Saturday, 18 Jul 2026 | 05:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Germany chancellor iran people decide destiny us israel iran war

  • Hindi News
  • International
  • World Reaction To US Israel And Iran War: Germany Chancellor Iran People Decide Destiny Us Israel Iran War

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर जर्मनी ने कहा कि ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है।

रूस ने इस हमले को गलत बताया। उधर, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा है। इस संघर्ष पर जानिए दुनियाभर के नेता और वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

1. अमेरिकी राष्ट्रपति बोले: क्रूर खामेनेई मारा गया डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर कहा, ‘इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई अब मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए इंसाफ है, बल्कि उन महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मारा या अपंग किया था।’

‘वह हमारी इंटेलिजेंस और बेहद एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका। इजरायल के साथ मिलकर किए गए इस ऑपरेशन में न तो वह और न ही उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ कर पाए। ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस पाने का यह सबसे बड़ा और इकलौता मौका है।’

2. जर्मनी के चांसलर बोले- ईरान को पूरा हक जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है। जर्मन सरकार इस समय अमेरिका, इजरायल और इलाके के दूसरे साथियों के साथ लगातार संपर्क में है। सरकार इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साथ ही इजरायल की सुरक्षा को लेकर अपनी बात पर कायम है।

3. रूस ने ईरान पर हमले को गलत बताया ईरान के दोस्त रूस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया ने चेतावनी दी कि ईरान पर हुआ यह हमला क्षेत्र में तनाव बढ़ा चुका है और यह सीमाओं के बाहर भी फैल सकता है।

4. फ्रांस और ब्रिटेन बोला- ईरान बातचीत करे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एक साझा बयान में ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा। उन्होंने कहा, “हमने इन हमलों में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन हम अमेरिका और इजरायल के संपर्क में हैं। ईरानी नेतृत्व को बातचीत करनी चाहिए और वहां की जनता को अपना भविष्य तय करने का हक मिलना चाहिए।”

5. ओमान बोला: अमेरिका यह आपकी जंग नहीं है, इसमें और न फंसें ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी ने X पर लिखा “मैं बहुत निराश हूं। चल रही गंभीर और सक्रिय बातचीत को एक बार फिर बिगाड़ दिया गया है। इससे न तो अमेरिका का कोई फायदा होगा और न ही दुनिया में शांति आएगी। मैं उन मासूम लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं अमेरिका से अपील करता हूं कि वो इसमें और न फंसे। यह आपकी जंग नहीं है।”

6. सऊदी अरब: ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की सऊदी अरब ने बहरीन, यूएई, कतर, जॉर्डन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे “ईरानी आक्रामकता” बताते हुए कहा कि वे अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव मदद को तैयार हैं।

अब जानिए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर मीडिया ने क्या कहा…

1. BBC ने कहा- ईरान के लिए यह बहुत बड़ा मोड़

BBC ने इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरान पर पिछले 40 साल से राज करने वाले शख्स की मौत की कल रात सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि कर दी है। इस इस्लामिक देश के लिए यह बहुत बड़ा मोड़ है।

ईरान के कई शहरों की सड़कों पर उन लोगों ने जश्न मनाया, जो इस शासन के खिलाफ थे। इससे इजरायल और अमेरिका दोनों का हौसला बढ़ेगा, जिन्होंने ईरानियों से इस मौके का फायदा उठाने और सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है।

कल रात इजरायली सेना ने फिर से बमबारी की। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल के ठिकानों, लॉन्चिंग साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है।

रेड क्रेसेंट के मुताबिक, पूरे ईरान में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि वे अपने सुप्रीम लीडर की मौत का बदला इतिहास के सबसे विनाशकारी हमले से लेंगे।

2. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा- अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की संसद के स्पीकर ने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने आगे के रास्ते और “हर तरह के हालात” (सभी परिदृश्यों) से निपटने की तैयारी कर ली है।

सरकारी टीवी पर जारी एक वीडियो में मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कहा, “हमने खुद को इन पलों के लिए तैयार किया है और हर स्थिति पर विचार किया है।” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “हमारी रेड लाइन पार कर दी है” और उन्हें “इसके नतीजे भुगतने होंगे।”

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अगर मिडिल ईस्ट के इस देश (ईरान) ने अमेरिकी हमलों का पलटवार किया, तो अमेरिका ईरान पर “ऐसी ताकत से हमला करेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।”

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं, इतना जोरदार जैसा उन पर पहले कभी नहीं हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा, “बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई!”

3. अमेरिकी मीडिया NYT: इजरायल और अमेरिका के कट्टर दुश्मन खामेनेई की मौत

इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरानी सरकार ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई दशकों से देश के सुप्रीम लीडर थे और इजरायल व अमेरिका के कट्टर दुश्मन माने जाते थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही सुप्रीम लीडर की मौत का एलान कर दिया था और ईरान के लोगों से सरकार की कमान अपने हाथ में लेने की अपील की थी। रविवार सुबह ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने भी इस मौत की पुष्टि कर दी। इसी के साथ, ईरान पर हमलों के दूसरे दौर के साथ यह जंग अब दूसरे दिन में पहुंच गई है।

ईरान की ओर से रविवार सुबह फारस की खाड़ी (पर्शियन गल्फ) में बने अमेरिकी ठिकानों पर हमले फिर से शुरू होते दिखे। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि वहां आने वाले खतरों को लेकर अलर्ट करने वाले सायरन बजाए गए हैं। बहरीन में ही अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा (5th Fleet) तैनात है। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

4. वाशिंगटन पोस्ट: ईरान के सुप्रीम लीडर की US-इजरायली हमले में मौत

1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उनकी मौत का एलान किया और कुछ घंटों बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि कर दी। ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। इजरायल के चार सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई तेहरान में अपने परिसर (कंपाउंड) पर हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए।

ट्रंप ने पहले कहा था कि इस कार्रवाई का मकसद ईरान की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा कि यह हमला “पूरे हफ्ते या जब तक जरूरी हो तब तक बिना रुके जारी रहेगा, ताकि मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया में शांति का हमारा लक्ष्य पूरा हो सके।” मामले से जुड़े चार लोगों के अनुसार, ट्रंप ने इजरायल और सऊदी अरब की हफ्तों की कोशिशों और दबाव के बाद यह हमला शुरू किया।

5. कतर मीडिया अलजजीरा: US, इजराइल ने ईरान पर हमला किया: खामेनेई की मौत, तेहरान ने हमले शुरू किए

खामेनेई की मौत के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने कहा है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों वाले 27 ठिकानों और तेल अवीव में इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए गए हैं। कतर और यूएई (UAE) में धमाकों की आवाजें अभी भी सुनाई दे रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आज ईरान ने “बहुत जोरदार हमला” किया, तो उस पर “ऐसी ताकत से पलटवार होगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।”

ईरानी सरकार का कहना है कि नए सुप्रीम लीडर के चुने जाने तक राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान की अगुवाई वाली एक अंतरिम काउंसिल (कौंसिल) देश की कमान संभालेगी। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 24 प्रांतों में हुए इन हमलों में अब तक कम से कम 201 लोग मारे गए हैं।

ईरान ने बदले की कार्रवाई में इजरायल और मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक शामिल हैं।

दोनों तरफ से हो रहे इन हमलों के बीच क्षेत्र के कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वरिष्ठ वकील और बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:शाजापुर में हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

April 12, 2026/
3:01 pm

शाजापुर कोतवाली पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश पर वरिष्ठ अभिभाषक नारायण प्रसाद पांडे और उनके बेटे अखिलेश पांडे के खिलाफ...

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

April 30, 2026/
9:09 am

सतना में भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। गुरुवार सुबह से तेज हवाओं...

खबर हटके-अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

March 23, 2026/
4:30 am

वैज्ञानिक अजगर के खून से मोटापा घटाने की टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं एक पति ने बर्तन नहीं धोया, तो...

खेल मंत्री का ममेरा भाई स्विमिंग पूल में डूबा, मौत:सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हादसा, क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कर रहा था; दिल्ली में रहता है परिवार

May 22, 2026/
7:41 am

हरियाणा के सोनीपत की राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
6:53 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 18:53 IST अन्य उल्लेखनीय उम्मीदवारों में पूनजर से पीसी जॉर्ज, वट्टियूरकावु से आर श्रीलेखा और त्रिशूर...

महू की जानापाव पहाड़ी पर लगी भीषण आग:पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में तेजी से फैली लपटें; बुझाने में जुटा वन विभाग

April 23, 2026/
8:47 pm

इंदौर के महू के समीप स्थित ऐतिहासिक जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई।...

MP में कल बैंकें बंद रहेंगी, आदेश जारी:40 हजार बैंककर्मी कर रहे थे मांग; वित्तीय संस्थाओं में भी अवकाश रहेगा

April 13, 2026/
8:26 pm

अंबेडकर जयंती पर मध्य प्रदेश की बैंक और वित्तीय संस्थाओं में भी 14 अप्रैल को अवकाश रहेगा। इसे लेकर राज्य...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Germany chancellor iran people decide destiny us israel iran war

Germany chancellor iran people decide destiny us israel iran war
  • Hindi News
  • International
  • World Reaction To US Israel And Iran War: Germany Chancellor Iran People Decide Destiny Us Israel Iran War

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर जर्मनी ने कहा कि ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है।

रूस ने इस हमले को गलत बताया। उधर, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा है। इस संघर्ष पर जानिए दुनियाभर के नेता और वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन…

1. अमेरिकी राष्ट्रपति बोले: क्रूर खामेनेई मारा गया डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर कहा, ‘इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई अब मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए इंसाफ है, बल्कि उन महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मारा या अपंग किया था।’

‘वह हमारी इंटेलिजेंस और बेहद एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका। इजरायल के साथ मिलकर किए गए इस ऑपरेशन में न तो वह और न ही उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ कर पाए। ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस पाने का यह सबसे बड़ा और इकलौता मौका है।’

2. जर्मनी के चांसलर बोले- ईरान को पूरा हक जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, ईरान के लोगों को अपनी किस्मत का फैसला करने का पूरा हक है। जर्मन सरकार इस समय अमेरिका, इजरायल और इलाके के दूसरे साथियों के साथ लगातार संपर्क में है। सरकार इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साथ ही इजरायल की सुरक्षा को लेकर अपनी बात पर कायम है।

3. रूस ने ईरान पर हमले को गलत बताया ईरान के दोस्त रूस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया ने चेतावनी दी कि ईरान पर हुआ यह हमला क्षेत्र में तनाव बढ़ा चुका है और यह सीमाओं के बाहर भी फैल सकता है।

4. फ्रांस और ब्रिटेन बोला- ईरान बातचीत करे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने एक साझा बयान में ईरान से बातचीत का रास्ता चुनने को कहा। उन्होंने कहा, “हमने इन हमलों में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन हम अमेरिका और इजरायल के संपर्क में हैं। ईरानी नेतृत्व को बातचीत करनी चाहिए और वहां की जनता को अपना भविष्य तय करने का हक मिलना चाहिए।”

5. ओमान बोला: अमेरिका यह आपकी जंग नहीं है, इसमें और न फंसें ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी ने X पर लिखा “मैं बहुत निराश हूं। चल रही गंभीर और सक्रिय बातचीत को एक बार फिर बिगाड़ दिया गया है। इससे न तो अमेरिका का कोई फायदा होगा और न ही दुनिया में शांति आएगी। मैं उन मासूम लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं अमेरिका से अपील करता हूं कि वो इसमें और न फंसे। यह आपकी जंग नहीं है।”

6. सऊदी अरब: ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की सऊदी अरब ने बहरीन, यूएई, कतर, जॉर्डन और कुवैत पर ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की। उन्होंने इसे “ईरानी आक्रामकता” बताते हुए कहा कि वे अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव मदद को तैयार हैं।

अब जानिए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर मीडिया ने क्या कहा…

1. BBC ने कहा- ईरान के लिए यह बहुत बड़ा मोड़

BBC ने इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरान पर पिछले 40 साल से राज करने वाले शख्स की मौत की कल रात सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि कर दी है। इस इस्लामिक देश के लिए यह बहुत बड़ा मोड़ है।

ईरान के कई शहरों की सड़कों पर उन लोगों ने जश्न मनाया, जो इस शासन के खिलाफ थे। इससे इजरायल और अमेरिका दोनों का हौसला बढ़ेगा, जिन्होंने ईरानियों से इस मौके का फायदा उठाने और सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है।

कल रात इजरायली सेना ने फिर से बमबारी की। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल के ठिकानों, लॉन्चिंग साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है।

रेड क्रेसेंट के मुताबिक, पूरे ईरान में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि वे अपने सुप्रीम लीडर की मौत का बदला इतिहास के सबसे विनाशकारी हमले से लेंगे।

2. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा- अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की संसद के स्पीकर ने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने आगे के रास्ते और “हर तरह के हालात” (सभी परिदृश्यों) से निपटने की तैयारी कर ली है।

सरकारी टीवी पर जारी एक वीडियो में मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कहा, “हमने खुद को इन पलों के लिए तैयार किया है और हर स्थिति पर विचार किया है।” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “हमारी रेड लाइन पार कर दी है” और उन्हें “इसके नतीजे भुगतने होंगे।”

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अगर मिडिल ईस्ट के इस देश (ईरान) ने अमेरिकी हमलों का पलटवार किया, तो अमेरिका ईरान पर “ऐसी ताकत से हमला करेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।”

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं, इतना जोरदार जैसा उन पर पहले कभी नहीं हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा, “बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई!”

3. अमेरिकी मीडिया NYT: इजरायल और अमेरिका के कट्टर दुश्मन खामेनेई की मौत

इस घटना को कवर करते हुए लिखा कि ईरानी सरकार ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई दशकों से देश के सुप्रीम लीडर थे और इजरायल व अमेरिका के कट्टर दुश्मन माने जाते थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही सुप्रीम लीडर की मौत का एलान कर दिया था और ईरान के लोगों से सरकार की कमान अपने हाथ में लेने की अपील की थी। रविवार सुबह ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने भी इस मौत की पुष्टि कर दी। इसी के साथ, ईरान पर हमलों के दूसरे दौर के साथ यह जंग अब दूसरे दिन में पहुंच गई है।

ईरान की ओर से रविवार सुबह फारस की खाड़ी (पर्शियन गल्फ) में बने अमेरिकी ठिकानों पर हमले फिर से शुरू होते दिखे। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि वहां आने वाले खतरों को लेकर अलर्ट करने वाले सायरन बजाए गए हैं। बहरीन में ही अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा (5th Fleet) तैनात है। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

4. वाशिंगटन पोस्ट: ईरान के सुप्रीम लीडर की US-इजरायली हमले में मौत

1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उनकी मौत का एलान किया और कुछ घंटों बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि कर दी। ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। इजरायल के चार सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई तेहरान में अपने परिसर (कंपाउंड) पर हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए।

ट्रंप ने पहले कहा था कि इस कार्रवाई का मकसद ईरान की सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा कि यह हमला “पूरे हफ्ते या जब तक जरूरी हो तब तक बिना रुके जारी रहेगा, ताकि मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया में शांति का हमारा लक्ष्य पूरा हो सके।” मामले से जुड़े चार लोगों के अनुसार, ट्रंप ने इजरायल और सऊदी अरब की हफ्तों की कोशिशों और दबाव के बाद यह हमला शुरू किया।

5. कतर मीडिया अलजजीरा: US, इजराइल ने ईरान पर हमला किया: खामेनेई की मौत, तेहरान ने हमले शुरू किए

खामेनेई की मौत के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने कहा है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों वाले 27 ठिकानों और तेल अवीव में इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए गए हैं। कतर और यूएई (UAE) में धमाकों की आवाजें अभी भी सुनाई दे रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आज ईरान ने “बहुत जोरदार हमला” किया, तो उस पर “ऐसी ताकत से पलटवार होगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।”

ईरानी सरकार का कहना है कि नए सुप्रीम लीडर के चुने जाने तक राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान की अगुवाई वाली एक अंतरिम काउंसिल (कौंसिल) देश की कमान संभालेगी। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 24 प्रांतों में हुए इन हमलों में अब तक कम से कम 201 लोग मारे गए हैं।

ईरान ने बदले की कार्रवाई में इजरायल और मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब और इराक शामिल हैं।

दोनों तरफ से हो रहे इन हमलों के बीच क्षेत्र के कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket