Wednesday, 27 May 2026 | 03:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू:‘दादा’ का रोल निभाने राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू:‘दादा’ का रोल निभाने राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्टर राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका टाइटल ‘दादा’ रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को राजकुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “और यह शुरू होता है… एकमात्र दादा।” बता दें कि बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि डेट्स की समस्या के कारण फिल्म को रिलीज होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। राजकुमार राव जल्द ही एक और बायोपिक ‘निकम’ में नजर आएंगे, जो वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा वे ‘रफ्तार’ में दिखाई देंगे, जिसमें कीर्ति सुरेश भी हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गांगुली सबसे महान ODI बल्लेबाजों में से एक हैं सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे (ODI) मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 18,575 रन बनाए, जिसमें वनडे में 11,363 और टेस्ट में 7,212 रन शामिल हैं। गांगुली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 21 टेस्ट जीत दिलाई और 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया। गांगुली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद गांगुली 2015-2019 तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रहे और 22 सितंबर 2025 से दोबारा इस पद पर हैं। गांगुली 23 अक्टूबर 2019 को BCCI के 39वें अध्यक्ष बने थे और 18 अक्टूबर 2022 तक इस पद पर रहे।

हिमाचल में अयोग्य घोषित विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन:विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित, दल-बदल पर सख्ती, चैतन्य-देवेंद्र भुट्टो की पेंशन बंद

हिमाचल में अयोग्य घोषित विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन:विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित, दल-बदल पर सख्ती, चैतन्य-देवेंद्र भुट्टो की पेंशन बंद

हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित विधायकों को पेंशन नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा बजट सेशन में आज विपक्ष के विरोध के बावजूद संशोधन विधेयक पारित कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था 14वीं विधानसभा या उसके बाद निर्वाचित होने वाले विधायकों पर लागू होगी। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में इसका विरोध किया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक, 2026’ सदन में पेश किया था। इससे पहले, उन्होंने 2024 में इसी सदन में पारित पेंशन बंद करने वाले उस विधेयक को वापस लिया, जिसे राष्ट्रपति से मंजूरी नहीं मिल पाई। लिहाजा दोबारा यह संशोधक विधेयक लाया गया। इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई विधायक दल-बदल के चलते संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित करार दिया जाता है, तो उसे पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। यह संशोधन विधेयक वर्ष 1971 के मूल अधिनियम में बदलाव से जुड़ा है, जिसके तहत विधायकों को भत्ते और पेंशन दी जाती है। मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, 5 वर्ष तक विधायक रहने वाले सदस्य को 50 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलती है और अतिरिक्त कार्यकाल पर प्रत्येक वर्ष के लिए एक हजार रुपए की बढ़ोतरी का प्रावधान है। चैतन्य और देवेंद्र भुट्‌टों की पेंशन बंद इस विधेयक को मंजूरी के बाद पूर्व में गगरेट से कांग्रेस के विधायक चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से पूर्व MLA देवेंद्र कुमार भुट्टो की पेंशन भी बंद हो जाएगी, क्योंकि इन दोनों पूर्व विधायकों ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट और पार्टी व्हिप का भी उल्लंघन किया। इसके बाद, स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दोनों को अयोग्य घोषित ठहराया। दोनों पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे थे, जबकि दलबदल करने वाले अन्य 4 विधायक पहले भी हिमाचल विधानसभा में सदस्य रहे हैं। इस वजह से उनकी पेंशन पर कोई संकट नहीं है। मगर भविष्य में यदि कोई विधायक दल बदल करता है तो उस पर कानून के ने प्रावधान लागू होंगे। दल-बदल को हतोत्साहित करने के मकसद से संशोधन सीएम सुक्खू ने कहा- विधेयक का उद्देश्य दल-बदल को हतोत्साहित करना है। ऐसे में जनादेश की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और दलबदल जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए यह संशोधन आवश्यक माना गया है। सरकार का मानना है कि पेंशन जैसे दीर्घकालिक लाभ को जोड़कर दलबदल पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस संशोधन से राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। हिमाचल में बनेगा किसान आयोग राज्य में किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ‘हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग विधेयक, 2026’ लाया गया है। इस विधेयक के जरिए राज्य में एक संस्थागत तंत्र स्थापित करने का प्रावधान किया गया है, जो कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में नीतिगत सुझाव देगा। विधेयक के अनुसार, राज्य सरकार अधिसूचना के माध्यम से राज्य किसान आयोग का गठन करेगी। यह आयोग कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य संबद्ध क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा कर उनके विकास के लिए रणनीति तैयार करेगा। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देगा। आयोग में एक अध्यक्ष और अधिकतम तीन गैर-सरकारी सदस्य होंगे। इसके अलावा कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य विभागों के निदेशक तथा कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के कुलपति भी इसमें पदेन सदस्य के रूप में शामिल होंगे। आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा।

PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार की कमाई:₹1.03 करोड़ का फंड भी तैयार हो जाएगा, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला

PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार की कमाई:₹1.03 करोड़ का फंड भी तैयार हो जाएगा, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला

सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो यह पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर माह 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं। PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है। PPF में 7.1% के गारंटेड ब्याज के साथ निवेश पूरी तरह जोखिम फ्री है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड होता है, यानी आपके पैसे पर ब्याज मिलता है और फिर उस ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता जाता है। यही कंपाउंडिंग की ताकत PPF को इतना खास बनाती है। इसमें मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ्री होती है। इस स्कीम में आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। सालाना 1.5 लाख निवेश से 15+5+5 फॉर्मूले से 1.03 करोड़ बनेंगे, ब्याज से 65 लाख बनेंगे… पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला एक तरह का निवेश प्लान है, जिसमें आप 25 साल तक अपने पैसे को बढ़ने देते हैं। PPF स्कीम का मूल पीरियड 15 साल होता है। लेकिन 15 साल पूरे होने पर आपके पास 3 विकल्प होते हैं। पहला: आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। दूसरा: आप अपना सारा पैसा निकाल लें या फिर 5-5 साल के दो एक्सटेंशन ले लें। आप इन 10 सालों में बिना निवेश किए भी अपना पैसा छोड़ सकते हैं। तीसरा: आप 5-5 साल के लिए निवेश जारी रख सकते हैं। 15 साल बाद 5-5 साल का एक्सटेंशन लीजिए 61,000 रुपए की मंथली इनकम कैसे मिलेगी? 25 साल पूरे होने पर आप अपने PPF खाते में 1.03 करोड़ रुपए के फंड को जारी रख सकते हैं। इस राशि पर आपको हर साल 7.1% का ब्याज मिलता रहेगा। हर साल 7.1% सालाना ब्याज पर लगभग 7.31 लाख रुपए बनेंगे। यानी हर महीने करीब 60,941 रुपए (7.31 लाख ÷ 12) मिलेंगे। खास बात यह है कि आपका मूल फंड 1.03 करोड़ जस का तस बना रहेगा। आपकी नियमित कमाई शुरू हो जाएगी। साल में 1.5 लाख निवेश कर सकते हैं निवेश, ब्याज से लेकर मैच्योरिटी टैक्स फ्री कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: आज शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से भरेंगे नामांकन पत्र, अमित शाह का होगा ग्रैंड रोड शो

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: आज शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से भरेंगे नामांकन पत्र, अमित शाह का होगा ग्रैंड रोड शो

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र भरने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ रहने के दौरान इलाके में रोड शो के दौरान मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने दी ये जानकारी. शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में शक्ति प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी के साथ मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, शाह और अधिकारी दो बजे हजारा क्रॉसिंग से ‘रोड शो’ शुरू करेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी उनके साथ रहेंगे। रोड शो भवानीपुर के विभिन्न वैश्वीकरण से गुजरेगा और ‘सर्वे बिल्डिंग’ समाप्त हो जाएगी जहां अपना अधिकारी नामांकन पत्र डालेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि काफिला ‘सर्वे बिल्डिंग’ से करीब 200 मीटर पहले रुकेंगे और शाह, अधिकारी के साथ पैदल यात्रा तक जाएंगे जहां भाजपा नेता अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि नामांकन के दौरान नामांकन करने का शाह का मकसद यह है कि पार्टी भवानीपुर के विधानमंडल को महत्व दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के भी बाद में भवानीपुर में प्रचार करने की संभावना है. शाह आधी रात के कुछ देर बाद कोलकाता क्षेत्र थे। शोभना

सुप्रीम कोर्ट नाराज- पश्चिम बंगाल में 7 न्यायिक अधिकारी बंधक:कहा- उन्हें खाना-पानी तक नहीं मिला, होम सेक्रेटरी-डीजीपी से संपर्क भी नहीं हुआ

सुप्रीम कोर्ट नाराज- पश्चिम बंगाल में 7 न्यायिक अधिकारी बंधक:कहा- उन्हें खाना-पानी तक नहीं मिला, होम सेक्रेटरी-डीजीपी से संपर्क भी नहीं हुआ

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़े 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर नाराजगी जताई है। कहा कि उन्हें खाना-पानी तक नहीं मिला, होम सेक्रेटरी और डीजीपी से संपर्क भी नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस घटना की जांच CBI या NIA जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। एजेंसी सीधे कोर्ट को रिपोर्ट देगी। दरअसल, बुधवार रात को मालदा के माताबारी में वोटर लिस्ट में नाम कटने के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने 7 न्यायिक अधिकारियों के ऑफिस को घेर लिया। उन्होंने 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि SIR में इस इलाके में कितने लोगों ने नाम वोटर लिस्ट हटाए गए हैं। बीती रात क्या हुआ, 3 पॉइंट में जानें…. समय: दोपहर 2:00 बजे; न्यायिक अधिकारी मालदा के BDO ऑफिस पहुंचे एक अप्रैल को घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… हम खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं

क्या आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं? आपके ब्लड ग्रुप समेत 5 फैक्टर्स की वजह से खिंचे चले आते हैं मॉस्किटो

authorimg

Last Updated:April 02, 2026, 11:10 IST Why Mosquitoes Target You More: कई रिसर्च में पता चला है कि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A होता है, उन्हें मच्छर कम काटते हैं. इसके अलावा शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड और शरीर की गर्मी जैसे फैक्टर्स भी मच्छरों को चुंबक की तरह खींच लेते हैं. कुछ आसान उपाय अपनाकर मच्छरों से बचाव किया जा सकता है. रिसर्च के मुताबिक O ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं. What Attracts Mosquitoes Most: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है. गर्मी के मौसम में मच्छरों की तादाद बहुत बढ़ जाती है, जिससे लोगों के लिए परेशानियां पैदा हो जाती हैं. मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि एक ही कमरे में कुछ लोग बैठे हों, तो आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं, जबकि कुछ लोगों को मच्छर कम काटते हैं. अक्सर लगता है कि यह सिर्फ गलतफहमी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह केवल संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. कुछ लोगों के ब्लड ग्रुप, कार्बन डाई ऑक्साइड और पसीने की गंध मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है. सेहत से जुड़ी प्रमाणकि जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हमारे ब्लड ग्रुप का मच्छरों के आकर्षण में अहम रोल हो सकता है. ब्लड ग्रुप A, B, AB और O इन सभी में अलग-अलग एंटीजन होते हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि मच्छर ब्लड ग्रुप O वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जबकि A ग्रुप वाले लोगों की ओर कम जाते हैं. कुछ लोग सीक्रेटर होते हैं और उनकी लार व पसीने में भी ये एंटीजन मौजूद होते हैं. ऐसे लोगों को मच्छर और ज्यादा काटते हैं. जब हम सांस छोड़ते हैं, तो कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है. मच्छर इस गैस को सूंघकर अपने शिकार तक पहुंचते हैं. जो लोग ज्यादा CO₂ छोड़ते हैं, उन पर मच्छर ज्यादा अटैक करते हैं. मोटापे से जूझ रहे लोग और गर्भवती महिलाएं मच्छरों का ज्यादा शिकार होती हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीने से निकलने वाले केमिकल्स जैसे अमोनिया और लैक्टिक एसिड भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं. जिन लोगों की त्वचा पर बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा और डाइवर्सिटी कम होती है, वे मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. मच्छर शरीर से निकलने वाली गर्मी को भी पहचानते हैं. जिन लोगों का शरीर तापमान ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर जल्दी निशाना बनाते हैं. कुछ रिसर्च के अनुसार मच्छर गहरे रंग जैसे काला या नीले कपड़े पहनने वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इसके अलावा शराब और बीयर पीने के बाद भी मच्छरों के काटने की संभावना बढ़ जाती है. मच्छरों से बचाव के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित रिपेलेंट्स का उपयोग करना सबसे अच्छा तरीका है. इनमें मच्छर भगाने वाली क्रीम और यूकेलिप्टस ऑयल प्रभावी माने जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें. हल्के रंग के कपड़े पहनें और घर में मच्छरदानी या जाली का उपयोग करें. आसपास जमा पानी को हटाएं. अगर मच्छर काट ले, तो खुजली और सूजन को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस लगाएं. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं और एंटी-इच क्रीम या एंटीहिस्टामिन दवा का उपयोग करें. ध्यान रखें कि मच्छर काटने के बाद उस जगह को खुजली करने से इंफेक्शन हो सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 02, 2026, 11:10 IST

FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu

FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu

Hindi News Sports FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने चौथे राउंड में जर्मनी के मथियास ब्लूबाउम के खिलाफ ड्रॉ खेला। चौथे राउंड में दो मुकाबले ड्रॉ रहे और दो के रिजल्ट निकले। विमेंस में वैशाली रमेशबाबू ने रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं, दिव्या देशमुख को चीन की झू जिनेर के खिलाफ हार मिली। प्रज्ञानानंदा चौथे नंबर पर चौथे राउंड के बाद ओपन कैटेगरी में उज्बेक के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव 3.5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना दूसरे, अनीश गिरी तीसरे और आर प्रज्ञानानंदा चौथे नंबर पर हैं। विमेंस कैटेगरी में चौथे राउंड के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली छठे और दिव्या सबसे नीचे 8वें नंबर पर हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ ड्रॉ खेला। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu

FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu

Hindi News Sports FIDE Chess Candidates Round 4 Draws |Praggnanandhaa, Divya Deshmukh Vaishali Rameshbabu स्पोर्ट्स डेस्क10 घंटे पहले कॉपी लिंक साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने चौथे राउंड में जर्मनी के मथियास ब्लूबाउम के खिलाफ ड्रॉ खेला। चौथे राउंड में दो मुकाबले ड्रॉ रहे और दो के रिजल्ट निकले। विमेंस में वैशाली रमेशबाबू ने रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं, दिव्या देशमुख को चीन की झू जिनेर के खिलाफ हार मिली। प्रज्ञानानंदा चौथे नंबर पर चौथे राउंड के बाद ओपन कैटेगरी में उज्बेक के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव 3.5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना दूसरे, अनीश गिरी तीसरे और आर प्रज्ञानानंदा चौथे नंबर पर हैं। विमेंस कैटेगरी में चौथे राउंड के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली छठे और दिव्या सबसे नीचे 8वें नंबर पर हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना के खिलाफ ड्रॉ खेला। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी की विजेता चीन की जू वेनजुन से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हुआ:14वें दिन भारत में फिल्म ने ₹20.10 करोड़ कमाए

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हुआ:14वें दिन भारत में फिल्म ने ₹20.10 करोड़ कमाए

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का दुनिया भर में कलेक्शन करीब 1,466.47 करोड़ हो गया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के चौदहवें दिन (बुधवार) फिल्म ने भारत में 20.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म के आगे दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 हैं। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,101.47 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 365.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,466.47 करोड़ रुपए पहुंच गया। चौदहवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 18.75 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 85 लाख रुपए, तमिल में 30 लाख रुपए, कन्नड़ में 15 लाख रुपए और मलयालम में 5 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हनुमान जयंती पर खैरुआ सरकार धाम में उमड़ी भारी भीड़:दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, करीब 2 एकड़ क्षेत्र में फैला मंदिर

हनुमान जयंती पर खैरुआ सरकार धाम में उमड़ी भारी भीड़:दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, करीब 2 एकड़ क्षेत्र में फैला मंदिर

सतना में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिले के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। खैरुआ सरकार धाम में भी सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह की आरती में शामिल होकर भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, वहीं मंदिर परिसर में कई जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। 500 साल पुरानी प्रतिमा से जुड़ी मान्यता नागौद विकासखंड मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर खैरुआ गांव में स्थित खैरुआ सरकार हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर से जुड़ी स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा करीब 500 साल पुरानी मानी जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर आज मंदिर स्थित है, वहां हनुमान जी के स्वयं प्रकट होने की मान्यता प्रचलित है। मंदिर के पुजारी, जिनका परिवार चार पीढ़ियों से यहां सेवा दे रहा है, बताते हैं कि यह आस्था वर्षों से चली आ रही है और श्रद्धालु इसी विश्वास के साथ यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। हर मंगलवार-शनिवार को लगती है भीड़ मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहते हैं। यहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जबकि मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से भारी भीड़ उमड़ती है। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त भंडारे का आयोजन भी करते हैं। मान्यता है कि जो श्रद्धालु लगातार पांच से सात मंगलवार तक 11 परिक्रमा लगाकर सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। करीब 2 एकड़ क्षेत्र में फैला यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।