गर्मी में कौन सी रोटी खाएं जिससे पेट रहे हल्का ? जानिए 6 आटों की हेल्दी रोटियां जो दूर करेंगी गैस और कब्ज की समस्या

Best Roti For Summer: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा असर हमारे पेट पर दिखता है. कभी भारीपन, कभी गैस, तो कभी कब्ज जैसी परेशानी अचानक बढ़ने लगती है. इसकी बड़ी वजह होती है शरीर में पानी की कमी और वही पुराना भारी खाना. ऐसे में अगर आप अपनी रोज की रोटी में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो काफी फर्क महसूस कर सकते हैं. आमतौर पर हम गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन गर्मियों में कुछ ऐसे आटे भी हैं जो शरीर को ठंडक देते हैं और पेट को हल्का रखते हैं. ये आटे फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट साफ रहता है. अच्छी बात ये है कि इन आटों की रोटियां स्वाद में भी अच्छी लगती हैं और इन्हें आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है, अगर आप भी गर्मी में हेल्दी रहना चाहते हैं और पेट की दिक्कतों से दूर रहना चाहते हैं, तो इन खास आटों की रोटियां जरूर ट्राय करें. गर्मियों में क्यों जरूरी है सही आटे का चुनावगर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा भारी या कम फाइबर वाला खाना खाते हैं, तो कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए हल्का, ठंडा और फाइबर वाला आटा चुनना जरूरी हो जाता है. 1. जौ का आटाजौ का आटा गर्मियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें भरपूर फाइबर होता है. ये मल को नरम करता है और कब्ज को कम करने में मदद करता है. आप इसे गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 2. ज्वार का आटाज्वार ग्लूटेन-फ्री होता है और पेट के लिए काफी हल्का होता है. इसे खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और गैस या एसिडिटी जैसी परेशानी कम होती है. गर्मियों में ये एक बढ़िया ऑप्शन है. 3. चने का आटा (सत्तू)सत्तू गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है. ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसकी रोटी खाने से पेट साफ रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. साथ ही ये शरीर को ठंडा भी रखता है. 4. रागी का आटारागी को अक्सर सर्दियों से जोड़ा जाता है, लेकिन अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए तो ये गर्मियों में भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर और कैल्शियम ज्यादा होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है. 5. ओट्स का आटाओट्स आजकल हर घर में इस्तेमाल होने लगा है. इसमें खास तरह का फाइबर होता है जो पेट की सफाई में मदद करता है. सुबह के नाश्ते में ओट्स की रोटी खाना अच्छा विकल्प हो सकता है. 6. सिंघाड़े का आटासिंघाड़े का आटा पानी में उगने वाली फसल से बनता है, इसलिए इसकी तासीर ठंडी होती है. इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पेट हल्का रहता है. कैसे करें इन आटों का इस्तेमालइन सभी आटों को आप सीधे या गेहूं के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. शुरुआत में मिक्स करके खाना आसान रहता है. धीरे-धीरे आप अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
क्या आप रोजाना बनाना शेक पीते हैं? जानें ये जरूरी बातें, वरना ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Last Updated:April 06, 2026, 18:25 IST गर्मियों में लोग ठंडक और एनर्जी पाने के लिए शेक पसंद करते हैं. मैंगो और बनाना शेक सबसे ज्यादा पीते हैं. केले और दूध से बना बनाना शेक शरीर को ठंडक, एनर्जी और हेल्थ फायदे देता है. यह पाचन, नींद, इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. गर्मियों में लोग कई तरह के शेक पीना पसंद करते हैं. शेक पीना शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है. गर्मियों में लोग ज्यादातर मैंगो शेक और बनाना शेक का सेवन करते हैं. केले के साथ दूध का सेवन करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. खासतौर पर बच्चों को दूध के साथ केला खिलाया जाता है. वहीं, वर्कआउट करने वालो लोग भी दूध और केला एक साथ लेना पसंद करते हैं. हेल्थ के लिए इसके जबरदस्त फायदे होते हैं. हालांकि इसके लिए आपको दूध और केले का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा. अगर इस्तेमाल सही हो, तो कई फायदे मिलते हैं. केला और दूध का शेक बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है. इसे बनाना शेक कहते हैं. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है. आइए जानते हैं कि दूध और केले का एक साथ सेवन करने से क्या फायदे हो सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बताया कि बनाना शेक में विटामिन सी, विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में मिलता है. इसके अलावा इसमें फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में होता है. यह पाचन तंत्र को काफी फायदा पहुंचाता है. बनाना शेक कब्ज और पेट के लिए काफी लाभदायक है. केले में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो सेरोटिनिन का स्त्राव में मदद करता है. यह अच्छी नींद में काफी लाभदायक होता है. जिन लोगों को नींद कम आती है, वो बनाना शेक का सेवन कर सकते हैं. बनाना शेक में विटामिन सी पाया जाता है. विटामिन सी के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है. साथ में यह व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में भी मदद करता है. बनाना शेक में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो नमक के दुष्प्रभावों को दूर करते हैं. इससे किडनी अपना काम सही तरीके से करती है. केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. यह हार्ट से संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है. साथ में स्ट्रोक की संभवाना को भी कम करता है. वहीं, सेफ गुड़िया कुमारी ने लोकल 18 से बताया कि बनाना शेक बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. 2-4 खजूर, काजू और बादाम लेकर आधा कटोरी दूध में कुछ समय के लिए भिगो दें. उसके बाद 2-4 केले को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. उसके बाद भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स को इसमें डाल दें. इसके बाद एक कप दूध के साथ मिलकार 30 सेकंड मिक्सी में चला लें. अंत में उसके ऊपर किशमिश और मुनक्का से गार्निशिंग करें. आपका टेस्टी एंड हेल्दी बनाना शेक तैयार है. अब आप इसे ऐसे या ठंडा करके पी सकते हैं. First Published : April 06, 2026, 18:25 IST
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिल सकेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स-बैचलर्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई पर असर, सरकार ने बढ़ाई उपलब्धता पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है। प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे। घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है। कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है। कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है। इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ये खबर भी पढ़ें… सोना आज ₹1,283 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹3,215 महंगी होकर ₹2.31 लाख प्रति किलो हुई सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ें…
बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। सप्लाई पर असर के कारण छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है। प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाई कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे। घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है। कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है। कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है। इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ——————— ये खबर भी पढ़ें… सोना आज ₹1,283 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹3,215 महंगी होकर ₹2.31 लाख प्रति किलो हुई सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ें…
जिलाध्यक्ष बोले- कई राज्यों में भाजपा सरकार:पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का सम्मापन; कार्यालय पर झंडा फहराया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को रायसेन स्थित जिला कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यालय भवन पर सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पार्टी के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि एक समय था जब भाजपा के केवल दो सांसद हुआ करते थे, और आज देश के कई राज्यों में हमारी सरकार है, साथ ही केंद्र में भी हमारी सरकार है। लाखों कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। श्री शर्मा ने जनसंघ के समय से पार्टी को खड़ा करने में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया, साथ ही भाजपा के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत हवाला दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने मंच पर शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वरिष्ठ नेता प्रसन्न दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, आदित्य शर्मा, जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘हिंदू विरोधी टीएमसी’: बीजेपी ने ममता पर ‘एक और पहलगाम’ वाली टिप्पणी से मतदाताओं को खुश करने का आरोप लगाया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:06 अप्रैल, 2026, 18:19 IST बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव से पहले पहलगाम शैली में एक और हमले का खाका हो सकता है, भाजपा ने उनकी टिप्पणी को अल्पसंख्यक तुष्टीकरण बताया और तृणमूल को हिंदू विरोधी करार दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले नादिया में टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। (पीटीआई फोटो) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणियों पर उन पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि क्या पार्टी के पास “चुनाव से पहले एक और पहलगाम हमले” के लिए “खाका तैयार” था। भाजपा ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की टिप्पणी का उद्देश्य उसके मतदाता आधार को खुश करना था और यह “हिंदू विरोधी” रुख को दर्शाता है। नादिया जिले के बेथुदाहारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता को निशाना बनाने की धमकी का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने पिछले दिन कूच बिहार में एक रैली को संबोधित किया था, ने जवाब क्यों नहीं दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले को ‘एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट’ कहा है! वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी पहलगाम को एक स्क्रिप्ट का खाका बताने की हद तक चली गई, जिसमें निर्दोष हिंदुओं को पाक आतंकवादियों ने मार डाला था! हिंदू विरोधी टीएमसी! pic.twitter.com/U6LKeLSA6e — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 6 अप्रैल 2026 “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि वे कोलकाता को निशाना बनाएंगे। नरेंद्र मोदी ने यह क्यों नहीं कहा कि हम कड़ी कार्रवाई करेंगे? क्या कारण है? ब्लूप्रिंट तैयार है? चुनाव से पहले एक और पहलगाम?” उसने पूछा. ममता ने पाकिस्तान की धमकी के बिना पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की। यह भी पढ़ें: ‘वोट नहीं तो रिश्ता नहीं’: बंगाल के मतदाताओं के लिए ‘भावुक’ ममता बनर्जी का संदेश उन्होंने कहा, “आप (पीएम) चुनावी रैलियों के दौरान बंगाल को निशाना बनाते हैं; लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमला करने की बात करता है, तो आप एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।” बीजेपी ने बनर्जी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी. राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर टीएमसी नेता की टिप्पणियों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बर्बर पहलगाम आतंकी हमले को ‘एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट’ कहा! वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी पहलगाम को एक स्क्रिप्ट ब्लूप्रिंट कहने की हद तक चली गई जिसमें निर्दोष हिंदुओं को पाक आतंकवादियों ने मार डाला! हिंदू विरोधी टीएमसी!” पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी कि वह भविष्य में किसी भी दुस्साहस का कोलकाता में हमले से जवाब देगा। आसिफ ने अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ”अगर भारत इस बार कोई गलत फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो ईश्वर की इच्छा से, हम इसे कोलकाता ले जाएंगे।” (पीटीआई से इनपुट्स के साथ) जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 06 अप्रैल, 2026, 18:19 IST समाचार राजनीति ‘हिंदू विरोधी टीएमसी’: बीजेपी ने ममता पर ‘एक और पहलगाम’ वाली टिप्पणी से मतदाताओं को खुश करने का आरोप लगाया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी बीजेपी टिप्पणी(टी)ममता बनर्जी(टी)बीजेपी आलोचना(टी)पहलगाम हमला टिप्पणी(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)अल्पसंख्यक वोटबैंक(टी)हिंदू विरोधी आरोप
पश्चिम बंगाल ओपिनियन पोल 2026: बंगाल चुनाव में झटका, अटकी ममता की सांस, कौन हो रहा है टीएमसी का खेल?

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित बंगाल चुनाव ओपिनियन पोल: पश्चिम बंगाल की सूची में चुनाव से पहले ही मुकाबले में बेहद दिलचस्प मोड़ आ गया है। मैट्रिज़ के ताज़ा ओपिनियन पोल ने साफ संकेत दिया है कि इस बार की लड़ाई का सीक्वल, सीक्वल और आखिरी वोट तक ख़ानदान वाली है। सर्वे के मुताबिक, वोट प्रतिशत में रूढ़िवादी कांग्रेस को 43%, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 41% और अन्य आश्रमों को 16% का समर्थन मिल सकता है। यानी टीएमसी को मामूली बढ़त जरूर है, लेकिन इसका मतलब इतना कम है कि किसी भी समय नामांकन में बदलाव हो सकता है। ख़ास बात यह है कि यह 2% का फ़ासला कई रेज़्यूमे पर क्लासिक साबित हो सकता है। वहीं 16% ‘अन्य’ वोट इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में साफ है कि बंगाल में इस बार का मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है। ‘अन्य’ कैसे खेलेगा-किसका खेलेगा? बंगाल के इस करीबी नेटवर्क में ‘अन्य’ का 16% वोट शेयर बन गया है। इस खेमे में कांग्रेस, लेफ्ट और सोसाआई की AIMIM जैसे दल शामिल हैं, जो सीधे तौर पर सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन सीधे तौर पर बड़ा असर डाल सकते हैं। राजनीतिक संकेतक ये हैं कि ये वोट पारंपरिक रूप से बीजेपी विरोधी माने जाते हैं, लेकिन टीएमसी के वोट बैंक में सेंध भी लगाए जा सकते हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसे लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, ‘पिछले क्षेत्र के चुनाव में सीट के ध्रुवीकरण ने हमें हार की कीमत चुकानी पड़ी थी।’ इस बार AIMIM, हुमायूं कबीर की बनाई आम जनता पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। माना जा रहा है कि AIMIM-AJUP गठबंधन मुस्लिम समुदाय पर वोट शेयर को प्रभावित कर सकता है. वहीं, इस चुनाव में मुख्य रूप से रिटेल स्टूडियो कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में ‘अन्य’ का यह वोट शेयर किसी एक दल को जिताने से ज्यादा, सोसायटी को और उलचाने वाला फैक्टर बन सकता है। अब देखिए इस बात पर कि ये 16% वोट आदिवासी पक्ष में झुकाता है और किसका खेलता है. ‘अन्य’ का 16%-किंगमेकर कौन? एबीपी-मैट्रिज का यह प्री-पोल सर्वे सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि लालची रुझान का संकेत है। ऐसा कहा जा रहा है कि बंगाल में इस बार सीधी लड़ाई टीएमसी और बीजेपी के बीच है, जहां कोई भी पार्टी आराम से जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। साथ ही, यह भी साफ है कि अंतिम पूरी तरह से वोटिंग के अंतिम चरण और झील के मूड पर प्रतिबंध है। इस पूरे अनुपात में सबसे अहम भूमिका ‘अन्य’ के 16% वोट शेयर की कमाई जा रही है। यही वह हिस्सा है जो अंत में सत्य का रुख तय कर सकता है। बार-बार घोषित होने वाले छोटे दल और प्रतियोगी प्रतियोगी इस बार असली गेमचेंजर बन सकते हैं। यदि यह वोट किसी एक बड़े दल की ओर झुका है, तो पूरे गणित दल में बदलाव किया जा सकता है। विशेषज्ञ का मानना है कि प्रमुख गुट में यह 16% वोट बढ़त बढ़त में अहम भूमिका निभाएगा। यही वजह है कि अब इन वोटरों के लिए बड़ी रणनीति बनाई जा रही है-स्थानीय स्थिरता से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक सभी समर्थकों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। साफ है, इस बार जीत सिर्फ वोट शेयर से नहीं, बल्कि ‘अन्य’ के इस पुराने हिस्से को अपने पक्ष में करने से तय होगी। यानी यह वोट शेयर एक तरफ किसी को मजबूत करने के बजाय, दूसरे का खेल बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस बार ‘अन्य’ वोट क्या देंगे या किसी एक पक्ष को अंतिम बढ़त दिलाएंगे? वोट में बढ़त, लेकिन पंचायत में बढ़त खेल दिलचस्प बात यह है कि वोट प्रतिशत और रेज़्यूमे के अनुमानों में सीधी स्थिरता नज़र नहीं आती है। डॉक्यूमेंट साइन दे रहे हैं कि कॉम्बैट लॉट वोट में स्टॉक है, काउंट ही डॉक्यूमेंट में भी उकेरा गया है। सर्वे के मुताबिक, तेलंगाना कांग्रेस को 140 से 160 टिकट मिल सकते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 130 से 150 टिकट मिल सकते हैं। वहीं अन्य दार्शनिकों के 8 से 16 दर्शनों का अनुमान है। यानी बढ़त के बावजूद टीएमसी के लिए राह आसान नहीं दिख रही। बीजेपी बेहद करीब है और थोड़ा सा भी वोट शेयर का पूरा गणित बदल सकता है। साफ है कि यह इलेक्शन किसी अनहोनी की जीत की कहानी नहीं बन पा रही है, बल्कि लास्ट स्टेज तक खानदान वाली सीक्वल क्लैश का साइन दे रही है, जहां हर सीट का फैसला बेहद अहम होगा। 2% वोट का फैसला, लेकिन फैसला सत्ता का वर्जिन कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच महज 2% वोट का अंतर दिख रहा है, लेकिन यही छोटा सा गैप सत्ता की चाबी बन सकती है। ईसाई राजनीति में कई बार मामूली अंतर ही बड़े उलटफेर की वजह बनती है, और बंगाल अपवाद नहीं है। राज्य की कई सिफारिशों पर जीत-हार का निर्णय बेहद कम संभावनाएं हो रही हैं। ऐसे में 2% का असोसिएट्स का गणित बदला जा सकता है। यही कारण है कि दोनों दल अब किसी डिज़ाइन डिज़ाइन के मूड में नहीं हैं। ग्राउंड पर अभियान तेज़ हो चुका है है-बूथ स्ट्रेटेजी से लेकर माइक्रो-लेवल स्ट्रैटेजी तक, हर फ़ोर्डर पर असॉल्ट से काम हो रहा है। यह स्पष्ट है कि इस बार के मुकाबले में आंकड़ों से बहुमत की रणनीति और पिछली बार के रुझान पर अविश्वास की संभावना है, जहां हर वोट में निर्णायक साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव 2026: ‘महिलाओं को मिलेगा नयापन, सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र’, असम से पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा
Summer Fruit Benefits: गर्मी में तुरंत ताजगी और हेल्थ का बूस्टर! जानें ये 5 फल जो शरीर को ठंडक और पोषण देंगे

Last Updated:April 06, 2026, 18:03 IST गर्मियों का मौसम ताजगी और स्वाद से भरे फलों का समय है. ये फल न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषण भी प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं पांच ऐसे फल जो गर्मियों में जल्दी आनंद और स्वास्थ्य दोनों देते हैं लीची, अनानास, चेरी, आलूबुखारा और जामुन. गर्मी के मौसम में ताजे और स्वादिष्ट फल आते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में अच्छे हैं बल्कि शरीर को ठंडक और जरूरी पोषण भी देते हैं. कुछ फल सीमित समय के लिए ही मिलते हैं, इसलिए इन्हें समय रहते खाया जाना चाहिए. ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे पांच फल जो जल्दी आनंद दे जाते हैं. लीची: गर्मियों का पसंदीदा फल, छोटा, मीठा और रसीला. इसमें भरपूर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. लीची शरीर को हाइड्रेट रखती है, पाचन सुधारती है और गर्मी में ठंडक व थकान कम करती है. अनानास: खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह फल बाहर से सख्त, अंदर से रसदार और फायदेमंद है. इसमें ब्रोमेलिन एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है और पेट की समस्याएं कम करता है. अनानास में सूजन कम करने वाले गुण भी हैं. इसे सीधे खाया जा सकता है या सलाद में मिलाकर ताजा और चटपटा स्वाद लिया जा सकता है. Add News18 as Preferred Source on Google चेरी: छोटे लाल और आकर्षक फल, स्वाद में बेहद लाजवाब. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ये शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और सूजन कम करते हैं. चेरी खाने से नींद भी अच्छी आती है, इसलिए इसे स्नैक के रूप में लेना हेल्दी विकल्प है. आलूबुखारा: खट्टा-मीठा और रसदार फल, जिसे कई जगह बेर भी कहते हैं. यह पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होता है, पाचन को मजबूत बनाता है और कब्ज दूर करता है. आलूबुखारा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है और चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है. इसकी प्राकृतिक मिठास इसे हेल्दी डाइट का बेहतरीन हिस्सा बनाती है. जामुन: गहरे बैंगनी और खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह फल गर्मियों में मिलता है. जामुन ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, पाचन मजबूत बनाता है और शरीर को ठंडक देता है. यह गर्मी से राहत देता है और स्वाद के साथ बचपन की यादें भी ताजा करता है. First Published : April 06, 2026, 18:03 IST
Grooms Brother Decapitated, Youth Stabbed, Wife Scalded

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. मंत्री के बंगले में चोरी, ट्रॉफियां तक ले गए चोर भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोर स्टोर रूम में रखी शील्ड और ट्रॉफियां तक समेट ले गए। हैरानी की बात यह है कि बंगले में CCTV कैमरे तक नहीं लगे थे, जिससे जांच में शुरुआती दिक्कत आ रही है। घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. चाकुओं से गोदा, आंतें बाहर आईं; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा मंदसौर में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक को चाकुओं से गोद दिया, जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद पिछले एक महीने से चल रहा था। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर 3. 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश अलर्ट, 24 जिलों में असर मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। ग्वालियर समेत 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा और कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 4. पत्नी पर उबलती चाय फेंकी, बोली- अब जेल भेजूंगी छतरपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर उबलती चाय फेंक दी। महिला काम पर जाने की जिद कर रही थी, जिसका पति विरोध कर रहा था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि अब वह पति को जेल भिजवाकर ही दम लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 5. ट्रक से भिड़ी कार, दूल्हे के भाई की गर्दन अलग; 4 मौतें इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगाए ट्रक में जा घुसी, जिसमें दूल्हे के भाई की गर्दन कटकर अलग हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 6. चूरन नोट गैंग का पर्दाफाश, 10 गुना मुनाफे का झांसा ग्वालियर में पुलिस ने चूरन नोट गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपी असली नोट दिखाकर 10 गुना मुनाफे का लालच देते थे और फिर नकली नोट थमा देते थे। एक डेयरी व्यवसायी को इसी तरह ठगा गया। पुलिस ने डिलीवरी देने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को निशाना बना चुका है। पढ़ें पूरी खबर 7. तालाब में नहाते समय डूबे 3 दोस्त, तीनों इकलौते बेटे थे अशोकनगर में तालाब में नहाने गए 6 दोस्तों में से 3 की डूबकर मौत हो गई। सभी को तैरना नहीं आता था और मस्ती करते-करते गहरे पानी में चले गए। मृतकों का इकलौता बेटा होना परिवारों के लिए और भी बड़ा सदमा बन गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. उज्जैन साइंस सिटी: बिना छुए बजेगा म्यूजिक, बच्चे बनेंगे वैज्ञानिक उज्जैन में साइंस सिटी बच्चों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गई है। यहां बिना हाथ लगाए म्यूजिक बजाने जैसे प्रयोग देखने को मिलेंगे। बच्चे खुद एक्सपेरिमेंट करके विज्ञान को समझ सकेंगे। हाईटेक लैब्स में प्रैक्टिकल लर्निंग की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया। यह पहल विज्ञान को आसान और रोचक बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. महुआ का शौकीन बाघ, ग्रामीण का थैला उठा ले गया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ का अनोखा वीडियो सामने आया है। बाघ ग्रामीण द्वारा इकट्ठा किए गए महुआ के थैले को उठाकर ले गया। यह घटना जंगल के किनारे की है, जहां ग्रामीण महुआ बीन रहे थे। बाघ का इस तरह भोजन में रुचि दिखाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. इंदौर में कल 80 हजार लोगों के लिए महाभोज इंदौर में भव्य महाभोज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंजीत हनुमान मंदिर में भट्टी पूजन के साथ प्रसादी बनाने का काम शुरू हुआ। करीब 15 क्विंटल बेसन और शक्कर, साथ ही 90 डिब्बे घी का उपयोग होगा। 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए नुक्ती तैयार की जाएगी। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और व्यवस्थाएं बड़े स्तर पर की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
5 रुपए का सुपर हीरो…. शरीर और दिमाग दोनों को करेगा रिफ्रेश, जानिए इस्तेमाल का तरीका और फायदे

Last Updated:April 06, 2026, 17:43 IST Pudina Benefits: गर्मी में शरीर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है, पसीने की बदबू और अपच जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में पुदीना सिर्फ 5 रुपए में मिलने वाला देसी उपाय है, जो शरीर को ठंडक देता है, थकान और अपच दूर करता है, स्किन को ग्लो देता है और मूड भी फ्रेश करता है. आइए जानते है इसके फायदे… गर्मी का मौसम आते ही शरीर में सुस्ती, पसीने की बदबू और थकान आम समस्या बन जाती है. ऐसे में लोग महंगे ड्रिंक्स और दवाइयों की ओर भागते हैं, लेकिन इसका आसान और सस्ता समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद है. पुदीना सिर्फ 5 रुपए में मिलने वाला ऐसा देसी उपाय है जो शरीर को ठंडक देने के साथ कई समस्याओं को दूर करता है. यह न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देती है. गर्मियों में जब शरीर का तापमान बढ़ जाता है, तब पुदीना का सेवन उसे बैलेंस करने में मदद करता है. आप इसे चटनी, शरबत या पानी में मिलाकर आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसका असर तुरंत महसूस होता है और शरीर को राहत मिलती है, जिससे दिनभर की थकान भी कम हो जाती है. पसीने की बदबू से परेशान लोगों के लिए पुदीना किसी रामबाण से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर से आने वाली दुर्गंध को कम करते हैं. आप पुदीने का पानी पी सकते हैं या इसके पत्तों को पीसकर शरीर पर हल्का सा लगा सकते हैं. इससे स्किन फ्रेश महसूस करती है और बदबू की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है. यह एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है. Add News18 as Preferred Source on Google अगर आप दिनभर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो पुदीना आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है. पुदीना का शरबत या नींबू-पुदीना पानी पीने से शरीर तुरंत रिफ्रेश हो जाता है. यह आपके दिमाग को भी शांत करता है और मूड को बेहतर बनाता है. गर्मी में जब काम करने का मन नहीं करता, तब यह छोटा सा उपाय आपको फिर से एक्टिव बना सकता है. पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी पुदीना बेहद कारगर माना जाता है. गर्मियों में अक्सर गैस, एसिडिटी और अपच की दिक्कत बढ़ जाती है. पुदीना इन सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. आप खाने के बाद पुदीना चटनी या पुदीना पानी का सेवन करें, इससे पेट हल्का रहेगा और आपको आराम मिलेगा. यह प्राकृतिक तरीके से पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. त्वचा के लिए भी पुदीना किसी जादू से कम नहीं है. यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग बनाता है. अगर धूप में निकलने से त्वचा जल गई है या टैन हो गई है, तो पुदीना का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है. यह स्किन को शांत करता है और जलन को कम करता है. साथ ही चेहरे पर एक ताजगी भी नजर आती है जो महंगे प्रोडक्ट्स में भी नहीं मिलती. पुदीना का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. आप इसे अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं या फिर अलग-अलग तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते. कम खर्च में इतना ज्यादा फायदा मिलना इसे और खास बना देता है. First Published : April 06, 2026, 17:43 IST









