Sunday, 21 Jun 2026 | 03:50 PM

Trending :

राघव चड्ढा पर नवजोत कौर का दावा:प्रियंका चोपड़ा ने राघव को BJP जॉइन कराई; सीनियर लीडर्स से की थी सिफारिश

राघव चड्ढा पर नवजोत कौर का दावा:प्रियंका चोपड़ा ने राघव को BJP जॉइन कराई; सीनियर लीडर्स से की थी सिफारिश

पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा को लेकर कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने बीजेपी के सीनियर लीडर्स से राघव चड्ढा का बचाव करने की गुजारिश की थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इसी सिफारिश के बाद राघव चड्ढा की भाजपा में एंट्री की जमीन तैयार हुई और उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की जांच से बचाया गया। राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर थी। परिणीति की मदद के लिए प्रियंका का दखल इंटरव्यू में नवजोत कौर ने बताया कि जब राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच संबंध बिगड़ने लगे, तब परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से मदद मांगी थी। परिणीति को डर था कि राघव को पार्टी से निकाला जा सकता है और उन्हें ED/CBI की जांच का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद प्रियंका ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर भाजपा के सीनियर नेताओं से बात कर राघव के लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया। ED-CBI की जांच से बचने का आरोप नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया कि इसी ‘पॉलिटिकल सेटिंग’ की वजह से अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा की आलोचना करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि राघव को पहले ही एहसास हो गया था कि पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी, इसलिए प्रियंका ने पारिवारिक सपोर्ट देते हुए उनकी मदद की। सिद्धू के मुताबिक, राघव चड्ढा को एजेंसियों की कार्रवाई से बचाने में प्रियंका चोपड़ा का बड़ा हाथ है। ‘मलाई खाई और अब बोल रहे’ पॉडकास्ट के दौरान नवजोत कौर काफी आक्रामक नजर आईं। उन्होंने राघव चड्ढा की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें दो साल पहले ही बोलना चाहिए था। सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा, “इन्होंने पहले सत्ता की मलाई खाई और अब बोल रहे हैं।” उन्होंने राघव की चुप्पी और भाजपा के साथ उनके कथित गुप्त समझौतों को लेकर कई सवाल उठाए और इसे एक बड़ा सियासी खेल बताया।

बंगाल चुनाव चरण 2: 78.68% मतदान दर्ज, दीदी को बीजेपी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा | न्यूज18

बंगाल चुनाव चरण 2: 78.68% मतदान दर्ज, दीदी को बीजेपी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा | न्यूज18

जैसे ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक मतदान 78.68% तक पहुंच गया, ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई। क्या टीएमसी सुप्रीमो सत्ता बरकरार रखेंगी, या कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है? पूरे बंगाल से लाइव अपडेट, ग्राउंड रिपोर्ट और एग्जिट अनुमानों के लिए बने रहें। n18oc_राजनीति आखरी अपडेट: 29 अप्रैल, 2026, 17:33 IST

सरपंच बोले- मनरेगा पेमेंट का अधिकार पंचायत के पास हो:गांवों में निर्माण के लिए मुरम-पत्थर निकालने की छूट मिले, बड़वानी में ज्ञापन सौंपा

सरपंच बोले- मनरेगा पेमेंट का अधिकार पंचायत के पास हो:गांवों में निर्माण के लिए मुरम-पत्थर निकालने की छूट मिले, बड़वानी में ज्ञापन सौंपा

बड़वानी में सरपंचों का कार्यकाल 4 साल का होने वाला है, लेकिन गांवों के विकास को लेकर सरपंचों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बजट की कमी और सरकारी नियमों की उलझनों की वजह से वे जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। इसी गुस्से को लेकर ‘राष्ट्रीय सरपंच संघ’ ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज सोलंकी का कहना है कि पंचायतों को उनके हक मिलने चाहिए। उनकी सबसे बड़ी मांग यह है कि मनरेगा का पेमेंट करने वाला अधिकार (डीएससी) जनपद ऑफिस के बजाय सीधे पंचायत के पास हो। साथ ही, गांवों में निर्माण काम के लिए पत्थर, मिट्टी और मुरम निकालने की छूट दी जाए। सरपंचों ने यह भी मांग की है कि बार-बार तकनीकी मंजूरी (टी.एस.) के चक्कर काटने के बजाय एक बार ऑनलाइन डीपीआर बनने पर ही उसे फाइनल मान लिया जाए। कर्मचारियों पर लगाम और सी.आर. की मांग सरपंचों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के सरकारी कर्मचारियों, जैसे सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, पटवारी और आशा कार्यकर्ताओं की ‘गोपनीय रिपोर्ट’ (सी.आर.) लिखने का अधिकार सरपंच को मिले। उनका कहना है कि जब तक इन कर्मचारियों का वेतन और छुट्टी सरपंच के हाथ में नहीं होगी, तब तक गांव की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पाएगी। भ्रष्टाचार रोकने और नई योजनाओं की मांग संघ ने साफ कहा है कि अगर किसी काम में सरपंच के साइन नहीं हैं, तो उसका पेमेंट नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो इसके लिए जनपद सीईओ को जिम्मेदार मानकर उन पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, बंद पड़ी हितग्राही योजनाएं जैसे पशु शेड और बकरी शेड को फिर से शुरू करने और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की गई है। पुराने रेट और सरकारी सुविधाओं पर नाराजगी सरपंचों का कहना है कि आज के समय में साल 2022 के रेट से पैसा दिया जा रहा है, जबकि महंगाई बहुत बढ़ गई है। उन्हें अब 2025-26 के नए रेट चाहिए। साथ ही, मुख्यमंत्री की घोषित 50,000 रुपए की स्वेच्छा अनुदान निधि को भी लागू करने की मांग की गई है। सरपंचों ने यह भी कहा कि जब वे काम के सिलसिले में भोपाल जाएं, तो उनके ठहरने के लिए सरकारी विश्राम गृह की सुविधा मिलनी चाहिए।

बैंक मीटिंग में सीईओ नहीं, बोल रहा था AI क्लोन:अमेरिकी बैंक के तिमाही नतीजों की बैठक में आधे घंटे बाद हुआ खुलासा, दुनिया हैरान

बैंक मीटिंग में सीईओ नहीं, बोल रहा था AI क्लोन:अमेरिकी बैंक के तिमाही नतीजों की बैठक में आधे घंटे बाद हुआ खुलासा, दुनिया हैरान

कल्पना करें कि आप किसी से आधे घंटे बात कर लें और फिर पता चले कि सामने इंसान था ही नहीं। अमेरिका के कस्टमर्स बैंक के साथ यही हुआ। सीईओ सैम सिद्धू की तिमाही नतीजों की कॉन्फ्रेंस कॉल में विश्लेषक पूरे आत्मविश्वास के साथ “उनसे’ बात करते रहे। 30 मिनट तक कॉल चलती रही। बाद में सिद्धू ने खुद खुलासा किया कि वे बोल ही नहीं रहे थे। उनकी जगह था उनका एआई क्लोन बोल रहा था। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू ने कहा, “आज आप लोगों ने मेरी ओर से जो बातें सुनीं, वो मैंने नहीं, मेरे एआई क्लोन ने कही थीं।’ कस्टमर्स बैंक का मुख्यालय पेन्सिलवेनिया के फोनिक्सविले में है। इस बैंक ने ओपनएआई के साथ बैंकिंग ऑपरेशन को ऑटोमेटेड करने के लिए कई वर्षों का करार किया है। सिद्धू के मुताबिक यह किसी लिस्टेड कंपनी की अर्निंग्स कॉल में पहली बार हुआ। यह घटना दरअसल एक बड़े बदलाव की एक झलक है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एआई अवतार बनाया जा रहा है। उनकी बोलने की शैली, हाव-भाव और सार्वजनिक बयानों को सीख रहा है, ताकि कर्मचारी फाउंडर से जुड़ाव महसूस करते रहें। जुकरबर्ग एक अलग एआई एजेंट भी बना रहे हैं, जो उनके काम में मदद करेगा। ऐसे प्रयोग बढ़ रहे हैं। सीईओ से लेकर आम इंसान तक, एआई क्लोन की दुनिया तेजी से फैल रही है। मसलन, चीन में जहां लोग दिवंगत परिजन के एआई रेप्लिका खरीद रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ठग इसी तकनीक से आवाज की नकल करके लोगों को लूट रहे हैं। दरअसल एआई क्लोन अब महज तकनीकी प्रयोग नहीं रहे। ये कॉरपोरेट रणनीति, व्यक्तिगत भावनाएं और आपराधिक हथकंडे, तीनों का हिस्सा बन चुके हैं। सवाल यह है कि इस “डिजिटल हमशक्ल’ की दुनिया में असली और नकली की पहचान कैसे होगी? ये तो समय ही बताएगा। भारत में भी एआई क्लोनिंग प्रोजेक्ट पर हो रहे काम, आवाज की नकल से ठगी शुरू भारत में भी एआई क्लोनिंग शुरू हो चुकी है। बेंगलुरु की स्टार्टअप जीनैनी डॉट एआई 12 भारतीय भाषाओं में आवाज का क्लोन तैयार करने की तकनीक विकसित कर रहा है। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। एआई क्लोन जितने उपयोगी हैं, उतने ही खतरनाक भी। ठग अब एआई से नकली आवाज बनाकर रिश्तेदारों की नकल उतार रहे हैं और लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक शिक्षिका को 1 लाख रुपए का चूना लगा। जालसाज ने एआई से उनके कजिन की आवाज, लहजा और भावनात्मक अंदाज की इतनी सफाई से नकल की कि वो ठगी का शिकार हो गईं। चीन में तो “घोस्ट बॉट्स’ का ट्रेंड शुरू हो गया है, जहां लोग दिवंगत प्रियजन के एआई रेप्लिका खरीद रहे हैं।

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

Hindi News Sports Chattogram T20 Washed Out Due To Rain; Bangladesh Leads Series 1 0 चट्टोग्राम23 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द कर दिया गया। चट्टोग्राम में बुधवार को बारिश और गरज के साथ आए तूफान के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। यहां दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पिच से कवर्स भी नहीं हटाए जा सके। इस मैच के रद्द होने के बाद अब तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। मैदान पर लगातार पानी गिरने और आउटफील्ड खराब होने की वजह से अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया। चट्टोग्राम के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों टीमें मैदान पर पहुंची जरूर थीं, लेकिन खिलाड़ियों को केवल इनडोर नेट सेशन में ही अभ्यास करने का मौका मिल सका। सीरीज में बांग्लादेश की बढ़त बरकरार सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तौहीद हृदय और शमीम हुसैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने अपने घर में टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। अब सीरीज का फैसला 2 मई को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच से होगा। ढाका के मौसम पर भी मंडरा रहे बादल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को ढाका रवाना होंगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि अगले पूरे हफ्ते ढाका में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। अगर वहां भी मौसम खराब रहता है, तो सीरीज के परिणाम पर असर पड़ सकता है। मेजबान टीम फिलहाल सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। पाकिस्तान सीरीज से पहले कड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल आराम नहीं मिलेगा। 8 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से सीधे लंबे फॉर्मेट में कदम रखेंगे। लगातार क्रिकेट और खराब मौसम के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी को बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। ——————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indore Dog Shelter Molestation Accusation

Indore Dog Shelter Molestation Accusation

. ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। मोबाइल पर बात करने पर 118 चालान, 72 लाइसेंस सस्पेंड शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग चौराहों पर कार्रवाई करते हुए 118 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, वहीं 72 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… सोनम इंदौर आएगी तो पूछूंगी मेरे बेटे को क्यों मारा? राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को इस फैसले की जानकारी उनके वकील से नहीं, बल्कि शिलांग पुलिस के एक फोन से मिली। अचानक आई इस खबर के बाद घर का माहौल बदल गया। पूरी खबर पढ़ें… खंडवा रोड पर दो जगह आग खंडवा रोड इलाके में देर रात से अलसुबह तक दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। खंडवा रोड स्थित मैरिज गार्डन में बारात के दौरान आतिशबाजी से आग लगी, जबकि दूसरी घटना में गोशाला में भीषण आग भड़क गई। पूरी खबर पढ़ें… रेडियो जॉकी का आईफोन लूटा खजराना थाना पुलिस ने मोबाइल झपटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। पूरी खबर पढ़ें… पिस्टल और बैग चोरी करने वाला पकड़ाया इंदौर की भंवरकुआ थाना पुलिस ने कार का कांच तोड़कर बैग और पिस्टल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहुंची। पुलिस का दावा है कि इसके लिए उन्होंने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज देखे। पूरी खबर पढ़ें… डॉग सेल्टर होम कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक डॉग सेल्टर होम में काम करने वाली युवती ने सफाईकर्मी युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… कंट्रोल के गेहूं की शिकायत पर छापा शहर में राशन के गेहूं की अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना पर गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने जिंसी हाट मैदान क्षेत्र की एक दुकान पर दबिश दी। मौके पर गेहूं से भरी गाड़ी मिलने पर उन्होंने जांच करवाई और सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… रनवे के पास बिना अनुमति काम, एएआई का नोटिस देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रनवे के पास बिना अनुमति और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के कार्य किए जाने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें… युवक पर जानलेवा हमला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक पर दो युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के सिर में गहरी चोट आई है। घायल हालत में वह एक दुकान के बाहर गिर पड़ा। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जांच भी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… शादी की बात टूटी तो युवती से मारपीट परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अंकित ठाकुर और उसके साथी अभिषेक पंवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

जेरोन खालसा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लगा झटका:अविश्वास प्रस्ताव के बीच 12 में से 3 पार्षद साथ आए, कहा- नहीं किए हस्ताक्षर

जेरोन खालसा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लगा झटका:अविश्वास प्रस्ताव के बीच 12 में से 3 पार्षद साथ आए, कहा- नहीं किए हस्ताक्षर

निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम पस्तोर के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के बीच राजनीतिक घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। पहले अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट बताए जा रहे 12 पार्षदों में से अब 3 पार्षद उनके समर्थन में आ गए हैं। कुछ दिन पहले, 12 पार्षदों ने अध्यक्ष के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए निवाड़ी कलेक्टर से मुलाकात की थी। उन्होंने कलेक्टर से कुसुम पस्तोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी, जिससे परिषद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। इस घटनाक्रम के बाद अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीन पार्षदों ने अब खुलकर अध्यक्ष कुसुम पस्तोर का समर्थन करने की घोषणा की है, जिससे उनके खिलाफ लाए जा रहे प्रस्ताव को झटका लगा है। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए महिला पार्षद ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर के समक्ष केवल विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे उठाए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वार्ड 3 की पार्षद सगुंती कुशवाहा ने अध्यक्ष कुसुम पस्तोर का समर्थन करते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर उनसे झूठे हस्ताक्षर करवाए गए थे। इसी तरह, पार्षद कल्पना बिदुआ ने भी कुसुम पस्तोर के साथ खड़े होने की बात कही और उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा व्यक्त की। पार्षदों को गुमराह करने की कोशिश नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम पस्तोर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्षदों को गुमराह कर उनसे झूठे हस्ताक्षर करवाए गए थे। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर काम किया है। पस्तोर ने यह भी कहा कि उन्हें परिषद में पूर्ण बहुमत का समर्थन प्राप्त है और उनके खिलाफ की जा रही गतिविधियों को उन्होंने राजनीतिक षड्यंत्र बताया। अध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते नगर परिषद का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जेरोन खालसा नगर परिषद की यह सियासी लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है।

धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद

Google Preferred Source CTA

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का और हर टैंक में हर टैंक में 25 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया था। यह खुलासा फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का सबसे चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन पूरी तरह से ‘प्रैक्टिकल इफेक्ट्स’ की मदद से शूट किया गया था और इसमें जीरो CGI (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल हुआ। इस खतरनाक सीन के दौरान रणवीर सिंह धधकती आग और धमाकों के बीच बिल्कुल शांत रहकर अपना शॉट दे रहे थे। असली पेट्रोल और बारूद का हुआ इस्तेमाल विशाल त्यागी ने ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर इस सीन को बहुत रियल दिखाना चाहते थे। विशाल ने कहा, “आमतौर पर लोग छोटा धमाका करके उसे कंप्यूटर की मदद से बड़ा दिखा देते हैं, लेकिन आदित्य धर का निर्देश साफ था कि हमें धमाकों के लिए CGI का इस्तेमाल नहीं करना है। क्लाइमैक्स में टैंकर ब्लास्ट को क्रिएट करना सबसे मुश्किल काम था। हमने इसमें असली 500 लीटर पेट्रोल जलाया। सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी चिंता थी क्योंकि आग की लपटों के बीच रणवीर सिंह को पैदल चलना था।” धमाके के बीच बेखौफ दिखे रणवीर सिंह शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा खतरा रणवीर सिंह के लिए था क्योंकि उन्हें आग के बेहद करीब से गुजरना था। विशाल ने बताया कि रणवीर बिल्कुल भी डरे हुए नहीं थे। विशाल के मुताबिक, रणवीर को हमारी टीम पर भरोसा था। मैंने उन्हें सटीक जानकारी दी थी कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है। शॉट पूरा होने के बाद उन्होंने खुश होकर मुझसे कहा- ‘फाड़ दिया तूने!’ इस सीन में अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे, लेकिन धमाके वाले शॉट से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया था, जबकि रणवीर ने ज्यादा रिस्क लिया। प्रोडक्शन की सलाह को किया दरकिनार इस सीन को अंजाम देने के लिए विशाल त्यागी पर काफी दबाव था। प्रोडक्शन टीम चाहती थी कि खर्च कम करने के लिए केवल 250 लीटर ईंधन का इस्तेमाल हो, लेकिन विशाल 500 लीटर की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने बताया, “सही विजुअल इफेक्ट लाने के लिए मुझे हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना था। मैंने सबकी सुनी, लेकिन अंत में किया वही जो फिल्म के लिए जरूरी था। इसके लिए असली ट्रेन बेस और कंटेनर्स का इस्तेमाल किया गया था ताकि सीन स्क्रीन पर दमदार दिखे।” तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।