Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है। GT की नजरें बराबरी पर IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली। गिल संभाल रहे गुजरात की बैटिंग इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है। कोहली RCB के टॉप स्कोरर बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। धुप भी काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है। GT की नजरें बराबरी पर IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली। गिल संभाल रहे गुजरात की बैटिंग इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है। कोहली RCB के टॉप स्कोरर बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। धुप भी काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हिमाचल में 6 दिन बारिश की चेतावनी:तापमान में गिरावट आई, गर्मी से मिलेगी राहत; अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। शिमला जिला के ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के करीब हल्की बारिश भी हुई। कुछ जगह ओलावृष्टि से सेब को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में अप्रैल में अब तक सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। अगले 6 दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार- एक से 29 अप्रैल तक बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 198 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं सोलन में 171 फीसदी, शिमला 72, सिरमौर 86, कांगड़ा 58, हमीरपुर 87, मंडी में 72 और ऊना जिला में नॉर्मल से 71 फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में में सामान्य से कम बारिश हुई है। बीते 24 घंटे (29 अप्रैल) के दौरान भी छह जिले (शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी) में बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मैदानी इलाकों की जनता ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरा तापमान प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भुंतर के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 17 डिग्री, मंडी का 7.8 डिग्री गिरने के बाद 26.8 और सोलन का सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 25.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी इसी तरह गिरावट दर्ज की गई। 5 मई तक रुक-रुक बारिश जारी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार- आज, कल और परसों पूरे राज्य में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 3 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरसेगा। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को भी राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं।
AIIMS Bhopal Govt IVF Center Offers Hope for Parenthood at Half Cost

नि:संतान दंपतियों के लिए यह खबर राहत भरी और निराशाजनक दोनों है। एक तरफ जहां एम्स भोपाल में प्रदेश का पहला सरकारी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर हाईटेक मशीनों के साथ तैयार है। महिला के गर्भ में भ्रूण इंप्लांट करने वाले एक्सपर्ट एम्ब्रायोलॉजिस्ट . हालांकि, एम्स प्रबंधन का कहना है कि लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया गया है। यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। यह स्थिति तब है जब संस्थान में आईवीएफ शुरू करने की घोषणा साल 2022 में हुई थी, जो 4 साल बाद भी अधूरी है। मध्यप्रदेश में आईवीएफ की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे जुड़े आंकड़े भी इसी ओर संकेत देते हैं। प्रदेश में 10 सालों में फर्टिलिटी रेट यानी प्रजनन क्षमता में 12.58 प्रतिशत की गिरावट आई है। सरकारी सेंटर में आधे से कम खर्च में होगा इलाज बता दें, दिल्ली और रायपुर के बाद एम्स भोपाल देश का तीसरा और एमपी का पहला ऐसा सरकारी संस्थान होगा, जहां यह सुविधा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश के करीब 10 हजार दंपती हर साल निजी सेंटरों पर आईवीएफ कराते हैं, जहां एक साइकिल का खर्च 1.5 लाख से 3 लाख रुपए तक आता है। एम्स में यही इलाज महज 50 हजार से 75 हजार रुपए में होगा। इसकी अहमियत का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ने इस सेंटर के लिए करीब 20 करोड़ रुपए का बजट मुहैया कराया है। सेंटर में सभी हाईटेक सुविधाएं रहेंगी मौजूद एम्स में तैयार सेंटर में आईवीएफ, ICSI, IUI, टेस्ट ट्यूब बेबी और अन्य प्रजनन तकनीकों पर उपचार, परामर्श और टेस्टिंग सुविधाएं मौजूद होंगी। लैब, एम्ब्रियो फ्रीजिंग और हाई-एंड इन्क्यूबेटर भी स्थापित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए डिजिटल स्किल लैब बनाई गई है, जिसमें एआई आधारित सिम्युलेटर की मदद से भ्रूण ट्रांसफर और हिस्टेरोस्कोपी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12.8 फीसदी कम हुआ फर्टिलिटी रेट मध्यप्रदेश में लगातार फर्टिलिटी रेट गिरता जा रहा है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट बताती है कि बीते 10 साल में मध्यप्रदेश में जन्मदर में 12.8 फीसदी की कमी आई है। ऐसे में नए कपल्स में माता-पिता बनने के लिए आईवीएफ तकनीक की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसा है जनसंख्या का अनुमान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा विश्लेषण के अनुसार 2024 में मप्र के 20 से 29 साल आयुवर्ग के युवाओं की आबादी 1 करोड़ 53 लाख 82 हजार है। 2047 तक इसी कैटेगरी में युवाओं की संख्या 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार ही रहेगी। 23 साल बाद युवा आबादी बढ़ने की बजाय कम हो जाएगी। इसके विपरीत 2024 में मप्र के 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी 57 लाख 12 हजार है। 2047 तक इसी कैटेगरी में बुजुर्गों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख तक पहुंच जाएगी। उम्र के साथ घटती है सफलता की संभावना विशेषज्ञों के अनुसार आईवीएफ की सफलता काफी हद तक महिला की उम्र पर निर्भर करती है। इसी कारण विशेषज्ञ समय रहते उपचार शुरू करने की सलाह देते हैं। IVF नियम सख्त हुए, एज लिमिट पर बहस जारी महिला की अधिकतम उम्र 50 साल, पुरुष की 55 साल तय की गई है। 50 साल से अधिक आयु होने पर विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। एक बार में केवल दो भ्रूण ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हर प्रक्रिया की रिपोर्ट जिला कमेटी, राज्य बोर्ड और केंद्र को भेजनी होती है। कपल्स ऐसी स्थिति से भी बचें मोटापे से बचें। महिलाओं में अनियमित मासिक चक्र, थायरॉयड और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी PCOS जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। गोद में रखकर लैपटॉप न चलाएं, पर्याप्त नींद, व्यायाम और पोषण आहार लें। तनाव प्रबंधन के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम अपनाएं। काउंसलिंग के जरिए भी सही फैसले ले सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… 22 से 28 साल के लड़के बन रहे लड़की एमपी के राजगढ़ का रहने वाला सोमेश जैसे ही 10 साल का हुआ, वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता और उनके तरह कपड़े पहनना पसंद करने लगा। परिवार को भी अहसास हो गया कि वह अंदर से एक लड़की है। 24 साल के होने पर उसने अपना जेंडर चेंज करवाया और सर्जरी करवाकर लड़की बन गया।पूरी खबर पढ़ें
चुनाव चिह्न 'रोड-रोलर' को ही बनाया प्रचार वाहन,VIDEO:सोनीपत में सड़कों पर घुमाया, चलाने के लिए ड्राइवर रखेंगे; खट्टर-केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके

हरियाणा के सोनीपत में मेयर चुनाव में एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जिसने चुनाव चिह्न को ही अपनी सवारी बना लिया। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश खत्री को ‘रोड रोलर’ चुनाव चिह्न मिला है, जिसके बाद उन्होंने एक रोड रोलर ही किराए पर ले लिया। चुनाव प्रचार थमने तक रमेश इस रोड रोलर को अपने प्रचार में इस्तेमाल करेंगे, वहीं इसे चलाने के लिए एक ड्राइवर भी हायर किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान रमेश ने खुद सड़कों पर इस रोड रोलर को दौड़ाया। रमेश इससे पहले करीब 10-12 चुनाव लड़ चुके हैं। करनाल विधानसभा से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी रमेश ने चुनाव लड़ा है। पहले जानिए रमेश के मेयर चुनाव लड़ने की कहानी…. अब 2 पॉइंट में जानिए…कौन है मेयर प्रत्याशी रमेश ग्राफिक्स में जानिए, रमेश कितने चुनाव लड़ चुके….
IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। वानखेड़े में रिकेल्टन ने 44 बॉल पर शतक लगाया। यह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। मैच में नमन धीर ने ट्रेविस हेड के 3 कैच भी छोड़े। पढ़िए मुंबई-हैदराबाद मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले 7 रिकॉर्ड 1. हैदराबाद ने IPL का चौथा सबसे बड़ा रनचेज किया सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 244 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों टारगेट हासिल किया था। 2. IPL 2026 में टूटा 200+ रन चेज का रिकॉर्ड इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ का टारगेट चेज हो चुका है, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 2025 में बना था, जब 9 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया गया था। 3. रिकेल्टन ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ा वानखेड़े स्टेडियम में रायन रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतक है। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। दोनों ने 45-45 गेंदों में अपने शतक पूरे किए थे। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, जबकि तिलक ने इसी साल गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था। 4. MI ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी आजमाए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सही कॉम्बिनेशन की तलाश में सबसे ज्यादा प्रयोग किए हैं। टीम अब तक अपने स्क्वॉड के 22 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार चुकी है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में 19-19 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 5. रिकेल्टन ने जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा रिकेल्टन ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाए। वे मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 114* रन बनाए थे। इस लिस्ट में क्विंटन डिकॉक (112*) तीसरे और रोहित शर्मा (109*) चौथे स्थान पर हैं। 6. मुंबई इंडियंस का IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243/5 का स्कोर बनाया। जोकि IPL इतिहास में मुंबई का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ 2024 में बना 247/9 टीम का हाईएस्ट स्कोर है। 2024 में ही हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 246/5 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 7. अभिषेक-हेड ने 6वीं बार शतकीय साझेदारी की हैदराबाद की ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने मुंबई के खिलाफ 123 रन की ओपनिंग साझेदारी की। उन्होंने IPL में छठवीं बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर ग्राउंड पर उतरी। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने बताया कि सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का निधन हो गया है। टीम ने बयान में कहा- ‘टीम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।’ 2. नीतीश रेड्डी ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज नीतीश रेड्डी ने मैच में अपने स्पेल की शुरुआत विकेट के साथ की। उन्होंने पहली गेंद पर ही विल जैक्स को कैच आउट कराया। रेड्डी की सटीक लाइन और लेंथ ने बल्लेबाज को गलती करने पर मजबूर किया और टीम को सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही उन्होंने मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। 3. रिकेल्टन ने सेंचुरी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिकेल्टन ने सिंगल लेकर IPL का अपना पहला शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर बैट पर रखा और हवा में लहराया। 4. प्रफुल्ल ने हाथ से स्टंप गिराया, गेंद नीचे रह गई मुंबई की पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी गेंद पर ही रनआउट का मौका गंवा दिया। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने रॉबिन मिंज को लो फुल टॉस डाली। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर पैड से टकराई और वहीं रुक गई। बल्लेबाज सिंगल के लिए दौड़े। प्रफुल्ल ने गेंद बिना कलेक्ट किए, हाथ से ही स्टंप बिखेर दी और रायन रिकेल्टन बाल-बाल बच गए। 5. नमन धीर ने ट्रैविस हेड के तीन कैच छोड़े हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को मुंबई के खिलाफ जीवनदान मिले। दोनों ही मौकों पर फील्डर नमन धीर थे। पहला मौका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नमन से बाउंड्री लाइन पर कैच छूट गया। 5वें ओवर में गजनफर की तीसरी गेंद पर नमन से फिर कैच छूटा और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई। 7वें ओवर में अश्वनी कुमार की तीसरी गेंद पर कैच छूटा। नमन गेंद लेकर बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए और हेड को छक्का मिल गया। दो बार नमन बाउंड्री लाइन से काफी अंदर खड़े थे। 6. गजनफर ने लगातार गेंद पर अभिषेक-ईशान को आउट किया हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में मुंबई के गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। चौथी गेंद पर पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगली ही गेंद पर गजनफर ने क्रीज पर आए ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 7. सलील ने तीन बाउंड्री लगा हैदराबाद को जिताया दूसरी पारी के 19वें ओवर में हैदराबाद के

Modi Eats Jhalmuri in Bengal, Rides Mamatas Scooty; Rahul Cycles in Kerala

Hindi News National Modi Eats Jhalmuri In Bengal, Rides Mamatas Scooty; Rahul Cycles In Kerala | Election 2026 गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी19 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। बंगाल में दो फेज (23 और 29 अप्रैल) को वोटिंग हुई। वहीं 23 अप्रैल को तमिलनाडु और केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। करीब एक महीने चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे, तो बस में सफर भी किया। सबसे पहले देखिए पश्चिम बंगाल की 4 तस्वीरें… पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रैली के बाद एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खरीदी। दुकानदार ने मोदी को 10 रुपए की झालमुड़ी बनाकर दी। पीएम ने उसे खाया और वहां मौजूद बच्चों को भी बांटा। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में स्कूटी में पीछे बैठकर चुनाव प्रचार किया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR से जुड़े 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर को 9 घंटे बंधक बनाए रखा गया था। हिंसा भी हुई थी। असम की 2 तस्वीरें: पीएम ने चायपत्ती तोड़ी, सेल्फी खिंचाई पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चायपत्ती भी तोड़ी थी। पीएम चाय बागान में करीब 30 मिनट रुके थे। उन्होंने वहां महिला कामगारों के साथ सेल्फी भी खिंचाई। केरलम की 3 तस्वीरें: राहुल साइकिल से चले, बस की सवारी की राहुल गांधी ने केरलम के कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल चलाई। राहुल ने केरलम में बस की सवारी की। उन्होंने बालुसेरी से नानमंडा तक यात्रा की। राहुल गांधी ने बस यात्रा के दौरान यमराज के भेष में शख्स से मुलाकात की। पुडुचेरी की 2 तस्वीरें: सीएम बाइक से पहुंचे, रोबोट से वेलकम पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे। पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया। ————————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पढ़ें बारी-बारी से…पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Update; Mamata Banerjee Suvendu Adhikari BJP TMC | Kolkata Howrah Hooghly Birbhum Voting Percentage कोलकाता4 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की 254 विधानसभा सीटों में से 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, सेकेंड फेज में 92.32% वोटिंग हुई। बंगाल में दो फेज में चुनाव हुए। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। दोनों फेज को मिलाकर 92.75% वोटिंग हुई है। यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान हिंसा-लाठीचार्ज; 7 घटनाएं… EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया: भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि जहां भी शिकायतें सही मिलीं, वहां दोबारा चुनाव होंगे। पानीहाटी में EVM पर BJP के बटन पर इंक का दाग होने की शिकायत सामने आई। उसे सैनिटाइजर से साफ किया गया। भाजपा ने फालता में EVM मशीन का वीडियो जारी किया, जिसमें BJP का बटन टेप से ब्लॉक दिखा। सुवेंदु के खिलाफ ‘गो बैक’ और ‘चोर-चोर’ के नारे: भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। सुवेंदु ममता के आवास से करीब 100 मीटर दूर सड़क से गुजर रहे थे, तब लोगों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए। सुवेंदु ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर TMC समर्थकों को जवाब दिया। हावड़ा में वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत: हावड़ा के उदयनारायणपुर में वोट डालने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हावड़ा में वोटरों पर लाठीचार्ज: हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ में बूथ नंबर 151, 152 और 153 पर केंद्रीय बलों ने वोटरों पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि EVM मशीनों में खराबी के कारण वोटर लंबे समय तक लाइन में खड़े थे। बाद में उन्होंने हंगामा किया तो उनपर लाठीचार्ज हुआ। केंद्रीय बलों ने वोटरों पर लाठीचार्ज किया। कुछ को हिरासत में भी लिया। साउथ 24 परगना में सुरक्षाबलों-वोटरों के बीच धक्का-मुक्की: साउथ 24 परगना के कैनिंग में TMC ने आरोप लगाया कि एक बूथ पर पोलिंग एजेंट को CRPF कर्मियों ने पीटा और बूथ से बाहर घसीट दिया। बूथ से आई तस्वीरों में महिलाएं सहित कई लोग सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की करते दिखे। साउथ 24 परगना के कैनिंग में बूथ नंबर 113 पर सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा: हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया। CRPF और पुलिस के जवान लोगों के हाथ और पैर से पकड़कर उठा ले गए। TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प: नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद TMC-भाजपा कार्यकर्ता मारपीट करते दिखे। पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग बंगाल में वोट प्रतिशत बढ़ने की 4 वजहें… SIR का असर: राज्य में 91 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जिससे कुल वोटरों की संख्या घटी। लेकिन दिलचस्प यह है कि 2024 लोकसभा चुनाव में इन्हीं 152 सीटों पर मतदान करीब 80% और 2021 विधानसभा चुनाव में 82.17% रहा था। यानी मतदाता कम हुए, पर वोट डालने वालों की संख्या लगभग उतनी ही या उससे ज्यादा रही, जिससे प्रतिशत अपने आप बढ़ गया। एंटी इनकंबेंसी और ध्रुवीकरण: राज्य में पिछले 15 साल से TMC की सरकार है। ऐसे में नेताओं के खिलाफ नाराजगी, रोजगार, भ्रष्टाचार और घुसपैठियों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे मतदाताओं को ज्यादा संख्या में बाहर लाए। वहीं, मुस्लिम बहुल और सीमावर्ती इलाकों में SIR और NRC के डर ने भी मतदान को प्रभावित किया। दूसरी तरफ, तेज ध्रुवीकरण के चलते हिंदू वोटरों की भागीदारी भी बढ़ी मानी जा रही है। प्रवासी कामगारों की वापसी: इस बार बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सिर्फ वोट डालने के लिए दूसरे राज्यों से बंगाल लौटे। उन्हें लगा कि अगर इस बार मतदान नहीं किया, तो उनका अधिकार छिन सकता है। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा ट्रेनों में भर-भरकर लोगों को वोटिंग के लिए ला रही है, जिससे यह मुद्दा और चर्चा में रहा। निर्वाचन आयोग की सख्ती: चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और 2.40 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती ने माहौल बदला। सुरक्षा बढ़ने से मतदाताओं में भरोसा आया और उन्होंने बिना डर के मतदान किया, जिसका असर सीधे वोटिंग प्रतिशत पर दिखा। बाकी 4 राज्यों में कितनी वोटिंग हुई, सिलसिलेवार पढ़िए… तमिलनाडु में रिकॉर्ड 85.14% वोटिंग : तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 85.14% वोटिंग हुई। 1967 से अब तक राज्य में कभी इतनी वोटिंग नहीं हुई। सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था। असम के 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर वोटिंग : असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर रिकॉर्ड 85.91% वोटिंग हुई। 35 जिलों में से 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 95.56% मतदान साउथ सलमारा मनकचर जिले में हुआ। सबसे कम 75.25% वोटिंग वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में हुई। केरलम के कोझिकोड में सबसे ज्यादा 81.32% वोटिंग : केरलम में 140 विधानसभा सीटों 78.27% वोटिंग हुई। 14 जिले में से दो जिलों में 80% से ऊपर मतदान हुआ। 10 जिलों में 70% से ज्यादा वोटिंग हुई है। केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुन रहे
Rishi Kapoor Interesting Facts; Amitabh Bachchan – Dimple Kapadia Affair

20 मिनट पहले कॉपी लिंक 30 अप्रैल 2020 आज से 6 साल पहले सुबह खबर आई कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। कुछ दिन पहले तक वो गंभीर हालत होने के बावजूद हॉस्पिटल स्टाफ को हंसाते तो कभी गाना सुना रहे थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कहती हैं, ‘सब अचानक हुआ, वो बहुत डरावना दिन था। अचानक एक खालीपन आ गया। एक सूनापन, उनकी जिंदगी उनकी मौजूदगी लार्जर देन लाइफ थी।’ ऋषि कपूर 3 साल के थे, जब वो पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में चॉकलेट की लालच में नजर आए। तब से उनका सिनेमा से ऐसा रिश्ता जुड़ा, जो ताउम्र कायम रहा। 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ से फिल्मों में आए ऋषि कपूर उर्फ चिंटू ने ‘रफूचक्कर’, ‘कर्ज’, ‘प्रेम रोग’, ‘चांदनी’ जैसी बेहतरीन फिल्में कीं। बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने ‘अग्निपथ’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘कपूर एंड संस’, ‘नमस्ते लंदन’, 102 नॉट आउट जैसी फिल्में कीं। रिद्धिमा कहती हैं, ‘उनमें सिनेमा के लिए जुनून था। बहुत पैशनेट थे। हम उनकी फिल्मों के सेट पर जाते थे। वो एक कोने में किरदार की तैयारी करते थे।’ बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ ऋषि कपूर और नीतू सिंह। जब हमने रिद्धिमा से पूछा कि उन्हें कब पता चला कि उनके पिता इतने बड़े स्टार हैं, तो जवाब में हंसते हुए उन्होंने कहा- ‘स्कूल में। जब टीचर हमें कहती थी कि हमने कल आपके पापा की फिल्म देखी, बड़ा मजा आया। फ्रेंड्स भी बोलते थे कि तुम्हारे पापा और मम्मा कितने फेमस हैं। जब हम खाने बाहर जाते थे तो भी इतने सारे लोग आकर ऑटोग्राफ लेते थे। तो हम सोचते थे कि इतनी सारी भीड़ क्यों इकट्ठा हो रही है? हम पूछते थे कि आप क्या लिख रहे हो, तो वो समझाते थे, हम एक्टर हैं, क्योंकि हम फिल्म में काम करते हैं।’ रिद्धिमा कहती हैं कि ऋषि कपूर भले ही एक स्टार थे, लेकिन परिवार के लिए वो एक बेहतरीन फैमिली मैन थे, जिनके लिए प्रायोरिटी हमेशा परिवार था। रिद्धिमा कहती हैं, ‘वो हमें बहुत वेकेशन पर ले जाते थे, जब शूटिंग करते थे, तो हमारी समर वेकेशन ऐसे प्लान करते थे कि काम भी हो जाए और घूम भी सकें। जो करते थे हमारे अराउंड करते थे। वो हमें सबसे पहले तवज्जो देते थे। उन्होंने परिवार को हमेशा प्रायोरिटी दी।’ ‘हमारी शनिवार को छुट्टी होती थी, वो शाम को बिजी रहते थे, तो हमें दिन में लंच पर ले जाते थे। उन्होंने एक गेम भी बनाया था, रेपिड फायर जैसा। कार में वो आगे और मैं, रणबीर, मम्मा पीछे बैठते थे। वो जल्दी-जल्दी 10 सवाल पूछते थे, सही जवाब देने वाले को ट्रीट मिलती थी।’ ऋषि कपूर और नीतू के साथ रिद्धिमा, रणबीर के बचपन की तस्वीर। ऋषि कपूर का अचानक दुनिया से रुख्सत होना, परिवार के लिए जोरदार धक्का था। इस पर रिद्धिमा कहती हैं, ‘बहुत खालीपन महसूस होता है। इतना कि बता नहीं सकती। वो टाइम बहुत खराब था। मैं मम्मी (नीतू सिंह) के साथ थी। मेरी, रणबीर, आलिया की पहली प्रायोरिटी थी कि मम्मी ठीक हों। हम उनको बिजी रखते थे कि कैसे भी उन्हें बाहर ले जाना है, उन्हें डिस्ट्रैक्ट करना है, क्योंकि ये बहुत अचानक हुआ था। मैं एक्सप्रेस नहीं कर सकती। वो बहुत डरावनी फीलिंग थी। बहुत खालीपन हो गया। बहुत सूनापन। मैं आज भी कभी उन्हें पास्ट टेंस में रिफर नहीं कर पाती। मैं हमेशा बोलती हूं कि वो अभी हैं, हमें गाइड कर रहे हैं, हमें प्यार कर रहे हैं, आशीर्वाद दे रहे हैं।’ ‘मैं उनसे कई बातें करना चाहती हूं। मुझे कहना है कि हम सब आपको बहुत सेलिब्रेट करते हैं पापा। हम हर रोज फैमिली वीडियो कॉल पर आपकी बातें करते हैं कि अगर आप होते तो क्या बोलते, क्या करते। आज तक एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब आपकी बात न हो।’ बेटी रिद्धिमा के मुताबिक, पिता ऋषि कपूर लार्जर देन लाइफ जिंदगी जीते थे। इसका परिणाम वो किस्से हैं, जो उनकी बेबाकी, हाजिरजवाबी, गुस्से और मजेदार व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। कभी उन्होंने अमिताभ को दिया जा रहा अवॉर्ड खरीदकर अपने नाम किया, तो कभी सलमान खान के पिता की धमकी का जवाब दिया। डिंपल कपाड़िया से अफेयर भी चर्चा में रहा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई उनकी मुलाकात भी विवाद की वजह बनी। डेथ एनिवर्सरी के मौके पर ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से भी पढ़िए- किस्सा-1, चॉकलेट की लालच में 3 साल के ऋषि कपूर ने की एक्टिंग 4 सितंबर 1952 बॉम्बे के मटुंगा स्थित राज कपूर बंगलो में कृष्णा कपूर ने बेटे ऋषि को जन्म दिया। वो तीन भाइयों में मंझले थे। रणधीर कपूर (करीना-करिश्मा के पिता) बड़े थे और राजीव कपूर (छोटे)। मां कृष्णा कपूर के साथ (लेफ्ट से राइट), रीमा कपूर, ऋतु नंदा, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर। पिता राज कपूर शोमैन थे। ऋषि महज 3 साल के थे, जब पिता राज कपूर, नरगिस के साथ श्री 420 बना रहे थे। पिता राज कपूर के साथ ऋषि कपूर की तस्वीरें। फिल्म के मशहूर गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में जब राज कपूर को चाइल्ड आर्टिस्ट की जरूरत पड़ी, तो वो अपने बच्चों को सेट पर ले आए। गहरी आंखें और चबी गाल वाले ऋषि हर किसी का ध्यान खींच लिया करते थे। सेट पर उन्हें दूसरे बच्चों के साथ बारिश में भीगना था, लेकिन नाजुक चिंटू जी के ऊपर जैसे ही बूंदें गिरतीं, वो रोना शुरू कर देते। फिल्म श्री 420 के सेट पर ली गई ऋषि कपूर और उनके भाई-बहनों की तस्वीर। कई बार शॉट खराब हुए और रील्स बर्बाद होने लगीं। तब नरगिस धीरे से उनके पास आईं और कहा, अगर वो बिना रोए शॉट पूरा करते हैं, तो वो उन्हें ढेर सारी चॉकलेट देंगी। खाने-पीने के शौकीन चिंटू राजी क्यों न होते। और इस तरह ऋषि कपूर ने 1955 की फिल्म श्री 420 से बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में एंट्री ली। किस्सा-2, कार में भरकर मुगल-ए-आजम के सेट पर ले जाते थे दादा पृथ्वीराज कपूर 1960 में आई फिल्म मुगल-ए-आजम में ऋषि कपूर के दादाजी पृथ्वीराज कपूर ने बादशाह अकबर का किरदार निभाया था। वो अकसर घर के सभी बच्चों को