Tuesday, 07 Apr 2026 | 01:03 AM

Trending :

ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा:2 दिन चले उपचार के बाद एक की मौत; हादसे के वक्त सैलरी लेकर लौट रहा था घर लौकी दही तड़का: समय की है कमी? चावल-रोटी के साथ मिनटों में बनाएं लें लौकी दही तड़का, जानें आसान रेसिपी भोपाल में रिटायर्ड कर्नल के बंगले में घुसा नकाबपोश:पढ़ाई कर रहे बेटे ने पकड़ा, मारपीट कर भागा आरोपी; पुलिस जांच में जुटी मझगवां में 11 माह की बच्ची की मौत:श्वास नली में दूध फंसना बताया गया कारण, कुपोषण से मौत की जताई गई थी आशंका गर्भावस्था में कब्ज होने की वजह क्या है? जानें, इस समस्या से छुटकारा पाने के उपाय
EXCLUSIVE

US Iran War Action Plan; Military Operation – Fighter Jets

US Iran War Action Plan; Military Operation - Fighter Jets

वॉशिंगटन/तेहरान1 दिन पहले कॉपी लिंक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने 2003 के इराक युद्ध के बाद अपनी सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में F-35, F-22, F-15 और F-16 जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स की कई स्क्वॉड्रन तैनात की हैं। बड़े पैमाने पर एयर ऑपरेशन के लिए जरूरी कमांड एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट भी भेजे जा रहे हैं। हाल के हफ्तों में एयर डिफेंस सिस्टम भी इलाके में लगाए गए हैं अमेरिकी न्यूज एजेंसी एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका सैन्य कार्रवाई करता है तो यह कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा ऑपरेशन होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऑपरेशन पिछले महीने वेनेजुएला में हुई सीमित कार्रवाई से कहीं बड़ा होगा और संभव है कि इसे इजराइल के साथ मिलकर अंजाम दिया जाए। इसका निशाना ईरान का परमाणु और मिसाइल ढांचा हो सकता है। ट्रम्प बोले- अमेरिका के रास्ते पर चले ईरान ट्रम्प ने वॉशिंगटन में ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान उस रास्ते पर साथ आए, जिस पर अमेरिका काम कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान हमारे साथ जुड़ता है तो अच्छा होगा। अगर नहीं जुड़ता, तो भी ठीक है, लेकिन फिर रास्ता बिल्कुल अलग होगा। वे पूरे रीजन की स्थिरता को खतरे में डालना जारी नहीं रख सकते। इजराइली अधिकारी बोले- संघर्ष की बहुत ज्यादा आशंका इजराइल की सैन्य खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी आमोस यादलिन ने कहा कि टकराव अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध शुरू नहीं करती। कूटनीतिक रास्ता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यादलिन ने यह भी कहा कि कई लोग हमले के खिलाफ हैं और पेंटागन भी पूरी तरह साफ नहीं है कि वह इस कार्रवाई से क्या हासिल करना चाहता है, लेकिन राष्ट्रपति काफी दृढ़ नजर आ रहे हैं। ट्रम्प का ‘सभी ऑप्शन खुले हैं’ वाला बयान असली सैन्य तैयारी के बारे में बताता है। लड़ाई खत्म करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने और टकराव टालने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को ट्रम्प के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने जिनेवा में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। दोनों पक्षों ने कहा कि बातचीत में कुछ डेवलपमेंट हुआ है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी अब भी कुछ बड़े मुद्दों पर सहमति बनने को लेकर डाउट में हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कुछ मामलों में बातचीत अच्छी रही, लेकिन कई मुद्दों पर राष्ट्रपति ने जो ‘रेड लाइन’ तय की हैं, उन्हें ईरान मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति समझौता चाहते हैं, लेकिन यह भी संभव है कि कूटनीति अपनी अंतिम सीमा तक पहुंच चुकी हो। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य-पूर्व में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी काफी बड़ी हो चुकी है। दो एयरक्राफ्ट कैरियर, करीब एक दर्जन युद्धपोत, सैकड़ों फाइटर जेट और कई एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं और और भी सैन्य उपकरण भेजे जा रहे हैं। ओपन-सोर्स ट्रैकिंग के मुताबिक 150 से ज्यादा कार्गो उड़ानें हथियार और गोला-बारूद लेकर क्षेत्र में पहुंची हैं। साथ ही 50 से ज्यादा फाइटर जेट, जिनमें F-35, F-22 और F-16 शामिल हैं, मिडिल ईस्ट की ओर भेजे गए हैं। ट्रम्प के एक एक एडवाइजर ने कहा कि कुछ लोग राष्ट्रपति को ईरान से युद्ध न करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सैन्य कार्रवाई की संभावना 90% है। इजराइल के दो अधिकारियों ने भी कहा कि देश ‘कुछ ही दिनों में’ युद्ध की स्थिति के लिए तैयारी कर रहा है और ऐसी कार्रवाई की वकालत कर रहा है जो ईरान की सत्ता को चुनौती दे सके। रूस ने ईरान के साथ नेवी एक्सरसाइज का ऐलान किया रिपोर्ट में याद दिलाया गया कि जून 2025 में ईरानी मिसाइलों से 32 लोगों की मौत हुई थी और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लिकुड पार्टी के सांसद बोआज बिस्मुथ ने कहा कि इजराइल का कोई भी नागरिक ऐसा नहीं है जो दिन में कई बार यह न सोचता हो कि ईरान के साथ संघर्ष कब होगा। उन्होंने कहा कि जनता और सरकार दोनों अलग-अलग संभावित हालात के लिए तैयार हैं। इस बीच ईरान और रूस ने ओमान सागर और उत्तरी हिंद महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करने का ऐलान किया है। वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होरमुज स्ट्रैट के पास सैन्य अभ्यास किया और कुछ घंटों के लिए वहां आवाजाही आंशिक रूप से रोक दी। हॉर्मुज स्ट्रैट दुनिया के तेल कारोबार के लिए अहम रास्ता हॉर्मुज स्ट्रैट अपनी सबसे संकरी जगह पर करीब 33 किलोमीटर (21 मील) चौड़ा है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और आगे वैश्विक बाजारों से जोड़ता है। दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। सऊदी अरब, कुवैत, इराक, कतर, बहरीन, यूएई और ईरान का तेल और गैस यहीं से बाहर जाता है। ज्यादातर खेप एशिया के लिए होती है। अमेरिकी एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, इस रास्ते का कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं है, हालांकि सऊदी अरब और यूएई ने कुछ पाइपलाइन बनाई हैं जो इस मार्ग को बायपास करती हैं। हालांकि स्ट्रैट को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता है और सभी जहाजों के लिए खुला है, लेकिन इसके किनारों के क्षेत्रीय पानी पर ईरान और ओमान का नियंत्रण है। ईरान-अमेरिका के बीच बैलिस्टिक मिसाइल पर विवाद अटका ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट सबसे बड़ा विवाद का मुद्दा बन गया है। ईरान इस पर बिल्कुल भी समझौता करने को तैयार नहीं है और इसे अपनी रेड लाइन मानता है। ईरान का कहना है कि यह उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम रक्षा के लिए जरूरी है। ईरान का कहना है

Canada Gangsters Deportation Prep | CBSA 296 List; Sidhu Moose Wala Link

Canada Gangsters Deportation Prep | CBSA 296 List; Sidhu Moose Wala Link

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसक . कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 गैंगस्टरों को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट के आदेश भी दे दिए हैं। हालांकि, CBSA ने अभी तक डिपोर्ट किए जाने वाले गैंगस्टरों की सूची सार्वजनिक नहीं की। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने में सख्ती दिखाई तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंगस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर सकेगी। गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी सबसे ज्यादा हैं। कनाडा के सरे शहर की पुलिस को पंजाबी में एडवाजरी जारी करनी पड़ी, ताकि सभी लोग रंगादारी मांगने वालों से बचने के बारे में जागरूक हो सकें। गैंगस्टर पहले फोन कॉल्स से रंगदारी मांगते हैं और अगर वह रंगदारी नहीं देते तो फिर उनके घरों पर जाकर फायरिंग करते हैं। खालिस्तान समर्थकों पर भी लगे आरोप कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों पर भी रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में कनाडा के सरे में तीन खालिस्तान समर्थकों को रंगदारी व फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कनाडा में इन तीन खालिस्तान समर्थक युवकों हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत बिलिंग को गिरफ्तार किया गया। – फाइल फोटो विपक्ष के नेता ने कनाडा की संसद में क्या कहा बिना स्क्रीनिंग के आने दिए गैंगस्टर: सदन में विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि लिबरल सरकार की विफल नीतियों ने कनाडा में रंगदारी का संकट पैदा कर दिया है। लगातार इसके मामले आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार ने बिना किसी पुख्ता जांच (स्क्रीनिंग) के लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों को कनाडा में आने की अनुमति दी।” फेक शरणार्थी बनकर रह रहे: उन्होंने कनाडा की संसद में कहा कि गैंगस्टरों को अब दोषी ठहराए जाने के बाद भी यहां रहने की अनुमति दी जा रही है। गैंगस्टर शरणार्थी होने का कोई फर्जी दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दोषी ठहराए जाने पर गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का प्रस्ताव रखा था। कानून में संशोधन की मांग: विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि जो भी गैंगस्टर रंगदारी मांगता है या अन्य वारदात करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। फर्जी शरणार्थियाें को कनाडा से बाहर निकालने के लिए कानून बनाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर कानून में संसो​धन भी किया जाए। विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे सदन में अपनी बात रखते हुए। – फाइल फोटो गैंगस्टरों से बचने के लिए पुलिस ने ये प्रयास किए… हेल्पलाइन की जारी पुलिस ने सरे एक्टॉर्शन टिप लाइन (Surrey Extortion Tip Line)- 236-485-5149 के नाम से एक हेल्पलाइन शुरू की। जिसे सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉनिटर किया जाता है। जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक) का इनाम फंड बनाया है। इसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली विशेष सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कनाडा के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस इनामों में से एक माना जा रहा है। पंजाबी में पब्लिक को जागरूक करते हुए सरे पुलिस। – फाइल फोटो एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई सरकार ने RCMP के नेतृत्व में एक एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई है, जिसमें इमिग्रेशन के अधिकारी भी शामिल हैं। बी.सी. के प्रीमियर डेविड एबी और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक ने संघीय सहायता बढ़ाने की मांग की है। सरे पुलिस सर्विसेज ने 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों को रंगदारी की जांच के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में तैनात किया है। टास्क फोर्स में अन्य एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी इस जांच में जोड़ा गया है। सेंसिटिव इलाकों में गश्त बढ़ी इसके अलावा प्रोजेक्ट अश्योरेंस के नाम की टीम रोजाना उन इलाकों में गश्त कर रही है, जिन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने एडमोन्टन और पील रीजन सहित अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खुफिया जानकारी और जांच रणनीतियां भी साझा की हैं। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कनाडा की संसद में लॉरेंस गैंग पर कार्रवाई की मांग:प्रतिपक्ष नेता ने गैंगस्टर्स को बताया फर्जी शरणार्थी, कहा- डिपोर्ट करें कनाडा भारतीय गैंगस्टरों की शरणस्थली बना हुआ है। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को वहां शरण तो दे दी पर अब वही गैंगस्टर वहां भी रंगदारी वसूलने लगे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि हाउस ऑफ कॉमन्स(कनाडा की संसद) में विपक्ष के नेता को लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर सरकार से सवाल पूछना पड़ गया। पूरी खबर पढ़ें…

PM Modi LIVE | Narendra Modi AI Impact Summit 2026 Speech Update

PM Modi LIVE | Narendra Modi AI Impact Summit 2026 Speech Update

Hindi News Business PM Modi LIVE | Narendra Modi AI Impact Summit 2026 Speech Update TATA Google Wipro नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का गुरुवार को चौथा दिन है। समिट को आज कई ग्लोबल लीडर्स संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया। पीएम ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। वहीं, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत को ‘इंटेलिजेंस युग’ में ले जाने के लिए 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश का बड़ा एलान किया है। समिट को आज नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी के अलावा गूगल के CEO सुंदर पिचाई और ओपन एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे लीडर्स ने संबोधित किया। 16 फरवरी से शुरू समिट 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें आज 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख और करीब 100 CEOs और फाउंडर्स शामिल हुए हैं। समिट को आज पीएम नरेंद्र मोदी और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के अलावा गूगल के CEO सुंदर पिचाई जैसे लीडर्स ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें 1. एआई में भय नहीं ‘भाग्य’ और भविष्य: पीएम ने स्पष्ट किया कि दुनिया के कई देशों में जहां एआई को लेकर भय का माहौल है, वहीं भारत इसे अपने ‘भाग्य’ और उज्ज्वल भविष्य के रूप में देख रहा है। भारत इसे अपनी विकास यात्रा का अगला बड़ा टर्निंग पॉइंट मानता है। 2. M.A.N.A.V (मानव) विजन का प्रस्ताव: मोदी ने एआई के लिए एक नया ग्लोबल फ्रेमवर्क दिया। उन्होंने कहा कि एआई Moral (नैतिक), Accountable (जवाबदेह), National Sovereignty (संप्रभुता), Accessible (सुलभ) और Valid (वैध) होना चाहिए, ताकि यह केवल डेटा पॉइंट न बनकर मानवता के कल्याण का जरिया बने। 3. कंटेंट पर ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ की जरूरत: पीएम ने सुझाव दिया कि जैसे खाने के सामान पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी स्पष्ट लेबल होना चाहिए। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि क्या असली है और क्या एआई द्वारा बनाया गया (फैब्रिकेटेड) है। 4. AI को ‘ओपन सोर्स’ बनाएं: भारत ने दुनिया की ‘कॉन्फिडेंशियल’ सोच से अलग हटकर AI कोड को ‘ओपन शेयर’ करने की बात कही। पीएम का मानना है कि जब तकनीक सबके लिए खुली होगी, तभी दुनिया भर के युवा दिमाग उसे बेहतर और सुरक्षित बना पाएंगे। 5. ह्यूमन-सेंट्रिक अप्रोच और नौकरियां: पीएम ने कहा कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा बल्कि नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसे युग में हैं जहां इंसान और मशीन मिलकर क्रिएट करेंगे। उन्होंने स्किलिंग और रिस्किलिंग को एक ‘मास मूवमेंट’ बनाने पर जोर दिया। अंबानी बोले- डेटा की तरह सस्ता होगा AI रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जिस तरह जियो ने देश में डेटा सस्ता किया, उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी आम भारतीय तक किफायती दरों पर पहुंचाया जाएगा। इस दिशा में जियो और रिलायंस इंड्स्ट्रीज अगले सात साल में ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। AI से पैदा होने वाली चिंताओं पर अंबानी ने कहा कि एआई वह मंत्र है जो हर यंत्र को तेज, बेहतर और स्मार्ट तरीके से काम करने की शक्ति देता है। मैं एआई को आधुनिक अक्षय पात्र के रूप में देखता हूं, जो अंतहीन पोषण प्रदान कर सकता है। AI नौकरियां नहीं छीनेंगा बल्कि, यह हाई-स्किल काम के नए मौके पैदा करेगा। देश का पहला ‘नेक्स्ट जनरेशन’ डेटा सेंटर बनाएगा टाटा ग्रुप टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप अगली पीढ़ी की एआई ट्रेनिंग और इंफ्रेंस के लिए खास तौर पर तैयार भारत का पहला लार्ज-स्केल ‘AI-ऑप्टिमाइज्ड’ डेटा सेंटर बना रहा है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने इसकी पहली 100 मेगावाट क्षमता बनाने के लिए ओपन एआई के साथ साझेदारी की है, जिसे आगे चलकर एक गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा। सुंदर पिचाई बोले- अरबों लोगों की जिंदगी बदलेगा AI गूगल भारत में अपने 15 बिलियन डॉलर (1.35 लाख करोड़ रुपए) के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के हिस्से के रूप में एक ‘फुल स्टैक AI हब’ स्थापित कर रहा है। इस हब में गीगावाट स्केल की कंप्यूटिंग और एक नया इंटरनेशनल सब-सी केबल गेटवे होगा। हर किसी के लिए उपयोगी AI बनाने के लिए हमें साहसिक कदम उठाने होंगे, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है और सबसे कठिन समस्याओं को हल कर सकता है। हमें उन क्षेत्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी उतना ही साहसी होना चाहिए जहां अब तक तकनीक की पहुंच नहीं थी। नेमप्लेट पर ‘भारत’: जी-20 के बाद फिर दिखा वही संदेश समिट के प्लेनरी सेशन के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी मंच पर बैठे, तो उनके सामने रखी टेबल पर देश के नाम की नेमप्लेट पर ‘भारत’ लिखा हुआ था। यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम ‘भारत’ इस्तेमाल किया गया हो। इससे पहले 2024 में दिल्ली में हुए जी-20 समिट में भी पीएम की नेमप्लेट पर ‘भारत’ लिखा था। उस समय राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए न्योता पत्र में भी ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था, जिस पर काफी चर्चा हुई थी। ओपनएआई और एंथ्रोपिक के CEO ने ग्रुप फोटो में नहीं पकड़ा हाथ AI कंपनी ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच का कॉम्पिटिशन एक बार फिर चर्चा में है। आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एक ग्रुप फोटो ली जा रही थी। इस दौरान ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के को-फाउंडर डारियो अमोदेई एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा। खबर के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 07:32 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पीएम मोदी की स्पीच की 5 बड़ी बातें 1. ‘ब्लैक बॉक्स’ नहीं, ‘ग्लास बॉक्स’ अप्रोच की मांग एआई प्लेटफॉर्म्स को ‘ब्लैक बॉक्स’ (जहां अंदर क्या चल रहा है किसी को पता न हो) के बजाय ‘ग्लास बॉक्स’ की तरह होना चाहिए। इसका मतलब है कि एआई के सेफ्टी रूल्स इतने साफ और पारदर्शी हों कि उन्हें कोई

PAK गई पंजाबी महिला ने बताई लव स्टोरी:9 साल पहले फेसबुक पर इश्क हुआ, बच्चों से छिपाकर रखती मोबाइल, पति 22 साल से UK में

PAK गई पंजाबी महिला ने बताई लव स्टोरी:9 साल पहले फेसबुक पर इश्क हुआ, बच्चों से छिपाकर रखती मोबाइल, पति 22 साल से UK में

पंजाब से पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल करने और नासिर हुसैन से निकाह करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी बताई। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि उसकी और नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। वह पहली बार ननकाना साहिब गई थी और 4 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंची। सरबजीत ने यह भी कहा कि उसने अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल किया और किसी के दबाव में कोई फैसला नहीं लिया। वहीं वकील ने भी वीजा, जांच और कानूनी प्रक्रिया को लेकर चल रही खबरों पर सफाई दी। इंटरव्यू के दौरान सरबजीत कौन ने अपने परिवार, बच्चों, पाकिस्तान पहुंचने, निकाह और वायरल ऑडियो से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कई बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…. सरबजीत की जुबानी प्यार से लेकर पाक पहुंचने तक की कहानी सवाल: आपकी मुलाकात कैसे हुई? किस साल से आप पंजाब में रहकर बातचीत कर रही थीं? इश्क की कहानी कब शुरू हुई? जवाब: 2016 में हमारी बातचीत शुरू हुई। फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ। 2025 के अंत तक हमने शादी कर ली। सवाल: क्या आप पहले भी ननकाना साहिब गई थीं? क्या पहले मुलाकात हुई थी? जवाब: नहीं, मैं पहली बार ननकाना साहिब गई थी। सवाल : कुछ दिन पहले खबरें चली थीं कि आपको वापस भेजा जा रहा है? जवाब (वकील): ऐसा कुछ नहीं था। वीजा एक्सटेंशन नहीं हुआ था, इसलिए पाकिस्तानी एजेंसियों को जांच करनी थी। जांच के बाद हमने याचिका दायर की कि इन्हें डिपोर्ट न किया जाए। बाद में कानूनी दस्तावेज पूरे किए गए और शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया। सवाल: आपकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई? जवाब: पहले दोस्ती थी, बाद में प्यार में बदल गई। सवाल: उस समय आपके पति कर्नेल सिंह आपके साथ थे? जवाब: कर्नेल सिंह 22 साल से यूके में रहते हैं। सवाल: क्या घर में किसी को पता था? आपके बेटे ने कहा कि आपको फोन चलाना या मैसेज करना भी नहीं आता था, फिर फेसबुक चैट कैसे की? जवाब: मैं फेसबुक से टिकटॉक पर आई। बच्चों से छुपाकर फोन रखा हुआ था। सवाल: आपके कितने बच्चे हैं? जवाब: दो बेटे हैं। सवाल: लोग कह रहे हैं कि आपने पंजाब में बसता-हंसता परिवार छोड़ दिया, गुरुओं की धरती का गलत इस्तेमाल किया। क्या आपको शर्म नहीं आती? जवाब: शर्म तो उन लोगों को आनी चाहिए। मैं किसी गलत रिश्ते में नहीं हूं। मैंने शादी की है। मैं गुरुओं-पीरों की धरती पर शादी करके आई हूं। मैंने कोई गलत कदम नहीं उठाया। सवाल: आपने कहा कि मुस्लिम बनकर आपको सुकून मिल रहा है। क्या आपको अपनी पुरानी धरती या गुरबाणी से सुकून नहीं मिला? जवाब: सिख धर्म और इस्लाम एक ही हैं। अल्लाह एक ही हैं। गोल्डन टेंपल की नींव भी एक मुस्लिम ने रखी थी। सवाल: आपकी एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें आप कह रहे थे कि आप एक आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवाने गए थे। क्या इस बात में कोई सच्चाई है? और क्या यह सही है कि नासिर हुसैन की बहन ने आपको पीटा? जवाब: नहीं, ऐसी कोई बात नहीं। जो भी किया, मैंने अपनी मर्जी से किया। मैंने अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल किया। सवाल: जो ऑडियो वायरल हुई थी, वह कहां से आई? जवाब: मुझे नहीं पता, किसी ने बना ली होगी। सवाल: जब आप ननकाना साहिब पहुंचीं तो नासिर कैसे मिला? कौन-कौन पंजाब से आपके साथ गया था? जवाब: जिस दिन मैं आई, किसी रिश्तेदार या बच्चों को पता नहीं था। मेरा 13 दिन का वीजा लगा था, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 4 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंची। वहां पहुंचकर मोबाइल का वाई-फाई ऑन किया, फिर संपर्क हुआ। सवाल: क्या आप शेखूपुरा से फरार हुई थीं? जवाब (वकील): ये फरार नहीं थीं। वीजा एक्सटेंशन की अर्जी दी गई थी। इस दौरान सरबजीत ने खुद कहा कि वह 4 नवंबर को पहुंचीं और 5 नवंबर को ही कोर्ट में पेश हो गई थीं। बाद में हाई कोर्ट में भी दस्तावेज जमा किए गए। फरार होने की बात गलत है। सवाल: क्या आपको परिवार की याद आती है? जवाब: नहीं। ******************* ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान गई पंजाबी महिला ने नाम बदलकर निकाह किया: अटारी बॉर्डर से गई थी, खाली इमिग्रेशन फॉर्म से बढ़ा शक; तलाश में जुटी थी एजेंसियां पाकिस्तान दर्शन के लिए गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से कपूरथला की महिला सरबजीत कौर की गैरमौजूदगी का मामला अब स्पष्ट हो गया है। शुरुआती तौर पर सरबजीत के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में पता चला है कि वे अब लापता नहीं, बल्कि उन्होंने पाकिस्तान में अपना नाम बदलकर नूर हुसैन के नाम से निकाह कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

थाने पहुंची हरियाणवी कलाकारों की कन्ट्रोवर्सी:'जीजा जी' सॉन्ग पर विवाद, सिंगर मीता बोले-बिग बॉस ऑफर के लिए कर रही; सोनिका ने गंदा आदमी बताया

थाने पहुंची हरियाणवी कलाकारों की कन्ट्रोवर्सी:'जीजा जी' सॉन्ग पर विवाद, सिंगर मीता बोले-बिग बॉस ऑफर के लिए कर रही; सोनिका ने गंदा आदमी बताया

हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सोनिका सिंह का कहना है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। बता दें कि दोनों स्टॉर्स के बीच ‘जीजा जी’ सॉन्ग को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। दोनों ने सॉन्ग की ऑनरशिप, यू-ट्यूब इनकम को लेकर अपना दावा कर रहे हैं। जीजा जी सॉन्ग करीब एक साल पहले आजाद सिंह खांडा खेड़ी की रागनी का मॉडिफाई वर्जन था। सिंगर मीता बरोदा का कहना है कि आजाद सिंह से परमिशन लेने के बाद ही उन्होंने इस गाने को रिकॉर्ड किया था। मीता बरोदा ने कहा… सोनिका बेवजह कन्ट्रोवर्सी को लंबा खींच रही है। उन्हें बिग बॉस में जाना है। इसीलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए विवाद की वजह… अब पढ़िए सोनिका सिंह ने क्या दावा किया… 3 पॉइंट में पढ़िए…विवाद पर मीता बरोदा क्या बोले सोनिका बोलीं- पुलिस को शिकायत दी सोनिका का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और बदनाम करने के प्रयास के चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मीता के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। (पूरी खबर पढ़ें)

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

Hindi News Sports Cricket Sri Lanka Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match 36: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक जिम्बाब्वे के ब्रायन ब्रेनेट ने 48 बॉल में 63 रन की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है। उसने गुरुवार को कोलंबो में 2014 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम ने 13 फरवरी को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था। अब सुपर-8 में टीम का पहला मैच 23 फरवरी को मुंबई में वेस्टइंडीज से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को भारत से चेन्नई में मुकाबला होगा। सुपर-8 में जिम्बाब्वे का आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से होगा। जिम्बाब्वे ICC रैंकिंग में 11वें नंबर पर है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 7 पॉइंट्स के साथ ग्रुप B को टॉप किया है। श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। बेनेट ने 8 चौके लगाए। उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। दशुन हेमंथा ने 2 विकेट झटके। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड… निसांका की फिफ्टी काम न आई श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। लेकिन, निसांका की पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई। ग्रुप बी का फाइनल पॉइंट्स टेबल देखिए जिम्बाब्वे का लीग स्टेज में प्रदर्शन देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी। —————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 01:17 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच 01:16 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक जिम्बाब्वे 6 विकेट से जीता 01:15 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बेनेट ने चौका मारकर जिताया 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर ब्रायन बेनेट ने चौका मारकर अपनी टीम को 6 विकेट की जीत दिला दी है। टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दे दी है। 12:45 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बेनेट की फिफ्टी, रजा भी हाफ सेंचुरी के करीब 17वें ओवर में जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मदुशंका के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। कप्तान सिकंदर रजा भी फिफ्टी के करीब हैं। 12:21 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया, रायन बर्ल आउट 12वें ओवर में जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर रायन बर्ल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल किया। 12:14 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक, मारुमनी आउट तदिवानाशे मारुमनी 34 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट) 9वें ओवर की तीसरी बॉल पर जिम्बाब्वे ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। इसी के साथ 69 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई। 11:55 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पावरप्ले में जिम्बाब्वे 50 पार, ओपनर्स नाबाद 179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में 55 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमनी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हो चुकी है। 11:45 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मारुमनी ने ओवर में दो चौके लगाए जिम्बाब्वे की पारी के दूसरे ओवर में तदिवानाशे मारुमनी ने प्रमोद मदुशन की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। मारुमनी ने मदुशन की तीसरी और 5वीं बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर से 12 रन आए। 11:43 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इनिंग ब्रेक : जिम्बाब्वे को 180 रन का टारगेट 11:19 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक 20वें ओवर से 14 रन आए, वेल्लालागे के दो चौके श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर से 14 रन आए। ब्लेसिंग मुजरबानी के इस ओवर में दुनिथ वेल्लालागे ने लगातार दो चौके लगाए। 11:08 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ब्रैड इवांस को ओवर में दो विकेट, रत्नायके-हेमंथा आउट 19वें ओवर में श्रीलंका ने दो विकेट गंवाए। ब्रैड इवांस की 5वीं बॉल पर पवन रत्नायके 44 रन बनाकर आउट हुए। जबकि छठी बॉल पर दुशन हेमंथ जीरो पर आउट हो गए। इवांस हैट्रिक पर हैं। 10:52 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ग्रीम क्रेमर ने 2 बैटर्स को पवेलियन भेजा जिम्बाब्वे के ग्रीम क्रेमर ने 2 श्रीलंकाई बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने… 14वें ओवर की चौथी बॉल पर पथुम निसंका को टोनी मुनयोंगा के हाथों कैच कराया। निसंका 62 रन बनाकर आउट हुए। 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर कामिंडु मेंडिस को अपनी ही बॉल पर कैच कर दिया। कामिंडु 7 रन ही बना सके। 10:30 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस आउट 13वें ओवर में श्रीलंका ने दूसरा विकेट गंवा दिया। यहां पर कुसल

पाकिस्तान में इमरान की रिहाई के लिए यूथ फोर्स बनी:खैबर में अटक ब्रिज पर समर्थकों ने कब्जा किया; आर्मी चीफ ने 5 हजार फौजी भेजे

पाकिस्तान में इमरान की रिहाई के लिए यूथ फोर्स बनी:खैबर में अटक ब्रिज पर समर्थकों ने कब्जा किया; आर्मी चीफ ने 5 हजार फौजी भेजे

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो रहे हैं। इमरान की पार्टी पाक तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) के हजारों समर्थकों ने खैबर सूबे में सामरिक और रणनीतिक रूप से अहम अटक ब्रिज पर बुधवार को कब्जा जमा लिया है। ब्रिज के दोनों ओर इमरान समर्थकों के जमावड़े के कारण वाहन अटके ​हुए हैं। पीटीआई के तेवरों को देखते हुए पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इस्लामाबाद, पेशावर व रावलपिंडी कैंट से लगभग 5 हजार फौजी रवाना किए हैं। उधर, खैबर के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने रिहाई के लिए युवाओं की इमरान रिलीज फोर्स बनाने का ऐलान किया है। इमरान के समर्थन में तहाफुज पार्टी (TTP) ने भी इस्लामाबाद कूच का ऐलान किया है। पुल पर कब्जे की दो तस्वीरें… खैबर सूबा पाकिस्तान से कटा इमरान समर्थकों के अटक ब्रिज पर कब्जे से खैबर सूबा से पाक से कट गया है। इससे पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई है। आनन फानन में आर्मी चीफ को फौज भेजने का फैसला लेना पड़ा। 30 महीने से जेल में इमरान पूर्व पीएम इमरान खान अगस्त, 2023 से इस्लामाबाद की अडियाला जेल में बंद हैं। अभी वे तोशाखाना भ्रष्टाचार केस में 14 साल की जेल काट रहे हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी भी अडियाला जेल में सजा काट रही है। इमरान के खिलाफ लगभग एक सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से लगभग एक दर्जन मामले लोअर-हाईकोर्ट में कोर्ट में चल रहे हैं। इमरान की जेल पर मुनीर का ताला, लेकिन इसकी चाबी ट्रम्प के पास इमरान को जेल में रखने में आर्मी चीफ मुनीर की बड़ी भूमिका है। पीएम रहते हुए इमरान ने मुनीर को खुफिया एजेंसी ISI चीफ के पद से हटाया था। जानकारों के अनुसार इमरान की जेल पर भले ही मुनीर का ताला हो, पर इसकी चाबी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर फ्री इमरान मूवमेंट के बाद भी ट्रम्प मुनीर पर रिहाई का दबाव डालने के मूड में नहीं हैं। ———- ये खबर भी पढ़ें… 5 देशों के 14 पूर्व–कप्तानों की पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी:इमरान खान के इलाज की मांग, इनमें भारत के दो, पाकिस्तान का कोई नहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की खराब सेहत को लेकर 5 देशों के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है। 73 साल के इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। इस चिट्ठी पर सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 14 दिग्गज कप्तानों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से इमरान को उचित इलाज दिए जाने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

1 दिन पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी-सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई। सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए। सलीम खान के परिवार के सदस्य मंगलवार से अस्पताल में मौजूद हैं। गुरुवार को भी सलमान खान, अरबाज खान, शूरा और हेलन समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बुधवार को बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें लगातार तीसरे दिन सलमान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे। अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे। सलीम खान को देखने पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची। अरबाज खान के बेटे अरहान, दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे। अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे। आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं। कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट, यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

Hindi News Sports Cricket West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है। गुरुवार को दिन के पहले मैच में इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जवाब में इटली 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था। 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26, जेजे स्मट्स ने 24, एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए। बाकी 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, रोस्टन चेज 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए। अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। ————————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 09:20 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच 09:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक वेस्टइंडीज लगातार चौथा मैच जीती 09:10 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, 4 कैच पकड़े यह मुकाबला शमार जोसेफ के नाम रहा। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही 4 कैच भी पकड़े। टी-20 पारी में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। 09:09 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इटली की टीम 123 रन पर ऑलआउट इटली की पारी 18वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ ने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। 17.4 पर उन्होंने थॉमस ड्राका को आउट कराया। इसके बाद 17.6 पर अली हसन की पारी भी खत्म हो गई। गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपक लिया। अली हसन बिना खाता खोले आउट हुए। 09:07 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड ने मिड को आउट किया मैथ्यू फोर्ड ने 17वें ओवर में जियान मीड को पवेलियन भेज दिया। यह इटली का 8वां विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल पर मीड ने ड्राइव खेलने के लिए हाथ फैलाए, लेकिन शॉट सीधा कवर-पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चला गया। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपकते ही हल्का सा जश्न भी मनाया। मीड 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। 09:03 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुडाकेश मोती ने बेन को बोल्ड किया गुडाकेश मोती ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन मैनेंटी को बोल्ड कर दिया। बेन 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। 08:48 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार ने स्टीवर्ट को आउट किया शमार जोसेफ ने 15वें ओवर में फुल लेंथ गेंद सीधे स्टंप्स पर डाली। ग्रांट स्टीवर्ट ने क्रीज से हटकर फ्रंट फुट खाली किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे जोसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया। वे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था। 08:44 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मोती ने स्मट्स को आउट किया गुडाकेश मोती ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया। मोती ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। स्मट्स 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। 08:31 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक हैरी 8 रन बनाकर आउट हुए 9वें ओवर की 5वीं बॉल पर शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी को आउट कर दिया। उन्होंने लेंथ थोड़ी छोटी रखी और गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की ओर ले गए। मैनेंटी ने जोरदार कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर निकल गई। विकेटकीपर शाई होप ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। मैनेंटी 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। 08:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड को दूसरा विकेट, नकवी आउट मैथ्यू फोर्ड ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर सैयद नकवी को आउट कर दिया। नकवी शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे थे और खुलकर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर उन्होंने बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ के ऊपर चली गई। वहां शमरा जोसेफ ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले लिया। नकवी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। 07:51 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक अकील ने एंथनी मोस्का

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Hindi News Career Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister 2 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला 18 फरवरी को AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया के आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाल दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट के दौरान अपने स्‍टॉल पर रोबोटिक डॉग ‘ओरायन’ प्रदर्शित किया था। यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने चीन में बने रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर समिट में दिखाया जो कोड ऑफ कंडक्‍ट का उल्‍लंघन है। यूनिवर्सिटी ने चीन के Unitree Go2 रोबोट को दूरदर्शन पर प्रदर्शित किया था। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद दूरदर्शन ने ये वीडियो सभी जगहों से हटा दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी को NAAC A+ ग्रेड और UGC से मान्‍यता मिली हुई है। AI इम्‍पैक्‍ट सम‍िट इंडिया 16 फरवरी से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में जारी है। यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग ‘ओरायन’ असल में चीन का यूनिट्री है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं 18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं। ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए। जापान में सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। सनाए ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली थी। 1993 में ताकाइची अपने होम टाउन नारा में पहली बार चुनाव जीती थीं। 18 फरवरी को लोअर हाउस ने ताकाइची को पीएम पद पर वापिस काबिज किया। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत की और जापान की 105वीं पीएम बनीं। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत दर्ज की है। निधन (DEATH) 3. अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्सन का निधन 17 फरवरी को अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्‍सन का निधन हो गया। जैक्‍सन एक राजनीतिज्ञ और बैपटिस्ट धर्मगुरु थे और अमेरिका में नस्‍लभेद के विरोधी मार्टिन लूथर किंग के करीबी थे। 1968 में मार्टिन लूथर किंग की हत्या के समय जैक्‍सन उनके साथ मौजूद थे। जैक्सन ने 1971 में ऑपरेशन पुश और 1983 में नेशनल रेनबो कोएलिशन की स्थापना की, जो बाद में विलय हो गए। जैक्सन 84 वर्ष के थे। उन्होंने 2 बार डेमोक्रेटिक पार्टी की और से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था। जैक्सन ने छह दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय मंच पर अफ्रीकी अमेरिकियों के लिए लड़ाई लड़ी। जैक्सन ने मतदान के अधिकार और रोजगार के अवसरों से लेकर शिक्षा और सेहत के मुद्दों पर गरीबों और बेसहाराओं के लिए वकालत की। 2024 में जैक्सन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इजरायल-हमास युद्धविराम का समर्थन करने वाले प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। 1960 के दशक में जैक्सन एक प्रभावशाली अश्वेत वक्ता थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा 18 फरवरी को NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा। NASA का क्रू-12 मिशन 12 फरवरी 2026 को स्‍पेस X के फाल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था। क्रू-12 ने क्रू-11 के उन साथियों की जगह ली है जो खराब सेहत के चलते समय से पहले धरती पर लौट आए थे। क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया गया, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर गया। क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं। पिछले 65 सालों के दौरान अंतरिक्ष उड़ान में ये पहली बार है जब सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों को वापिस भेजा गया। ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है। मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्‍मृति मंधाना 16 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना को BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना 2025 ICC विमेंस वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की वाइस कैप्‍टन थीं। मंधाना ने 2025 वर्ल्‍ड कप में कुल 434 रन बनाए थे। मंधाना को लिएंडर पेस, दीपा मलि‍क और अंजू बॉबी जॉर्ज की ज्‍यूरी ने चुना। मंधाना ने बतौर RCB की कप्‍तान WPL 2026 भी जीता है। इस अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत कौर, दिव्‍या देशमुख, सुरुचि सिंह और ज्‍योति यर्राजी का भी नाम नॉमिनेट किया गया था। स्‍मृति मंधाना सभी 3 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। आज का इतिहास 19 फरवरी : 1630 में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी का जन्‍म हुआ। 1878 में थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ पेटेंट कराया 2003 में भारत सरकार ने तंबाकू विज्ञापनों पर बैन लगाया। —————— ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका-रूस की नेवी का फ्लीट रिव्‍यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू: ऐप पर मिलेगा सब्‍जियों का मंडी भाव, भारत-विस्‍तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…