Saturday, 06 Jun 2026 | 03:39 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

NALCO Recruitment 268 Posts | Sarkari Naukri Latest Updates

NALCO Recruitment 268 Posts | Sarkari Naukri Latest Updates

5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 6565 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए 30 जून से आवेदन की शुरुआत होगी। NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती। साथ में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 6565 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से आवेदन शुरू रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार फॉर्म भरते समय अपनी पर्सनल डिटेल्स को कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से मैच करें। फॉर्म जमा करने से पहले आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी है। जोन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम पदों की संख्या मध्य रेलवे 870 पूर्व तटीय रेलवे 169 पूर्व मध्य रेलवे 186 पूर्व रेलवे 291 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236 उत्तर मध्य रेलवे 268 पूर्वोत्तर रेलवे 169 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701 उत्तर रेलवे 548 उत्तर पश्चिम रेलवे 199 रेल पहिया कारखाना 05 दक्षिण मध्य रेलवे 368 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90 दक्षिण पूर्व रेलवे 576 दक्षिण रेलवे 785 दक्षिण पश्चिम रेलवे 240 पश्चिम मध्य रेलवे 231 पश्चिम रेलवे 544 कुल 6565 अप्रूव्ड वैकेंसी : पद का नाम वैकेंसी का नाम टेक्नीशियन ग्रेड 3 6242 टेक्नीशियन ग्रेड 1 323 कुल पदों की संख्या 6565 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन ग्रेड 1 – सिग्नल : बीएससी, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा टेक्नीशियन ग्रेड 2 : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री एज लिमिट : पद का नाम एज लिमिट टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 18 – 33 साल टेक्नीशियन ग्रेड-III 18 – 30 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपएएससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : पद का नाम सैलरी टेक्नीशियन ग्रेड 3 29,200 रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन ग्रेड 1 19,900 रुपए प्रतिमाह RRB टेक्नीशियन ग्रेड – 1 सिग्नल सीबीटी एग्जाम पैटर्न : निगेटिव मार्किंग : एक तिहाई ड्यूरेशन : 90 मिनट सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स जनरल अवेयरनेस 10 10 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 15 15 बेसिक ऑफ कंप्यूटर्स एंड एप्लिकेशन्स 20 15 मैथमेटिक्स 20 20 बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग 35 35 टोटल 100 100 RRB टेक्नीशियन ग्रेड – 3 सिग्नल सीबीटी एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स मैथमेटिक्स 25 25 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 25 25 जनरल साइंस 40 40 जनरल अवेयरनेस 10 10 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती, फीस 100 रुपए नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 268 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mudira.nalcoindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : 1 पद का नाम पदों की संख्या 2 ऑपरेटर (HEMM) Gr. III 6 3 माइनिंग मेट Gr. III 21 4 जूनियर फोरमैन (माइन्स) 8 5 जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) 3 6 SUPT(JOT)-ऑपरेटर 55 7 ऑपरेटर Gr. III 54 8 SUPT(JOT)-फिटर 12 9 टेक्नीशियन (फिटर) Gr. III 13 10 SUPT(JOT)-इलेक्ट्रिकल 35 11 टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) Gr. III 35 12 SUPT(JOT) – लैबोरेटरी 6 13 SUPT(JOT)-इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 10 14 टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) Gr. III 10 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों को 10वीं के साथ पदानुसार संबंधित क्षेत्र (डिसिप्लिन) में आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 27 साल अधिकतम : 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम ट्रेड टेस्ट मेडिकल फिटेनस टेस्ट फीस : जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, इंटरनल, एक्स सर्विसमैन, : नि:शुल्क स्टाइपेंड : पद के अनुसार, 12,000 – 15,500 रुपए प्रतिमाह प्लेसेमेंट के बाद सैलरी : 29,500 – 3% – 70,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ड्यूरेशन टोटल क्वेश्चन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 120 मिनट 100 इन स्टेट में होगा एग्जाम : आंध्र प्रदेश असम महाराष्ट्र दिल्ली ओडिशा तमिलनाडु पश्चिम बंगाल जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आईटीआई / डिप्लोमा सर्टिफिकेट मार्कशीट आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अनुभव प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं। वेबसाइट पर मेनू में जाकर करियर लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें। लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी दर्ज करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार ने संविदा आधार पर 150 टेक्निकल और साइंटिफिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। अप्रेंटिस को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। अगर उनका काम अच्छा रहता है और जरूरत होगी तो अप्रेंटिस की अवधि अधिकतम 3 साल तक की जा सकती है। यह अवधि 6-6 महीने में बढ़ाई जाएगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या एससी 22 एसटी 11 ओबीसी (एनसीएल) – दिल्ली 40 ईडब्ल्यूएस 15 अनारक्षित 62 कुल 150 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्निकल अप्रेंटिस : बीई, बी.टेक की डिग्री। साइंटिफिक अप्रेंटिस : साइंस में एमएससी की डिग्री। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर एज लिमिट : सरकारी नियमों के अनुसार स्टाइपेंड : पहले साल : 25,000 रुपए दूसरे साल 26, 500 रुपए तीसरे साल : 28, 500 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Recruitment/Vacancy” सेक्शन पर क्लिक करें। अब DPCC Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को खोलें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मालदीव में इटली के 5 गोताखोरों की मौत के बाद चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सैन्य गोताखोर की भी मौत हो गई। मालदीव सरकार के मुताबिक, सेना के स्टाफ सार्जेंट मोहम्मद महूदी डीकंप्रेशन सिकनेस का शिकार हो गए थे। सरकार के मुताबिक, मोहम्मद महूदी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डीकंप्रेशन सिकनेस तब होती है, जब कोई गोताखोर गहरे पानी के दबाव से अचानक ऊपर आता है और उसके शरीर में नाइट्रोजन गैस का असर बढ़ जाता है। हादसा वावू एटोल इलाके में हुआ, जहां 5 इतालवी नागरिक करीब 50 मीटर गहराई में अंडरवॉटर गुफाओं की खोज करने गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव में सामान्य स्कूबा डाइविंग की सीमा 30 मीटर मानी जाती है। अब तक सिर्फ एक इतालवी गोताखोर का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि बाकी चार लोग पानी के अंदर गुफा में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

12 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया है। ट्रम्प ने कहा कि वह अफ्रीका में छिपा हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने बेहद जटिल और योजनाबद्ध मिशन को अंजाम दिया। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी अब अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर पाएगा। ट्रम्प ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद भी किया। हालांकि ISIS की तरफ से ट्रम्प के दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाइजीरिया पहले भी ट्रम्प के बयानों को लेकर चर्चा में रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि वहां ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे नाइजीरिया सरकार ने खारिज किया था। पिछले साल क्रिसमस के दिन अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कथित इस्लामिक ठिकानों पर हमले भी किए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

28 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया है। ट्रम्प ने कहा कि वह अफ्रीका में छिपा हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने बेहद जटिल और योजनाबद्ध मिशन को अंजाम दिया। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी अब अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर पाएगा। ट्रम्प ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद भी किया। हालांकि ISIS की तरफ से ट्रम्प के दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाइजीरिया पहले भी ट्रम्प के बयानों को लेकर चर्चा में रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि वहां ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे नाइजीरिया सरकार ने खारिज किया था। पिछले साल क्रिसमस के दिन अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कथित इस्लामिक ठिकानों पर हमले भी किए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamil Nadu CM Vijay LIVE Updates; TN Assembly Session – TASMAC Liquor Shops Closure

Tamil Nadu CM Vijay LIVE Updates; TN Assembly Session - TASMAC Liquor Shops Closure

Hindi News National Tamil Nadu CM Vijay LIVE Updates; TN Assembly Session TASMAC Liquor Shops Closure | TVK DMK MLAs चेन्नई12 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीनिवास सेतुपति को सिर्फ एक वोट के अंतर से विजयी घोषित किया गया था। मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को TVK विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति पर 17वीं विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव समेत किसी भी वोटिंग में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है। सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था। सेतुपति को 83,365 वोट मिले, वहीं पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट मिले थे। पेरियाकरुप्पन ने वोटों की दोबारा गिनती और श्रीनिवासा सेतुपति को विधायक के तौर पर शपथ लेने से रोकने के लिए एक अंतरिम आदेश की भी मांग की थी। जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी और एन सेंथिलकुमार की वेकेशन बेंच की तरफ से लगाई गई रोक के बाद सेतुपति किसी भी अविश्वास प्रस्ताव पर भी वोट नहीं दे सकते। संयोग से CM जोसेफ विजय की TVK सरकार को 13 मई को अपना फ्लोर टेस्ट देना है। जो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद होने वाला है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Iran China Hormuz

World News Updates; Trump Iran China Hormuz

13 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर जाएंगे। ANI के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच उनका पहला पड़ाव UAE होगा, जहां ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है। PM मोदी 15 मई को UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। बैठक में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय हालात और भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वहां 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा है। भारत की तेल सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। PM मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री रॉब जेटन, किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। बैठकों में रक्षा, सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल साझेदारी पर चर्चा होगी। PM मोदी 17-18 मई को स्वीडन और 18-19 मई को नॉर्वे जाएंगे। नॉर्वे के ओस्लो में 19 मई को तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट आयोजित होगा। इस समिट में ग्रीन ट्रांजिशन, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। दौरे के आखिरी चरण में PM मोदी 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात करेंगे। बैठकों में भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, रक्षा सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा पर चर्चा होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

14 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया। हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है। भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

1 घंटे पहले कॉपी लिंक नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया। हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है। भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. बिहार कैबिनेट में 22 मंत्रियों ने शपथ ली 7 मई को बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हुआ। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। मंगल पांडे को मंत्री पद नहीं देने के बाद भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद को पद से हटाया गया है। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। 2. शशि शेखर वेम्पति CBFC के चेयरमैन बने 6 मई को प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का चेयरमैन अपॉइंट किया गया। शेखर ने प्रसून जोशी की जगह ली है, जो हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेम्पति 2017 से 2019 में राज्यसभा टीवी के CEO रहे। वेम्पति 2017 से 2022 तक प्रसार भारती के CEO थे, जिसके बाद वो यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) टेलीविजन रेटिंग एजेंसी BARC और साइंस एनफ टेक्नोलॉजी में कई पदों पर काम किया है। वेम्पति AI4India के को-फाउंडर हैं, जो डॉमेस्टिक AI इकोसिस्टम बढ़ावा देने के लिए काम करता है। वेम्पति IIT बॉम्बे-इनक्यूबेटेड पहल भारतजेन के बोर्ड में भी हैं, जो इंडिक लैंग्वेज बेस्ड AI मॉडल पर काम कर रहा है। वेम्पति को मीडिया, टेक्नोलॉजी और पब्लिक सर्विस में योगदान के लिए 2026 में सरकार ने पद्मश्री मिला। वेम्पति ने 15 साल तक इंफोसिस में काम किया। 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जॉइंट डिफेंस सम्मेलन में हिस्सा लिया 7 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान जयपुर में जॉइंट कमांडर्स समिट में शामिल हुए। ये दो दिनों की समिट ‘नए डोमेन में सैन्य क्षमता’ विषय पर होगी। 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर को भी एक साल पूरा हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये समिट सायबर, स्पेस और युद्ध से जुड़ी समझ के उभरते क्षेत्रों में चुनौतियों का मूल्यांकन करने और निर्णायक समझ को बढ़ाने के लिए है। इस समिट में युद्ध से जुड़ी जानकारी और AI-बेस्ड मिलिट्री सिस्टम पर बातचीत होगी। इस समिट का उद्देश्य भविष्य में मानवरहित सिस्टम और युद्ध के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप करना है। समिट में डिफेंस प्रोडक्शन को स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाने पर बात होगी। सिविल मिलिट्री फ्यूजन और इनोवेशन इकोसिस्टम को डेवलप करने से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। भविष्य में देश में बनने वाले डिफेंस एप्लीकेशन को समिट में प्रदर्शित किया जाएगा। इस समिट में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल हुए। निधन (DEATH) 4. CNN के फाउंडर टेड टर्नर का निधन 7 मई को CNN यानी केबल न्यूज नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। 1980 में केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) शुरू हुआ। ये दुनिया का पहला 24 घंटे चलने वाला न्यूज चैनल है। टेड ने केबल टेलीविजन को बदला और ग्लोबल मीडिया में सबसे ज्यादा प्रभावी शख्सियतों में शामिल रहे। टर्नर ने CNN के साथ ही कार्टून नेटवर्क, टर्नर क्लासिक मूवीज (TNC) भी लॉन्च किया। साल 1990-91 के खाड़ी युद्ध के लाइव कवरेज से CNN को दुनियाभर में पहचान मिली। टर्नर कई बड़े कारोबार और प्रोफेशल स्पोर्ट्स टीमों के मालिक भी रहे हैं। टर्नर ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था। मिसलिनीयस (MISCELLANEOUS) 5. मंत्री जितेंद्र सिंह ने जापान के साइंस मिनिस्टर से मुलाकात की 6 मई को राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में जापान की साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर की शपथ ली। इस मुलाकात में कई सेक्टर्स जैसे हेल्थ और मेडिकल डिवाइस पर चर्चा की। इस बैठक में क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर-फिजिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, क्लीन एनर्जी और बेहतर कंप्यूटिंग में भारत के नेशनल मिशन को मजबूत करेंगे। इससे जॉइंट रिसर्च, को-डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल पार्ट्नर्शिप बढ़ेगी। भारत और जापान का लक्ष्य दवाओं पर ग्लोबल इंडिपेंडिसी कम करना और मेडिकल और फार्मास्यूटिकल्स स्थिर पहुंच बनाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में हेल्थ और मेडिकल डिवाइसेस के क्षेत्र में MoU साइन किया गया है। इसके साथ ही क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग पर सहमति जताई गई। भारत और जापान साइंस और टेक्नोलॉजी मे मिलकर साथ काम करते हैं। 6. भारत और अल्जीरिया की जॉइंट कमीशन बैठक हुई 6 मई को भारत और अल्जीरिया के बीच जॉइंट कमीशन की पहली बैठक हुई। इसकी सह-अध्यक्षता जॉइंट सेक्रेटरी अमिताभ प्रसाद और नौसेना प्रमुख मेजर जनरल कैद नूर एडिन ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं के अधिकारी इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, DRDO, आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान दोनों प्रमुखों ने ट्रेनिंग, मिलिट्री एक्सरसाइज, मेडिकल को-ऑपरेशन और डिफेंस इंडस्ट्री पर बात की भारत और अल्जीरिया डिफेंस पार्टनरशिप के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के लिए साइन किए। दोनों देश जॉइंट कमीशन की बैठकों के लिए गाइडिंग फ्रेमवर्क के तौर पर काम भी करेंगे। भारत ने 2024 में डिफेंस डील साइन की थी, इसके बाद भारत और अल्जीरिया के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं। 7. वंदे मातरम गीत के लिए प्रोटोकॉल जारी 6 मई को केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का फैसला किया है। साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल के लिए गाइडलाइन भी जारी की। नई गाइडलाइन के मुताबिक, वंदे मातरम का पूरा वर्जन, राजकीय समारोहों के दौरान बजाया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा

Patna News | Bihar Latest Updates 2026

Patna News | Bihar Latest Updates 2026

गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बढ़ने लगे। विजय चौधरी और संजय झा नीतीश के साथ मौजूद थे। . विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट उधर है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे। दरअसल हुआ यूं कि, मंच पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने नेताओं का अभिवादन किया। वो मंच की दूसरी साइड गए। जिन लोगों को शपथ लेनी थी उनसे मिले। फिर वापस लौटन लगे। तभी उन्हें मंच पर सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी दिखी। वो सीएम की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन डिप्टी CM विजय चौधरी और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें समझाया और इशारों में कहा- चलिए आगे बैठते हैं। नीतीश कुछ देर के लिए असहज हुए, इसके बाद विजय चौधरी ने उन्हें दोबारा आगे चलने को कहा। इस दौरान मंच पर नेता नीतीश कुमार की ओर देखने लगे। 2 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला CM की कुर्सी को देख आगे बढ़ते नीतीश कुमार। डिप्टी CM ने नीतीश से कहा ये मुख्यमंत्री की कुर्सी है, चलिए उधर बैठते हैं। मंच से इशारे करने लगे नीतीश कुमार नीतीश जैसे ही मंच पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वे मंच के आगे वाले हिस्से की ओर बढ़े और इशारों में किसी से पूछने लगे कि तिलक क्यों नहीं लगाया है। इस दौरान डिप्टी CM विजय चौधरी ने उन्हें रोका और अपने साथ ले गए। नीतीश इसके बाद डिप्टी CM बिजेंद्र यादव की ओर बढ़े और उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश आगे बढ़े और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखा। इस दौरान निशांत पिता के पैर छूते दिखे। इसके बाद नीतीश बैठने के लिए मंच पर लगी कुर्सियों के पास पहुंचे। 5 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला मंच पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नीतीश कुमार। नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव के कंधे पर हाथ रखा। नीतीश ने विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखकर उनका हाल पूछा। मंच पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के पैर छुए। नीतीश ने PM के कंधे पर हाथ रखा शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री सभी के साथ तस्वीर लेने लगे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बुलाया। PM ने हाथ देकर उन्हें अपने पास किया। नीतीश ने उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पूर्व CM ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया। थोड़ी देर में नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को बुलाया और प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। PM ने कहा- इन्हें कौन नहीं जानता। इसके बाद नीतीश बाकी मंत्रियों को बुला-बुलाकर प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। 3 तस्वीरें देखिए… PM मोदी हाथ देकर नीतीश कुमार को अपने पास लाए। PM के साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नीतीश। नीतीश कुमार ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखा।