Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:23 PM

Trending :

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर
EXCLUSIVE

गर्मी में खूब बिक रही मिट्टी की सुराही! घंटों तक रखती पानी को ठंडा, तापमान के साथ बढ़ने लगी डिमांड

authorimg

Last Updated:

Surahi Pani Benefits: चरकी प्रजापति ने लोकल 18 से कहा कि सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद हो जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी राहत पहुंचाता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चिलचिलाती गर्मी के बीच मिट्टी की सुराही की मांग तेजी से बढ़ गई है. कलेक्ट्रेट चौराहे पर अलग-अलग डिजाइन की सुराहियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कुम्हार और विक्रेता बड़ी संख्या में सुराही बेच रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ इनकी बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है. भले ही आधुनिक समय में घर-घर फ्रिज पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुराही का पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सुराही का पानी न सिर्फ प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. मिट्टी के संपर्क में आने से पानी में हल्की सोंधी खुशबू आ जाती है, जो पीने में एक अलग ही स्वाद और ताजगी का अनुभव कराती है.

कलेक्ट्रेट चौराहे पर सुराही बेचने वाली विक्रेता चरकी प्रजापति ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सुराही की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है. अब हर वर्ग के लोग सुराही खरीद रहे हैं. सुराही की खास बनावट लंबी और संकरी गर्दन तथा गोल आधार पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है. पहले के समय में जब फ्रिज का प्रचलन नहीं था, तब लोग गर्मियों में सुराही का ही इस्तेमाल करते थे.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सुराही का पानी
चरकी प्रजापति के अनुसार, सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बन जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है. इसके विपरीत फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी कई बार गले और दांतों के लिए नुकसानदायक साबित होता है.

बुजुर्गों को पसंद सुराही का पानी
मटका खरीदने आईं निशा तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि जहां बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी पसंद आता है, वहीं घर के बुजुर्ग आज भी सुराही का पानी ही बेहतर मानते हैं. फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दांतों में झनझनाहट होती है जबकि सुराही का पानी संतुलित ठंडक देता है और पीने में आरामदायक होता है. डॉक्टर भी जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं.

110 रुपये से शुरू सुराही की कीमत
कीमत की बात करें, तो बाजार में साधारण सुराही करीब 110 रुपए में मिल रही है जबकि डिजाइनर और बड़े आकार की सुराही 110 से 150 रुपये तक बिक रही है. शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सोन नदी की मिट्टी से बनी सुराहियां उपलब्ध हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एनेस्थीसियोलॉजी में बदलाव की आहट:सिस्टम सुधार से बचेगी जान, RSACPCON में उठी सेफ्टी कल्चर की मांग; इंदौर में जुटे देश-विदेश के एक्सपर्ट्स

April 12, 2026/
12:06 am

RSACPCON 2026 (रिसर्च सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी क्लिनिकल फार्माकोलॉजी) की 34वीं नेशनल और 5वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ इंदौर के ब्रिलियंट...

रहमान डकैत का रोल 3 स्टार्स ने किया था रिजेक्ट:कास्टिंग डायरेक्टर बोले- मल्टीस्टारर फिल्म बताकर किया इनकार, फिर अक्षय खन्ना हुए फाइनल

April 4, 2026/
3:17 pm

फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रहमान डकैत के किरदार के लिए 2-3...

कथित तौर पर प्रमुख सांसदों के एनडीए की ओर बढ़ने से यूबीटी सेना को बड़े विभाजन का सामना करना पड़ रहा है | उद्धव ठाकरे | सादा बोलो

June 18, 2026/
6:56 pm

एक बड़ा राजनीतिक झटका सामने आ रहा है क्योंकि यूबीटी सेना कथित तौर पर आंतरिक विभाजन का सामना कर रही...

बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

May 18, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों...

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

April 9, 2026/
11:08 am

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में खूब बिक रही मिट्टी की सुराही! घंटों तक रखती पानी को ठंडा, तापमान के साथ बढ़ने लगी डिमांड

authorimg

Last Updated:

Surahi Pani Benefits: चरकी प्रजापति ने लोकल 18 से कहा कि सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद हो जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी राहत पहुंचाता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चिलचिलाती गर्मी के बीच मिट्टी की सुराही की मांग तेजी से बढ़ गई है. कलेक्ट्रेट चौराहे पर अलग-अलग डिजाइन की सुराहियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे कुम्हार और विक्रेता बड़ी संख्या में सुराही बेच रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ इनकी बिक्री में लगातार तेजी देखी जा रही है. भले ही आधुनिक समय में घर-घर फ्रिज पहुंच चुका है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुराही का पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सुराही का पानी न सिर्फ प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. मिट्टी के संपर्क में आने से पानी में हल्की सोंधी खुशबू आ जाती है, जो पीने में एक अलग ही स्वाद और ताजगी का अनुभव कराती है.

कलेक्ट्रेट चौराहे पर सुराही बेचने वाली विक्रेता चरकी प्रजापति ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सुराही की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है. अब हर वर्ग के लोग सुराही खरीद रहे हैं. सुराही की खास बनावट लंबी और संकरी गर्दन तथा गोल आधार पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है. पहले के समय में जब फ्रिज का प्रचलन नहीं था, तब लोग गर्मियों में सुराही का ही इस्तेमाल करते थे.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सुराही का पानी
चरकी प्रजापति के अनुसार, सुराही में रखा पानी मिट्टी के संपर्क में आकर ठंडा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बन जाता है. यह पानी गले को आराम देता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है. इसके विपरीत फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी कई बार गले और दांतों के लिए नुकसानदायक साबित होता है.

बुजुर्गों को पसंद सुराही का पानी
मटका खरीदने आईं निशा तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि जहां बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी पसंद आता है, वहीं घर के बुजुर्ग आज भी सुराही का पानी ही बेहतर मानते हैं. फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दांतों में झनझनाहट होती है जबकि सुराही का पानी संतुलित ठंडक देता है और पीने में आरामदायक होता है. डॉक्टर भी जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं.

110 रुपये से शुरू सुराही की कीमत
कीमत की बात करें, तो बाजार में साधारण सुराही करीब 110 रुपए में मिल रही है जबकि डिजाइनर और बड़े आकार की सुराही 110 से 150 रुपये तक बिक रही है. शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सोन नदी की मिट्टी से बनी सुराहियां उपलब्ध हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket