Monday, 24 Aug 2026 | 08:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिल सकेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स-बैचलर्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई पर असर, सरकार ने बढ़ाई उपलब्धता पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है। प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे। घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है। कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है। कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है। इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ये खबर भी पढ़ें… सोना आज ₹1,283 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹3,215 महंगी होकर ₹2.31 लाख प्रति किलो हुई सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 में देसी Vs विदेशी खिलाड़ी:भारतीय बल्लेबाज स्ट्राइक रेट में आगे निकले, गेंदबाजी में अब भी विदेशी ज्यादा असरदार

May 29, 2026/
4:30 am

एक समय IPL की पहचान विदेशी पावर-हिटर्स से होती थी। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, पोलार्ड और वॉर्नर जैसे खिलाड़ी लीग...

स्मैश्ड ककड़ी सलाद: बेहद गर्मी में तन-मन को ठंडा रखने के लिए 'स्मैश्ड कुकुंबर किस' रेसिपी, जानिए रेसिपी

May 20, 2026/
2:54 pm

मसला हुआ ककड़ी सलाद रेसिपी: भारतीय संस्करण में समुद्र तट पर शरीर को वर्गीकृत रखना सबसे बड़ी चुनौती है। अमूमन...

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप:डिसेबिलिटी प्रीमियर लीग के मैचों में दिव्यांग खिलाड़ी तो पानी पिला रहे, जो दिव्यांग न​हीं वे खेलने उतरे

April 2, 2026/
1:26 pm

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पर आरोप है कि वह अपनी शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता ‘डिसेबिलिटी प्रीमियर लीग’ में ऐसे खिलाड़ियों को...

जमीन के लालच में पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेजा:शिवपुरी में कोर्ट की तारीख से पहले बेटों पर साजिश का आरोप; 17 बीघा जमीन का विवाद है

May 1, 2026/
5:49 pm

शिवपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के लालच में दो बेटों ने अपने ही पिता...

authorimg

May 7, 2026/
5:39 pm

वडोदरा (गुजरात): क्या आप भी अपनी सेहत को सुधारने के लिए साधारण पानी छोड़कर ‘अल्कलाइन वॉटर’ (Alkaline Water) पी रहे...

राजनीति

अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिल सकेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स-बैचलर्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिल सकेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स-बैचलर्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे। मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। वेस्ट एशिया संकट के कारण सप्लाई पर असर, सरकार ने बढ़ाई उपलब्धता पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से एनर्जी लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च से अब तक लगभग 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को ही 90,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। अधिकारियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर स्टॉक की कोई कमी नहीं है। प्रवासियों के लिए HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे। घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है। कालाबाजारी पर एक्शन, 50 हजार सिलेंडर जब्त, 36 एजेंसियां सस्पेंड सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करने वालों पर सरकार सख्त है। कमर्शियल सप्लाई में 30% की कटौती, घरों और अस्पतालों को प्राथमिकता रसोई गैस के संकट को टालने के लिए सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों जैसे जरूरी संस्थानों को पूरी सप्लाई दी जा रही है। इसके लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को घटाकर प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए राहत की खबर है; 6 अप्रैल से उन्हें 90% गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। हमेशा ऑथोराइज्ड गैस एजेंसी से ही सिलेंडर लें। बिना एड्रेस प्रूफ वाला यह सिलेंडर ‘फ्री ट्रेड मार्केट’ का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य डोमेस्टिक सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ये खबर भी पढ़ें… सोना आज ₹1,283 बढ़कर ₹1.48 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹15 हजार का इजाफा; चांदी ₹3,215 महंगी होकर ₹2.31 लाख प्रति किलो हुई सोना-चांदी के दाम में मंगलवार को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket