Maihar Private Tubewell Mining Banned Till June 30, 2026

मैहर जिले को ‘जल अभावग्रस्त क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने कम वर्षा और भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। . जारी आदेश के तहत जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय क्षेत्रों में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अब बिना अनुमति किसी भी नए निजी नलकूप का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी भूमि पर नलकूप खनन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने कम वर्षा और भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट से आदेश जारी किया। आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई इसके अलावा, सभी नदी, नाले, स्टॉपडैम, सार्वजनिक कुएं और अन्य जल स्रोतों को केवल पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया है। इन स्रोतों के जल का किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक पेयजल स्रोत सूखने की स्थिति में, आवश्यकता पड़ने पर निजी जल स्रोतों का अधिग्रहण भी किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराना है। आदेश का उल्लंघन करने पर मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, तहसीलदारों, पुलिस अधिकारियों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकायों और पंचायतों के अधिकारियों को सौंपी गई है।
जोधपुर वायरल बुखार न्यूज़ | Jodhpur Weather Viral Fever Alert

Last Updated:April 22, 2026, 09:36 IST Viral fever cases rise in Jodhpur: जोधपुर में मौसम की बेरुखी ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेड अलर्ट की स्थिति पैदा कर दी है. भीषण गर्मी और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज घर-घर में मिल रहे हैं. महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने जानकारी दी कि कमजोर इम्यूनिटी के कारण वायरस तेजी से श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने मास्क लगाने, ताज़ा भोजन करने और हाइड्रेटेड रहने की सख्त सलाह दी है. ख़बरें फटाफट Viral fever cases rise in Jodhpur: जोधपुर समेत पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. तापमान में आ रहे अचानक उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. दिन के समय सूरज के तीखे तेवर और बढ़ता पारा लोगों को बेहाल कर रहा है, वहीं रात और सुबह के समय चलने वाली अपेक्षाकृत ठंडी हवाएं शरीर के तापमान संतुलन को बिगाड़ रही हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि जब मौसम इतनी तेजी से करवट लेता है, तो मानव शरीर को बाहरी वातावरण के साथ तालमेल बिठाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है. यही कारण है कि इस समय वायरल संक्रमण का खतरा अपने चरम पर है और अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. डॉक्टरों के अनुसार मौसम में इस तरह के बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी अस्थायी रूप से कमजोर पड़ जाती है. इस स्थिति में हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया अधिक सक्रिय हो जाते हैं और सीधे श्वसन तंत्र यानी रेस्पिरेटरी सिस्टम पर हमला करते हैं. वर्तमान में जो मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें तेज बुखार के साथ गले में संक्रमण और सांस लेने में हल्की तकलीफ जैसे लक्षण प्रमुखता से देखे जा रहे हैं. इसके अलावा गर्मी बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध और डेयरी उत्पादों के जल्दी खराब होने की समस्या भी बढ़ गई है. दूषित भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे बचने के लिए डॉक्टरों ने ताजा और सुपाच्य भोजन लेने की अपील की है. एमजीएच अधीक्षक की विशेष एडवाइजरीजोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता के लिए विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं. उन्होंने कहा है कि इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को फिर से मास्क का उपयोग शुरू कर देना चाहिए. खांसते या छींकते समय मुँह ढकना और बार-बार हाथों को साबुन से धोना इस समय बेहद जरूरी है. डॉ. सिंह ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि गलत दवाई का सेवन बीमारी को और अधिक गंभीर बना सकता है. उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी है, जिनकी इम्यूनिटी कम होने के कारण वे वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. बचाव के उपाय और सावधानियाँइस बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों ने जीवनशैली में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है. सबसे पहले, अत्यधिक ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें, क्योंकि ये सीधे गले में संक्रमण को बढ़ावा देते हैं. शरीर में पानी की कमी न होने दें और नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं. बाहर के खुले और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं और केवल घर का बना ताजा भोजन ही खाएं. इसके अलावा नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे और शरीर किसी भी प्रकार के वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहे. जोधपुर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पतालों में दवाओं व जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan First Published : April 22, 2026, 09:36 IST
धुरंधर फैंस के लिए गुड न्यूज:फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म द मेकिंग ऑफ धुरंधर की प्लानिंग में आदित्य धर, इस साल के आखिर में रिलीज होगी

धुरंधर और धुरंधर 2 की कामयाबी के बाद अब डायरेक्टर आदित्य धर फैंस के लिए तीसरी बार धुरंधर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ये कोई फिल्म नहीं होगी, बल्कि धुरंधर बनने की कहानी होगी। मेकिंग ऑफ धुरंधर में फिल्ममेकिंग, शूटिंग के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों के इंटरव्यू भी शामिल किए जाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अक्सर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्ममेकिंग के विजुअल्स शेयर करते रहते हैं, हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे कि फिल्म के सभी किरदार कैसे बनाए गए और कैसे फिल्म के सभी भव्य शॉट शूट किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर और धुरंधर 2 से जुड़ा क्रैज देखते हुए मेकर्स ने इसकी मेकिंग की कहानी लाने का बड़ा फैसला लिया है। ये फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज की जाएगी, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की भी तैयारी है। बता दें कि फिल्म का ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है। 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का क्लैश पहले केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होना था, हालांकि रिलीज से पहले ही टॉक्सिक की रिलीज टेड टाल दी गई। अब टॉक्सिक जून में रिलीज होगी। इसके अलावा भी क्लैश से बचने के लिए कई फिल्में टाल दी गईं। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1758 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये भारत की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।
Indian Markets Tumble | Nifty Falls, FMCG Stocks Dip

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 300 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 78,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 75 अंकों (0.30%) की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। एशियन मार्केट में गिरावट इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6377 -11 -0.07% निक्केई (जापान) 59569 211 0.35% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26137 -350 -1.32% 21 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49149 -293 0.59% नैस्डैक 24260 -144 0.59% S&P 500 7064 -45 0.63% विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बाजार से पैसा निकाला और करीब ₹1,919 करोड़ के शेयर बेचे। इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने ₹1,060 करोड़ की बिकवाली की थी। हालिया बिकवाली ने पिछले हफ्ते के उन तीन दिनों की बढ़त को खत्म कर दिया है, जब उन्होंने बाजार में ₹1,731 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की थी। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। मंगलवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक (0.96%) चढ़कर 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 212 अंक (0.87%) बढ़कर 24,577 पर आ गया। कारोबार में निफ्टी FMCG और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि फार्मा में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में देश में बनी 141 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअब, ऊना, सोलन में बनी हैं। . जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें ज्यादातर दवाएं सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी, शुगर, अल्सर, विभिन्न संक्रामक बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं। साथ ही कैंसर और हार्ट रोग जैसी खतरनाक बीमारियों के दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए। CDSCO द्वारा जारी मार्च के ड्रग अलर्ट के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया गया। ड्रग कंट्रोलर ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल में बनी दवाओं में वे दवाएं भी शामिल हैं, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियों में भी काम आती हैं। उन दवाओं के भी सैंपल फेल हो गए हैं। – फाइल फोटो ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में सैंपल फेल होने से स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। क्योंकि फेल दवाओं में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जो जनवरी 2024 की बनी हुई है। हालांकि, सैंपल फेल होने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर डिपार्टमेंट ने फेल सैंपल के बैच का सारा स्टॉक वापस मांग लिया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बोले- जहां दवाई बनती है, उसी की जिम्मेदारी असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर आशीष रैना ने बताया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में किसी भी दवाई की मेन्युफैक्चरिंग यूनिट से सप्लाई करने से पहले सैंपलिंग अनिवार्य नहीं है। ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट रेंडम सैंपलिंग करता है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर यदि किसी दवाई के सैंपल फेल होते है तो उस दवाई के पूरे स्टॉक को वापस मंगा लिया जाता है। एक्ट के मुताबिक- दवा की क्वालिटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह निर्माता कंपनी की होती है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई होगी जिन दवा कंपनियों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए, उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग कंट्रोलर, दवाइयां बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित या रद्द कर सकते हैं। साथ ही, जुर्माना भी लगा सकते हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… देश में 112 दवाओं के सैंपल फेल, 49 हिमाचल के:3 कफ सिरप भी शामिल; कैंसर, मधुमेह और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों में होती हैं इस्तेमाल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के सितंबर के ड्रग अलर्ट में देश में बनी 112 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें तीन कफ सिरप भी शामिल हैं, जिनमें से एक नकली पाया गया है। फेल हुए सैंपलों में दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, अनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहला चरण प्रचार समाप्त, 23 अप्रैल को मतदान

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गए, जिसमें खान-पान की परंपरा, सीमा पार से घुसपैठ, समान नागरिक जातीय और लोकतांत्रिक सूची जैसे मुद्दे छाए रहे। दो बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और पार्टी कांग्रेस ने 23 अप्रैल को उत्तरी बंगाल के 152 इलेक्टोरल एरिया और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के लिए कई अनूठे मतदान से पहले फ्लोरिडा को चिन्हित करने के लिए कई वादे किए। सूची में महिला और पुरुष की संख्या इतनी है निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकते हैं। इनमें लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 तृतीय लिंग के लोग शामिल हैं। भाजपा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य नेताओं ने आरोप लगाए कि राज्य में राजनीतिक हिंसा, अराजकता और बड़े पैमाने पर पैमाने देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रोलाइटिक कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए अतिक्रमण को बढ़ावा दिया, जिसका कारण फिल्मांकन में बदलाव हुआ। राज्य की बागडोर जनता के हाथों में- अमित शाह मंगलवार को अपनी अंतिम रैली को बयान करते हुए शाह ने कहा कि चार मई को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा, ‘राज्य की बागडोर उनके हाथों में रहने का समय अब खत्म हो गया है।’ यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर खड़गे के बयान से भारी मतभेद, बीजेपी की EC से शिकायत, सीएम योगी बोले… लोगों से बिना किसी डॉक्टर के मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी हमारे चर्च को धमाका नहीं कर सकता. ‘इलेक्ट्रॉनिक आयोग ने स्वायत्त क्षेत्र में केंद्रीय सेनाओं की स्थापना की है, जो राज्य के कोने-कोने में समाप्त हो गई हैं।’ इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक सेनाओं की रिकॉर्ड 2,450 इकाइयां स्थापित की हैं, जिनमें लगभग 2.5 लाख कर्मचारी शामिल हैं। पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक मतदान प्रस्ताव ‘अत्यधिक अनुयायी’ इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था का सिलसिला शुरू कर दिया है और पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक मतदान विज्ञापनों को ‘अतिधिक संदेश’ के रूप में पेश किया है। भाजपा पर प्लास्टिक इंक का जमावड़ा 15 लाख रुपये और हर साल दो करोड़ रुपये का वादा पूरा नहीं हुआ। बनर्जी ने कहा, ‘जो लोग प्रॉमिस प्रॉजेक्ट पूरा नहीं कर सकते, उन पर रीजनल प्रॉफिट ऑफर करने के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता।’ इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में आसानी से सत्ता में वापसी कर लेगी और दावा किया कि केंद्र में 2026 के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में कोई टिक नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में एक रैली में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 294 सीटों पर भाजपा के दावेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही होगा, आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री का पद मिलेगा।’ बनर्जी ने जोर देकर कहा, ‘इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं जीतेगी।’ पारंपरिक कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही भाजपा को दिल्ली से भी बाहर निकाल देंगे।’ आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कुश बिहार, बीरभूम और बर्धमान जैसे कुछ दावों को ‘विशेष रूप से प्रकट’ किया है और इन क्षेत्रों के सभी जिलों को सीक्वेल निगरानी में रखा है। सशस्त्र केंद्रीय पुलिस बलों की बड़ी संख्या में स्थापना की गई है, जिसमें पर्यवेक्षण टीम और 2,193 त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का सहयोग प्राप्त है, ताकि किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस चरण में प्रमुख रूप से नामांकन के नेता शुभेंदु अधिकारी (भाजपा, नंदीग्राम), पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ साडिक (भाजपा, माथाभांगा), राज्य के मंत्री उदयन गुला (तृणमूल, दिनहाटा), गौतम देब (तृणमूल, सिलीगुड़ी) और अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस, बहरामपुर) शामिल हैं। पहले चरण में चुनावी लड़ाई में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड्गपुर सदर सीट से अन्य प्रमुख स्याह के मैदान में उतरे लोगों के बीच पिपरी सरकार के खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में शराबबंदी: शराब की बिक्री पर रोक, बंगाल चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला, जानिए
India Fertilizer Production Drops 25% Due to Iran War

Hindi News Business India Fertilizer Production Drops 25% Due To Iran War | User Payment Control नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा :यूजर चाहे तो भुगतान रोक सकेगा, RBI ने ई-मेंडेट के नियम बदले अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। अब अगर आप अपने कार्ड या UPI से किसी विदेशी सर्विस के लिए ई-मेंडेट यानी हर महीने पैसे कटने वाला सिस्टम (ई-मैन्डेट) सेट करते हैं, तो आपको पेमेंट से 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके लिए बैंकों को एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) यानी OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान-जंग की वजह से भारत में उर्वरक उत्पादन 25% घटा: जानें- प्रोडक्शन घटने के क्या कारण हैं और इसका देश पर क्या असर होगा? अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। दरअसल, उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाली नैचुरल गैस की सप्लाई मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण प्रभावित हुई है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल यूरिया बनाने में होता है, जो भारत की खेती के लिए बेहद जरूरी खाद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प के ऐलान से पहले दांव लगाकर करोड़ों कमाए: बयान से कुछ मिनट पहले ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल, इनसाइडर ट्रेडिंग का शक गहराया अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प और विवादित ट्रेंड देखने को मिला है। कई ट्रेडर्स (शेयर बाजार में दांव लगाने वाले लोग) बड़े ऐलान से ठीक पहले करोड़ों डॉलर के दांव लगाते दिखे हैं। BBC ने अलग-अलग फाइनेंशियल मार्केट के ट्रेड डेटा का विश्लेषण किया और उसे ट्रम्प के बड़े बयानों और घोषणाओं के समय से मिलाया। इसमें एक पैटर्न सामने आया कि कई बार उनके बयान आने से कुछ घंटे या मिनट पहले ही ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल दिखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान: 15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Fertilizer Production Drops 25% Due to Iran War

Hindi News Business India Fertilizer Production Drops 25% Due To Iran War | User Payment Control नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा :यूजर चाहे तो भुगतान रोक सकेगा, RBI ने ई-मेंडेट के नियम बदले अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। अब अगर आप अपने कार्ड या UPI से किसी विदेशी सर्विस के लिए ई-मेंडेट यानी हर महीने पैसे कटने वाला सिस्टम (ई-मैन्डेट) सेट करते हैं, तो आपको पेमेंट से 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके लिए बैंकों को एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) यानी OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान-जंग की वजह से भारत में उर्वरक उत्पादन 25% घटा: जानें- प्रोडक्शन घटने के क्या कारण हैं और इसका देश पर क्या असर होगा? अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। दरअसल, उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाली नैचुरल गैस की सप्लाई मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण प्रभावित हुई है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल यूरिया बनाने में होता है, जो भारत की खेती के लिए बेहद जरूरी खाद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प के ऐलान से पहले दांव लगाकर करोड़ों कमाए: बयान से कुछ मिनट पहले ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल, इनसाइडर ट्रेडिंग का शक गहराया अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प और विवादित ट्रेंड देखने को मिला है। कई ट्रेडर्स (शेयर बाजार में दांव लगाने वाले लोग) बड़े ऐलान से ठीक पहले करोड़ों डॉलर के दांव लगाते दिखे हैं। BBC ने अलग-अलग फाइनेंशियल मार्केट के ट्रेड डेटा का विश्लेषण किया और उसे ट्रम्प के बड़े बयानों और घोषणाओं के समय से मिलाया। इसमें एक पैटर्न सामने आया कि कई बार उनके बयान आने से कुछ घंटे या मिनट पहले ही ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल दिखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान: 15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
जबलपुर में कार ने चार युवकों को कुचला:1 की मौत, 3 घायल; 50 मीटर तक घसीटता गया शराबी ड्राइवर, रात 12.30 बजे की घटना

जबलपुर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना धनवंतरी चौक की है, जहां बुधवार रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ा की ओर से तेज रफ्तार में आई सफेद कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक राजू को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे में धुत था चालक, 50 मीटर तक घसीटकर दीवार से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शी भानू दीक्षित के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ युवक भागकर बच गए, लेकिन चार युवक कार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती रही। इसके बाद वह एक दीवार से टकराकर रुकी। इस दौरान चौराहे पर खड़े चार युवक और उनकी बाइक कार की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कार कठुंदा निवासी अरविंद चौधरी की है और वह बुकिंग में गाड़ी चलाता है। घटना के समय वह शराब पीकर घर लौट रहा था।
धीरेंद्र शास्त्री बोले-नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले:लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के; कहा- बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, सुधर जाओ

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट कंपनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा- “एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है, उसने बोला है अपनी कंपनी के वर्करों को कि हमारे यहां कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता, मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता, सिंदूर लगा के नहीं आ सकता…। पं. धीरेंद्र ने कहा- ठटरी के बरे! नक्कटा! तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? आगि के लगे! तेरो कक्का को भारत है का? हां! हमारे तो बाप का भारत है। हां! जिनको तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बाबा बागेश्वर से दिक्कत हो, वो पतली गली लाहौर खिसक लें। पं. धीरेंद्र की कथा 21 से 23 अप्रैल तक चलेगी। बता दें, लेंसकार्ट विवाद कंपनी द्वारा तिलक, सिंदूर और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी के दावे से जुड़ा है। आज मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, कल सनातन पर उठाएंगे पं. धीरेंद्र ने कहा- हम एक बात हिंदुओं से कहे, कथा शुरू करने के पहले… आज उन्होंने तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, तिलक पर उंगली उठाई, कल तुम्हारी बिरादरी पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे सनातन पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। यदि हम एकजुट नहीं होंगे, तो वो कल हमारी गीता-रामायण पर भी उंगलियां उठाएंगे, इसलिए हम सबको संगम से एक बात सीखनी है। जैसे संगम में तीन नदियां मिलकर महासंगम बनता है, ऐसे ही हम सब जातियों को छोड़कर हिन्दू होकर एकता का परिचय दें। तिलक-कलावा पर रोक, हिजाब-पगड़ी को अनुमति मामला एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट से शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया कि कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोका गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसी कथित भेदभाव को लेकर विवाद बढ़ा। एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X (ट्विटर) पर स्क्रीनशॉट साझा कर कंपनी से सवाल किया कि जब हिजाब की अनुमति है, तो बिंदी और कलावा पर रोक क्यों। इसके बाद यह मुद्दा वायरल हुआ और कंपनी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को तिलक लगाया और मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। कंपनी की सफाई- सभी धर्मों का सम्मान करते हैं विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने कहा कि लेंसकार्ट सभी धर्मों का सम्मान करता है। कर्मचारियों को अपने धार्मिक प्रतीक पहनने की पूरी आजादी है। हालांकि, विरोध कर रहे संगठन इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए हैं। ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट शोरूम घेरा, तिलक-कलावा पर बवाल भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में ड्रेस कोड के खिलाफ लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया, मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। कहा- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। पढ़ें पूरी खबर…









