ने बहू की आरती उतारी; दोनों हिमाचल में रह रहे प्रयागराज महाकुंभ-2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। पत्नी का नाम प्रीतिका है। यह खुलासा खुद IITian बाबा ने सोमवार को किया। लंबे समय बाद वह भगवा कपड़े पहने हरियाणा के झज्जर पहुंचे। पत्नी प्रीतिका भी उनके साथ थीं। पढ़ें पूरी खबर…

Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer singh’s Collects 1435 Cr Worldwide in just 13days

Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer singh's Collects 1435 Cr Worldwide in just 13days

13 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधरः द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 1435 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया और RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्स के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) 33.22 करोड़ और सोमवार को 30 करोड़ कमाए। इसके साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1435 करोड़ और इंडियन कलेक्शन 1077 करोड़ हो गया है। धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 1435 करोड़ कलेक्शन के साथ धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अपने पिछले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन अब भी आमिर खान की दंगल (2200 करोड़) से पीछे है। दंगल की कमाई का बड़ा हिस्सा चीन से आया, जहां करीब 1300 करोड़ मिले, जबकि भारत में 535 करोड़ कमाए थे। भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 1435 करोड़ के साथ धुरंधर 2 सभी भाषाओं में भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने RRR और पिछले पार्ट, धुरंधर को पीछे छोड़ा है, जबकि दंगल, पुष्पा-2 और बाहुबली-2 अब भी आगे हैं। इन आंकड़ों के साथ धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर बॉलीवुड के इकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली दो फिल्में दी हैं। उनसे पहले एसएस राजामौली भी बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी दो 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में बना चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer singh’s Collects 1435 Cr Worldwide in just 13days

Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer singh's Collects 1435 Cr Worldwide in just 13days

25 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधरः द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 1435 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया और RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्स के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) 33.22 करोड़ और सोमवार को 30 करोड़ कमाए। इसके साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1435 करोड़ और इंडियन कलेक्शन 1077 करोड़ हो गया है। धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 1435 करोड़ कलेक्शन के साथ धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अपने पिछले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन अब भी आमिर खान की दंगल (2200 करोड़) से पीछे है। दंगल की कमाई का बड़ा हिस्सा चीन से आया, जहां करीब 1300 करोड़ मिले, जबकि भारत में 535 करोड़ कमाए थे। भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 1435 करोड़ के साथ धुरंधर 2 सभी भाषाओं में भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने RRR और पिछले पार्ट, धुरंधर को पीछे छोड़ा है, जबकि दंगल, पुष्पा-2 और बाहुबली-2 अब भी आगे हैं। इन आंकड़ों के साथ धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर बॉलीवुड के इकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली दो फिल्में दी हैं। उनसे पहले एसएस राजामौली भी बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी दो 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में बना चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Aligarh cricketer Rinku Singh’s father passes away in Noida

Aligarh cricketer Rinku Singh's father passes away in Noida

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया . पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस वक्त रिंकू टीम के साथ चेन्नई में थे। उन्हें टी-20 विश्वकप के दौरान टीम का अभ्यास सत्र छोड़ना पड़ा था। इसके बाद रिंकू 25 फरवरी को वापस चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू को खेलने के लिए हमेशा मना करते थे रिंकू ने बताया था कि उन्होंने टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करते थे। रिंकू ने बताया था- मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। वर्ल्ड कप के 5 मैच में 24 रन ही बना सके रिंकू रिंकू सिंह भारतीय टीम में छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उन्हें टीम फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप रिंकू के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 24 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वे खाता भी नहीं खोल सके थे। टूर्नामेंट में उनका स्कोर 6, 1, 11, 6 और 0 रहा है। रिंकू पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वे नाबाद रहे थे। खबर अपडेट की जा रही है…