Friday, 18 Sep 2026 | 07:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Tamil Nadu CM Vijay Receives Virat Kohli Signed Bat; Director Gifted GOAT Plate

Tamil Nadu CM Vijay Receives Virat Kohli Signed Bat; Director Gifted GOAT Plate

56 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता थलापती विजय को शुक्रवार को क्रिकेटर विराट कोहली का साइन किया हुआ क्रिकेट बैट गिफ्ट किया गया है। एमआरएफ (MRF) कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने सचिवालय में मुलाकात के दौरान उन्हें ये गिफ्ट दिया। विजय ने इस बैट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में विजय मोनोक्रोम सूट और कंधे पर अंगवस्त्रम पहने हुए बैट दिखाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी उन्हें ‘GOAT’ फिल्म में इस्तेमाल की गई एक खास नंबर प्लेट गिफ्ट की थी, जिसमें विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की गई थी। डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने गिफ्ट की थी नंबर प्लेट मुख्यमंत्री विजय को हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी एक खास तोहफा दिया था। उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में इस्तेमाल की गई गाड़ी की नंबर प्लेट को फ्रेम करवाकर विजय को गिफ्ट किया था। इस नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा हुआ था, जिसे फिल्म में विजय के मुख्यमंत्री बनने के संकेत के तौर पर देखा गया था। विजय के सच में मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप काफी चर्चा में रही थी। बाल कलाकार से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर फिल्म डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर के बेटे विजय ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘वेट्री’ से की थी। इसके बाद 1992 में आई फिल्म ‘नालैया तीरपू’ से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। साल 1996 में आई ‘कोयंबटूर माप्पिल्लई’ और ‘पूवे उनक्कागा’ उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्में बनीं। साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ नाम की पार्टी बनाई। इसके बाद साल 2026 के चुनावों में जीतकर वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। आखिरी फिल्म ‘जन नायक’ पर चल रहा है विवाद राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले विजय ने एच विनोद के डायरेक्शन में अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायक’ साइन की थी। इस फिल्म में ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ हुए विवाद और कमिटी में शिकायत के कारण इसकी रिलीज टल गई। अ प्रैल में यह फिल्म एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli

Garvit Uttam Virat Kohli Humshakal | Panchkula Boy Life Badli

पंचकूला में क्रिकेट अकेडमी में अभ्यास के दौरान शॉट लगाते हुए हमशक्ल गर्वित। स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने के बाद हरियाणा के पंचकूला निवासी गर्वित उत्तम की जिंदगी में पूरी तरह से बदल गई है। अब उसे सेलिब्रिटी के तौर तवज्जो मिलने लगी है। उसे सब जूनियर चीकू यानि जूनियर विराट कोहली ही कहकर बुलाते है। इन सबके बावजूद, . पचंकूला की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले गर्वित अब तक 3 बड़ी कंपनियों के ऐड को शूट कर चुके हैं। इससे परिवार को लाखों में रकम भी मिली है। गर्वित ने अभी मिल्क पाउडर, गद्दे की कंपनी और एक अन्य उत्पाद के लिए शूटिंग की है। वह कुछ लोकल कंपनियों के भी ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सबसे खास यह कि विराट कोहली के साथ फिर से एक अन्य कंपनी का विज्ञापन शूट करने के लिए ऑफर आया है। इसके लिए गर्वित को साइन किया जा चुका है। विराट कोहली ने इस शूट के लिए अभी समय नहीं दिया है, जिसके कारण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रूका हुआ है। विज्ञापन की शूटिंग के लिए गर्वित को मुंबई बुलाया गया है। दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत करते हुए गर्वित उत्तम। दैनिक भास्कर को बताया विराट के साथ अनुभव दैनिक भास्कर ऐप से बातचीत में गर्वित उत्तम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विराट कोहली ने करीब एक घंटे तक उस मुलाकात के दौरान बातचीत की थी। उसे कहा था कि यार तूने तो बचपन की यादें ताजा करवा दी। वहीं रोहित शर्मा व दूसरे खिलाड़ियों ने गर्वित को देखकर कहा था कि अब तो जूनियर चीकू भी तैयार हो गया है। गर्वित उत्तम के अनुसार अब तो उसे दोस्त भी उसको जूनियर चीकू बुलाने लगे हैं। मैदान पर अब उसके खुद के नाम से कोई नहीं बुलाता। उसे इस बात की खुशी भी होती है लेकिन उसका अपने गेम पर पूरा फोकस है। मोहाली स्टेडियम में IPL मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में भाई के साथ गर्वित। IPL मैच देखने गए तो लोगों ने पहचान लिया पंचकूला के गर्वित उत्तम का परिवार मोहाली स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए गया तो वहां पर क्रिकेट प्रंशसकों ने उसे देखते हुए चीकू कहकर बुलाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल 2026 को हुआ था। जिसमें काफी लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए। गर्वित के बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए विराट कोहली। ऐसे हुई थी विराट के हमशक्ल की खोज… विज्ञापन के लिए तलाश रहे थे बच्चा : देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। गर्वित को परिवार सहित गुजरात के वड़ोदरा बुलाया गया और विराट कोहली से मिलवाया गया। अपोलो टायर के लिए शूट हुआ था विज्ञापन: विराट कोहली खुद अपने नन्हे हमशक्ल को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। विराट के साथ गर्वित उत्तम की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है। कंपनी ने अपोलो टॉयर के लिए गर्वित का चयन किया था, जो टी-20 टूर्नामेंट के दौरान दिखाया गया। विराट कोहली के साथ गर्वित। 4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी… पिता हिमाचल की फार्मा कंपनी में एग्जीक्यूटिव: हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर-11 में रहने वाले गर्वित उत्तम का परिवार मूल रूप से कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 साल पहले परिवार पंचकूला में शिफ्ट हो गया था। गर्वित के पिता सुरेंद्र सिंह हिमाचल के बद्दी की फार्मा कंपनी में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव जॉब करते हैं। पंचकूला में बैटिंग प्रैक्टिस करते हैं गर्वित: 8 साल के गर्वित उत्तम पंचकूला शहर के सेक्टर-11 की CL चैंप क्रिकेट एकेडमी में नियमित रूप से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने आते हैं। कोच संजय शर्मा गर्वित को 2 साल से और उनके बड़े भाई मयंक उत्तम को 5 साल से क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। गर्वित तीसरी कक्षा के छात्र हैं। कोच संजय शर्मा के पास आया फोन: कोच संजय शर्मा के पास कॉल आया था कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला बच्चा एड के लिए चाहिए। कोच संजय शर्मा अक्सर कहते थे कि गर्वित तो बिल्कुल विराट कोहली जैसा दिखता है। उन्होंने गर्वित का फोटो भेजा तो तुरंत कंपनी की ओर से ओके आ गया। वडोदरा में कोहली से गर्वित की मुलाकात: इसके बाद विराट कोहली से मुलाकात के लिए गर्वित को वड़ोदरा बुलाया गया था। गर्वित अपने पिता के साथ वहां पहुंचे। गर्वित की मुलाकात हुई तो कोहली उन्हें देखकर बड़े खुश नजर आए। कोहली ने बच्चे के बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। (पूरी खबर पढ़ें)

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट दुनिया के 53 देशों के 504 शहरों के 1,323 एलीट एथलीटों और 6 स्पोर्ट्स लीगों की स्टडी पर आधारित है। फैनेटिक स्पोर्ट्स एक टिकटिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो खेल से जुड़े ट्रैवल और इवेंट्स का प्रबंधन करती है। वहीं, हुरुन इंडिया रिसर्च और वैल्युएशन कंपनी है, जो अमीरों की सूची और बिजनेस रिपोर्ट्स के लिए जानी जाती है। कोहली ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा IPL के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर हैं। वे 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं और अब तक ₹230 करोड़ की सैलरी ले चुके हैं। विराट ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी लीग के सबसे बड़े स्टार हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महेंद्र सिंह धोनी ₹200 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी आज भी भारतीय क्रिकेट और IPL के बड़े कमर्शियल आइकन हैं। विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ₹13.7 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं। देश की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों की कुल कमाई ₹90 करोड़ है, जो विराट कोहली की IPL कमाई ₹230 करोड़ के आधे से भी कम है। अन्य खेलों में यह फासला और ज्यादा है। कोलकाता टॉप पर, मुंबई-चेन्नई की वैल्यू बराबर फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और जूही चावला की कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी है। उसकी वैल्यु 19,200 करोड़ रुपए है। वह देश की सबसे मूल्यवान IPL फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दोनों टीमों की वैल्युएशन करीब ₹18,400 करोड़ आंकी गई है। IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी की कुल वैल्युएशन अब 1.63 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। NFL और EPL को टक्कर दे रही भारतीय लीग रिपोर्ट के अनुसार, IPL फ्रेंचाइजी का रेवेन्यू टिकट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज, डिजिटल कंटेंट और ग्लोबल फैन एंगेजमेंट से आ रहा है। इसी वजह से भारतीय लीग IPL अब वैल्युएशन में NFL-EPL लीग को टक्कर दे रही है। IPL फ्रेंचाइजी की औसत वैल्युएशन 2032 तक 1.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इससे टीमों की वैल्यू में कई गुना बढ़ोतरी होगी। क्रिकेट के सामने हॉकी खिलाड़ियों की कमाई लाखों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग (HIL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कमाई सिर्फ ₹78 लाख है। फॉरवर्ड अभिषेक नैन को ₹72 लाख और हार्दिक सिंह को ₹70 लाख मिलते हैं। इससे साफ होता है कि भारत के कमर्शियल स्पोर्ट्स मार्केट पर क्रिकेट का दबदबा है। कमाई में बड़े अंतर के बावजूद हॉकी जमीनी स्तर पर टैलेंट तैयार करने और लोकप्रियता बनाए रखने में सफल रही है। 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के पूर्ति आशीष तानी व राहुल यादव जैसे खिलाड़ी इसका उदाहरण हैं। ओडिशा का सुंदरगढ़ देश का इकलौता जिला है, जिसने हुरुन की एलीट रैंकिंग में 12 बड़े एथलीट दिए हैं। सिर्फ खेल नहीं, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का गेटवे बना IPL IPL का यह वित्तीय विस्फोट अब क्रिकेट तक सीमित नहीं है। यह ग्लोबल एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जहां बड़े निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट पैसा लगा रहे हैं। IPL एथलीटों को बड़ा ब्रैंड बनाने और भारत में विदेशी स्पोर्ट्स कैपिटल् लाने का बड़ा माध्यम बन गया है। जिस तरह फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ रही है, IPL जल्द दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों के बराबर पहुंच सकता है। अगर रिपोर्ट के अनुमान सही साबित हुए, तो आने वाले दशक में भारतीय क्रिकेट नए फाइनेंशियल स्पेस में प्रवेश करेगा, जिसकी 2008 में कल्पना भी नहीं की गई थी। ———————————————

कोहली का नौवां 500+ रन वाला सीजन:पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, बेंगलुरु ने 44वीं बार 200+ का स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स

कोहली का नौवां 500+ रन वाला सीजन:पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, बेंगलुरु ने 44वीं बार 200+ का स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। रविवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB ने 223 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। मुकाबले में विराट कोहली ने IPL में 9वीं बार किसी सीजन में 500+ रन पूरे किए। वहीं, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। दूसरी ओर बेंगलुरु ने टी-20 क्रिकेट में 44वीं बार 200+ स्कोर बनाया। बेंगलुरु-पंजाब मैच के टॉप-14 रिकॉर्ड्स… 1. पंजाब की लगातार छठी हार पंजाब किंग्स की IPL 2026 में यह लगातार छठी हार रही। टीम अब अपने IPL इतिहास की दूसरी सबसे लंबी हार की लकीर पर पहुंच गई है। पंजाब ने 2015 सीजन में लगातार 7 मुकाबले गंवाए थे। 2. RCB ने पंजाब के खिलाफ दबदबा कायम रखा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2023 के बाद से पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं। इस दौरान RCB ने PBKS पर पूरी तरह दबदबा बनाया हुआ है। इसी जीत के साथ टीम इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। 3. बेंगलुरु ने दूसरे सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 50 बार 200+ स्कोर बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 44 बार के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 43 बार के साथ चेन्नई तीसरे पायदान पर हैं। 4. पंजाब ने सबसे ज्यादा 200+ स्कोर रन दिए पंजाब किंग्स टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 46 बार 200+ स्कोर खाने वाली टीम बन गई है। RCB ने 40 बार 200+ रन कंसीड किए हैं। तीसरे नंबर पर 35 बार के साथ दिल्ली हैं। 5. श्रेयस की कप्तानी में 31वीं बार टीम ने 200+ रन दिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम ने 31वीं बार 200+ स्कोर कंसीड किया। वे टी-20 क्रिकेट में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा 200+ रन खाने वाले कप्तान बन गए हैं। आज उनका बतौर कप्तान 100वां मैच भी था। श्रेयस एक रन बनाकर आउट हो गए। 6. IPL 2026 में रिकॉर्ड 53वीं बार 200+ स्कोर बनाया IPL 2026 में टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बन गया। इस सीजन 53 बार टीमों ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए। 2025 में 52 बार ऐसा हुआ था। 7. पंजाब ने 9वीं बार 200+ स्कोर दिए पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में 9वीं बार 200+ स्कोर कंसीड किया। यह किसी भी टी-20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की डोमेस्टिक टीम सदर्न पंजाब के नाम था। 8. कोहली का 9वां 500+ रन वाला सीजन विराट कोहली IPL में 9 बार किसी सीजन में 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर ने 7 बार ऐसा किया है। 9. पंजाब के खिलाफ कोहली के सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। उनके नाम अब 1217 रन हो गए हैं। कोहली ने पंजाब के अलावा चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 10. कोहली 210वीं बार 50+ साझेदारी का हिस्सा बने विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 210वीं बार 50+ साझेदारी का हिस्सा बने। उन्होंने एलेक्स हेल्स की बराबरी कर ली। तीसरे नंबर पर 200+ साझेदारी के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। कोहली IPL में अब तक 138 बार 50+ साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 107 साझेदारियां हैं। 11. कोहली-पडिक्कल ने छठी बार फिफ्टी साझेदारी की विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में छठी बार 50+ रन की साझेदारी की। दोनों अब एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ पार्टनरशिप करने वाली गैर-ओपनिंग जोड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12. पडिक्कल ने तीसरी बार पहली गेंद पर सिक्स लगाया देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 में तीसरी बार अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने हरप्रीत बरार की गेंद पर यह कारनामा किया। उनसे सुनील नरेन 2025 और शाहरुख खान 2023 में ऐसा कर चुके हैं IPL इतिहास में नंबर-3 पर 21 बैटर्स ने पहली बॉल सिक्स लगाया हैं। देवदत्त पडिक्कल के अलावा सिर्फ संजू सैमसन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही यह कारनामा एक से ज्यादा बार कर सके हैं। सैमसन ने 4 बार, जबकि रोहित और सूर्यकुमार ने 2-2 बार पहली गेंद पर सिक्स लगाया है। 13. कॉनॉली ने डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए कूपर कॉनॉली ने IPL के अपने पहले ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने IPL 2026 में 32 छक्के लगाए और सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 14. भुवनेश्वर 35 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंचे बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में 24 विकेट ले चुके हैं। वह 35 साल की उम्र के बाद एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स स्पिनर इमरान ताहिर टॉप पर हैं, जिन्होंने 2019 सीजन में 26 विकेट लिए थे।

Punjab Kings vs RCB IPL 2026 Dharamshala Match

Punjab Kings vs RCB IPL 2026 Dharamshala Match

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का उत्साह अब धौलाधार की वादियों में पहुँच गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम टूर्नामेंट के 61वें मुकाबले के लिए धर्मशाला पहुँच चुकी है। रविवार, 17 मई को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स . दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला अंक तालिका की जटिल स्थिति को देखते हुए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद निर्णायक है। यह मुकाबला एक तरह से नॉकआउट की तरह देखा जा रहा है, जहाँ हारने वाली टीम के लिए आगे का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। आरसीबी की टीम पिछले कुछ मैचों के लय को बरकरार रखते हुए इस महत्वपूर्ण मैच को जीतकर उम्मीदें जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी। पिच और मौसम की चुनौतियाँ बढ़ाएंगी रोमांच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यह स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है, लेकिन यहाँ की परिस्थितियाँ खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं। धौलाधार की पहाड़ियों के साये में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग और उछाल मिलने की पूरी संभावना है। शाम के समय तापमान में गिरावट और ओस (Dew) गिरने की संभावना के चलते टॉस की भूमिका सबसे अहम होगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। एयरपोर्ट से बाहर आते कोहली स्टेडियम हाउसफुल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। स्टेडियम के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं और धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मैच के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि दर्शकों को असुविधा न हो। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होगी कड़ी टक्कर यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बेंगलुरु की टीम ठंडी हवाओं और तेज आउटफील्ड के बीच अपना जलवा दिखा पाती है या पंजाब किंग्स अपने घरेलू समर्थन के दम पर बाजी मारती है। आरसीबी के लिए जहाँ विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की फॉर्म अहम होगी, वहीं पंजाब के गेंदबाज अपनी रफ्तार से पहाड़ों में बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह मुकाबला न केवल कौशल का बल्कि मानसिक मजबूती का भी इम्तिहान होगा, क्योंकि दबाव दोनों ही पक्षों पर बराबर है। खिलाडि़यों की फोटो

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

धर्मशाला17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2. रोहित ने कोहली की बराबरी की मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा। अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं। 4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। 5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी। 6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े। 7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है। टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली। 2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके। 3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

धर्मशाला42 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2. रोहित ने कोहली की बराबरी की मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा। अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं। 4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। 5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी। 6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े। 7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है। टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली। 2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके। 3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स बना डाले। कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने IPL में 12वीं बार 400+ रन का आंकड़ा भी पार किया। वे लीग इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। बेंगलुरु और कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना 279वां मुकाबला खेला और महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित ने IPL में 278-278 मैच खेले हैं। कोहली के नाम अब IPL में 9000 से ज्यादा रन हो चुके हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन बनाए हैं। 2. कोहली ने लगाया IPL करियर का 9वां शतक कोहली ने IPL में अपना 9वां शतक जड़ दिया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक भी लगाया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर की बराबरी पर पहुंच गए। क्रिस गेल 22 शतकों के साथ इस फॉर्मेट में सबसे आगे हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 13 सेंचुरी दर्ज हैं। कोहली ने रनचेज करते हुए IPL में अपना तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चेजिंग सेंचुरी अब बटलर और कोहली के नाम हैं। विराट कोहली IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों के खिलाफ दो-दो सेंचुरी लगाई हैं। 3. कोहली सबसे तेज 14 हजार टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार टी-20 रन पूरे किए थे। 4. कोहली ने रोहित शर्मा की बराबरी की कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। कोलकाता के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद कोहली को 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब उनके और रोहित शर्मा, दोनों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 18 अवॉर्ड के साथ तीसरे, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल 17-17 अवॉर्ड के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने 12वीं बार किसी सीजन में 400+ रन बनाए कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। यह 12वां सीजन है, जब कोहली ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 9 सीजन के साथ डेविड वॉर्नर हैं। 6. कोहली कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके इस टीम के खिलाफ 1126 रन हो गए। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन बनाए हैं। 7. भुवनेश्वर ने चहल की बराबरी की भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली। दोनों गेंदबाजों के नाम अब 33-33 विकेट हो गए हैं। 8. पावरप्ले में कोलकाता ने इस सीजन 23 विकेट गंवाए कोलकाता ने IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमों में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 23 विकेट खोए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस फेज में 24 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाजी टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया। 9. कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी रही फ्लॉप कोलकाता के ओपनर्स इस सीजन लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारियों ने 11 पारियों में सिर्फ 248 रन जोड़े हैं, जो किसी भी टीम में सबसे कम हैं। इस दौरान कोलकाता को सिर्फ एक बार 50+ की ओपनिंग साझेदारी मिली। टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अंगकृष ने फिफ्टी के बाद हार्ट सेलिब्रेशन किया कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 14वें ओवर में शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की स्लोअर गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया और 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन उनकी चौथी फिफ्टी रही। अर्धशतक पूरा करने के बाद अंगकृष ने हार्ट बनाकर सेलिब्रेट किया। 2. आखिरी गेंद पर रनआउट हुए रघुवंशी कोलकाता की पारी के 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार यॉर्कर डाली, जिस पर रिंकू सिंह सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद रघुवंशी ने दूसरा रन चुराने की कोशिश की, लेकिन डीप से देवदत्त पडिक्कल के शानदार थ्रो के सामने वह क्रीज तक नहीं पहुंच सके। डाइव लगाने के बावजूद रघुवंशी रनआउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी रनआउट की वजह से रिंकू सिंह 49 रन पर नाबाद लौटे। 3. पहला रन बनाकर कोहली ने किया सेलिब्रेट विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पिछले दो मैचों में बिना रन बनाए आउट होने के बाद कोहली ने पहला रन बनाते ही सेलिब्रेशन किया। 4. बेथेल के आउट होने के बाद उनकी चैन गिरी चौथे ओवर में कार्तिक