Monday, 14 Sep 2026 | 12:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बघवार के जंगलों में भीषण आग का चौथा दिन:रीवा-सीधी सीमा पर 1 किमी क्षेत्र जलकर राख, काबू पाने की कोशिशें जारी

सीधी जिले के बघवार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास जंगल में लगी भीषण आग चौथे दिन भी धधक रही है। रीवा की सीमा से शुरू हुई यह आग अब सीधी जिले के वन क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। करीब एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली इस आग ने सूखे पत्तों और झाड़ियों को अपना निशाना बनाया है। गर्मी और तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा राख हो गया है। दो जिलों की टीमें तैनात आग पर काबू पाने के लिए रीवा और सीधी दोनों जिलों का वन अमला मशक्कत कर रहा है। रीवा से 20 और सीधी जिले से 13 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, रात के अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही के आरोप और विभाग का पक्ष शनिवार शाम को इलाके के समाजसेवी तेज बहादुर सिंह ने वन विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शुरुआत में ही गंभीरता दिखाई जाती, तो आग इतनी नहीं फैलती। वहीं, चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह का कहना है कि विभाग की टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

April 15, 2026/
5:01 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे...

Starting from 2026, CBSE has introduced a two-exam system for Class 10 students.(Representative/File Photo)

June 16, 2026/
2:22 pm

आखरी अपडेट:16 जून, 2026, 14:22 IST सिख समुदाय के भीतर संस्था के प्रभाव को देखते हुए, अकाल तख्त का निर्णय...

आखिरी ओवर का रोमांच...वॉशिंगटन को 6 रन की जरूरत थी:अकील हुसैन ने हैट्रिक ली; निखिल चौधरी ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर जिताया

June 28, 2026/
2:22 pm

मेजर क्रिकेट लीग में शनिवार रात एक अति रोमांचक मैच खेला गया। ऑकलैंड में मैच के आखिरी ओवर में वॉशिंगटन...

समंदर का पानी पी सकेंगे, लक्षद्वीप में बन रहा प्लांट:यह 1000 मी गहराई से पानी लाकर पीने लायक बनाएगा; 24 घंटे बिजली भी मिलेगी

March 15, 2026/
1:04 pm

चारों ओर समुद्र से घिरे द्वीपों की दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं- पीने का मीठा पानी और सस्ती ऊर्जा।...

Mithun Chakraborty Surgery | Suvendu Adhikari Hospital Visit Kolkata

August 7, 2026/
1:45 pm

कोलकाता13 मिनट पहले कॉपी लिंक मुख्यमंत्री शुभेंदु अस्पताल पहुंचकर मिथुन से मिलते हुए। सीनियर एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती...

तस्वीर का विवरण

April 30, 2026/
9:21 pm

आवश्यक सामग्री: 1 ठंडा सोडा, 1 नींबू का रस, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/4...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बघवार के जंगलों में भीषण आग का चौथा दिन:रीवा-सीधी सीमा पर 1 किमी क्षेत्र जलकर राख, काबू पाने की कोशिशें जारी

बघवार के जंगलों में भीषण आग का चौथा दिन:रीवा-सीधी सीमा पर 1 किमी क्षेत्र जलकर राख, काबू पाने की कोशिशें जारी

सीधी जिले के बघवार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास जंगल में लगी भीषण आग चौथे दिन भी धधक रही है। रीवा की सीमा से शुरू हुई यह आग अब सीधी जिले के वन क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। करीब एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली इस आग ने सूखे पत्तों और झाड़ियों को अपना निशाना बनाया है। गर्मी और तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से बढ़ रही हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा राख हो गया है। दो जिलों की टीमें तैनात आग पर काबू पाने के लिए रीवा और सीधी दोनों जिलों का वन अमला मशक्कत कर रहा है। रीवा से 20 और सीधी जिले से 13 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, रात के अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही के आरोप और विभाग का पक्ष शनिवार शाम को इलाके के समाजसेवी तेज बहादुर सिंह ने वन विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शुरुआत में ही गंभीरता दिखाई जाती, तो आग इतनी नहीं फैलती। वहीं, चुरहट रेंज के रेंजर नवीन सिंह का कहना है कि विभाग की टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket