Rizvi Six Wins Match, Pant Runout; Shami Record

लखनऊ2 मिनट पहले कॉपी लिंक मोहम्मद शमी ने दिल्ली की इनिंग की पहली ही बॉल पर केएल राहुल को आउट कर दिया। IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। चेज के दौरान रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच फिनिश किया। ऋषभ पंत का नॉन-स्ट्राइक एंड पर रनआउट होना अहम मोमेंट रहा। LSG Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. लखनऊ का पहली पारी में लोएस्ट स्कोर लखनऊ ने पहली पारी में अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 141 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 153/8 का था, जो उन्होंने 2022 में पंजाब के खिलाफ पुणे में बनाया था। 2. शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया मोहम्मद शमी ने 5वीं बार अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया। प्रवीण कुमार-उमेश यादव जैसे बॉलर्स ने 3-3 बार यह कारनामा किया है। खास बात यह है कि शमी ने दो अलग-अलग टीमों के डेब्यू की पहली बॉल पर विकेट लिया। 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने केएल राहुल (LSG) को पहली ही गेंद पर पर आउट किया था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए भी उन्होंने केएल राहुल (DC) को पहली गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। यहां से मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया मैच में 2 प्लेयर्स ने IPL डेब्यू किया। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका को डेब्यू कैप सौंपी। वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी ने पहला IPL मैच खेला। मुकुल डोमेस्टिक क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं। 2. पंत ने चौके से अपना खाता खोला पहले ओवर में ऋषभ पंत ने मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। ओवर की तीसरी गेंद फुल और स्टंप्स के पास थी। पंत ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेलकर चौका लगा दिया। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 3. पंत रनआउट हुए 2.6 ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर ऋषभ पंत रन आउट हो गए। गेंद फुल लेंथ पर थी। मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला। बॉलर एंड पर मुकेश के हाथ से बॉल लगकर स्टंप्स से टकरा गई। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पंत क्रीज से बाहर थे। गेंद स्टंप्स से लगी और पंत को वापस लौटना पड़ा। मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रनआउट कर दिया। 4. एनगिडी की स्लोअर बॉल पर पूरन बोल्ड 9वें ओवर में निकोलस पूरन बोल्ड हो गए। लुंगी एनगिडी ने स्लोअर ऑफ-कटर फेंकी। पूरन ऑन साइड में फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट के वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया। गेंद बैट के नीचे से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। निकोलस पूरन 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 5. मुकुल ने अपनी पहली दोनों बॉल पर चौका लगाया 10वें ओवर में मुकुल चौधरी ने लगातार दो चौके लगाकर IPL में खाता खोला। कुलदीप यादव की गेंद पर मुकुल ने स्वीप शॉट खेला और गेंद फाइन लेग की दिशा में भेज दी। अगली गेंद पर भी मुकुल के बैट का किनारा लेकर बॉल बाउंड्री की तरफ निकल गई। मुकुल 11 बॉल पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. मोहसिन ने विकेट मेडेन ओवर फेंका तीसरे ओवर में मोहसिन खान ने विकेट लेकर कोई रन नहीं दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके बाद इम्पैक्ट सब के तौर पर समीर रिजवी आए। मोहसिन ने बाहर की ऑफ स्टंप लाइन रखकर रिजवी को डिफेंस करने पर मजबूर कर दिया। मोहसिन खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए। 7. रिजवी की चौके से फिफ्टी 13.5 ओवर में समीर रिजवी ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम की शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, रिज़वी ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट के पीछे कट शॉट खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर चौके के लिए चली गई। समीर रिजवी ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। 8. रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया 18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने अब्दुल समद के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। रिजवी ने समद की बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर भेज दिया। समीर रिजवी ने 36 बॉल पर फिफ्टी लगा दी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Khabar Hatke | Worlds Most Expensive ₹9 Cr Tea; Europe Chocolate Theft, UP Police Joke

अमेरिका के बीचों-बीच एक शख्स ने अपना देश बना दिया, जहां सैंडल पहनना बैन है। वहीं एक ऐसी चाय, जिसे पीने के लिए आपको करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उधर यूरोप में हुई चॉकलेट चोरी पर यूपी पुलिस ने चुटकी ली। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Mossad Biggest Missions Story; Israel Secret Operations Lessons

Hindi News Lifestyle Mossad Biggest Missions Story; Israel Secret Operations Lessons | Michael Bar Zohar Book Review 44 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक किताब: मोसाड: इजराइल की खुफिया एजेंसी के बेमिसाल अभियान (अंग्रेजी किताब ‘मोसाड- द ग्रेटेस्ट मिशन्स ऑफ द इजराइली सीक्रेट सर्विस’ का हिंदी अनुवाद) लेखक: माइकल बार-जोहार, निसिम मिशाल अनुवाद: मदन सोनी प्रकाशक: मंजुल पब्लिकेशन मूल्य: 499 रुपए इजराइल के प्रसिद्ध लेखक माइकल बार-जोहार और निसिम मिशाल ने खुफिया एजेंसी ‘मोसाड’ के सीक्रेट मिशन्स की कहानियां लिखी हैं। यह सिर्फ जासूसी कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह साहस, रणनीति और धैर्य का जीवंत दस्तावेज है। इसकी लेखन शैली इतनी प्रभावशाली है कि हर मिशन एक थ्रिलर फिल्म जैसा लगता है। आज बुक रिव्यू में हम किताब की पांच सबसे रोमांचक और सहसिक मिशन की बात करेंगे। 1. अडोल्फ आइशमन की गिरफ्तारी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी अधिकारी अडोल्फ आइशमन ने लाखों यहूदियों की हत्या करवाई और युद्ध के बाद गायब हो गया। वह अपनी पहचान छिपाकर अर्जेंटीना में ‘रिकार्डो क्लेमेंट’ नाम से एक सामान्य जीवन जी रहा था। लेकिन मोसाड ने 15 सालों तक उसकी तलाश जारी रखी और उसे ढूंढ निकाला। मिशन की खासियत मोसाड के एजेंट्स ने अर्जेंटीना जाकर आइशमन की पहचान की, उसे सड़क से उठाया और बेहोश करके एक विमान के जरिए गुप्त रूप से इजराइल ले आए। इस ऑपरेशन से कई अंतरराष्ट्रीय कानून और सीमाएं आड़े आईं, फिर भी इसे अंजाम तक पहुंचाया गया। इस मिशन से क्या सबक मिलते हैं, ग्राफिक में देखिए- 2. ‘ऑपरेशन एंटेब्बे’ में असंभव को बनाया संभव जुलाई 1976 में एयर फ्रांस का एक विमान हाईजैक हो गया। आतंकी विमान को युगांडा के एंटेब्बे एयरपोर्ट ले गए। उन्होंने गैर-यहूदी यात्रियों को छोड़ दिया, लेकिन 100 से ज्यादा यहूदियों को बंधक बना लिया। इजराइल से युगांडा की दूरी 4,000 किलोमीटर से भी ज्यादा थी और वहां का क्रूर तानाशाह ईदी अमीन आतंकियों की मदद कर रहा था। दुनिया को लगा कि बंधकों को बचाना नामुमकिन है। इसके बावजूद मोसाड ने बंधकों को छुड़ा लिया। मिशन की खासियत इजराइली कमांडोज ने रात के अंधेरे में हजारों मील उड़कर एंटेब्बे पर धावा बोला। इसमें एक मर्सिडीज का इस्तेमाल करके दुश्मन को चकमा दिया गया, जो हूबहू ईदी अमीन की कार जैसी दिखती थी। कमांडोज ने महज 53 मिनट के भीतर बंधकों को छुड़ा लिया। 3. म्यूनिख आतंकियों को खोज-खोजकर मारा 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के दौरान ‘ब्लैक सितंबर’ नाम के एक आतंकी संगठन ने 11 इजराइली खिलाड़ियों की हत्या कर दी थी। खेल के मैदान पर हुए इस खूनी खेल ने पूरी दुनिया को हिला दिया। मोसाड ने संकल्प लिया कि वह इस कायराना हमले के दोषियों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ निकालेगा। मिशन की खासियत मोसाड ने ‘रैथ ऑफ गॉड’ (ईश्वर का प्रकोप) नामक ऑपरेशन शुरू किया। मोसाड के हिट स्क्वाड ने दुनिया के अलग-अलग कोनों में छिपे उन सभी आतंकियों को एक-एक करके ढूंढ निकाला और खत्म कर दिया। यह मिशन कई साल तक चला। 4. ऑपरेशन डायमंड में दुश्मन का सबसे घातक विमान चुरा लिया 1960 के दशक में सोवियत संघ का ‘MiG-21’ लड़ाकू विमान दुनिया का सबसे घातक हथियार माना जाता था। अमेरिका और इजराइल इस विमान की तकनीक को समझना चाहते थे, लेकिन यह उनके लिए एक अनसुलझी पहेली था। इसे हासिल करना लगभग असंभव था, क्योंकि यह दुश्मन के सख्त पहरे में रहता था। मिशन की खासियत मोसाड ने बिना कोई हमला किए, एक इराकी ईसाई पायलट मुनीर रेडफा को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह अपना विमान उड़ाकर सीधे इजराइल ले आए। यह मिशन पूरी तरह से ‘साइकोलॉजिकल वॉरफेयर’ था। मोसाड ने बिना कोई लड़ाई लड़े ही दुश्मन की सबसे बड़ी ताकत को हथिया लिया। 5. ऑपरेशन मोजेज आमतौर पर खुफिया एजेंसियों का नाम सुनते ही जासूसी और हमलों का ख्याल आता है, लेकिन मोसाड का यह मिशन बिल्कुल अलग था। 1980 के दशक में इथियोपिया में भीषण अकाल और गृहयुद्ध छिड़ा हुआ था, जिससे वहां रहने वाले हजारों यहूदी संकट में थे। उन्हें वहां से निकालना लगभग नामुमकिन था। मिशन की खासियत मोसाड ने सूडान के तट पर एक नकली ‘डाइविंग रिसॉर्ट’ बनाया ताकि वे इथियोपियाई यहूदियों को समुद्र और हवा के रास्ते गुप्त रूप से इजराइल ला सकें। यह एक बेहद जोखिम भरा मिशन था, जहां जासूसों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों मासूमों की जान बचाई। अब ये जानते हैं कि किताब क्यों पढ़नी चाहिए- यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए? इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाड के बेमिसाल अभियान पढ़ने के पीछे कई कारण हैं- इस किताब में सच्ची घटनाओं पर आधारित रोमांचक कहानियां हैं। इसमें आपको रियल लाइफ थ्रिलर जैसा अनुभव मिलता है। यह साहस, धैर्य और रणनीति के बेहतरीन उदाहरण सिखाती है। किताब लीडरशिप और संकट में निर्णय लेने की कला समझाती है। इसमें बताया गया है कि बुद्धिमत्ता कितनी शक्तिशाली होती है। यह आपको इतिहास और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की गहरी समझ देती है। किताब प्रेरणा देती है कि मुश्किल हालात में भी हार नहीं माननी चाहिए। यह मनोरंजन और ज्ञान का शानदार संतुलन प्रदान करती है। किसे पढ़नी चाहिए? यह किताब उन लोगों को बेहद पसंद आएगी, जो थ्रिलर फिल्में या कहानियां पसंद करते हैं। यह किताब किसे पढ़नी चाहिए, ग्राफिक में देखिए- किताब के बारे में मेरी राय इस किताब की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टोरीटेलिंग स्टाइल है। हर मिशन को इस तरह लिखा गया है कि पाठक खुद को उस स्थिति में महसूस कर सकता है। भाषा सरल और प्रभावशाली है, जिससे यह किताब हर तरह के पाठकों के लिए उपयुक्त बन जाती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि किताब एक विशेष दृष्टिकोण से लिखी गई है। इसलिए इन सभी घटनाओं और मिशनों को संतुलित रूप से समझने के लिए दूसरी किताबें भी पढ़नी चाहिए। ……………… ये खबर भी पढ़िए बुक रिव्यू- दिमाग में आने वाली हर बात सच नहीं: ज्यादा सोचने से ज्यादा दुख होगा, ओवरथिंकिंग न करें, समझने के लिए ये किताब पढ़ें ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को अंदर-ही-अंदर खोखला कर सकती है। इसके कारण लोग भविष्य की चिंता में परेशान होते हैं या अतीत के पछतावे में जलते रहते हैं। जोसेफ नूयेन की किताब इसी मानसिक जाल को
Betel leaves benefits : जोड़ों का दर्द हो या गले की खराश, चुटकियों में होगा छूमंतर, जानें पान पत्तों के जादुई फायदे

Last Updated:April 02, 2026, 04:01 IST Paan Patte Ke Fayde : पान का पत्ता केवल स्वाद या परंपरा तक सीमित है, बल्कि इसके फायदे चौंकाने वाले हैं. अगर पान के पत्तों का सही सेवन किया जाए, तो कई बीमारियां दूर हो सकती हैं. इसका नियमित लेकिन सीमित सेवन पाचन शक्ति को बेहतर कर पेट को हल्का और आरामदायक बनाता है. लोकल 18 से बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी कहती हैं कि पान के पत्तों का लेप घाव, फुंसी या सूजन वाली जगह पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है. बात अगर पान के पत्तों की हो, तो यह पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी है. इसे चबाने से लार का स्राव बढ़ता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है. गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में काफी राहत मिलती है. इसके नियमित लेकिन सीमित सेवन पाचन शक्ति को बेहतर कर पेट को हल्का व आरामदायक बनाता है. जब मौसम में बदलाव होता है, तो सर्दी-खांसी आम समस्या बन जाती है. ऐसे में तो पान का पत्ता एक घरेलू उपाय के रूप में बहुत काम आ सकता है. इसका काढ़ा या रस शहद के साथ लेने से गले की खराश, बलगम और सांस की तकलीफ में राहत मिलती है. इसके अलावा, यह शरीर को अंदर से भी स्वस्थ बनाता है. पान के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की सफाई में बहुत उपयोगी हैं. यह सांसों की बदबू को दूर करता है और मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है. इसके रोजाना उपयोग से मुंह के संक्रमण का खतरा कम होता है. इसी के चलते सदियों से इसे प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में प्रयोग किया जाता आ रहा है. Add News18 as Preferred Source on Google राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, इसके पत्तों का लेप घाव, फुंसी या सूजन वाली जगह पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है. इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण को फैलने से रोकते हैं. पुराने जमाने में इसको देसी गाय के घी में गर्म कर घाव पर लगाने से बहुत फायदे मिलते थे. पान का पत्ता शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी साबित होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है. यह वजन कम करने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करता है. हालांकि, इसे किसी इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि संतुलित जीवनशैली के साथ अपनाना बेहतर होता है. पान का पत्ता जोड़ों का दर्द, सिरदर्द या नसों के दर्द में राहत पहुंचाने में भी मददगार है. इसके अर्क या रस का उपयोग दर्द कम करने के लिए किया जाता है. इसके प्राकृतिक गुण सूजन को कम करने में सहायक हैं और शरीर को आराम देते हैं. यह पारंपरिक उपचार में लंबे समय से इस्तेमाल होता आ रहा है. यह दादी नानी के नुस्खे में महत्त्वपूर्ण माना गया है. पान का पत्ता शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है. यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. किसी भी बीमारी या विशेष स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, वरना हानिकारक भी सिद्ध हो सकता है. First Published : April 02, 2026, 04:01 IST
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar नई दिल्ली23 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत सरकार ने एयरलाइंस को 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देने वाला आदेश फिलहाल रोक दिया है। पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें मुफ्त चुनने को मिलें यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था। सूत्रों के अनुसार एयरलाइंस की आपत्ति के बाद सरकार ने इस नियम को फिलहाल रोक दिया है। वर्तमान में, 20% सीटें बिना किसी शुल्क के बुक की जा सकती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। बाकी सीट चुनने पर ₹200 से ₹2100 तक चार्ज लगता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली दंगे 2020: सबूतों में कमी के चलते 9 आरोपी बरी, कोर्ट ने गवाहों पर भी उठाए सवाल फाइल फोटो एक अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में नौ लोगों को बरी कर दिया है, यह कहते हुए कि गवाहियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि उनमें विशिष्टता की कमी थी और वे सामान्य प्रकृति की थीं। लूट और आगजनी के मामले में शाह आलम, राशिद सैफी, मोहम्मद शादाब, हबीब, इरफान, सुहैल, सलीम उर्फ आशु, इरशाद और अजहर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के चांद बाग इलाके में भड़के दंगों के दौरान इनोवा क्रिस्टा कार में तोड़फोड़, मोटरसाइकिल जलाने, सड़क विक्रेताओं के ठेलों को लूटने और ‘रॉयल मोटर्स’ नामक दुकान में आग लगाने के मामले में दयालपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी CCTV कैमरे हटाए जाएंगे, वीडियो फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी CCTV कैमरों हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा जासूसी के खतरों को कम करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में PWD ने चीनी चिपसेट वाले इंटरनेट कनेक्टेड 2,74,389 CCTV कैमरे लगाए हैं, जिसमें 1.40 लाख कैमरे हिकविजन नाम की चीनी कंपनी के हैं जो आम आदमी पार्टी की सत्ता में लगाए गए थे। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े जासूसी रैकेट का खुलासा हुआ था। इसके बाद CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे। जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों का लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजा जा रहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में CCTV नेटवर्क की जांच का फैसला लिया था। यह कदम भी इसी के मद्देनजर उठाया गया है। PM मोदी बोले- नागरिक ही भगवान, सरकारी कामकाज को समय के साथ अपडेट होना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्मयोगी साधना सप्ताह के दौरान वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही है। भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव के साथ तालमेल रखने के लिए सरकारी कामकाज को भी समय के साथ लगातार अपडेट होना होगा। कर्मयोगी साधना सप्ताह इसी दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गवर्नेंस का मूल मंत्र है- ‘नागरिक ही भगवान’। इसी भावना के साथ सार्वजनिक सेवाओं को ज्यादा सक्षम और लोगों के प्रति संवेदनशील बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी कामकाज को अब नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है। जिससे उसे एक नई पहचान मिल रही है। कर्मयोगी साधना सप्ताह 2 से 8 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। यह एक सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर कामकाज बेहतर करने और नागरिकों के प्रति संवेदनशील बनने पर जोर दिया जाता है। पश्चिम एशिया संकट पर दूसरी बैठक आज होगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में LPG और फर्टिलाइजर सप्लाई की होगी समीक्षा पश्चिम एशिया संकट को लेकर इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की दूसरी बैठक गुरुवार शाम 5 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसमें देश में LPG और फर्टिलाइजर की सप्लाई की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश के हालात की समीक्षा की गई। रक्षा मंत्री ने कहा- भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट ₹38,424 करोड़ पहुंचा, पिछले साल से 62.66% बढ़ा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश का डिफेंस एक्सपोर्ट ₹38,424 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह अहम मुकाम हासिल किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 62.66% की बड़ी बढ़ोतरी है। रक्षा मंत्री के मुताबिक, डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (DPSUs) का हिस्सा 54.84% रहा, जबकि प्राइवेट सेक्टर ने 45.16% योगदान दिया। नौसेना प्रमुख बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर समुद्र के रास्ते हमले से कुछ मिनट दूर था भारत भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना पाकिस्तान पर समुद्र के रास्ते हमला करने से कुछ ही मिनट दूर थी। उन्होंने बताय कि समुद्र से हमले की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन उसी दौरान पाकिस्तान ने हालात को देखते हुए सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी। ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें कई आतंकियों को मार गिराया गया। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया; 2300 राउंड गोलियां बरामद मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर वसूली में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ऑपरेशन में राज्य के तीन घाटी जिलों से 2300 से ज्यादा राउंड गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडर नियुक्त किए गए भारतीय सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडरों
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्लीनिकों पर इनकी बढ़ती ‘ऑन-डिमांड’ उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… 7 साल बाद दहेज का केस, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस वजह के एफआईआर दर्ज करने में देरी केस के लिए घातक हो सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ 498ए समेत केस रद्द कर दिया, जिसमें 7 साल की देरी से शिकायत की गई थी। अदालत ने कहा कि कानून उन्हीं की मदद करता है जो अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहते हैं। बिना ठोस सबूत और सामान्य आरोपों के आधार पर वर्षों बाद की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को भी पलट दिया। जीएसटी कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ पार मार्च में कुल जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो मार्च 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपए से 8.8% अधिक है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 20.55 लाख करोड़ रुपए से 8.3% ज्यादा है। दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे, सुरक्षा कारणों से नई तकनीक से होंगे रिप्लेस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा पहलुओं पर विचार किए चीनी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ऐसे फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होते हैं दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी34 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्रम्प इस दौरान ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस संबोधन में यह दावा कर सकते हैं कि अमेरिका इस जंग में जीत की स्थिति में है। वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि वे औपचारिक तौर पर जीत का ऐलान करें या फिर युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा (डेडलाइन) भी बता दें। इसी के साथ ही ट्रम्प NATO को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कल ही NATO को “कागजी शेर” बताया था और कहा था कि वे NATO छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमले तेज कर सकता है अमेरिका रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के संबोधन से पहले अमेरिका ईरान पर कुछ बड़े हमले कर सकता है और उसके बाद ट्रम्प युद्ध खत्म करने का रोडमैप पेश कर सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उनका रुख साफ हो सकता है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि इस समुद्री रास्ते को खुलवाने की जिम्मेदारी अमेरिका नहीं लेगा। उनका कहना है कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इसके अलावा ईरान से जुड़े देशों पर नए प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा था- ईरान ने सीजफायर की अपील की ट्रम्प ने कल दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका अभी सीजफायर नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ट्रम्प के भाषण को लेकर कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। CNN से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प बहुत अस्थिर और अजीब इंसान हैं। उनके बयान को बहुत महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। ट्रम्प बोले- ईरान से किसी डील की जरूरत नहीं ट्रम्प ने कल यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा था- ईरान को कोई डील करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे इतने कमजोर हो गए हैं कि कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकते, तब हम वहां से निकल जाएंगे। डील हो या न हो, अब यह जरूरी नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान के पास जो यूरेनियम बचा है, उससे उन्हें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह जमीन के अंदर है और आसानी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अमेरिका पहले ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। फ्रांस बोला- NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना NATO के कई देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रम्प नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन इस बार कोई उसके साथ नहीं आया। वहीं फ्रांस की मंत्री एलिस रूफो ने साफ किया है कि NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना है और होर्मुज में सैन्य कार्रवाई करना उसके दायरे में नहीं आता। ब्रिटेन इस हफ्ते 35 देशों की एक बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के रास्ते तलाशना है। इसमें दुनिया के कई बड़े देश शामिल होंगे और संभावना है कि भारत भी इसमें भाग ले सकता है, क्योंकि भारत की ऊर्जा जरूरतें इस क्षेत्र पर काफी निर्भर हैं। ———- यह खबर भी पढ़ें… ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया:माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं ईरान ने बहरीन में आज अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
US-Israel vs Iran Conflict Live Updates Trump Addresses Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्रम्प इस दौरान ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस संबोधन में यह दावा कर सकते हैं कि अमेरिका इस जंग में जीत की स्थिति में है। वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि वे औपचारिक तौर पर जीत का ऐलान करें या फिर युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा (डेडलाइन) भी बता दें। इसी के साथ ही ट्रम्प NATO को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कल ही NATO को “कागजी शेर” बताया था और कहा था कि वे NATO छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमले तेज कर सकता है अमेरिका रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के संबोधन से पहले अमेरिका ईरान पर कुछ बड़े हमले कर सकता है और उसके बाद ट्रम्प युद्ध खत्म करने का रोडमैप पेश कर सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उनका रुख साफ हो सकता है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि इस समुद्री रास्ते को खुलवाने की जिम्मेदारी अमेरिका नहीं लेगा। उनका कहना है कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इसके अलावा ईरान से जुड़े देशों पर नए प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा था- ईरान ने सीजफायर की अपील की ट्रम्प ने कल दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका अभी सीजफायर नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ट्रम्प के भाषण को लेकर कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। CNN से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प बहुत अस्थिर और अजीब इंसान हैं। उनके बयान को बहुत महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। लाइव अपडेट्स 2 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- ईरान से किसी डील की जरूरत नहीं ट्रम्प ने कल यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा था- ईरान को कोई डील करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे इतने कमजोर हो गए हैं कि कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना सकते, तब हम वहां से निकल जाएंगे। डील हो या न हो, अब यह जरूरी नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान के पास जो यूरेनियम बचा है, उससे उन्हें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह जमीन के अंदर है और आसानी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अमेरिका पहले ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा चुका है। 3 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस बोला- NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना NATO के कई देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रम्प नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहा है, लेकिन इस बार कोई उसके साथ नहीं आया। वहीं फ्रांस की मंत्री एलिस रूफो ने साफ किया है कि NATO का काम सिर्फ यूरोप की सुरक्षा करना है और होर्मुज में सैन्य कार्रवाई करना उसके दायरे में नहीं आता। ब्रिटेन इस हफ्ते 35 देशों की एक बड़ी बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के रास्ते तलाशना है। इसमें दुनिया के कई बड़े देश शामिल होंगे और संभावना है कि भारत भी इसमें भाग ले सकता है, क्योंकि भारत की ऊर्जा जरूरतें इस क्षेत्र पर काफी निर्भर हैं। 5 मिनट पहले कॉपी लिंक यह खबर भी पढ़ें… ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया:माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं ईरान ने बहरीन में आज अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी लोन स्वीकृत कर राशि हड़पी:बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत दो दोषी, 7-7 साल की सजा

बैंकिंग प्रणाली में भरोसे को झटका देने वाले मिसरोद शाखा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन शाखा प्रबंधक पियूष चतुर्वेदी और सहअभियुक्त मोहनसिंह सोलंकी को दोषी ठहराया है। सीबीआई प्रकरणों की सुनवाई कर रही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम शुक्ला की अदालत ने दोनों को विभिन्न धाराओं में 7-7 वर्ष के कठोर कारावास सहित जुर्माने की सजा सुनाई। 2014 में फर्जीवाड़ा, 2016 में हुई शिकायत मामला जुलाई 2014 का है, जब बैंक ऑफ इंडिया की मिसरोद शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई व्यक्तियों और फर्मों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर टर्म लोन और कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत की। इन खातों से संबंधित वास्तविक खाताधारकों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई और रकम आहरित कर ली गई। इस अनियमितता की शिकायत वर्ष 2016 में सीबीआई एसीबी भोपाल को दी गई, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू हुई। ‘विजन कम्प्यूटर’ के नाम पर 12.5 लाख का खेल जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ‘मेसर्स विजन कम्प्यूटर’ के नाम पर 12.50 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया। इसके लिए कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया गया और बाद में यह राशि खाताधारक की जानकारी के बिना मोहनसिंह सोलंकी द्वारा संचालित अन्य फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। कोर्ट ने बढ़ाईं धाराएं, साक्ष्यों के आधार पर सजा सीबीआई ने शुरू में आरोप पत्र भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में पेश किया था। लेकिन सुनवाई के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने धारा 467, 468 और 471 को भी शामिल किया और इन्हीं धाराओं में दोष सिद्ध पाया। अलग-अलग धाराओं में सजा और जुर्माना वहीं, पियूष चतुर्वेदी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(d) के तहत 5 वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माना, तथा जुर्माना अदा नहीं करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास सुनाया गया।
इंदौर में खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला, VIDEO:कार चढ़ाते हुए भाग निकला ड्राइवर; पैर फैक्चर हुआ, कार मालिक ने कराया उपचार

इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे बनी पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में मंगलवार दोपहर एक कार से हादसा हो गया। सड़क पर खेल रहे एक बच्चे के ऊपर से कार के दोनों पहिए गुजर गए। घटना का बुधवार को सीसीटीवी वायरल हो गया। हादसे में कार मालिक संजय अग्रवाल ने बच्चे का बॉम्बे अस्पताल में उपचार कराया। उसके पैर में फ्रैक्चर है। वहीं, अपने ड्राइवर को खुद थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति संजय अग्रवाल का ड्राइवर कार लेकर निकला था। रास्ते में दो बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे के ऊपर से कार का पहिया गुजर गया। हादसे की जानकारी संजय को लगी तो उन्होंने खुद उसे अस्पताल भेजा। वहीं, उपचार कराने के बाद मामले में ड्राइवर को थाने भेजकर जानकारी दी। मंगलवार को ही इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर हो गई थी। देखें हादसे की 3 तस्वीरें…








