Friday, 06 Nov 2026 | 04:37 AM

Trending :

रोज सुबह उठ कर लिया ये 3 काम, तो बीमारियों से रहेंगे दूर और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

authorimg

Last Updated:

आज की व्यस्त जिंदगी में अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जावान और सकारात्मक बन सकता है. डॉक्टर रिद्धि पांडे के अनुसार, सुबह उठकर गर्म पानी पीना, योग करना और हल्की धूप लेना जैसी आदतें शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर आप स्वस्थ और फिट जीवन जी सकते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका दिन ऊर्जावान और सकारात्मक तरीके से शुरू हो, लेकिन समय की कमी और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते, ऐसे में सुबह की कुछ आसान आदतें अपनाकर पूरे दिन को बेहतर बनाया जा सकता है. इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने Local 18 से बातचीत में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने दिन को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकता है.

शरीर को डिटॉक्स करने में करता है मदद 

डॉक्टर पांडे ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए. इस पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाना फायदेमंद होता है. ध्यान रहे कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है. इससे पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है.

योग करने से बढ़ती है शरीर की ऊर्जा 

आगे उन्होंने बताया कि गर्म पानी पीने के लगभग आधे घंटे बाद योग करना बेहद जरूरी बताया गया है. योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है. नियमित योग करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और दिनभर काम करने की क्षमता में सुधार होता है. खासतौर पर आज के समय में, जब लोगों के पास अलग से व्यायाम का समय नहीं होता, सुबह का यह समय बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.

इम्यून सिस्टम को करता है बेहतर 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सुबह की हल्की धूप लेना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच की धूप में बैठना या हल्की वॉक करना शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D प्रदान करता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है. यदि संभव हो तो इसी दौरान योग या ध्यान करना और भी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

कई बीमारियों से संभव है बचाव 

डॉक्टर पांडे यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना ये 3 आदतें गर्म पानी पीना, योग करना और सुबह की धूप लेना अपना लें, तो उसका पूरा दिन बेहतर और अधिक उत्पादक बन सकता है. इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि त्वचा पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है. गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव संभव है.

स्वस्थ जीवन जीने में करेगा मदद 

वहीं, उन्होंने बताया कि आज के समय में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि लोग अपनी सुबह की शुरुआत सही तरीके से करें और इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. यह न केवल आपको दिनभर ऊर्जावान बनाएगा, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद करेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
LPG Cylinder Subsidy Cut | 4 Cylinders Now, PMUY Price Hike News

June 8, 2026/
8:05 pm

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए सालाना सब्सिडी वाले LPG...

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

August 18, 2026/
4:30 am

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। अडेलेड में हुए उनके लाइव...

Rohit Sharma 16000 ODI Runs

June 14, 2026/
4:30 am

धर्मशाला35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान...

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

July 14, 2026/
2:35 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग...

चुनाव बाद 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा:39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे, अब तक 12 राज्यों में वेरिफिकेशन पूरा

April 7, 2026/
5:32 pm

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रोज सुबह उठ कर लिया ये 3 काम, तो बीमारियों से रहेंगे दूर और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

authorimg

Last Updated:

आज की व्यस्त जिंदगी में अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जावान और सकारात्मक बन सकता है. डॉक्टर रिद्धि पांडे के अनुसार, सुबह उठकर गर्म पानी पीना, योग करना और हल्की धूप लेना जैसी आदतें शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर आप स्वस्थ और फिट जीवन जी सकते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका दिन ऊर्जावान और सकारात्मक तरीके से शुरू हो, लेकिन समय की कमी और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते, ऐसे में सुबह की कुछ आसान आदतें अपनाकर पूरे दिन को बेहतर बनाया जा सकता है. इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने Local 18 से बातचीत में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने दिन को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकता है.

शरीर को डिटॉक्स करने में करता है मदद 

डॉक्टर पांडे ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए. इस पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाना फायदेमंद होता है. ध्यान रहे कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है. इससे पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है.

योग करने से बढ़ती है शरीर की ऊर्जा 

आगे उन्होंने बताया कि गर्म पानी पीने के लगभग आधे घंटे बाद योग करना बेहद जरूरी बताया गया है. योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है. नियमित योग करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और दिनभर काम करने की क्षमता में सुधार होता है. खासतौर पर आज के समय में, जब लोगों के पास अलग से व्यायाम का समय नहीं होता, सुबह का यह समय बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.

इम्यून सिस्टम को करता है बेहतर 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सुबह की हल्की धूप लेना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच की धूप में बैठना या हल्की वॉक करना शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D प्रदान करता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है. यदि संभव हो तो इसी दौरान योग या ध्यान करना और भी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

कई बीमारियों से संभव है बचाव 

डॉक्टर पांडे यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना ये 3 आदतें गर्म पानी पीना, योग करना और सुबह की धूप लेना अपना लें, तो उसका पूरा दिन बेहतर और अधिक उत्पादक बन सकता है. इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि त्वचा पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है. गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव संभव है.

स्वस्थ जीवन जीने में करेगा मदद 

वहीं, उन्होंने बताया कि आज के समय में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि लोग अपनी सुबह की शुरुआत सही तरीके से करें और इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. यह न केवल आपको दिनभर ऊर्जावान बनाएगा, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद करेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket