कन्नौज का मशहूर गुलकंद, देसी गुलाब से किया जाता है तैयार; मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद

X कन्नौज का मशहूर गुलकंद, देसी गुलाब से किया जाता है तैयार; जानें खासियत Kannauj Traditional Gulkand: कन्नौज अपनी खुशबूदार इत्र के साथ-साथ पारंपरिक गुलकंद के लिए भी मशहूर है. यहां देसी गुलाब की ताजी पंखुड़ियों से पारंपरिक तरीके से गुलकंद तैयार किया जाता है. सुबह तोड़े गए गुलाब को साफ कर चीनी के साथ मिलाया जाता है और 20-30 दिनों तक धूप में रखा जाता है. जिससे प्राकृतिक खुशबू और स्वाद से भरपूर गुलकंद बनता है. आयुर्वेद के अनुसार गुलकंद गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है. पाचन सुधारता है और पेट की समस्याओं में राहत पहुंचाता है. इसे दूध, पान और मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है. स्थानीय व्यापारी निशीष तिवारी बताते है कि यह कारोबार कई परिवारों की आजीविका से जुड़ा है. अब आधुनिक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से कन्नौज का गुलकंद बड़े शहरों तक पहुंच रहा है. जिससे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
उबालकर, भूनकर या भिगोकर…यहां जानिए चना खाने का सही तरीका

Last Updated:April 02, 2026, 07:09 IST चने को कच्चा भिगोकर, भूनकर और उबालकर तीनों तरीके से खा सकते हैं. कई बार चना खाने से समस्या होती है. कई लोगों को चना पचता नहीं है. चना खाने के बाद समस्याएं होती है. ऐसे लोगों को परहेज करना चाहिए. बाकी लोगों को चना अपने डाइट में जरुर रखना चाहिए. चने में सबसे ज्यादा आयरन व केल्शियम मिलता है. मिर्जापुर: अक्सर आप चना को अलग-अलग तरीके से खाते हैं, लेकिन आपको चना खाने का सही तरीका नहीं पता होगा. कई बार पेट में समस्या होने की वजह से मन में भ्रम रहता है कि चना खाए या ना खाएं. मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने चना खाने को लेकर टिप्स बताए हैं. जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है. वह भी चना खा सकते हैं. वहीं, चना को प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की कमी वाले व्यक्ति की डाइट में शामिल कर सकते हैं. अलग-अलग तरीके से चने का सेवन करने से शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है. डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि अभी चना खाने के लिए हरा उपलब्ध है. सीजन वहीं चल रहा है. ऐसे में हरे चने को खा सकते हैं. कई बार मन में सवाल रहता है कि चने का सेवन कैसे करें. चने को कच्चा भिगोकर, भूनकर और उबालकर तीनों तरीके से खा सकते हैं. कई बार चना खाने से समस्या होती है. कई लोगों को चना पचता नहीं है. चना खाने के बाद समस्याएं होती है. ऐसे लोगों को परहेज करना चाहिए. बाकी लोगों को चना अपने डाइट में जरुर रखना चाहिए. चने में सबसे ज्यादा आयरन व केल्शियम मिलता है. यह शारीरिक ऊर्जा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. चना दाल में आता है. ऐसे में प्रोटीन का भी बड़ा सोर्स है. इसलिए डाइट में चना और दाल दोनों रखने से फायदा मिलता है. शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है. आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में चना से मिल जाता है. स्नेक्स में करें प्रयोग डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि अगर आपको पेट से जुड़ी हुई समस्या है. चना खाने से डर लग रहा है तो उबालकर या चने को छीलकर खा सकते हैं. चना दाल सबसे उत्तम है. अगर चना दाल नहीं है तो बेसन के साथ फेंटकर स्नेक्स के जैसा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर यह भी उपलब्ध नहीं हो तो चने को भिगोकर सलाद, टिक्की या जैसे भी पसंद है चने का प्रयोग कर सकते हैं. चना खाने के कई फायदे हैं. शरीर में खून की कमी है, तो ऐसे लोग एक कटोरी चना व गुड़ खा सकते हैं. इससे काफी ज्यादा फायदा दिखेगा. प्रोटीन की कमी है, तो चना अति उत्तम है. हफ्ते में दो से तीन बार चना के दाल का सेवन कर सकते हैं. गर्मी के दिनों में भुने चने का प्रयोग सत्तू के तौर पर कर सकते हैं. चना छिलके के साथ खाते तो ज्यादा फायदा होता है. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें Location : Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh First Published : April 02, 2026, 06:57 IST
Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Nari Shakti Vandan Amendment Bill

Hindi News National Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Nari Shakti Vandan Amendment Bill नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक तस्वीर 2023 की है, जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल संसद में पास होने पर महिला सांसदों ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई थी। संसद का बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है। फिलहाल, लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ, सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (लगभग एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार का मकसद ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन करना है। इसके जरिए महिलाओं के लिए तय कोटे को परिसीमन प्रक्रिया से अलग करना है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ साल 2023 में पारित किया गया था। इसके अलावा, एक अलग ‘परिसीमन बिल’ भी पेश किया जाएगा। महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए, इन दोनों बिलों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। उम्मीद है कि नई लोकसभा में सीटों की संख्या 800 से ज्यादा होगी। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। ब्रेक के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू हुआ। पहले इसके खत्म होने की तय तारीख 2 अप्रैल थी। बुधवार को 4 अहम बिल पास हुए संसद ने बुधवार को चार अहम कानून पास किए, जन विश्वास बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल में अहम संशोधन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026, और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 । जबकि विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों से वॉकआउट किया। विपक्ष ने चर्चा की कमी, संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। राज्यसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। लोकसभा इसे 30 मार्च को ही मंजूरी दे चुकी थी। उच्च सदन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026 को भी पास कर दिया। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इसे लोकसभा में पेश करेंगे। जन विश्वास बिल और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 को लोकसभा में पास किया जा चुका है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 13 दिन की कार्यवाही… 1 अप्रैल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से CAPF बिल भी पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का
Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Nari Shakti Vandan Amendment Bill

05:05 AM2 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक सदन के दूसरे फेज के पिछले 13 दिन की कार्यवाही… 1 अप्रैल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से CAPF बिल भी पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल
RPSC SI Exam Admit Card Released

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। य . दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस की परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। बता दें कि एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। ऐसे में इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट है। कुल 1015 पदों के लिए एग्जाम होगा। प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि देकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए यहां करें क्लिक एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। आरपीएससी ने कहा- अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर के बहकावे में न आएं। पहचान पत्र जरूरी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ….. ये खबर भी पढे़ं… ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं) पॉलिटिकल-साइंस लेक्चरर के 219, कॉमर्स में 58 पद रहे खाली:मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए कैंडिडेट्स; RPSC ने 2202 पदों पर निकाली थी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं और ऐसे में 219 पद खाली रह गए। वहीं कामर्स में 58 पद खाली रह गए। मिनीमम 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। (पूरी खबर पढें)
अवैध कॉलोनी बसाने वाले 79 कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश:ग्वालियर में 16 साल बाद बड़ा एक्शन, खाली प्लॉट सरकार लेगी कब्जे में

जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। करीब 16 साल बाद कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय ने 51 अवैध कॉलोनियां बसाने वाले 79 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। सभी संबंधित एसडीएम को इन मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इन कॉलोनियों में जो खाली प्लॉट बचे हैं, उन्हें कॉलोनाइजर से छीनकर सरकारी कब्जे में लिया जाएगा। वहीं, जिन लोगों ने पहले ही प्लॉट खरीद लिए हैं, उन्हें फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। पहले ही दी जा चुकी थी चेतावनी अधिकारियों के मुताबिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की चेतावनी पहले ही सार्वजनिक रूप से दी जा चुकी थी। साथ ही संबंधित जमीन की खसरा-खतौनी के कॉलम नंबर-12 में अवैध कॉलोनी की एंट्री भी दर्ज की जा चुकी है। सुनवाई के बाद लिया गया फैसला कलेक्टर न्यायालय ने सभी आरोपियों को विधिवत सुनवाई का मौका दिया, लेकिन कॉलोनी विकसित करने से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद अलग-अलग एसडीएम द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर सुनवाई कर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर न्यायालय में ऐसे ही 152 और प्रकरण लंबित हैं, जिन पर सुनवाई चल रही है। आने वाले दिनों में इन पर भी बड़े फैसले हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में चला अभियान मुरार: उदयपुर, धनेली, करिगवां, बेरजा, सुनारपुरा ग्वालियर सिटी: ओड़पुरा, सुसैरा, कुलैथ, जिगसौली, इकहरा घाटीगांव, मोहना
रियलिटी चेक में जीतू पटवारी फेल, भरी सभा में फजीहत:छींक आई और कट गई पंडोखर सरकार की चोटी; सज्जन वर्मा का छलका दर्द

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। भरी मीटिंग में जीतू पटवारी को मिली नसीहत मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद का रियलिटी चेक किया, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ गया। भरी मीटिंग में उन्हें पता चल गया कि वे कितने पानी में हैं। साथ ही उन्हें बड़ी नसीहत भी मिल गई। दरअसल, जीतू पटवारी युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछ लिया कि मेरे नेतृत्व में संगठन कैसा चल रहा है, मेरा कामकाज कैसा है। एक कार्यकर्ता ने उनसे कहा कि आप कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते। कार्यकर्ता ने जीतू पटवारी को उनके मंत्रीकाल के दौरान का एक किस्सा सुना दिया कि कैसे वह डेढ़-दो घंटे उनसे मिलने के लिए इंतजार करता रहा। पटवारी आए और कार में बैठकर चले गए, उससे नहीं मिले। कार्यकर्ता ने सबके सामने जीतू पटवारी को नसीहत दी कि कोई कार्यकर्ता आपसे मिलने आए, अपनी बात कहना चाहे तो थोड़ा सा, दो मिनट उसे गंभीरता से सुन लें। वैसे खरी बात यह है कि इसी ‘चलो-चलो’ के चक्कर में कांग्रेस की सरकार चली गई थी। ऐसे में कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की आंखें खोलने का काम किया है। उम्मीद है पीसीसी चीफ कार्यकर्ता से मिले इस दिव्य ज्ञान को आत्मसात करेंगे। सज्जन वर्मा का दर्द छलका, पार्टी पर किया तंज मध्य प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर सीनियर नेता खुद को राज्यसभा जाने की दौड़ से बाहर बता चुके हैं। जब पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा से राज्यसभा जाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरे मन में तो है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया। सज्जन वर्मा ने कहा कि हम जैसे लोगों को बड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि हम लोग पहुंच जाएं राज्यसभा में, तो दूसरे नेताओं की दुकान बंद हो जाएगी। अब कांग्रेस एकजुटता के भले ही लाख दावे करे, लेकिन सज्जन वर्मा के इस तंज ने बता दिया कि पार्टी में ‘ऑल इज वेल’ जैसी स्थिति तो नहीं है। शिखा नहीं रखने पर फंसे पं. गुरु शरण शर्मा दतिया में पंडोखर धाम में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए कथावाचक पंडित गुरु शरण शर्मा मीडिया के एक सवाल पर फंस गए। फिर गोलमोल जवाब देते हुए एक कहानी सुना दी। मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि जब आप सनातन और धर्म की मजबूती की बात करते हैं, तो खुद शिखा धारण क्यों नहीं किए हुए हैं। इस सवाल पर पहले तो पंडित गुरु शरण शर्मा मुस्कुराए, फिर कहा कि हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान मुंडन कराते समय अचानक तेज छींक आ गई, जिससे उनकी शिखा कट गई। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने जवाब को गंभीरता से लेते हुए माफी भी मांगी और कहा कि वे जल्द ही फिर से शिखा धारण करेंगे। उन्होंने शिखा का महत्व बताते हुए कहा कि यह केवल कर्मकांडी ब्राह्मणों के लिए ही नहीं, बल्कि हर सनातनी के लिए महत्वपूर्ण है। कैलाश विजयवर्गीय के भजन पर झूमे श्रद्धालु मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अपना टैलेंट दिखाया है। उन्होंने इंदौर में एक धार्मिक आयोजन में ऐसा भजन गाया कि वहां मौजूद हर कोई खुद को थिरकने से नहीं रोक सका। कैलाश विजयवर्गीय ने माइक थामते ही लोगों से पूछा कि सीरियस भजन सुनोगे या नाचने वाला। फिर पब्लिक की ओर से आवाज आई- नाचने वाला। इस पर विजयवर्गीय ने ‘मीठे रस से भरी राधा रानी लागे’ भजन सुनाया। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), राधावल्लभ मिश्रा (दतिया) ये भी पढ़ें – बिजली बिल मांगा तो नगर परिषद ने बिजली ऑफिस के आगे कचरा उड़ेला; भाजपा नेता ने गड्ढे में लगाया आसन सागर के शाहगढ़ में नगर परिषद ने हैरान कर देने वाला कारनामा किया है। यहां बिजली विभाग ने अपने बकाया बिल की राशि मांगी तो नगर परिषद ने बिजली कंपनी के दफ्तर के गेट पर कचरा डाल दिया। इधर, ग्वालियर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा पार्षद ने सड़क के बीच गड्ढे में बैठकर धरना दिया। पूरी खबर पढ़ें
'भीड़ को मुझे छूने-दरिंदगी करने का हक किसने दिया':पीड़िता बोली- मेरी गलती पर पति सजा देगा; सड़क पर गैंगरेप की कोशिश की पूरी कहानी

‘अगर मैंने गलती की है तो मेरा पति है, मेरे सास-ससुर हैं, मेरा पूरा परिवार है, सजा देने का हक सिर्फ मेरे अपने लोगों को है। समाज और गांव के लोग मुझे सजा देने वाले कौन होते हैं। मैं कैसी हूं, मैंने जो भी किया, उसे मेरे पति देखेंगे, गांव के लोगों को कोई हक नहीं है कि मेरे साथ दरिंदगी करें। मुझे पूरे समाज में बेइज्जत करें।’ ये बातें नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की महिला ने कहीं। महिला के साथ क्या हुआ था? महिला आखिर किस बात को लेकर गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही है? महिला की ओर से पुलिस को क्या बताया गया है? पुलिस ने महिला की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला क्या है? नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला के साथ 26 मार्च की शाम को गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला को सेमी न्यूड कर गांव में उसकी परेड कराई गई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश का वीडियो भी बनाया। हालांकि, वारदात के दौरान गांव के कुछ लोगों की ओर से बीच बचाव भी किया। इसके बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। वहीं, महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश के बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला दो बच्चों की मां है। महिला का पति प्राइवेट जॉब के सिलसिले में बिहार से बाहर रहता है। महिला अपने बच्चों, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन महिला घर से राशन लाने के लिए निकली थी। महिला के मुताबिक, राशन लेकर वो लौट रही थी, तभी गांव के तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की कोशिश की। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले पर महिला ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों ने बुधवार को पीड़ित महिला से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान महिला मीडिया के सामने नहीं आई, लेकिन दरवाजे के पीछे खड़े होकर अपनी बातें बताई। महिला ने कहा कि गांव के लोगों को किसने हक दिया कि वो मुझे गलत तरीके से हाथ लगाएंगे। मैंने जो किया था, उसे मेरे परिवार तक पहुंचाना चाहिए था, जो परिवार को मंजूर होता, उसकी सजा मैं भुगत लेती, मेरे साथ गलत हरकत कर वीडियो बनाना कहां का न्याय है? मेरे साथ जिसने भी गलत किया है, उनका चेहरा वीडियो में दिख रहा है, पुलिस उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। महिला बोली- पुलिस कार्रवाई कर रही है मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने प्रशासन को बता दिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन मुझे मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। अगर कोई मुझे इस मामले में दोषी मान रहा है, तो ठीक है, मैं दोषी हूं। पुलिस को जो कार्रवाई करनी होगी, करेगी। अब जानिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में क्या है? 42 सेकेंड के वीडियो को आरोपियों ने 3 क्लिप में बांटा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला और एक अन्य शख्स एक मकान की खिड़की से नीचे कूद रहे हैं। खिड़की के पास गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। महिला और शख्स जैसे ही खिड़की से कूदकर बाहर आते हैं, गांव के लोग दोनों को पकड़ लेते हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि गांव के लोग पकड़े गए शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे गालियां दी जा रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा कि महिला को तीन लोग पकड़े हुए हैं, जिनकी पहचान अशोक यादव, रविकांत और मुन्ना पांडे के रूप की गई है। महिला की ओर से अशोक यादव और रविकांत को आरोपी बनाया गया है। महिला का कहना है कि भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में मुन्ना पांडे ने मेरी मदद की थी, वो आरोपियों में शामिल नहीं है। गांव के लोगों मुताबिक, आरोपी अशोक यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जबकि रविकांत पढ़ाई करता है। तीसरे वीडियो में दिख रहा है कि महिला को गांव के कुछ लड़कों ने गलत तरीके से पकड़ा है। आरोपी महिला को घसीटते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान महिला आरोपियों से बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़के उसके साथ लगातार बदतमीजी करते हैं और गालियां देते दिख रहे हैं। आरोपियों के आगे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिससे आरोपी वीडियो बनाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को गांव में कुछ दूर तक घुमाया, उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही है, जिनके पास महिला लिपटकर खुद को बचा रही है। महिला ने क्यों कहा- गलती की है तो पति सजा देगा वायरल वीडियो में महिला एक युवक के साथ निकलते दिख रही है। इस संबंध में जब गांव के लोगों से दैनिक भास्कर ने बातचीत की, तो गांव के लोगों ने प्रेम प्रसंग की बात बताई। गांव के लोगों ने बताया कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में सभी को इसकी जानकारी है। स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि पूरा टोला इस संबंध से वाकिफ था। 10 मार्च को भी रजरप्पा में दोनों को पकड़ा गया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। आरोपी रविकांत की मां ने क्या कहा आरोपी रविकांत कुमार की मां देवंती देवी ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा बेटा शाम के समय अपनी जींस ठीक करवाने (कटाने) गया था। इसी दौरान अचानक शोर मचा कि एक लड़का और लड़की किसी कमरे में बंद हैं। कुछ युवकों ने कमरे का ताला लगा दिया था और हंगामा शुरू कर दिया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय युवक जुट गए, जिसमें रविकांत भी शामिल था। भीड़ ने लड़के-लड़की को बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट शुरू की। इस
बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त:राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया

पश्चिम बंगाल में 26 फरवरी से 1 अप्रैल तक पुलिस ने ₹274 करोड़ से ज्यादा के कैश, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इन जब्तियों में ₹6.56 करोड़ कैश और ₹43.37 करोड़ की शराब शामिल हैं। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को X पर यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मुलाकात केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान हुई। वीडियो में यमराज के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करता नजर आता है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि UDF की ₹25 लाख रुपए तक की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से यमराज खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा, लेकिन उनके लिए कोई दूसरा काम खोज लिया जाएगा। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:
Chandigarh BJP Office Grenade Attack

CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। BJP ऑफिस में CRPF जवान तैनात। लुधियाना में बीजेपी का प्रदर्शन। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। . आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस की CIA टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह सबूत के आधार पर की गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले आज इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है। हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं। पंजाब BJP ऑफिस के पास वाले ऑफिस के बाहर खड़े हमलावर। बुधवार शाम को ब्लास्ट हुआ, शीशे टूटे बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच की। 30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड BJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लगी हुई है। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार की दूरी करीब 25 फीट बताई जा रही है। मुख्य द्वार के पास सुरक्षा कर्मियों के लिए केबिन बना हुआ है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान राउंड द क्लॉक तैनात रहते हैं। वहीं मुख्य गेट पर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। हालांकि जिस स्थान पर ग्रेनेड गिरा, वहां अकसर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं और घटना के समय भी वहां वाहन खड़े थे। हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। लेकिन इस बार ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आई है। बताया जा हा है कि इससे पहले जो तीन ईमेल आई है, वह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की जांच की। 2 संदिग्ध युवकों और ब्लास्ट के बाद के PHOTOS… ग्रेनेड की पिन निकालता हमलावर। बाइक पर फरार होते हमलावर और मौके पर जांच करती टीम। भाजपा ऑफिस के बाहर खड़ी इस स्कूटी के पास ब्लास्ट हुआ था। इससे दीवार पर छर्रे जैसे निशान (रेड सर्कल में) बन गए। BJP ऑफिस के बाहर जांच करती चंडीगढ़ पुलिस और CFSL की टीम। चंडीगढ़- पंजाब BJP ऑफिस की पूरी बिल्डिंग उड़ानी थी: निशाना चूका तो गालियां निकालीं; अटैक कर VIP एरिया में जाते दिखे हमलावर पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…








