Friday, 30 Oct 2026 | 06:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ganga Aarti Held at London Thames River

Ganga Aarti Held at London Thames River

लंदन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंगा आरती के दौरान दिए जलाए गए, लेकिन नदी में कोई दीया नहीं बहाया गया।

लंदन में रविवार को पहली बार थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस आरती में हजारों लोग शामिल हुए थे। भजन और मंत्रोच्चार के साथ हुई आरती ने थेम्स के किनारे वाराणसी के घाटों जैसी झलक दिखाई।

चिन्मय मिशन UK ने टोटली थेम्स फेस्टिवल के साथ मिलकर यह आयोजन किया। यह चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था। आरती के जरिए नदी, प्रकृति और जीवन के लिए आभार जताया गया।

फीडबैक को देखते हुए थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती हर साल आयोजित की जा सकती है।

थेम्स नदी के किनारे हुई गंगा आरती में हिन्दु समुदाय समेत कई लोग शामिल हुए।

भजन, मंत्र और दीपों के साथ हुई आरती

कार्यक्रम में भजन, मंत्रोच्चार और संगीत प्रस्तुतियां हुईं। बड़ी संख्या में लोगों ने आरती में हिस्सा लिया और दिए जलाकर नदी के लिए सम्मान जताया।

चिन्मय मिशन UK की रेजिडेंट टीचर ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य ने कहा कि पीढ़ियों से लोग गंगा के किनारे नदी, प्रकृति और जीवन के लिए सम्मान जताने के लिए दिए जलाते हैं। थेम्स पर हुई यह आरती इसी भावना को लंदन तक पहुंचाने की कोशिश है।

गंगा आरती से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन के लिए गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रवाह का भी प्रतीक है। मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद ने वेदांत के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन लगा दिया था। चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह आयोजन उनकी इसी विरासत को याद करने का एक तरीका था।

आरती हुई, लेकिन थेम्स में नहीं बहाए दिए

इस कार्यक्रम के लिए टिकट जारी किए गए थे।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि आरती के दौरान थेम्स नदी में कोई दिए, फूल या दूसरी पूजा सामग्री नहीं डाली गई।

चिन्मय मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि आरती में इस्तेमाल किए गए दीपक भी नदी में नहीं छोड़े गए, बल्कि किनारे पर ही रखे गए।

कार्यक्रम में कचरा कम करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने पर भी ध्यान दिया गया। यानी आयोजन में धार्मिक परंपरा के साथ नदी और पर्यावरण की जिम्मेदारी को भी जोड़ा गया।

गंगा आरती का संदेश सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं

हिंदू परंपरा में गंगा आरती नदी और प्रकृति के लिए सम्मान जताने का एक तरीका है। उनके मुताबिक, आरती का संदेश सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है। यह लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने की याद भी दिलाता है।

चिन्मय मिशन के 350 से ज्यादा केंद्र

चिन्मय मिशन की स्थापना 1951 में हुई थी। यह वेदांत पर आधारित वैश्विक संगठन है और दुनिया भर में इसके 350 से ज्यादा केंद्र हैं।

वहीं, टोटली थेम्स फेस्टिवल 1997 से आयोजित हो रहा है। इसमें थेम्स नदी से जुड़े कला, पर्यावरण, विरासत और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम होते हैं।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया

100 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ब्रिटेन पहुंचने पर स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वायरल ऑडियो क्लिप पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी:8 साल पुरानी प्राइवेट बातचीत लीक होने पर भड़कीं, कंटेंट हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

March 12, 2026/
5:51 pm

रश्मिका मंदाना का एक पुराना ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले...

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

October 2, 2026/
4:30 am

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द वन’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका किरदार...

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत:शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस का दावा- बिना इजाजत हुई शूटिंग; ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

March 30, 2026/
12:25 pm

बंगाली सिनेमा के एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की कल हादसे में मौत हो गई। वह ओडिशा के तलसरी समुद्र तट...

DC Vs MI Live Score: Follow latest updates from IPL 2026 match today. (PTI Photo)

April 4, 2026/
2:22 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 14:22 IST अभिनेता से नेता बने और तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय, जो चुनावी शुरुआत...

एअर इंडिया फ्लाइट का इंजन बंद, पायलट का इमरजेंसी कॉल:मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी,20 मिनट में लौटी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी दिखी

April 9, 2026/
10:15 pm

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस...

फर्श की सफ़ाई संबंधी युक्तियाँ

May 13, 2026/
9:30 pm

13 मई 2026 को 21:30 IST पर अपडेट किया गया फ्लोर क्लीनिंग टिप्स: गर्मियों में अक्सर फ्लोर और रूम से...

राजनीति

Ganga Aarti Held at London Thames River

Ganga Aarti Held at London Thames River

लंदन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंगा आरती के दौरान दिए जलाए गए, लेकिन नदी में कोई दीया नहीं बहाया गया।

लंदन में रविवार को पहली बार थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस आरती में हजारों लोग शामिल हुए थे। भजन और मंत्रोच्चार के साथ हुई आरती ने थेम्स के किनारे वाराणसी के घाटों जैसी झलक दिखाई।

चिन्मय मिशन UK ने टोटली थेम्स फेस्टिवल के साथ मिलकर यह आयोजन किया। यह चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों का हिस्सा था। आरती के जरिए नदी, प्रकृति और जीवन के लिए आभार जताया गया।

फीडबैक को देखते हुए थेम्स नदी के किनारे गंगा आरती हर साल आयोजित की जा सकती है।

थेम्स नदी के किनारे हुई गंगा आरती में हिन्दु समुदाय समेत कई लोग शामिल हुए।

थेम्स नदी के किनारे हुई गंगा आरती में हिन्दु समुदाय समेत कई लोग शामिल हुए।

भजन, मंत्र और दीपों के साथ हुई आरती

कार्यक्रम में भजन, मंत्रोच्चार और संगीत प्रस्तुतियां हुईं। बड़ी संख्या में लोगों ने आरती में हिस्सा लिया और दिए जलाकर नदी के लिए सम्मान जताया।

चिन्मय मिशन UK की रेजिडेंट टीचर ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य ने कहा कि पीढ़ियों से लोग गंगा के किनारे नदी, प्रकृति और जीवन के लिए सम्मान जताने के लिए दिए जलाते हैं। थेम्स पर हुई यह आरती इसी भावना को लंदन तक पहुंचाने की कोशिश है।

गंगा आरती से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

गंगा आरती से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन के लिए गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रवाह का भी प्रतीक है। मिशन के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद ने वेदांत के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन लगा दिया था। चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह आयोजन उनकी इसी विरासत को याद करने का एक तरीका था।

आरती हुई, लेकिन थेम्स में नहीं बहाए दिए

इस कार्यक्रम के लिए टिकट जारी किए गए थे।

इस कार्यक्रम के लिए टिकट जारी किए गए थे।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि आरती के दौरान थेम्स नदी में कोई दिए, फूल या दूसरी पूजा सामग्री नहीं डाली गई।

चिन्मय मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि आरती में इस्तेमाल किए गए दीपक भी नदी में नहीं छोड़े गए, बल्कि किनारे पर ही रखे गए।

कार्यक्रम में कचरा कम करने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने पर भी ध्यान दिया गया। यानी आयोजन में धार्मिक परंपरा के साथ नदी और पर्यावरण की जिम्मेदारी को भी जोड़ा गया।

गंगा आरती का संदेश सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं

हिंदू परंपरा में गंगा आरती नदी और प्रकृति के लिए सम्मान जताने का एक तरीका है। उनके मुताबिक, आरती का संदेश सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है। यह लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने की याद भी दिलाता है।

चिन्मय मिशन के 350 से ज्यादा केंद्र

चिन्मय मिशन की स्थापना 1951 में हुई थी। यह वेदांत पर आधारित वैश्विक संगठन है और दुनिया भर में इसके 350 से ज्यादा केंद्र हैं।

वहीं, टोटली थेम्स फेस्टिवल 1997 से आयोजित हो रहा है। इसमें थेम्स नदी से जुड़े कला, पर्यावरण, विरासत और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम होते हैं।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया

100 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ब्रिटेन पहुंचने पर स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket