Wednesday, 09 Sep 2026 | 01:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी-सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई। सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए।

सलीम खान के परिवार के सदस्य मंगलवार से अस्पताल में मौजूद हैं। गुरुवार को भी सलमान खान, अरबाज खान, शूरा और हेलन समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बुधवार को बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है।

DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है।

अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें

लगातार तीसरे दिन सलमान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे।

अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे।

अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान को देखने पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची।

अरबाज खान के बेटे अरहान, दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं।

कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान

डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट, यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था

अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं।

1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था

सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।

लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान 'प्रिंस सलीम' नाम का उपयोग करते थे।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।

‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए।

उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा।

सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

सलीम खान ने दो शादियां कीं

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए।

बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।

……………………………………….

सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी

सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, शादी से प्रेरित मेहंदी डिजाइन, भगवान शिव, स्वस्तिक, कमल, त्रिशूल, सूर्य, चंद्रमा, ओम हिंदू धर्म, सुंदर मेहंदी।

March 10, 2026/
8:43 pm

रश्मिका मंदना डिजाइन डिजाइन | छवि: इंस्टाग्राम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मेहंदी समारोह की तस्वीरें: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की...

महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

March 10, 2026/
7:08 am

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की...

पंजाब के सिंगर को साउथ में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड:कन्नड़ फिल्म कृष्णम प्रणय सखी में गाया सुपरहिट गाना, बोले-म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती

March 26, 2026/
6:30 am

लुधियाना के लिए गर्व का पल है कि एक पंजाबी युवक जसकरण सिंह ने संगीत के जरिए भाषाओं और संस्कृतियों...

Punjab Kings vs RCB Dharamshala IPL 2026 Playoff Clash

May 17, 2026/
2:41 pm

धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के लिए सजी पिच। धर्मशाला शहर रविवार को तीन प्रमुख आयोजनों का गवाह बना। नगर निगम...

12 साल बाद ब्रेक पर बद्रीनाथ पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री:जीरो डिग्री तापमान में 21 दिन तक करेंगे साधना, घुटनों के बल बैठकर भक्तों ने किया स्वागत

May 6, 2026/
3:29 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 दिन की विशेष साधना के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच गए हैं।...

बड़वानी में किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना:फसल मुआवजे और ऋण तिथि बढ़ाने की मांग; सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

April 9, 2026/
8:09 pm

बड़वानी जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस...

इजराइल गाजा से पीछे हटेगा:हमास ने हथियार छोड़ने पर दी सहमती; ट्रम्प बोले- ये ऐतिहासिक समझौता

July 31, 2026/
7:58 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को बताया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

Salim Khan Health Update; Salman Khan Father Brain Hemorrhage

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उनकी एक छोटी-सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई। सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

गुरुवार को सलीम खान का हाल जानने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अस्पताल में नजर आए।

सलीम खान के परिवार के सदस्य मंगलवार से अस्पताल में मौजूद हैं। गुरुवार को भी सलमान खान, अरबाज खान, शूरा और हेलन समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बुधवार को बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है।

DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है।

अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें

लगातार तीसरे दिन सलमान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे।

लगातार तीसरे दिन सलमान पिता को देखने लीलावती अस्पताल पहुंचे।

अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे।

अरबाज खान भी अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान को देखने पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची।

सलीम खान को देखने पत्नी हेलन लीलावती अस्पताल पहुंची।

अरबाज खान के बेटे अरहान, दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अरबाज खान के बेटे अरहान, दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे।

अलवीरा और अतुल के बेटे अयान भी हॉस्पिटल पहुंचे।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ अस्पताल पहुंचीं।

कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान

डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट, यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट, यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था

अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं।

1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था

सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।

लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान 'प्रिंस सलीम' नाम का उपयोग करते थे।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।

‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए।

उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा।

सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

सलीम खान ने दो शादियां कीं

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए।

बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।

……………………………………….

सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी

सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket