Sunday, 23 Aug 2026 | 01:33 AM

Trending :

HPV Vaccination in Alwar | HPV Vaccination Drive in Alwar & Khairthal

authorimg

Last Updated:

Alwar News: अलवर और खैरथल-तिजारा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. यहाँ 14 से 15 साल की बालिकाओं को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है. सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बांझपन जैसी बातें केवल अफवाह हैं. ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए दूसरा सबसे बड़ा खतरा है, जिससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अनिवार्य है.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए राजस्थान के अलवर और खैरथल-तिजारा जिलों में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य बालिकाओं को समय पर वैक्सीन लगाकर भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को शून्य करना है. अलवर जिले में 25 हजार और खैरथल-तिजारा में 11 हजार बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. खैरथल-तिजारा में अब तक 3500 बालिकाओं को यह सुरक्षा कवच दिया जा चुका है.

खैरथल-तिजारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि सरकार ने फिलहाल 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण का मानदंड तय किया है. हालांकि, चिकित्सकीय आधार पर यह वैक्सीन 9 वर्ष की आयु के बाद कभी भी ली जा सकती है. डॉक्टर के अनुसार, विवाह से पहले यह वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी साबित होती है. जो महिलाएं शादीशुदा हैं, वे भी 35 से 40 वर्ष की आयु तक यह टीका लगवा सकती हैं, लेकिन कम उम्र में इसका प्रभाव सबसे बेहतर रहता है.

भ्रांतियों पर लगाम: बांझपन की खबरें महज अफवाह
वैक्सीन को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों पर डॉ. अरविंद गेट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि इस टीके से बांझपन या प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है. डॉ. गेट ने कहा, “यह टीका वर्षों से निजी अस्पतालों में 4 से 5 हजार रुपये में लग रहा था, जिसे अब सरकार मुफ्त उपलब्ध करा रही है. अभिभावक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें.”

कैंसर से बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीका
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है. इसका मुख्य कारण ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ है. यदि समय पर वैक्सीन न ली जाए, तो भविष्य में कीमोथेरेपी और जटिल ऑपरेशनों का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कैंसर से बचने के लिए सक्रिय जीवनशैली भी जरूरी है. अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, महिलाओं को सप्ताह में कम से कम 150 से 180 मिनट शारीरिक व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए ताकि मोटापा और अन्य बीमारियों से बचा जा सके.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ब्रेकिंग | संजय राउत ने शिवसेना यूबीटी विस्फोट की अफवाहों का खंडन किया, सीएनएन-न्यूज18 से पुष्टि की | न्यूज18

June 16, 2026/
4:36 pm

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने सीएनएन-न्यूज18 को अपनी स्थिति की पुष्टि करते हुए, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट...

एमजी रोड पर धंसी सड़क, फलों से भरा पिकअप फंसा:बड़वानी में घटिया सीवरेज कार्य से लगा जाम, रहवासी बोले-सही तरीके से नहीं हो रहा काम

April 28, 2026/
12:34 pm

बड़वानी जिला मुख्यालय के एमजी रोड पर मंगलवार सुबह एक फलों से भरा पिकअप वाहन सड़क में धंस गया। घटना...

पेट्रोलियम मंत्री बोले-भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल:45 दिन का LPG स्टॉक है; पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें

May 13, 2026/
4:07 am

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन...

Govt Support Less Than 2% of Tesla, SpaceX Value

June 16, 2026/
3:36 pm

सैन फ्रांसिस्को13 मिनट पहले कॉपी लिंक टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने उन दावों को पूरी तरह खारिज...

साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बैंग्लोर लौटकर टेस्ट करवाना था

May 13, 2026/
1:03 pm

साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का...

आलिया भट्ट के नाम पर पाकिस्तान में फर्जीवाड़ा:एक्ट्रेस की AI एडिट फोटो से बेच रहे कपड़े; अलग-अलग इवेंट्स से उठाई तस्वीरें

April 21, 2026/
4:34 pm

पाकिस्तानी क्लोदिंग ब्रांड ‘वजायशा ऑफिशियल’ आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर विवादों में आ गया है। आलिया इन तस्वीरों...

Tata Motors CV Price Hike 2.5% From July 1, 2026

June 18, 2026/
2:33 pm

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी का...

राजनीति

HPV Vaccination in Alwar | HPV Vaccination Drive in Alwar & Khairthal

authorimg

Last Updated:

Alwar News: अलवर और खैरथल-तिजारा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. यहाँ 14 से 15 साल की बालिकाओं को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है. सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बांझपन जैसी बातें केवल अफवाह हैं. ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए दूसरा सबसे बड़ा खतरा है, जिससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अनिवार्य है.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए राजस्थान के अलवर और खैरथल-तिजारा जिलों में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य बालिकाओं को समय पर वैक्सीन लगाकर भविष्य में होने वाले कैंसर के जोखिम को शून्य करना है. अलवर जिले में 25 हजार और खैरथल-तिजारा में 11 हजार बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. खैरथल-तिजारा में अब तक 3500 बालिकाओं को यह सुरक्षा कवच दिया जा चुका है.

खैरथल-तिजारा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि सरकार ने फिलहाल 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण का मानदंड तय किया है. हालांकि, चिकित्सकीय आधार पर यह वैक्सीन 9 वर्ष की आयु के बाद कभी भी ली जा सकती है. डॉक्टर के अनुसार, विवाह से पहले यह वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी साबित होती है. जो महिलाएं शादीशुदा हैं, वे भी 35 से 40 वर्ष की आयु तक यह टीका लगवा सकती हैं, लेकिन कम उम्र में इसका प्रभाव सबसे बेहतर रहता है.

भ्रांतियों पर लगाम: बांझपन की खबरें महज अफवाह
वैक्सीन को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों पर डॉ. अरविंद गेट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि इस टीके से बांझपन या प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है. डॉ. गेट ने कहा, “यह टीका वर्षों से निजी अस्पतालों में 4 से 5 हजार रुपये में लग रहा था, जिसे अब सरकार मुफ्त उपलब्ध करा रही है. अभिभावक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें.”

कैंसर से बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीका
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है. इसका मुख्य कारण ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ है. यदि समय पर वैक्सीन न ली जाए, तो भविष्य में कीमोथेरेपी और जटिल ऑपरेशनों का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कैंसर से बचने के लिए सक्रिय जीवनशैली भी जरूरी है. अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, महिलाओं को सप्ताह में कम से कम 150 से 180 मिनट शारीरिक व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए ताकि मोटापा और अन्य बीमारियों से बचा जा सके.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket