Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:49 PM

Trending :

फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है Jaya Bachchan Controversy | Kangana Ranaut Targets MP After Delhi Video
EXCLUSIVE

होर्मुज से 24 घंटे में सिर्फ 2 जहाज निकले:दुनिया की 20% तेल सप्लाई रुकी; रक्षा मंत्री बोले- भारत की तेल-गैस सप्लाई पर सीधा असर

होर्मुज से 24 घंटे में सिर्फ 2 जहाज निकले:दुनिया की 20% तेल सप्लाई रुकी; रक्षा मंत्री बोले- भारत की तेल-गैस सप्लाई पर सीधा असर

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। जॉइंट मैरिटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (JMIC) की 6 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इस रास्ते से सिर्फ दो कॉमर्शियल जहाज गुजरे। ये दोनों ही मालवाहक जहाज थे। कोई तेल टैंकर इस दौरान वहां से नहीं गुजरा। आमतौर पर इस रास्ते से हर दिन दर्जनों विशाल तेल टैंकर गुजरते हैं। यह स्थिति भारत सहित ग्लोबल अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है क्योंकि दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से सप्लाई होता है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के डर से ऑपरेटरों ने जहाज रोके स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ट्रैफिक कम होने की सबसे बड़ी वजह इस इलाके में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले हैं। इसके चलते शिप ऑपरेटर्स ने सावधानी बरतते हुए अपने जहाजों को रोक दिया है। JMIC ने इस पूरे क्षेत्र के लिए ‘क्रिटिकल’ सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर रखा है। इजराइल-ईरान जंग से कच्चा तेल 83 डॉलर के पार पहुंचा ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई के कारण ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें आज 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि अगर ये जंग लंबी चली और होर्मुज बंद रहा तो क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच सकती है। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल और LNG सप्लाई इसी रास्ते से होती है। वर्तमान में कई जहाज फारस की खाड़ी में ही खड़े हैं या फिर लंबे रास्तों की तलाश कर रहे हैं। रक्षा मंत्री बोले- ‘न्यू नॉर्मल’ बनना खतरनाक खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि होर्मुज या पूरा फारस की खाड़ी वाला इलाका दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब इस क्षेत्र में कोई बाधा या रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ता है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि ये अनिश्चितताएं सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार को प्रभावित करती हैं। मौजूदा स्थिति काफी जटिल हो गई है और भविष्य में यह और भी ज्यादा अस्थिर हो जाएगी। जिस तरह से अलग-अलग देश जमीन, हवा, समुद्र और अब अंतरिक्ष में भी मुकाबला कर रहे हैं, वह चिंता का विषय है। यह असामान्यता अब ‘न्यू नॉर्मल’ बनती जा रही है। अब होर्मुज स्ट्रेट को जानें… होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान के अलावा सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत के कुल ‘नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट’ का 10% से ज्यादा हिस्सा इसी रास्ते से सप्लाई होता है। इसमें बासमती चावल, चाय, मसाले और इंजीनियरिंग का सामान शामिल है। हर दिन लगभग 1.78 करोड़ बैरल से 2.08 करोड़ बैरल कच्चा तेल और ईंधन इस रूट से जाता है। ईरान खुद रोजाना 17 लाख बैरेल पेट्रोलियम इस रूट से निर्यात करता है।

कब्ज का रामबाण इलाज है कीवी, रोज इस तरह से कारगर; पेट बिल्कुल साफ, दवा की भी जरूरत नहीं

कब्ज का रामबाण इलाज है कीवी, रोज इस तरह से कारगर; पेट बिल्कुल साफ, दवा की भी जरूरत नहीं

लाइफस्टाइल और आर्किटेक्चर में बदलाव की वजह से रिकॉर्डिंग की शिकायत आम हो रही है। जंक फूड, कम पानी और कार्बोहाइड्रेट की कमी से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे कई लोगों को दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन औषधियों से अधिकांश थोक बिक्री को अधिक सुरक्षित माना जाता है। कीवी अब एक सुपरफूड के रूप में उभर कर सामने आ रहा है, जो कि कंबाइन के लिए सेक्विन लैक्सेटिव का काम करता है। कई शोध अध्ययनों में पाया गया है कि रोज 2 कीवी खाने से मल त्याग (मल त्याग) बढ़ रहा है और पेट में परेशानी कम हो रही है। कीवी में प्रचुर मात्रा में पानी, पानी और खास एंजाइम होते हैं। एक कप कीवी में करीब 5 ग्राम कच्चा होता है, जो मल को नर बनाता है और उदघाटन की गति में सुधार करता है। रोज़ 2 कीवी खाना इसबगोल जैसा कि ब्याज का न्यूनतम मूल्य प्रभावशाली है। एक मल्टीसेंटर क्लिनिक क्लिनिक में पाया गया कि दो ग्रीन की रोज़वी से कोलन (कार्यात्मक कब्ज) से राहत मिलती है। कीवी में पॉलिफेन्स भी होते हैं, जो गुड इंस्टीट्यूट को बढ़ावा देते हैं और शिक्षा की सेहत सुधारते हैं। रिसर्च से पता चला है कि इस मल में रिकॉग्निशन है और ब्लोटिंग की समस्या भी खत्म हो गई है। कीवी में एक्टिनिडिन नाम का प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। यह एंजाइम पाचन को तेज करता है और भोजन को आसानी से आगे बढ़ाता है, जो कि इक्विनॉक्स लैक्सेटिव (रेचक) प्रभाव डालता है। कीवी पानी का भी अच्छा स्रोत है। एक कप में लगभग 150 मिली पानी होता है, जिसमें मल को पोषण नहीं मिलता। वहीं, कब्जे से मुक्ति के लिए सलाह भी दी गई है। आप चाहें तो तेजी से चलें। मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ लें, बेरीज 25-30 ग्राम प्रतिदिन लें, फल, मसाला और दालें। कीवी को मस्क सहित या बिना त्वचा का खाजा मिल सकता है। रोज 2वी फल की सलाह दी जाती है। डिक्लेरेशन में पाया गया कि यह साइलियम (psyllium) सबसे बेहतर है और इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीं हैं।

त्वचा की देखभाल: खुले पोर्स से प्राप्त करें ये घरेलू फेस पैक, मुल्तानी मिट्टी के साथ बस ये सामग्री

त्वचा की देखभाल: खुले पोर्स से प्राप्त करें ये घरेलू फेस पैक, मुल्तानी मिट्टी के साथ बस ये सामग्री

6 मार्च 2026 को 12:09 IST पर अपडेट किया गया ओपन पोर्स और ऑइली स्किन से खुला पाना है तो आप मुल्तानी मिट्टी का खस पैक घर पर तैयार करके ला सकते हैं। ये एक ऑनलाइन उपाय है जो चेहरे को गहराई से साफ करने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक देता है। (टैग्सटूट्रांसलेट)मुल्तानी मिट्टी(टी)खुले रोमछिद्र(टी)तैलीय त्वचा(टी)वेटिवर लाभ(टी)प्राकृतिक त्वचा की देखभाल

रायसीना डायलॉग, ईरानी उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे:ट्रम्प न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकते, हमारा लीडर क्या खाक तय करेंगे

रायसीना डायलॉग, ईरानी उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे:ट्रम्प न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकते, हमारा लीडर क्या खाक तय करेंगे

दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है, कसम खाई है कि देश आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक विरोध करेगा। उन्होंने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान में नेतृत्व बदलने की बात करते हैं, जबकि वे अपने ही देश में न्यूयॉर्क के मेयर तक नियुक्त नहीं कर सकते। यह एक तरह का औपनिवेशिक नजरिया है। वे अपने देश में लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ईरान की लोकतांत्रिक सरकार को गिराना चाहते हैं। ANI से चर्चा के दौरान खतीबजादेह ने कहा- ईरान इस समय पूरी तरह से युद्ध की स्थिति से गुजर रहा है। जब हम बात कर रहे हैं, मेरे साथी नागरिकों पर अमेरिका-इजराइल का लगातार हमला हो रहा है। मुझे लगता है कि अभी ईरान के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह हमलावर के खिलाफ पूरी तरह से विरोध करे। कुर्द ईरान की पहचान का अहम हिस्सा अमेरिका के संभावित जमीनी हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी औपनिवेशिक मिशन को रोकने के लिए तैयार है। अपने देश की राजनीतिक व्यवस्था बदलने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के कुर्द समुदाय को अलगाववाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। ईरान के कुर्द देश की पहचान का अहम हिस्सा हैं, जबकि कुछ अलगाववादी समूहों को बाहरी एजेंसियों का समर्थन मिला है। रायसीना डायलॉग 2026 के सेशन में खतीबजादेह से सवाल-जवाब सवाल: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को आप कैसे देखते हैं? जवाब: यह ईरान के अस्तित्व की लड़ाई है। कुछ ताकतें ईरान को खत्म करना चाहती हैं। हम हमलावरों को पीछे धकेलने के लिए अपने देश की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। सवाल: क्या इस संघर्ष के दूसरे देशों तक फैलने का खतरा है? जवाब: हम कोशिश कर रहे हैं कि यह संघर्ष दूसरे इलाकों तक न फैले। ऐसी खबरें भी आई हैं कि मोसाद और इजराइल कुछ जगहों पर फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन की कोशिश कर रहे हैं, जैसे तेल रिफाइनरी या साइप्रस को निशाना बनाना। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि इन घटनाओं की शुरुआत ईरान से नहीं हुई। सवाल: कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि खाड़ी देशों में भी ऐसी गतिविधियां पकड़ी गई हैं। इस पर आपका क्या कहना है? जवाब: रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी अरब और कतर में कुछ मोसाद समूहों को फॉल्स-फ्लैग ऑपरेशन की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है और हम नहीं चाहते कि यह संघर्ष दूसरे देशों तक फैले। सवाल: आप कहते हैं कि यह ‘अस्तित्व की लड़ाई’ है। इसका क्या मतलब है? जवाब: यह केवल ईरान की लड़ाई नहीं है। जब किसी देश के शीर्ष नेता को निशाना बनाया जाता है, तो यह बहुत खतरनाक मिसाल है। अगर यह नया सामान्य बन गया तो दुनिया के लिए गंभीर खतरा होगा। सवाल: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर आपका क्या कहना है? जवाब: ट्रम्प ईरान में नेतृत्व बदलने की बात करते हैं, जबकि वे अपने ही देश में न्यूयॉर्क के मेयर तक नियुक्त नहीं कर सकते। यह एक तरह का औपनिवेशिक नजरिया है। वे अपने देश में लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ईरान की लोकतांत्रिक सरकार को गिराना चाहते हैं। सवाल: क्या इस युद्ध को रोकने का कोई रास्ता है? जवाब: यह उस पक्ष पर निर्भर है जिसने आक्रमण शुरू किया। अगर वे आज हमला रोक दें, तो हम केवल अपनी रक्षा कर रहे हैं, हम आक्रमण नहीं कर रहे। किसी भी देश के लिए कूटनीति ही सबसे अच्छा रास्ता है। मुझे संदेह है कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन कूटनीति और संवाद की अहमियत को समझता है या नहीं। अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांत भी खतरे में खतीबजादेह ने इस संघर्ष को बाहरी हमले के खिलाफ जरूरी राष्ट्रीय लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान होना चाहिए और इसे चुनिंदा तरीके से लागू नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार इस समय अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांत भी खतरे में हैं। हिंद महासागर में जो जहाज डूबा, उसे भारत ने बुलाया था खतीबजादेह ने हिंद महासागर में डूबे ईरानी जहाज पर कहा- यह जहाज भारत के निमंत्रण पर एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेने आया था। वह औपचारिक कार्यक्रम के लिए था, उस पर हथियार नहीं थे। इस घटना में कई युवा ईरानी नाविकों की मौत हुई। भारत के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि उनकी भारत के विदेश मंत्री से संक्षिप्त मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि ईरान और भारत के बीच पुराने सभ्यतागत संबंध हैं और दोनों देश इन रिश्तों को काफी महत्व देते हैं।

नवजोत सिद्धू बोले- अक्षर तुमने दिल जीत लिया:24 कैरेट सोना बताया, बाउंड्री पर लिए कैच को कहा चमत्कार, कपिल देव-सूर्या के कैच याद किए

नवजोत सिद्धू बोले- अक्षर तुमने दिल जीत लिया:24 कैरेट सोना बताया, बाउंड्री पर लिए कैच को कहा चमत्कार, कपिल देव-सूर्या के कैच याद किए

पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-इंग्लैंड के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर कैचेस विन मैचेस टैग से वीडियो शेयर किया है। सिद्धू ने वीडियो के जरिए इंग्लैंड पर मिली भारत की जीत ने अक्षर पटेल के 2 कैच को टर्निंग पॉइंट बताया। सिद्धू ने वीडियो के जरिए किक्रेट की अपनी यादों को भी ताजा किया। सिद्धू ने कपिल देव की क्लिप जारी करते हुए कहा कि जिस तरह अक्षर ने पीछे मुड़कर दौड़ते हुए कैच पकड़ा, ठीक ऐसा ही कैच कपिल देव ने पकड़ा था। तब भी भारत ने मैच जीता था। सिद्धू ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि क्रिकेट में बल्लेवाज या बॉलर ही मैच जिताते हैं। क्रिकेट का इतिहास गवाह रहा है कि बहुत बार फील्डिंग के कारण टीमों को जीत मिली है। भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टी-20 सेमीफाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला। अगर अक्षर पटेल बाउंड्री वाला कैच न पकड़ता तो गेम शायद इंग्लैंड के पाले में चली जाती। सिद्धू ने कहा कि इस मैच की जीत में वह अक्षर पटेल के 2 कैच को महत्वपूर्ण मानते हैं। इन्हीं कैच की बदौलत मैच का रूख बदला और जीत मिल पाई। अक्षर पटेल की बॉलिंग और फील्डिंग की भूमिका इस मैच में वर्थ इट्स वेट इन गोल्ड रही। यही अक्षर पटेल ने मार्श का कैच पकड़ा था। पिछले वर्ल्ड कप में वन हैंडेड कोई नहीं भूला। एक कैच से कपिल ने बदला था मैच का रुख सिद्धू ने कहा कि, वर्ल्ड कप में सबसे पहला वर्ल्ड कप कपिल देव साहब ने विविन रिचर्ड को आउट करके वैसे ही भागते हुए उल्टा भाग के आउट करके वो मैच पलट दिया था। सूर्य कुमार यादव ने भी वही किया था मिलर का कैच पकड़ते हुए और आज ये जो 2 कैच पकड़े पहला ब्रुक का वो बैट्समैन जो अगर 5 ओवर खेल जाता तो मैच पूरी तरह से रुख बदल देता। दूसरा कैच तो बाकमाल चमत्कार था। मेरा नमस्कार है, बापू क्योंकि वो हवा में ऑफ बैलेंस कैच पकड़ते हुए भी प्रेजेंस ऑफ माइंड था। द माइंड वास टिकिंग और सामने फील्डर को गेंद पकड़ाया। इसने पूरी तरह से गेम को घुमा दिया। बापू 24 कैरेट सोना हो तुम। गुरु तुम्हारा किरदार आपत्ति में दर्शाया जाता है। गुरु कमाल करते हो तुम। सोना आग में तप कर ही चमकता है। भारत-इंग्लैंड T-20 को लेकर सिद्धू ने कही अहम बातें…

Gwalior Court Orders Judge Probe for Construction Violation

Gwalior Court Orders Judge Probe for Construction Violation

ग्वालियर10 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्वालियर हाई कोर्ट का फाइल फोटो ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अपने आदेश की अवहेलना और लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने एक सिविल जज के आचरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह मामला किसी अन्य सिविल जज को सौंपने के आदेश दिए गए हैं, जिसे चार माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। मामला अशोक कुमार व अन्य बनाम मीरा देवी से जुड़ा है। वर्ष 2013 में विवादित संपत्ति के संबंध में अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश जारी किया था। इसके बावजूद प्रतिवादी पक्ष द्वारा कथित रूप से विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता अशोक कुमार ने अवमानना याचिका दायर की। ट्रायल कोर्ट से चार माह में मांगी थी जांच रिपोर्ट मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल 2024 को ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह जांच कर यह स्पष्ट करे कि क्या अंतरिम आदेश का उल्लंघन कर निर्माण किया गया है। ट्रायल कोर्ट को चार माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था। साथ ही पक्षकारों को 24 अप्रैल 2024 को ट्रायल कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया था। हालांकि लंबे समय तक जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर 8 अक्टूबर 2024 को कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को तुरंत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद 12 नवंबर 2024 को भी हाईकोर्ट ने असंतोष व्यक्त करते हुए दो माह का अतिरिक्त समय दिया और प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिंड को निर्देशित किया कि वे ट्रायल कोर्ट को अदालत के आदेशों के प्रति लापरवाही न बरतने के निर्देश दें। ईई लोनिवि से निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी इसके बावजूद ट्रायल कोर्ट ने विधिवत जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं की। गवाहों के बयान दर्ज करने और पक्षकारों को सुनवाई का अवसर देने के बजाय केवल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन यंत्री से स्थल निरीक्षण रिपोर्ट मंगाकर सीधे हाईकोर्ट को भेज दी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट को प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम से भेजने की निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। 20 अगस्त को होगी अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पीडब्ल्यूडी की यह स्थल निरीक्षण रिपोर्ट पक्षकारों की अनुपस्थिति में तैयार की गई प्रतीत होती है, इसलिए इस पर निर्भर नहीं किया जा सकता। अदालत ने मामले की विधिवत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। याचिका की अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा:सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा:सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ED ने आज यानी 6 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में 10 से 12 लोकेशन्स पर एक साथ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED की 15 टीमों ने ये छापेमारी की है। द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह होने से पहले ही ED की टीम इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली। अंबानी से मनी लॉन्ड्रिग मामले में पूछताछ हुई थी इससे पहले 26 फरवरी को अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए दिल्ली में ED दफ्तर पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बैंकों से लिए लोन का डायवर्जन किया और विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन किया। अंबानी सुबह करीब 11 बजे जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। यहां उनसे विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और फंड के डायवर्जन को लेकर करीब 9 घंटे सवाल-जवाब किए गए थे। ED के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी ग्रुप कंपनियों ने देशी और विदेशी बैंकों से भारी कर्ज लिया था। वर्तमान में इन कंपनियों पर कुल बकाया ₹40,185 करोड़ है। ED ने अंबानी रा 17 मंजिला घर ‘अबोड’ कुर्क किया था मामला सरकारी बैंकों से उनकी कंपनियों को मिले लोन में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। CBI की 2019 की FIR के आधार पर ED इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले जांच एजेंसी ने मुंबई के उनके 17 मंजिला घर ‘अबोड’ को कुर्क किया था। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप का हिस्सा है रिलायंस पावर रिलायंस पावर बिजली उत्पादन और वितरण क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है। ये अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है। इसके पोर्टफोलियो में थर्मल (कोयला और गैस), रिन्यूएबल (सौर, पवन और हाइड्रो) और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) शामिल हैं।

PNB ATM Cash Limit Cut | Gold-Silver Price Drop

PNB ATM Cash Limit Cut | Gold-Silver Price Drop

Hindi News Business PNB ATM Cash Limit Cut | Gold Silver Price Drop | 140X Zoom Phone Launch नई दिल्ली4 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई: ₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ सोने और चांदी के दामों में 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस: ₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ₹23,780 करोड़ के घोटाले में अब मुख्य आरोपी नीरव मोदी के परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी के दो भाइयों, नीशाल और निहाल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ (FEO) क्यों न घोषित किया जाए? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी। विशेष जज एवी गुजराती ने बुधवार को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने न सिर्फ भाइयों को, बल्कि नीरव मोदी की कंपनी के सीनियर अधिकारियों- आदित्य नानावती और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस भेजे हैं। इन सभी को 7 मई तक अपना जवाब देना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चीन ने 35 साल में सबसे कम GDP लक्ष्य रखा: 2026 के लिए 4.5-5% ग्रोथ का टारगेट; एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू बाजार पर फोकस चीन ने 2026 के लिए GDP ग्रोथ का लक्ष्य घटाकर 4.5-5% कर दिया है। साल 1991 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने अपना लक्ष्य 5% से नीचे रखा है। बीजिंग में आयोजित वार्षिक संसदीय बैठक ‘टू सेशन्स’ के दौरान चीनी प्रीमियर ली कियांग ने यह घोषणा की। चीन ने गुरुवार को 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का ड्राफ्ट भी जारी किया, जिस पर अगले हफ्ते औपचारिक वोटिंग होगी। इस योजना में खपत बढ़ाने और इनोवेशन पर जोर देने जैसे विषय शामिल हैं, जो अगले पांच सालों के लिए बीजिंग की प्राथमिकता होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो: शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है। मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है। ये 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। ये चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. नथिंग फोन 4a और 4a प्रो भारत में लॉन्च: 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा और नई ग्लिफ बार इंटरफेस, शुरुआती कीमत ₹31,999 टेक कंपनी नथिंग ने 5 मार्च को नई स्मार्टफोन सीरीज ‘नथिंग फोन 4a’ भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) प्रो शामिल है। लंदन में हुए एक इवेंट के दौरान इन दोनों हैंडसेट्स से पर्दा उठाया गया। नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ नया ‘ग्लिफ बार’ इंटरफेस है, जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन 4a प्रो में 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा है। कंपनी का दावा है कि ये इतने जूम कैमरा वाला ये दुनिया का पहला फोन है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें… PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम; जानें किन कार्ड्स पर सिर्फ ₹50 हजार ही निकलेंगे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है। PNB ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो मुख्य कैटेगरी में बांटकर लिमिट रिवाइज की है। जिनकी डेली लिमिट पहले 1 लाख रुपए थी, इसे अब 50 हजार रुपए कर दिया है। वहीं दूसरी कैटेगरी में प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन ने 89 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 10 से कम की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए भारत को करीबी मुकाबला जिताया। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट रही। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में भारत को बैटिंग से मजबूत शुरुआत दिलाई। वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह बोले कि जैकब बेथेल एक स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… नॉकआउट वाला माइंडसेट नजर आया- तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर बोले, आप रन, पार्टनरशिप और स्ट्राइक रेट नाप सकते हैं, लेकिन असली काम इंटेंट का है। भारत का बैटिंग में पोजिटिव अप्रोच और बॉलिंग में शांत स्वभाव पसंद आया। नॉकआउट मैचों में यही माइंडसेट काम आता है। संजू सैमसन को देखकर अच्छा लगा, जिन्होंने अपना फॉर्म जारी रखा और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। फाइनल का इंतजार है। सैमसन खुद को पहचान रहे हैं- शास्त्री रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा, सैमसन ने खुद को पहचानना शुरू कर दिया है। वे जान रहे हैं कि कंसिस्टेंट रहना बहुत जरूरी है। वे अपनी स्ट्रेंथ पर विश्वास कर रहे हैं और सही शॉट सिलेक्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना माइंडसेट स्ट्रॉन्ग कर लिया है। बुमराह जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, बुमराह एक सुपरपावर हैं, जो हर कप्तान चाहता है। वे एक जादुई जिनी की तरह हैं। आप लैंप को रगड़ो और उसमें से बुमराह निकल आएं। इरफान बोले- बुमराह मेरे प्लेयर ऑफ द मैच पूर्व भारतीय बॉलर इरफान पठान ने कहा, 500 रन के मैच में मेरे प्लेयर ऑफ द मैच तो जसप्रीत बुमराह ही हैं। उन्होंने 8.25 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, उनकी बॉलिंग ही डिफरेंस साबित हुई। अक्षर पटेल ने भी 2 बेहतरीन कैच पकड़े। युसुफ पठान बोले, भारत ने बेहतरीन टीम एफर्ट दिखाया। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल फील्ड में आउटस्टैंडिंग रहे। बुमराह के 18वें ओवर ने मैच पूरी तरह से पलट के रख दिया। शानदार जीत। जैकब बेथेल स्पेशल टैलेंट- युवराज सिंह भारत के वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर युवराज सिंह ने कहा, फाइनल, हम आ रहे हैं। क्या बेहतरीन क्रिकेट मैच रहा। बहुत बड़ा स्कोर, लेकिन लड़के आखिर तक शांत रहे। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इसी तरह की फाइट चाहिए। संजू सैमसन ने फिर एक बार बेहतरीन पारी खेली, लेकिन जैकब बेथेल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे स्टेज पर शतक लगाना कमाल रहा, बेथेल स्पेशल टैलेंट हैं। भारत की फील्डिंग लाजवाब रही- वसीम जाफर भारत के वसीम जाफर ने कहा, बेहतरीन क्रिकेट मैच। लगभग सभी ने इस पार्टी में हिस्सा लिया। संजू ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी बैटर्स ने अच्छा योगदान दिया। अक्षर की लीडरशिप में भारत की फील्डिंग शानदार रही। बॉलिंग में बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक ने अच्छे डेथ ओवर्स फेंके। बेथेल और इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया। फील्डिंग और यॉर्कर ने अंतर पैदा किया- वॉन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, फील्डिंग और यॉर्कर ने जीत-हार का अंतर पैदा किया। इंग्लैंड ने 3 यॉर्कर पर 6 रन दिए। भारत ने 15 यॉर्कर फेंकी और 22 ही रन दिए। छोटा अंतर, लेकिन नतीजे के लिए काफी रहा। तीनों फॉर्मेट में शतक, बेहतरीन जैकब बेथेल। बुमराह-हार्दिक ने बॉलिंग से मैच पलटा- भज्जी भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, वानखेड़े में भारत ने शानदार क्रिकेट खेला, टीम ने 250 प्लस रन जरूर बनाए, लेकिन इंग्लैंड करीब पहुंच ही गई थी। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बॉलिंग ने अनुभव दर्शाया। मुझे लगता है कि बॉलिंग और बेहतर हो सकती थी, लेकिन खुश हूं कि टीम इंडिया जीत गई। अगर ऐसा खेलें तो ट्रॉफी पक्की- सैकिया BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, अगर टीम इंडिया इसी तरह खेलती रहे तो भारत को ट्रॉफी जीतने से कोई नहीं रोक सकता। हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत जीते। अक्षर, बुमराह, संजू और सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया। बेहतरीन टीम परफॉर्मेंस ने भारत को जीत दिलाई। संजू ने बेहतरीन पारी खेली- राजकुमार शर्मा विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, संजू की बेहतरीन पारी से भारत ने एक हाई-स्कोरिंग मैच जीता। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, उनके आखिरी ओवर में 6 रन ही बने, मुझे लगता है कि यह गेमचेंजिंग मोमेंट था। इस ओवर से पहले मोमेंटम इंग्लैंड के हाथ में था, लेकिन भारत ने बॉलिंग से मैच फिसलने नहीं दिया। इसके साथ टीम की फील्डिंग भी लाजवाब रही। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Nifty Falls 150 Points to 24,600; Bank, Realty, Auto Stocks Dip

Nifty Falls 150 Points to 24,600; Bank, Realty, Auto Stocks Dip

मुंबई4 दिन पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही। ये 24,450 पर आ गया। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयरों में तेजी और 23 में गिरावट रही। एशियाई बाजार तेजी के साथ बंद साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.017% चढ़कर 5,585 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई 343 अंक या 0.62% चढ़कर 55,621 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 436 अंक या 1.72% चढ़कर 25,757 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15.63 अंक या 0.38% ऊपर 4,124 पर आ गया। अमेरिकी बाजार में 5 मार्च को गिरावट रही डाउ जोन्स 785 अंक (1.61%) गिरकर 47,955 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.26% गिरकर 22,749 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 39 अंक (0.56%) गिरकर 6,831 पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ।ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में बढ़त रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…