Friday, 16 Oct 2026 | 02:23 PM

Trending :

Amritsar Woman England Conversion Controversy

कमलप्रीत कौर के ससुराल वाले शादी की फोटो दिखाते हुए।

अमृतसर की रहने वाली कमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुरालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेज

.

ससुराल वालों ने कहा कि इसके बाद 11 फरवरी को बेटा भी टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद बेटे को बहू के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

इसके बाद बेटे को तब शक हुआ जब उसने कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर बेटे ने अपने ससुर से बातचीत की। ससुर ने भी अकड़ते हुए उससे कहा कि तू कौन होता है फोन मांगने वाला? उसके फोन में उसकी निजी चीजें हैं।

इसके बाद शक और बढ़ गया। बेटे ने छिपकर करीब 7 दिन तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, तो एक रात करीब 11 बजे कमलप्रीत एक मुस्लिम युवक के साथ दिखाई दी, जिसका बेटे ने वीडियो बनाया और उसे मौके पर पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

कमलप्रीत की नवप्रीत सिंह के साथ साल 2023 में शादी हुई थी। इसके बाद 2024 में कमलप्रीत इंग्लैंड चली गई थी।

कमलप्रीत की सास ने ये बातें बताई…

  • 2024 में पढ़ाई के लिए बहू को इंग्लैंड भेजा: लड़के की मां ने कहा कि कमलप्रीत की हमारे बेटे नवप्रीत सिंह से साल 2023 में शादी हुई थी। इसके इसके बाद साल 2024 में उन्होंने पढ़ाई के लिए खुशी-खुशी अपनी बहू को इंग्लैंड भेजा था। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर हालात इस तरह बदल जाएंगे।
  • कुछ दिनों बाद बेटा भी इंग्लैंड गया: मां ने कहा कि, कमलप्रीत के इंग्लैंड जाने के बाद उनका बेटा नवप्रीत सिंह भी उसके पीछे विदेश गया। 11 फरवरी 2026 को नवप्रीत टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों में ही उसे शक होने लगा कि कुछ गड़बड़ है।
  • छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती बहू: ने कहा कि पहले दिन कमलप्रीत का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अगले कुछ दिनों में व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई देने लगा। जिस लड़की ने पहले कभी ‘जी’ के अलावा बात नहीं की थी, वह छोटी-छोटी बातों पर टोका-टोकी करने लगी। यहां तक कि फ्रिज खोलने जैसी मामूली बात को लेकर भी विवाद शुरू हो गया।
  • बेटे ने पहले बताया नहीं था: मां ने बताया कि मैं पहले से ही बीमार थी। इसलिए शुरुआत में बेटा कई बातें परिवार से छिपाता रहा। बाद में जब धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों को इन बातों का पता चला तो उन्होंने करीब 4 महीने पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकल पाया।
  • झाड़ियों में छिपकर बहू पर नजर रखी: मां के मुताबिक, बेटे को उस समय शक हुआ जब कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे का शक और गहरा गया। उसने करीब सात दिनों तक उस पर नजर रखी और घर के पास झाड़ियों में छिपकर उसकी गतिविधियों पर निगाह रखी।
  • रात में मुस्लिम युवक संग घूमती मिली: मां ने कहा कि एक दिन रात करीब 11 बजे वह एक मुस्लिम युवक के साथ घूमती हुई दिखाई दी, जिसके बाद बेटे ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के सामने पूरी तस्वीर साफ होती चली गई और कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे परिवार को पहले जानकारी नहीं थी।
कमलप्रीत के पति ने इंग्लैंड में उसे रात के समय मुस्लिम युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था।

कमलप्रीत कैसे बनी आइरा…4 पॉइंट

  • मुस्लिम ड्राइविंग टीचर के संपर्क में आई: कमलप्रीत कौर लंदन में करीब 6 महीने पहले ड्राइविंग सीखने के दौरान वह पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम ड्राइविंग टीचर के संपर्क में आई, जिसने उसका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया।
  • आरोपी पहले कर चुका दो शादियां: परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका है। उसने कमलप्रीत का नाम बदलकर आइरा रख दिया और उसे परिवार से दूर कर दिया। पिछले एक महीने से वह माता-पिता के फोन भी नहीं उठा रही थी।
  • पहले धार्मिक थी कमलप्रीत: पिता के मुताबिक, उनकी बेटी पहले नियमित रूप से पाठ और सेवा करती थी। परिवार को आशंका है कि उसके साथ गलत हो सकता है और वह किसी खतरे में हो सकती है।
  • बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग: परिवार ने केंद्र सरकार, ब्रिटेन की सिख संस्थाओं और गुरुद्वारा कमेटियों से मदद की अपील की है। उनकी मांग है कि कमलप्रीत को सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया जाए।

********************

ये खबर भी पढ़ें:

सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम: 2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई; 2 बीवियों के पति से की शादी

अमृतसर की रहने वाली सिख युवती को ग्रूम कर मुस्लिम बना दिया गया। वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई के लिए गई लंदन गई थी। अब वह पिछले 1 महीने से अपने माता-पिता को फोन नहीं कर रही थी। जब परिवार को शक हुआ तो सिख कम्युनिटी के लोगों से संपर्क किया। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 10, 2026/
10:22 pm

What can PM Modi cook: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप अक्सर टीवी पर भाषण देते सुने होंगे. उनके...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
11:22 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 11:22 IST पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: उनकी सरल जीवनशैली और जन कल्याण पर जोर के कारण...

ask search icon

April 27, 2026/
6:14 pm

Last Updated:April 27, 2026, 18:14 IST पिथौरागढ़:  पहाड़ों के जंगलों में मिलने वाला लिंगुड़ा एक जंगली फर्न है, जिससे स्वादिष्ट...

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा:भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत

April 23, 2026/
4:50 pm

बैतूल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी फैसलों की जानकारी दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और...

Bajaj Pulsar N125 Discontinued in India

June 29, 2026/
2:08 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बजाज ऑटो ने भारत में अपनी पल्सर N125 बाइक को बंद कर दिया...

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला

April 30, 2026/
6:20 pm

नागपुर में एक अनजान चिट्ठी के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया...

राजनीति

Amritsar Woman England Conversion Controversy

Amritsar Woman England Conversion Controversy

कमलप्रीत कौर के ससुराल वाले शादी की फोटो दिखाते हुए।

अमृतसर की रहने वाली कमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में नया खुलासा हुआ है। वह पहले से शादीशुदा थी। अब ससुरालों ने अपनी बहू पर बेटे को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने करीब 2 साल पहले कमलप्रीत को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेज

.

ससुराल वालों ने कहा कि इसके बाद 11 फरवरी को बेटा भी टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद बेटे को बहू के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

इसके बाद बेटे को तब शक हुआ जब उसने कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर बेटे ने अपने ससुर से बातचीत की। ससुर ने भी अकड़ते हुए उससे कहा कि तू कौन होता है फोन मांगने वाला? उसके फोन में उसकी निजी चीजें हैं।

इसके बाद शक और बढ़ गया। बेटे ने छिपकर करीब 7 दिन तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, तो एक रात करीब 11 बजे कमलप्रीत एक मुस्लिम युवक के साथ दिखाई दी, जिसका बेटे ने वीडियो बनाया और उसे मौके पर पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

कमलप्रीत की नवप्रीत सिंह के साथ साल 2023 में शादी हुई थी। इसके बाद 2024 में कमलप्रीत इंग्लैंड चली गई थी।

कमलप्रीत की सास ने ये बातें बताई…

  • 2024 में पढ़ाई के लिए बहू को इंग्लैंड भेजा: लड़के की मां ने कहा कि कमलप्रीत की हमारे बेटे नवप्रीत सिंह से साल 2023 में शादी हुई थी। इसके इसके बाद साल 2024 में उन्होंने पढ़ाई के लिए खुशी-खुशी अपनी बहू को इंग्लैंड भेजा था। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर हालात इस तरह बदल जाएंगे।
  • कुछ दिनों बाद बेटा भी इंग्लैंड गया: मां ने कहा कि, कमलप्रीत के इंग्लैंड जाने के बाद उनका बेटा नवप्रीत सिंह भी उसके पीछे विदेश गया। 11 फरवरी 2026 को नवप्रीत टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड पहुंचा। वहां पहुंचने के कुछ दिनों में ही उसे शक होने लगा कि कुछ गड़बड़ है।
  • छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती बहू: ने कहा कि पहले दिन कमलप्रीत का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अगले कुछ दिनों में व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई देने लगा। जिस लड़की ने पहले कभी ‘जी’ के अलावा बात नहीं की थी, वह छोटी-छोटी बातों पर टोका-टोकी करने लगी। यहां तक कि फ्रिज खोलने जैसी मामूली बात को लेकर भी विवाद शुरू हो गया।
  • बेटे ने पहले बताया नहीं था: मां ने बताया कि मैं पहले से ही बीमार थी। इसलिए शुरुआत में बेटा कई बातें परिवार से छिपाता रहा। बाद में जब धीरे-धीरे परिवार के अन्य सदस्यों को इन बातों का पता चला तो उन्होंने करीब 4 महीने पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकल पाया।
  • झाड़ियों में छिपकर बहू पर नजर रखी: मां के मुताबिक, बेटे को उस समय शक हुआ जब कमलप्रीत से फोन मांगा, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे का शक और गहरा गया। उसने करीब सात दिनों तक उस पर नजर रखी और घर के पास झाड़ियों में छिपकर उसकी गतिविधियों पर निगाह रखी।
  • रात में मुस्लिम युवक संग घूमती मिली: मां ने कहा कि एक दिन रात करीब 11 बजे वह एक मुस्लिम युवक के साथ घूमती हुई दिखाई दी, जिसके बाद बेटे ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के सामने पूरी तस्वीर साफ होती चली गई और कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे परिवार को पहले जानकारी नहीं थी।
कमलप्रीत के पति ने इंग्लैंड में उसे रात के समय मुस्लिम युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था।

कमलप्रीत के पति ने इंग्लैंड में उसे रात के समय मुस्लिम युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था।

कमलप्रीत कैसे बनी आइरा…4 पॉइंट

  • मुस्लिम ड्राइविंग टीचर के संपर्क में आई: कमलप्रीत कौर लंदन में करीब 6 महीने पहले ड्राइविंग सीखने के दौरान वह पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम ड्राइविंग टीचर के संपर्क में आई, जिसने उसका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया।
  • आरोपी पहले कर चुका दो शादियां: परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका है। उसने कमलप्रीत का नाम बदलकर आइरा रख दिया और उसे परिवार से दूर कर दिया। पिछले एक महीने से वह माता-पिता के फोन भी नहीं उठा रही थी।
  • पहले धार्मिक थी कमलप्रीत: पिता के मुताबिक, उनकी बेटी पहले नियमित रूप से पाठ और सेवा करती थी। परिवार को आशंका है कि उसके साथ गलत हो सकता है और वह किसी खतरे में हो सकती है।
  • बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग: परिवार ने केंद्र सरकार, ब्रिटेन की सिख संस्थाओं और गुरुद्वारा कमेटियों से मदद की अपील की है। उनकी मांग है कि कमलप्रीत को सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया जाए।

********************

ये खबर भी पढ़ें:

सिख युवती को ग्रूम कर बनाया मुस्लिम: 2 साल पहले गई लंदन, ड्राइविंग सीखते संपर्क में आई; 2 बीवियों के पति से की शादी

अमृतसर की रहने वाली सिख युवती को ग्रूम कर मुस्लिम बना दिया गया। वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई के लिए गई लंदन गई थी। अब वह पिछले 1 महीने से अपने माता-पिता को फोन नहीं कर रही थी। जब परिवार को शक हुआ तो सिख कम्युनिटी के लोगों से संपर्क किया। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket