Tuesday, 03 Nov 2026 | 04:38 PM

Trending :

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

  • Hindi News
  • Sports
  • Chattogram T20 Washed Out Due To Rain; Bangladesh Leads Series 1 0

चट्टोग्राम23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द कर दिया गया। चट्टोग्राम में बुधवार को बारिश और गरज के साथ आए तूफान के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।

यहां दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पिच से कवर्स भी नहीं हटाए जा सके। इस मैच के रद्द होने के बाद अब तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

मैदान पर लगातार पानी गिरने और आउटफील्ड खराब होने की वजह से अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया।

चट्टोग्राम के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों टीमें मैदान पर पहुंची जरूर थीं, लेकिन खिलाड़ियों को केवल इनडोर नेट सेशन में ही अभ्यास करने का मौका मिल सका।

सीरीज में बांग्लादेश की बढ़त बरकरार सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तौहीद हृदय और शमीम हुसैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने अपने घर में टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। अब सीरीज का फैसला 2 मई को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच से होगा।

ढाका के मौसम पर भी मंडरा रहे बादल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को ढाका रवाना होंगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि अगले पूरे हफ्ते ढाका में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। अगर वहां भी मौसम खराब रहता है, तो सीरीज के परिणाम पर असर पड़ सकता है। मेजबान टीम फिलहाल सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

पाकिस्तान सीरीज से पहले कड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल आराम नहीं मिलेगा। 8 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से सीधे लंबे फॉर्मेट में कदम रखेंगे। लगातार क्रिकेट और खराब मौसम के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी को बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

——————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

July 5, 2026/
4:30 am

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन...

राजस्थान में बारिश से 4°C तक गिरा तापमान:यूपी में आंधी से 2 मौतें; कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा

March 17, 2026/
5:08 am

देश भर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा जारी है। राजस्थान के कई...

मुंबई क्रिकेट ने महिला टी-20 लीग की शुरुआत की:जेमिमा समेत 3 आइकन प्लेयर होंगी; 1 से 15 जून के बीच आयोजन की तैयारी

March 1, 2026/
5:42 pm

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने महिला टी-20 मुंबई लीग की शुरुआत कर दी है। मेंस की टी-20 मुंबई लीग की...

वॉट्सएप पर 'यूजरनेम की' के बिना मैसेज नहीं होंगे:सरकार के नोटिस के बाद कंपनी ने जारी की गाइडलाइन, जानें कैसे सुरक्षित रहेगा आपका डेटा

July 2, 2026/
1:01 pm

वॉट्सएप ने अपने आने वाले ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर एक डिटेल्ड FAQs यानी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की गाइडलाइन...

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

April 15, 2026/
9:49 am

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रन्हाईकला में बीती मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए एक मजदूर...

वैभव तत्ववादी बोले- नसीरुद्दीन शाह से सीखी असली एक्टिंग:संजय लीला भंसाली ने गले लगाकर कहा- "यू हैव डन अ फिनॉमिनल जॉब"

July 25, 2026/
6:30 am

‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ में टाइटन के को-फाउंडर आकाश का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता वैभव तत्ववादी...

धामनोद में युवक पर चाकू हमला:बीच-बचाव करने पर वार, परिवार का आरोप- पुलिस ने आरोपियों को बनाया फरियादी

April 28, 2026/
8:06 pm

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमल्दा में 19 अप्रैल की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0
  • Hindi News
  • Sports
  • Chattogram T20 Washed Out Due To Rain; Bangladesh Leads Series 1 0

चट्टोग्राम23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द कर दिया गया। चट्टोग्राम में बुधवार को बारिश और गरज के साथ आए तूफान के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।

यहां दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पिच से कवर्स भी नहीं हटाए जा सके। इस मैच के रद्द होने के बाद अब तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

मैदान पर लगातार पानी गिरने और आउटफील्ड खराब होने की वजह से अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया।

चट्टोग्राम के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों टीमें मैदान पर पहुंची जरूर थीं, लेकिन खिलाड़ियों को केवल इनडोर नेट सेशन में ही अभ्यास करने का मौका मिल सका।

सीरीज में बांग्लादेश की बढ़त बरकरार सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तौहीद हृदय और शमीम हुसैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने अपने घर में टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। अब सीरीज का फैसला 2 मई को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच से होगा।

ढाका के मौसम पर भी मंडरा रहे बादल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को ढाका रवाना होंगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि अगले पूरे हफ्ते ढाका में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। अगर वहां भी मौसम खराब रहता है, तो सीरीज के परिणाम पर असर पड़ सकता है। मेजबान टीम फिलहाल सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

पाकिस्तान सीरीज से पहले कड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल आराम नहीं मिलेगा। 8 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से सीधे लंबे फॉर्मेट में कदम रखेंगे। लगातार क्रिकेट और खराब मौसम के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी को बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

——————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket