मोना ने गौरव को ‘धुरंधर’ का स्पॉइलर देने से रोका:शूटिंग के सेट पर समझाया कि फिल्म रिलीज से पहले जानकारी साझा करना गलत है

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर वेब शो ‘मां का सम’ रिलीज हो चुका है। यह कहानी मां‑बेटे के रिश्ते को एक नए और मॉडर्न नजरिए से पेश करती है। इस शो में इमोशन, ह्यूमर और आज की जनरेशन की सोच का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है, जहां एक बेटा अपनी सिंगल मदर के लिए सही लाइफ पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है। दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में शो की स्टारकास्ट मोना सिंह और मिहिर आहूजा ने अपने किरदारों, शूटिंग के अनुभव, फिल्मी सफर और इस कहानी के जरिए समाज को दिए जा रहे महत्वपूर्ण संदेश पर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान मोना सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया, जिसमें उन्होंने सेट पर ही एक्टर गौरव गेरा को स्पॉइलर देने से रोक दिया था। ‘मां का सम ’ की स्क्रिप्ट में ऐसा क्या खास था कि आपने तुरंत हां कह दी? मोना सिंह- मुझे इस शो की सबसे खास बात इसकी सोच लगी। आमतौर पर हम मां के किरदार को एक तय ढांचे में देखते हैं जहां वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीती है। लेकिन इस कहानी में मां को एक इंसान की तरह दिखाया गया है, जिसकी अपनी इच्छाएं हैं, अपने सपने हैं और जो अपनी जिंदगी में दूसरा मौका डिजर्व करती है। यह बहुत रिफ्रेशिंग और प्रोग्रेसिव अप्रोच है। खासतौर पर सिंगल मदर्स के लिए यह बहुत जरूरी है कि उन्हें भी अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक मिले। मुझे लगा कि यह शो लोगों की सोच बदल सकता है और इसी वजह से मैंने इसे तुरंत हां कह दी। शो में अपने किरदार ‘अगस्त्य’ के बारे में विस्तार से बताइए? मिहिर आहूजा- अगस्त्य एक बहुत ही होशियार और सेंसिटिव लड़का है, जो अपनी मां से बहुत प्यार करता है। वह चाहता है कि उसकी मां की जिंदगी में कोई कमी न रहे, खासकर उनकी पर्सनल लाइफ में। वह एक मैथ्स जीनियस है और हर चीज को लॉजिक और एल्गोरिदम के जरिए समझने की कोशिश करता है। इसी सोच के साथ वह अपनी मां के लिए डेट्स अरेंज करता है, ताकि वह एक परफेक्ट पार्टनर चुन सके। यह किरदार बहुत इंटरेस्टिंग है क्योंकि इसमें इमोशन और लॉजिक का अनोखा मेल देखने को मिलता है। शो में आपका किरदार डेटिंग ऐप के जरिए डेट्स पर जाता है। इस कॉन्सेप्ट को आप कैसे देखती हैं? मोना सिंह- शो में जो डेट्स दिखाई गई हैं, वे दरअसल उसके बेटे द्वारा अरेंज की गई हैं। उसका बेटा यह समझना चाहता है कि कौन सा इंसान उसकी मां के लिए सही रहेगा। यह पूरी प्रक्रिया बहुत दिलचस्प है क्योंकि इसमें एक तरह का एक्सपेरिमेंट भी है जैसे हम जिंदगी में अलग-अलग चीजें ट्राय करके सही विकल्प चुनते हैं। यहां भी वही हो रहा है, बस फर्क इतना है कि यह एक मां की लव लाइफ को लेकर है, जो हमारे समाज में अभी भी थोड़ा टैबू माना जाता है। मुझे लगता है कि यह पहल बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे लोग समझेंगे कि मां भी अपनी खुशी के बारे में सोच सकती है। शूटिंग के दौरान कोई ऐसा मजेदार किस्सा जो आपको आज भी याद हो? मोना सिंह- दिल्ली में शूट किया गया एक डेट सीन मेरे लिए बेहद यादगार और मजेदार रहा। उस सीन में लगातार फोन कॉल्स आ रहे थे कभी मेरी मां का, तो कभी सामने वाले लड़के की मां का।वह पूरा सिचुएशन इतना रियल और फनी बन गया था कि हम शूट करते-करते हंस पड़ते थे। सामने वाले एक्टर ने भी बहुत शानदार परफॉर्म किया, जिससे सीन और भी मजेदार हो गया। उस दौरान मुझे लगा कि असल जिंदगी में भी शायद लोगों के साथ ऐसी अजीब और मजेदार डेट्स होती होंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म को आप अपने करियर के लिए कितना अहम मानती हैं? मोना सिंह- ओटीटी मेरे लिए एक बहुत बड़ा गेम चेंजर रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे मेरी दूसरी पारी यहीं से मिली है। यहां कहानियां ज्यादा रियल और लेयर्ड होती हैं, खासकर महिला किरदारों के लिए। पहले जहां किरदारों को सिर्फ पॉजिटिव या नेगेटिव के दायरे में दिखाया जाता था, वहीं ओटीटी पर उन्हें पूरी गहराई और विस्तार के साथ पेश किया जाता है। अगर ओटीटी नहीं होता, तो शायद मुझे ऐसे रोल्स निभाने का मौका नहीं मिलता। ‘धुरंधर’ से जुड़ा एक स्पॉइलर वाला किस्सा भी चर्चा में रहा। उस बारे में बताइए? मोना सिंह- हम अमृतसर में शूट कर रहे थे, तभी गौरव गेरा मुझे धुरंधर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और कहानी बताने लगे। मैंने तुरंत उन्हें रोक दिया और कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। एक कहानी और किरदार को बनाने में बहुत मेहनत लगती है और हर कलाकार एक NDA से बंधा होता है। मैंने उन्हें समझाया कि रिलीज से पहले इस तरह की जानकारी साझा करना गलत है। यह प्रोफेशनल एथिक्स का भी हिस्सा है कि हम उस भरोसे को बनाए रखें। शूटिंग के दौरान सबसे बड़ा चैलेंज क्या रहा? मिहिर आहूजा- सबसे बड़ा चैलेंज मैथ्स से जुड़े सीन थे। मुझे उन्हें इस तरह से करना था कि दर्शकों को लगे कि मैं सच में एक मैथ्स एक्सपर्ट हूं। इसके लिए मुझे कई फॉर्मूलाज और एल्गोरिदम समझने पड़े और उनकी प्रैक्टिस करनी पड़ी। सेट पर हमें बाकायदा गाइड किया जाता था, ताकि हम अपने किरदार के साथ न्याय कर सकें। यह थोड़ा मुश्किल जरूर था, लेकिन सीखने का अच्छा अनुभव भी रहा। सेट पर जेन-जी रिलेशनशिप टर्म्स को लेकर कोई मजेदार अनुभव रहा? मोना सिंह- हां, यह काफी मजेदार था क्योंकि हम दोनों ही इन टर्म्स से ज्यादा वाकिफ नहीं थे। ‘सिचुएशनशिप’, ‘घोस्टिंग’, ‘ब्रेडक्रंबिंग’ जैसे शब्द हमारे लिए नए थे। सेट पर हमें इनके मतलब समझाए गए, जैसे किसी क्लास में पढ़ाया जाता है। यह अनुभव काफी दिलचस्प था और इससे यह भी समझ आया कि आज की जनरेशन किस तरह रिलेशनशिप को देखती है। एक आउटसाइडर होने के नाते बॉलीवुड में आपकी जर्नी कैसी रही? मिहिर आहूजा- शुरुआत में मेरे लिए सब कुछ नया था क्योंकि इंडस्ट्री में मेरा कोई बैकग्राउंड नहीं था। मुझे नहीं पता था कि ऑडिशन कहां होते हैं या किससे संपर्क करना चाहिए। मैंने खुद ही रास्ते ढूंढे, गूगल की मदद ली और
भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चे:देशभर में 14 साल तक के 45 हजार भिखारी; राजस्थान दूसरे नंबर पर

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की मानें तो देशभर में 14 साल से कम उम्र वाले सिर्फ 45 हजार 296 बच्चे ही ऐसे हैं, जो भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए। उसमें भी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 हजार बच्चे भीख मांगते पाए गए, जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां इन बच्चों की संख्या सात हजार से अधिक है। यह जानकारी 2011 की जनगणना के आधार पर दी गई है। राज्य सभा में एक अतारांकित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है। राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि आंकड़े भारत के महारजिस्ट्रार की वेबसाइट की सूचना पर आधारित है। ऐसे बच्चों के पुनर्वास की योजना 23 अक्टूबर, 2023 में शुरू की गई थी और तब से अब तक 2653 बच्चों का पुनर्वास किया गया है। इनमें 1507 बच्चों को उनके माता-पिता अथवा परिवारों से मिलवाया गया। वहीं, 305 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा गया। 206 बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। साथ ही 625 बच्चों को स्कूलों में नामांकन की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने कहा कि विभाग पहले से ही भिक्षावृत्ति के कार्य में लिप्त व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास के लिए योजना चला रहा है। जिसमें बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में इस समय नए कानून अथवा योजना चलाने की आवश्यकता नहीं है। दो केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी भिखारी नहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति में लिप्त नहीं पाया गया। वहीं, लक्ष्यद्वीप और सिक्किम में एक-एक, मिजोरम में छह, दमन और दीव में आठ और पुदुचेरी में नौ बच्चे ऐसे कार्यों में लिप्त पाए गए।
सलमान लाला से इंस्पायर्ड होकर आसिफ बना अपराधी:5 स्टार होटलों में रुकता, स्पोर्ट्स बाइक पर घूमा, पुलिस की मौजूदगी में पेशी की रील बनाई

भोपाल में विजय मेवाड़ा की बेरहमी से हत्या करने वाला आसिफ उर्फ बम इंदौर के डॉन सलमान लाला से इंस्पायर्ड था। सलमान की तर्ज पर महंगी कार-बाइक पर घूमता था। 5 स्टार होटलों में ठहरता और अवैध कारोबार से लाखों रुपए बना चुका था। आसिफ सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर भी खासा एक्टिव रहता था। हर गतिविधि की रील बनाकर अपलोड करता था। सलमान की तरह आसिफ भी अपना एक बड़ा नेटवर्क बनाना चाहता था। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट पेशी के दौरान कई रील बनाई और वायरल की हैं। उसके करीबियों की मानें तो नशे में आसिफ हैवान बन जाता था। साथ वालों तक को पीटता था। वह शराब पीने का बेहद शौकीन था। उसका बड़ा भाई शरीफ उर्फ बच्चा भी अपराधी है और भोपाल सेंट्रल जेल में बंद है। हत्या के बाद शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े गए आसिफ को न्यायालय ने 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। फिलहाल आरोपी हमीदिया अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को गुमराह कर रहा आसिफ इलाजरत आसिफ से पुलिस फिलहाल कोई खास पूछताछ नहीं कर सकी है। जैसे फरारी काटने में उसकी मदद किसने की। तीन दिनों तक आरोपी कहां रहा। समसपुरा गांव तक कैसे पहुंचा। आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। उसने पुलिस को अपराध के बाद पैदल ही समसपुरा के जंगल तक पहुंचने की बात कही है। हालांकि उसकी बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। अब रातीबड़ पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जुआ-सटटा और अड़ीबाजी के धंधे से जुड़ा शरीफ और आसिफ दोनों ही भाई जुआ, सट्टा और अड़ीबाजी के धंधे से जुड़े हैं। आसिफ के खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराध शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। दोनों ही भाई शहर में अवैध कारोबार करने वालों से अड़ीबाजी कर रकम वसूलने का काम भी करते हैं। पर्शियन बिल्लियां पालने का शौकीन आसिफ बम पर्शियन कैट पालने का शौकीन है। उसके पास करीब 6 पर्शियन कैट हैं। इसी के साथ वह बकरा पालन का काम भी कर चुका है। प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में घूम चुका है। इसकी पुष्टि उसके इंस्टा अकाउंट से होती है। घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग कर दी थी कारोबारी विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने एक 1 अप्रैल को नाटकीय घेराबंदी के बाद दबोच लिया। 10 मिनट के भीतर दोनों ओर से तीन राउंड फायर किए गए। एक गोली आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के करीब लगी। वह लड़खड़ाकर गिरा और उसे पकड़ लिया गया। 12 बजकर 15 मिनट पर पुलिस टीम आरोपी को लेकर सरकारी बोलेरो वाहन से समसपुरा गांव से हमीदिया अस्पताल के लिए रवाना हुई। फिलहाल आसिफ का इलाज जारी है। रातीबड़ थाना पुलिस ने अशोका गार्डन थाने के टीआई अनुराग लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। जंगल में स्थित घटनास्थल से पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल सहित चले हुए कारतूस जब्त कर लिए हैं। सलमान लाला भी चला था दुर्लभ कश्यप की राह पर भले ही भोपाल का आसिफ इंदौर का बदमाश सलमान लाला से प्रेरित रहा हो, लेकिन खुद सलमान लाला उज्जैन के डॉन दुर्लभ कश्यप से प्रेरित था। दुर्लभ को सलमान अपना आइडल मानता था। दुर्लभ की तरह वह भी अपना नेटवर्क बढ़ाता था और युवा लड़कों को इस नेटवर्क से जोड़ता था। दुर्लभ कश्यप बेहद ही कम उम्र में बड़ा बदमाश बन गया था और एक दिन आपसी रंजिश के चलते गैंगवार में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर आज तक दुर्लभ कश्यप के किस्से बताए जाते रहे हैं। दुर्लभ कश्यप उज्जैन के जीवाजीगंज के अब्दालपुरा का रहने वाला था। वही भी बिल्लयां पालने का शौकीन था। बताया जाता है कि दुर्लभ से प्रेरित होकर आसिफ भी बिल्लयां पालने लगा था। 15 साल की उम्र से उसने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालनी शुरू कर दी थीं। लोगों धमकाता था। ये खबर भी पढ़ें… पुलिस को देखते ही जंगल में भागने लगा हत्यारा भोपाल के कारोबारी विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने एक नाटकीय घेराबंदी के बाद दबोच लिया। 10 मिनट के भीतर दोनों ओर से तीन राउंड फायर किए गए। एक गोली आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के करीब लगी। वह लड़खड़ाकर गिरा और उसे पकड़ लिया गया।पूरी खबर पढ़ें
Virat Kohli MS Dhoni; RCB vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli MS Dhoni; RCB Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update | Sanju Samson Ruturaj Gaikwad Devdutt Padikkal स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की थी। वहीं, चेन्नई की टीम दोनों मुकाबले हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि CSK 10वें नंबर पर है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच का प्रीव्यू… CSK ने RCB के खिलाफ 61% मुकाबले जीते बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में CSK ने RCB के खिलाफ 61% मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 12 बार सामना हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले हुए थे। दोनों ही बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग कमजोर चेन्नई के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में तेज 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और 210 रन का बड़ा टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाए। कोहली की पहले मैच में फिफ्टी RCB के लिए विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मुकाबले में फिफ्टी लगा दी थी। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 69 रन की पारी खेली। उनकी फिफ्टी की बदौलत टीम ने 201 का टारगेट 15.4 ओवर में चेज कर लिया था। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। RCB ने 202 रन का टारगेट 16वें ओवर में चेज किया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद आमने-सामने थे, जहां हैदराबाद ने 202 रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु ने इस टारगेट को सिर्फ 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक कुल 101 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में 25% बारिश के आसार रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 25% आसार हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। आज बेंगलुरु का तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli MS Dhoni; RCB vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli MS Dhoni; RCB Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update | Sanju Samson Ruturaj Gaikwad Devdutt Padikkal स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की थी। वहीं, चेन्नई की टीम दोनों मुकाबले हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि CSK 10वें नंबर पर है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच का प्रीव्यू… CSK ने RCB के खिलाफ 61% मुकाबले जीते बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में CSK ने RCB के खिलाफ 61% मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 12 बार सामना हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले हुए थे। दोनों ही बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग कमजोर चेन्नई के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में तेज 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और 210 रन का बड़ा टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाए। कोहली की पहले मैच में फिफ्टी RCB के लिए विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मुकाबले में फिफ्टी लगा दी थी। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 69 रन की पारी खेली। उनकी फिफ्टी की बदौलत टीम ने 201 का टारगेट 15.4 ओवर में चेज कर लिया था। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। RCB ने 202 रन का टारगेट 16वें ओवर में चेज किया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद आमने-सामने थे, जहां हैदराबाद ने 202 रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु ने इस टारगेट को सिर्फ 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक कुल 101 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में 25% बारिश के आसार रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 25% आसार हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। आज बेंगलुरु का तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP UP rajasthan rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून23 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे। दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP UP rajasthan rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून2 घंटे पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे। दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Raghav Chadha AAP Target: Kumar Vishwas Video Viral

राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी किया है। उसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके . चड्ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है। राघव ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्लियामेंट में अपने स्पीच दिखाए हैं। इनमें चड्ढा को पंजाब के मुद्दे उठाते सुना जा सकता है। इधर, मशहूर कवि कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि AAP का अगला शिकार राघव चड्ढा होंगे। उसने हीरोइन से शादी कर ली और रील दिखने लगी है। कुमार विश्वास का यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे हैं। कुमार भी AAP के फाउंडर मेंबरों में से एक हैं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद उनका अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी। पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। – फाइल फोटो कुमार विश्वास ने चड्ढा को लेकर क्या कहा था कुमार विश्वास ने 29 अगस्त 2024 को एक पॉडकास्ट में कहा था- अब अगला शिकार कौन है, अगला शिकार वह बालक है, जो खुद ने ही पैदा किया। इसकी कोई औकात भी नहीं है, बस वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। अब रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा- दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा। जब यह हुआ था, मैंने तभी कह दिया था, यह गया। इसे नहीं छोड़ेगा अब निश्चित रूप से, क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको किसी आदमी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है। राघव चड्ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। – फाइल फोटो राघव चड्ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ AAP ने उपनेता पद से हटाया 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को चिट्ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है। राघव चड्ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए। राघव ने दूसरा VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को फिर वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई को-इंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में राघव ने धुरंधर फिल्म का डायलॉग, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी। ॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर… राघव चड्ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया:मेरे खिलाफ कोऑर्डिनेटेड अटैक, स्क्रिप्टेड कैंपेन; धुरंधर के डायलॉग से AAP को चेतावनी आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को लेकर सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। 3 आरोपों में जीरो सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर…
Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा दिया: पूर्व ट्रस्टी मिस्त्री ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल, कहा- योग्यता की शर्तों को पूरा नहीं करते टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, श्रीनिवासन ने अपने इस्तीफे के पीछे अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं यानी कमिटमेंट्स का हवाला दिया। श्रीनिवासन का इस्तीफा उस समय आया, जब ठीक एक दिन पहले टाटा ग्रुप के ही तीन प्रमुख ट्रस्टों के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने उनकी और विजय सिंह की पात्रता को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं मिलेगी: 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपया बढ़े, विरोध के बाद 80 कम किए पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹3,666 महंगा, ₹1.47 लाख का हुआ: चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख पर पहुंची; विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पड़ेगा, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज: 100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड: मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा दिया: पूर्व ट्रस्टी मिस्त्री ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल, कहा- योग्यता की शर्तों को पूरा नहीं करते टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने शनिवार (4 अप्रैल) को ‘बाई हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ (टाटा ट्रस्ट) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, श्रीनिवासन ने अपने इस्तीफे के पीछे अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं यानी कमिटमेंट्स का हवाला दिया। श्रीनिवासन का इस्तीफा उस समय आया, जब ठीक एक दिन पहले टाटा ग्रुप के ही तीन प्रमुख ट्रस्टों के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने उनकी और विजय सिंह की पात्रता को चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं मिलेगी: 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपया बढ़े, विरोध के बाद 80 कम किए पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 पाकिस्तानी रुपया और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपया प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपया प्रति लीटर पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना इस हफ्ते ₹3,666 महंगा, ₹1.47 लाख का हुआ: चांदी ₹6,166 बढ़कर ₹2.28 लाख पर पहुंची; विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस लेना होगा इस हफ्ते 10 ग्राम सोने के दाम 3,666 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 27 मार्च को 1.43 लाख रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 2.22 लाख किलो से बढ़कर 2.28 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 6,166 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका सीधा असर बाजार की सप्लाई पड़ेगा, जिससे कीमतें बढ़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. पोस्ट ऑफिस RD पर 6.7% ब्याज: 100 रुपए से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत, जानें इसकी खास बातें सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट (RD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस RD आपके लिए सही रह सकती है। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 5 साल तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करने पर 1 लाख 43 हजार रुपए का एकमुश्त फंड तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के 5 अपडेट्स; एंड्रॉइड फोन में मिलेगा डार्क मोड: मैप्स से सवाल-जवाब पूछें, जीमेल आईडी बदलने की सुविधा मिलेगी गूगल ने हाल ही में कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। एंड्रॉइड यूजर्स हों या गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले… ये बदलाव सीधे यूजर्स के रोजमर्रा के अनुभव को बेहतर कर सकेंगे। कंपनी अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहली बार एंड्रॉइड से आईफोन में भी फाइलें डायरेक्ट ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔








