Monday, 07 Sep 2026 | 09:03 AM

Trending :

जबलपुर में कार ने चार युवकों को कुचला:1 की मौत, 3 घायल; 50 मीटर तक घसीटता गया शराबी ड्राइवर, रात 12.30 बजे की घटना

जबलपुर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना धनवंतरी चौक की है, जहां बुधवार रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ा की ओर से तेज रफ्तार में आई सफेद कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक राजू को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे में धुत था चालक, 50 मीटर तक घसीटकर दीवार से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शी भानू दीक्षित के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ युवक भागकर बच गए, लेकिन चार युवक कार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती रही। इसके बाद वह एक दीवार से टकराकर रुकी। इस दौरान चौराहे पर खड़े चार युवक और उनकी बाइक कार की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कार कठुंदा निवासी अरविंद चौधरी की है और वह बुकिंग में गाड़ी चलाता है। घटना के समय वह शराब पीकर घर लौट रहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी:ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी

May 9, 2026/
12:05 am

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया अपनी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और उड़ानों की...

बीजेपी अब ममता बनर्जी को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दे रही है, टीएमसी ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

April 28, 2026/
1:09 pm

पश्चिम बंगाल का पैराग्राफ पैरा रोजमर्रा बढ़ रहा है। चुनाव में डराने-धमकाने को लेकर आईपीएस अजयपाल शर्मा ने हाल ही...

यूरिक एसिड के लक्षण या संकेत, जानिए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली आहार युक्तियाँ

March 7, 2026/
8:17 pm

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण और उपाय | छवि: फ्रीपिक यूरिक एसिड को आसानी से कैसे नियंत्रित करें: अनियमित जीवनशैली,...

रिलायंस की 49वीं AGM 19 जून को:₹6 डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है, बुधवार को कंपनी का शेयर ₹4 गिरकर 1,352 पर बंद हुआ

May 28, 2026/
12:44 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को...

authorimg

May 3, 2026/
11:26 am

अंबाला: बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना...

सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

June 23, 2026/
9:40 am

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से मिलने के लिए एक फैन स्टेज पर पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब रविवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जबलपुर में कार ने चार युवकों को कुचला:1 की मौत, 3 घायल; 50 मीटर तक घसीटता गया शराबी ड्राइवर, रात 12.30 बजे की घटना

जबलपुर में कार ने चार युवकों को कुचला:1 की मौत, 3 घायल; 50 मीटर तक घसीटता गया शराबी ड्राइवर, रात 12.30 बजे की घटना

जबलपुर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना धनवंतरी चौक की है, जहां बुधवार रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ा की ओर से तेज रफ्तार में आई सफेद कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर और गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक राजू को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे में धुत था चालक, 50 मीटर तक घसीटकर दीवार से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शी भानू दीक्षित के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ युवक भागकर बच गए, लेकिन चार युवक कार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती रही। इसके बाद वह एक दीवार से टकराकर रुकी। इस दौरान चौराहे पर खड़े चार युवक और उनकी बाइक कार की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों के अनुसार वह शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कार कठुंदा निवासी अरविंद चौधरी की है और वह बुकिंग में गाड़ी चलाता है। घटना के समय वह शराब पीकर घर लौट रहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket