Friday, 31 Jul 2026 | 10:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

PNB ATM Cash Limit Cut | Gold-Silver Price Drop

  • Hindi News
  • Business
  • PNB ATM Cash Limit Cut | Gold Silver Price Drop | 140X Zoom Phone Launch

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई: ₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ

सोने और चांदी के दामों में 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है।

वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस: ₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ₹23,780 करोड़ के घोटाले में अब मुख्य आरोपी नीरव मोदी के परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी के दो भाइयों, नीशाल और निहाल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ (FEO) क्यों न घोषित किया जाए?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी। विशेष जज एवी गुजराती ने बुधवार को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने न सिर्फ भाइयों को, बल्कि नीरव मोदी की कंपनी के सीनियर अधिकारियों- आदित्य नानावती और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस भेजे हैं। इन सभी को 7 मई तक अपना जवाब देना होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. चीन ने 35 साल में सबसे कम GDP लक्ष्य रखा: 2026 के लिए 4.5-5% ग्रोथ का टारगेट; एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू बाजार पर फोकस

चीन ने 2026 के लिए GDP ग्रोथ का लक्ष्य घटाकर 4.5-5% कर दिया है। साल 1991 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने अपना लक्ष्य 5% से नीचे रखा है। बीजिंग में आयोजित वार्षिक संसदीय बैठक ‘टू सेशन्स’ के दौरान चीनी प्रीमियर ली कियांग ने यह घोषणा की।

चीन ने गुरुवार को 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का ड्राफ्ट भी जारी किया, जिस पर अगले हफ्ते औपचारिक वोटिंग होगी। इस योजना में खपत बढ़ाने और इनोवेशन पर जोर देने जैसे विषय शामिल हैं, जो अगले पांच सालों के लिए बीजिंग की प्राथमिकता होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो: शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है।

मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है। ये 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। ये चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. नथिंग फोन 4a और 4a प्रो भारत में लॉन्च: 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा और नई ग्लिफ बार इंटरफेस, शुरुआती कीमत ₹31,999

टेक कंपनी नथिंग ने 5 मार्च को नई स्मार्टफोन सीरीज ‘नथिंग फोन 4a’ भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) प्रो शामिल है। लंदन में हुए एक इवेंट के दौरान इन दोनों हैंडसेट्स से पर्दा उठाया गया।

नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ नया ‘ग्लिफ बार’ इंटरफेस है, जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन 4a प्रो में 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा है। कंपनी का दावा है कि ये इतने जूम कैमरा वाला ये दुनिया का पहला फोन है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें…

PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम; जानें किन कार्ड्स पर सिर्फ ₹50 हजार ही निकलेंगे

PNB ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो मुख्य कैटेगरी में बांटकर लिमिट रिवाइज की है। जिनकी डेली लिमिट पहले 1 लाख रुपए थी, इसे अब 50 हजार रुपए कर दिया है। वहीं दूसरी कैटेगरी में प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नकली मूंछ पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी:बोले- फिल्म 'पृथ्वीराज' में वैसी मूंछें उगना मुमकिन नहीं था; फैंस को बुरा लगा तो सॉरी

April 22, 2026/
6:41 pm

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (2022) में नकली मूंछों के इस्तेमाल को लेकर हुई आलोचना पर...

एईएन (मुख्य) परीक्षा-2024 कल से:अजमेर व जयपुर में बनाए 66 सेंटर्स, साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे

March 21, 2026/
9:23 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 व 23 मार्च को...

Iran Prefers J.D. Vance Over Trump for Talks

March 25, 2026/
7:03 pm

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान ने ट्रम्प सरकार को संकेत दिया है कि वह राष्ट्रपति की चुनी हुई...

Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

April 15, 2026/
8:44 pm

48 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी...

अमेरिकी सांसद बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते 30 साल में सबसे खराब:ट्रम्प की टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों ने भरोसे को नुकसान पहुंचाया

June 30, 2026/
12:44 pm

भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों की वजह से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PNB ATM Cash Limit Cut | Gold-Silver Price Drop

PNB ATM Cash Limit Cut | Gold-Silver Price Drop
  • Hindi News
  • Business
  • PNB ATM Cash Limit Cut | Gold Silver Price Drop | 140X Zoom Phone Launch

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई: ₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ

सोने और चांदी के दामों में 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है।

वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. नीरव मोदी के दोनों भाई निहाल-नीशाल को कोर्ट का नोटिस: ₹23,780 करोड़ के PNB घोटाले में भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, 7 मई तक मांगा जवाब

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ₹23,780 करोड़ के घोटाले में अब मुख्य आरोपी नीरव मोदी के परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी के दो भाइयों, नीशाल और निहाल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ (FEO) क्यों न घोषित किया जाए?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी। विशेष जज एवी गुजराती ने बुधवार को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने न सिर्फ भाइयों को, बल्कि नीरव मोदी की कंपनी के सीनियर अधिकारियों- आदित्य नानावती और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस भेजे हैं। इन सभी को 7 मई तक अपना जवाब देना होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. चीन ने 35 साल में सबसे कम GDP लक्ष्य रखा: 2026 के लिए 4.5-5% ग्रोथ का टारगेट; एक्सपोर्ट के बजाय घरेलू बाजार पर फोकस

चीन ने 2026 के लिए GDP ग्रोथ का लक्ष्य घटाकर 4.5-5% कर दिया है। साल 1991 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने अपना लक्ष्य 5% से नीचे रखा है। बीजिंग में आयोजित वार्षिक संसदीय बैठक ‘टू सेशन्स’ के दौरान चीनी प्रीमियर ली कियांग ने यह घोषणा की।

चीन ने गुरुवार को 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) का ड्राफ्ट भी जारी किया, जिस पर अगले हफ्ते औपचारिक वोटिंग होगी। इस योजना में खपत बढ़ाने और इनोवेशन पर जोर देने जैसे विषय शामिल हैं, जो अगले पांच सालों के लिए बीजिंग की प्राथमिकता होंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो: शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है।

मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है। ये 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। ये चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. नथिंग फोन 4a और 4a प्रो भारत में लॉन्च: 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा और नई ग्लिफ बार इंटरफेस, शुरुआती कीमत ₹31,999

टेक कंपनी नथिंग ने 5 मार्च को नई स्मार्टफोन सीरीज ‘नथिंग फोन 4a’ भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें नथिंग फोन (4a) और नथिंग फोन (4a) प्रो शामिल है। लंदन में हुए एक इवेंट के दौरान इन दोनों हैंडसेट्स से पर्दा उठाया गया।

नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ नया ‘ग्लिफ बार’ इंटरफेस है, जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। फोन 4a प्रो में 140X अल्ट्रा जूम वाला 50MP कैमरा है। कंपनी का दावा है कि ये इतने जूम कैमरा वाला ये दुनिया का पहला फोन है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें…

PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम; जानें किन कार्ड्स पर सिर्फ ₹50 हजार ही निकलेंगे

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है।

PNB ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो मुख्य कैटेगरी में बांटकर लिमिट रिवाइज की है। जिनकी डेली लिमिट पहले 1 लाख रुपए थी, इसे अब 50 हजार रुपए कर दिया है। वहीं दूसरी कैटेगरी में प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट 1.5 लाख रुपए से घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket