Wednesday, 29 Jul 2026 | 06:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अब फरहान ने खुलकर अपनी बात रखी है। फरहान ने इसे अपने करियर का एक ‘मुश्किल’ चैप्टर बताया है। हॉलिवुड इंडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा, कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मैंने इस वाकये से सीखा है कि आपको हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। फरहान ने आगे कहा कि उनके करियर में कई अच्छे अनुभव रहे हैं, इसलिए वे एक-दो चुनौतियों से परेशान नहीं हैं और इसे सहजता से ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म के हटने के फैसले से प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा।

मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी।

रणवीर सिंह का पक्ष और समझौते की कोशिश दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का कहना था कि जब रणवीर का करियर थोड़ा धीमा चल रहा था, तब फरहान ने ‘डॉन 3’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ने का मन बनाया।

इसके बाद रणवीर ने 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सा देने की पेशकश की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने अभी किसी भी अंतिम समझौते से इनकार किया है।

शाहरुख की जगह रणवीर को मिल था रोल बता दें कि जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। फैंस शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे।

उस वक्त फरहान ने रणवीर का पूरा साथ दिया था। अब रणवीर के हटने के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kerala High Court Stays The Kerala Story 2 Release

February 26, 2026/
3:06 pm

तिरुवनंतपुरम4 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक लगा...

इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: 3 मई को भूमि पूजन:मुख्यमंत्री होंगे शामिल, 250 फीट चौड़ी होगी सिक्स लेन सड़क; 329 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

May 1, 2026/
12:09 am

इंदौर में प्रस्तावित इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमि पूजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब 20 किलोमीटर लंबे...

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

June 25, 2026/
8:20 pm

कनाडा ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ में हुए...

AP SSC Results 2026 LIVE: Manabadi Class 10 Date & Time to be announced soon.

April 24, 2026/
3:06 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 15:06 IST पश्चिम बंगाल में गुरुवार को विधानसभा के पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें राज्य...

राजकुमार राव की श्रीकांत को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड:कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 72वें नेशनल अवॉर्ड का एलान

July 18, 2026/
6:23 pm

शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों फिल्म ‘श्रीकांत’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म पुरस्कार मिला है। आर्टिकल 370 के लिए यामी गौतम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

Ranveer Singhs Don 3 Exit Costs Rs 40 Cr; Farhan Akhtar Speaks Out

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अब फरहान ने खुलकर अपनी बात रखी है। फरहान ने इसे अपने करियर का एक ‘मुश्किल’ चैप्टर बताया है। हॉलिवुड इंडिया रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा, कुछ भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मैंने इस वाकये से सीखा है कि आपको हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। फरहान ने आगे कहा कि उनके करियर में कई अच्छे अनुभव रहे हैं, इसलिए वे एक-दो चुनौतियों से परेशान नहीं हैं और इसे सहजता से ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रणवीर के फिल्म के हटने के फैसले से प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को करीब 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

क्यों शुरू हुआ विवाद? रणवीर और फरहान के बीच अनबन की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से वॉकआउट कर लिया। फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने इस मामले को ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के सामने रखा।

मीटिंग में बताया गया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपए पहले ही खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्टेज पर स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी।

रणवीर सिंह का पक्ष और समझौते की कोशिश दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबी सूत्रों का कहना था कि जब रणवीर का करियर थोड़ा धीमा चल रहा था, तब फरहान ने ‘डॉन 3’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसी वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ने का मन बनाया।

इसके बाद रणवीर ने 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट लौटाने और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सा देने की पेशकश की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने अभी किसी भी अंतिम समझौते से इनकार किया है।

शाहरुख की जगह रणवीर को मिल था रोल बता दें कि जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ था। फैंस शाहरुख को ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे।

उस वक्त फरहान ने रणवीर का पूरा साथ दिया था। अब रणवीर के हटने के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटका हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket