महिला बोली- मैं जिंदा हूं कागज में मार दिया:योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ; सरपंच के बेटे और सचिव पर आरोप

छतरपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। आरोप है कि गौरिहार विकासखंड की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पुत्र और सचिव ने मिलकर कई ग्रामीणों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, पीड़ितों की पेंशन और राशन जैसी सरकारी योजनाएं बंद हो गई हैं। इस धोखाधड़ी का शिकार बनीं गांव की बुजुर्ग गिरजा विश्वकर्मा, जो लंबे समय से पेंशन और राशन का लाभ ले रही थीं, उन्हें अचानक इन सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। जांच करने पर पता चला कि सरकारी दस्तावेजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। गिरजा विश्वकर्मा ने बताया हम जिंदा हैं, लेकिन कागजों में हमें मार दिया गया है। इसी तरह रामबाई रैकवार को भी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। पंचायत में कार्यरत कल्लू अहिरवार का मामला और भी गंभीर है। उन्हें मृत दर्शाकर उनका वेतन तक रोक दिया गया है। कल्लू अहिरवार ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत देते हुए कहा मैं जिंदा हूं, लेकिन कागजों में मर चुका हूं, अब मुझे न्याय चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब चुनावी दुश्मनी के चलते जानबूझकर किया गया है, ताकि उन्हें सरकारी लाभ से वंचित किया जा सके और राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जनपद सीईओ को इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ग्रामीण जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इन जिंदा लोगों को बताया मृत नाम – रामबाई रैकवार मृत्यु- 11- 04 -2024 जारी- 10- 09 -2025 पंजीयन- 10- 09 -2025 नाम – गिरजा विश्वकर्मा मृत्यु- 25- 02 -2024 जारी- 10- 09 -2025 पंजीयन- 10- 09 -2025 नाम – कल्लू अहिरवार मृत्यु- 14- 06 -2024 जारी- 10- 09 -2025 पंजीयन- 10- 09 -2025 जारी मृत्यु-प्रमाणपत्र वालों को कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
शादी का कार्ड जब्त, बाल विवाह में 13 पर FIR:राजगढ़ में 12-14 साल की दो बेटियों की हो चुकी थी शादी; कार्ड और रिकॉर्ड से खुलासा

राजगढ़ जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन और परिजन मौके से फरार हो गए, जिससे शादी का मंडप खाली मिला। यह मामला गुरुवार को तब उजागर हुआ जब बाल विवाह कंट्रोल रूम और चाइल्डलाइन से सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, वन स्टॉप सेंटर और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम को मौके पर सन्नाटा मिला, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ में दो नाबालिग लड़कियों के विवाह की पुष्टि हुई। जांच के दौरान परिजनों की ओर से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और शादी का कार्ड जब्त किया। शिक्षा विभाग से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों लड़कियों की उम्र क्रमशः 12 और 14 वर्ष पाई गई, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का स्पष्ट उल्लंघन है। 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल विवाह कराने और उसमें सहयोग करने वाले कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में बाल विवाह के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विवाह सीजन के दौरान जहां भी ऐसी सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी जारी बाल विवाह की चुनौती को उजागर करती है, जिसमें समाज और प्रशासन दोनों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुए सुनील शेट्टी:रूद्राक्ष का दिव्य पौधा और अंग वस्त्र भेंट कर किया अभिनन्दन

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन में आयोजित इस आरती के दौरान आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण गंगा आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। वेदमंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और दीपों की ज्योति ने संध्या को दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं के साथ सुनील शेट्टी और उनके साथियों ने गंगा पूजन कर राष्ट्र और मानवता की सुख-समृद्धि की कामना की। भारतीय संस्कृति पर दिया संदेश सुनील शेट्टी ने कहा कि माँ गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती का संदेश स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि माँ गंगा केवल जलधारा नहीं, बल्कि संस्कृति और करुणा की अमृतधारा हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता और संस्कारों को बनाए रखने का संदेश दिया। स्वच्छता और सेवा का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में सभी ने माँ गंगा की स्वच्छता, भारतीय संस्कृति की गरिमा और मानवता की सेवा के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। यह आयोजन आस्था, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम बना।
मरने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी-ससुराल पर आरोप:भोपाल से पार्टनर समेत तीन गिरफ्तार; एक साल पहले हुई थी शादी

शिवपुरी में आत्महत्या करने वाले 28 वर्षीय युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती रिकॉर्ड की थी। वीडियो में उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फिजिकल थाना क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय उत्कर्ष शिवहरे ने 19 अप्रैल की शाम सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब नया खुलासा सामने आया है कि उत्कर्ष ने मौत से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उत्कर्ष ने अपनी पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र शिवहरे, साले ध्रुव और साली रियम शिवहरे पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। परिजनों के मुताबिक, उत्कर्ष को लगातार पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उससे लाखों रुपए लिए जा चुके थे। एक साल पहले हुआ था विवाह बताया गया है कि उत्कर्ष की शादी 2 फरवरी 2025 को भोपाल निवासी रिया से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया था। होली के बाद रिया अपने मायके भोपाल चली गई थी और वहीं रहने लगी थी। इसी दौरान उत्कर्ष को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के दिन उत्कर्ष ने घर में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से इंदौर रेफर किया गया, लेकिन बदरवास के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर, साले और साली के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र शिवहरे और साले ध्रुव को भोपाल से गिरफ्तार कर शिवपुरी ले आई है। वहीं एक अन्य आरोपी साली, जो पुणे में रहती है, अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Jammu kashmir Avalanche Hits Vehicles at Zojila Shaitan Nallah Rescue Operation

Hindi News National Jammu Kashmir Avalanche Hits Vehicles At Zojila Shaitan Nallah Rescue Operation श्रीनगर/जोजिला2 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास के शैतान नाला क्षेत्र में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसकी चपेट में आने से कई वाहन 8 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। एक टैंकर ड्राइवर एवलांच में फंसा हुआ है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीमें बर्फ हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। पिछले 28 दिनों में जोजिला पास में यह दूसरा एवलांच है। 28 मार्च को हुए एवलांच में 7 लोगों की मौत हो गई थी। शैतान नाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां खराब मौसम के दौरान अक्सर एवलांच की घटनाएं होती रहती हैं। एवलांच की 4 तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में एवलांच की पिछली 2 घटनाएं 28 मार्च: श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच में 7 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जनवरी: सोनमर्ग में एवलांच, घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से मंगलवार रात एवलांच (हिमस्खलन) आया। एवलांच में फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। कई होटलों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि एवलांच मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। पूरी खबर पढ़ें… ——————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में पारा@43°C, हॉस्पिटल में बनी हीटस्ट्रोक यूनिट:इसमें बाथ टब और कूलिंग बेड देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 42.8°C तक पहुंच गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बघवार के जंगलों में भीषण आग का चौथा दिन:रीवा-सीधी सीमा पर 1 किमी क्षेत्र जलकर राख, काबू पाने की कोशिशें जारी

सीधी जिले के बघवार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास जंगल में लगी भीषण आग चौथे दिन भी धधक रही है। रीवा की सीमा से शुरू हुई यह आग अब सीधी जिले के वन क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। करीब एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली इस आग ने सूखे पत्तों और झाड़ियों को अपना निशाना बनाया है। गर्मी और तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा राख हो गया है। दो जिलों की टीमें तैनात आग पर काबू पाने के लिए रीवा और सीधी दोनों जिलों का वन अमला मशक्कत कर रहा है। रीवा से 20 और सीधी जिले से 13 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, रात के अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही के आरोप और विभाग का पक्ष शनिवार शाम को इलाके के समाजसेवी तेज बहादुर सिंह ने वन विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शुरुआत में ही गंभीरता दिखाई जाती, तो आग इतनी नहीं फैलती। वहीं, चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह का कहना है कि विभाग की टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
Punjab Govt Jobs 150 Posts | Apply Now

34 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 वैकेंसी की। साथ ही श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 नॉन टीचिंग पदों पर ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 100 रुपए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। वहीं आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : ग्रेड सी: 18 – 30 साल ग्रेड डी: 18 – 27 साल आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स पार्ट – ए जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 50 50 पार्ट – बी जनरल अवेयरनेस 50 50 पार्ट – सी इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 भर्ती, सैलरी 92 हजार से ज्यादा पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 24 अप्रैल 2026 को वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की शुरुआत 4 मई से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डिपार्टमेंटल सर्विस रूल्स को फॉलो करने वाली वेटरनरी या एनिमल हसबैंडरी से संबंधित क्वालिफिकेशन। पंजाबी लैंग्वेज जरूरी। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य वर्ग / स्वतंत्रता सेनानी / खिलाड़ी : 1000 रुपए एससी / बीसी / ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए पूर्व सैनिक और उनके आश्रित : 250 रुपए शारीरिक रूप से विकलांग : 500 रुपए सैलरी : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह पंजाबी सरकारी के नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : 50% ड्यूरेशन : 2 घंटे 30 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स पार्ट – ए पंजाबी 50 50 पार्ट – बी विषय विशिष्ट 70 70 जनरल नॉलेज, इंग्लिश, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, पंजाबी भाषा 30 30 कुल 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली में 33 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 50 साल सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 2000 रुपए ग्रुप बी, सी (जनरल) : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – ए) : 500 रुपए एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – बी, सी ): 500 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : डिप्टी रजिस्ट्रार : 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह सेक्शन ऑफिसर, रिसर्च कम स्टैटिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोग्रामर : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह लैबोरेटरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टाफ कार ड्राइवर, पंप ऑपरेटर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लाइब्रेरी अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लैबोरेटरी अटेंडेंट : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट – 2026 सिलेक्ट करें। यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. अग्निवीर MR म्यूजिशियन की निकली भर्ती, लास्ट डेट 26 अप्रैल इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चार साल के दौरान विवाह करने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास। उम्मीदवारों को हिंदुस्तानी संगीत का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 20 उठक-बैठक (squats), पुश-अप और सिट-अप्स भी लगाने होंगे। महिला उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में, साथ ही 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप्स और सिट-अप्स लगाने होंगे। सैलरी : पहले साल : 30 हजार रुपए प्रतिमाह दूसरे साल : 33 हजार रुपए प्रतिमाह तीसरे साल: 36,500 रुपए प्रतिमाह चौथे साल : 40 हजार रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एज लिमिट : उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2028 के बीच होना चाहिए। सिलेक्शन
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘कैसी भाषा बोल रहे गृह मंत्री’, अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी ने कसा बोल तंज, लगाए ये गंभीर आरोप

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित शाह ने अंतरराष्ट्रीय गुंडों को जेल की धमकी दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डेरे पर तूफान मचाने वाली धमकी लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव के बाद लोगों को समुद्र तट पर फाँसी देने की बात पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ हिंसक टिपण्णियों के खिलाफ कानूनी मुकदमा चला रहे हैं। हुगली में बोलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को हुगली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम अमित शाह के हिंसक प्रदर्शन के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कर रहे हैं। कोई भी गृह मंत्री निश्चित तौर पर इस तरह का बयान नहीं दे सकता।’ #घड़ी | हुगली | पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है, “हम अमित शाह के खिलाफ उनकी हिंसक टिप्पणी के लिए कानूनी मामला दर्ज करने जा रहे हैं। गृह मंत्री के रूप में वह ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते।” (वीडियो स्रोत: सीएम ममता बनर्जी सोशल मीडिया) pic.twitter.com/E0nLUHv94L – एएनआई (@ANI) 25 अप्रैल 2026 उन्होंने कहा, ‘भाजपा का ऐसा दबाव देने वाला पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने में कामयाब रहेगा।’ चुनाव के बाद लोगों को समुद्र तट पर फाँसी देने की बात पूरी तरह से ठीक है। इस सोच और संकल्प के साथ आप बंगाल को कभी भी जीत नहीं सकते, कभी नहीं…!’ यह भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव में क्यों हार गई आम आदमी पार्टी? बीजेपी में जाने के बाद राघव चन्ना ने बताई सबसे बड़ी वजह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया था बयान? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बंगाल की जनता बम और पसंदीदा का जवाब से लेकर विधानसभा और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतकर सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडे अब बम धमाकों से पश्चिम बंगाल की जनता को डरा नहीं पाएंगे। ‘बंगाल की जनता बमों का जवाब से और डॉक्टर का जवाब से देवी।’ शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर गठबंधन और माफिया राज बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को अलविदा कह दे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सिंडिकेट और रिश्वतखोरी करने वालों को सबक सिखाने का समर्थन करेगी।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं टीएमसी के गुंडों को सलाह देता हूं कि वह अपने घर में ही रहें, नहीं तो हम उन्हें 4 मई को एक-एक करके उठाएंगे और जेल में डाल देंगे।’ यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में ECI की सख्ती, 5 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्य सचिव पर गिरी गाज
Delhi Halwai Beaten Over Pending Payment; Minors Arrested

9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग लोकेश के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की गई। पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा घटना 2 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे पीड़ित के घर के बाहर हुई। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi Halwai Beaten Over Pending Payment; Minors Arrested

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग लोकेश के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की गई। पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा घटना 2 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे पीड़ित के घर के बाहर हुई। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









