Sunday, 01 Nov 2026 | 12:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh’s dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh's dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India
  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anushka Sharma Virat Kohli Praise Ranveer Singh’s Dhurandhar 2, Actress Said Never Seen A Cinematic Experience Like This Made In India

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही है, जिसे न सिर्फ आम जनता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी जमकर तारीफें मिल रही हैं। अब हाल ही में पावर कपल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने फिल्म देखकर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। विराट कोहली ने तो ये तक कहा कि उन्होंने ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी। वहीं रणवीर सिंह की पूर्व को-स्टार अनुष्का शर्मा ने उनके अभिनय की सराहना की है।

अनुष्का शर्मा ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म धुरंधर-2 का रिव्यू कर लिखा है, ‘आपने कितनी शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। यह फिल्म बेहद रोचक और आपको पूरी तरह बांधे रखने वाली है। बहुत बारीकी से बनाई गई है और शुरुआत से अंत तक आपका ध्यान बनाए रखती है। आप एक बेहद मौलिक और आत्मविश्वासी फिल्ममेकर हैं।’

आगे अनुष्का ने लिखा, ‘रणवीर सिंह, आपने जिंदगी में एक बार मिलने वाले किरदार को पूरी तरह जी लिया और एक दमदार, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के सभी शानदार एक्टर्स, आप सभी की परफॉर्मेंस एकदम सटीक थी। आप में से हर एक के बिना यह फिल्म अधूरी है। इससे जुड़े हर शख्स को बधाई।’

विराट कोहली ने भी की धुरंधर 2 की तारीफ

अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी फिल्म धुरंधर के तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और पूरे 4 घंटे तक मैं एक बार भी पलक नहीं झपका पाया।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका दृढ़ विश्वास आपके काम में साफ झलकता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। भले ही सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आप इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस शानदार से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल वॉव।’

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने करियर की शुरुआती सालों में रणवीर सिंह के साथ 2 फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिक्की बहल के साथ काम किया था। दोनों फिल्में हिट रही थीं। तब दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में थीं। करण जौहर ने भी एआईबी में दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर कंफर्मेशन दी थी।

बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी धुरंधर-2

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ये बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल ये आमिर खान की दंगल से पीछे है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प बोले- ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका लाएंगे:साथ मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे; ईरान बोला- यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा

April 18, 2026/
6:23 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां...

नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

July 21, 2026/
10:57 am

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

बुरहानपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ती ठप:सी.के.ग्रीन्स, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप

March 15, 2026/
7:36 am

बुरहानपुर में रविवार, 15 मार्च को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति...

शॉपिंग के बदलते ट्रेंड्स: कीमत, सुविधा और 'वैल्यू फॉर मनी':चाय कम, कॉफी, चॉकलेट ज्यादा पसंद; भारतीयों की थाली और बास्केट, दोनों बदल रहे

June 11, 2026/
1:52 pm

भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद बदल रही है। एक ओर लोग चॉकलेट, कॉफी और इंस्टेंट फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे...

MP-राजस्थान में तापमान 39°C तक पहुंचा:हिमाचल के मैदानी इलाकों और गुजरात में हीट-वेव का अलर्ट; पहाड़ों पर कल से बर्फबारी के आसार

March 7, 2026/
5:03 am

देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का तेजी से बदलने लगा है। राजस्थान, मध्य...

अमेरिका होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा:आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू, ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने दखल दिया अंजाम बुरा होगा

May 4, 2026/
6:44 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक समुद्री अभियान शुरू करने का ऐलान...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाबालिग से यौन शोषण मामले में दोषी करार:एरोन समर्स को जेल हो सकती है; वकील बोलीं- वे अकेला महसूस कर रहे थे

July 2, 2026/
5:50 pm

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज एरोन समर्स को एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में जेल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh’s dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India

anushka sharma virat kohli praise ranveer singh's dhurandhar 2, actress said- never seen a cinematic experience like this made in India
  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anushka Sharma Virat Kohli Praise Ranveer Singh’s Dhurandhar 2, Actress Said Never Seen A Cinematic Experience Like This Made In India

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही है, जिसे न सिर्फ आम जनता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी जमकर तारीफें मिल रही हैं। अब हाल ही में पावर कपल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने फिल्म देखकर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। विराट कोहली ने तो ये तक कहा कि उन्होंने ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी। वहीं रणवीर सिंह की पूर्व को-स्टार अनुष्का शर्मा ने उनके अभिनय की सराहना की है।

अनुष्का शर्मा ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म धुरंधर-2 का रिव्यू कर लिखा है, ‘आपने कितनी शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। यह फिल्म बेहद रोचक और आपको पूरी तरह बांधे रखने वाली है। बहुत बारीकी से बनाई गई है और शुरुआत से अंत तक आपका ध्यान बनाए रखती है। आप एक बेहद मौलिक और आत्मविश्वासी फिल्ममेकर हैं।’

आगे अनुष्का ने लिखा, ‘रणवीर सिंह, आपने जिंदगी में एक बार मिलने वाले किरदार को पूरी तरह जी लिया और एक दमदार, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के सभी शानदार एक्टर्स, आप सभी की परफॉर्मेंस एकदम सटीक थी। आप में से हर एक के बिना यह फिल्म अधूरी है। इससे जुड़े हर शख्स को बधाई।’

विराट कोहली ने भी की धुरंधर 2 की तारीफ

अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी फिल्म धुरंधर के तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और पूरे 4 घंटे तक मैं एक बार भी पलक नहीं झपका पाया।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका दृढ़ विश्वास आपके काम में साफ झलकता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। भले ही सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आप इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस शानदार से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल वॉव।’

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने करियर की शुरुआती सालों में रणवीर सिंह के साथ 2 फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिक्की बहल के साथ काम किया था। दोनों फिल्में हिट रही थीं। तब दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में थीं। करण जौहर ने भी एआईबी में दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर कंफर्मेशन दी थी।

बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी धुरंधर-2

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ये बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल ये आमिर खान की दंगल से पीछे है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket