अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’
अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया गया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिया।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। योगिता ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’
जेतपुरा में सड़क पर पानी, एक महीने में 15 हादसे:धार में नाली निर्माण के बाद भी निकासी फेल, ग्रामीण हो रहे परेशान

धार शहर से सटे ग्राम जेतपुरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने बनी नाली की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। इसके कारण धार-इंदौर रोड पर लगातार पानी फैल रहा है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले एक महीने में इस स्थान पर 10 से 15 बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं। हालांकि अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन लगातार हो रही ये घटनाएं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। नाली में कचरा जमा होने से सड़क पर पानी बह रहा गांव के निवासी आकाश सोलंकी ने बताया कि नाली का निर्माण तो किया गया है, लेकिन पानी उसमें जाने के बजाय सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे रोजाना यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। पंचायत सचिव अजीत बोड़ाने ने बताया कि नाली में कचरा जमा होने के कारण वह चोक हो गई है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को नाली की सफाई करवाई जाएगी, ताकि पानी का बहाव सामान्य हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल नाली की सफाई ही नहीं, बल्कि पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि इससे सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा और भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचाव संभव होगा।
पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; BJP के साथ होने का दावा

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल 24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। हरभजन के पास थी जेड प्लस सिक्योरिटी पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। सीएम भगवंत मान मांग चुके राष्ट्रपति से मिलने का समय उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग चुके हैं। भगवंत मान अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि वे राष्ट्रपति के सामने पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी पक्ष रखेंगे।
दतिया में खतरनाक कट बंद होगा, हादसों के कारण फैसला:हाईवे पर लगेंगी नई हाईमास्क लाइटें, आवारा गोवंश हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

दतिया में सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन की नींद तोड़ दी है। वर्ष 2025 में गोराघाट बॉर्डर से चिरोला बॉर्डर तक 80 हादसे दर्ज हुए, जबकि न्यू कलेक्ट्रेट से झांसी चुंगी तक 22 दुर्घटनाएं हुईं। इन खतरनाक आंकड़ों के बीच अब सड़क सुरक्षा समिति ने बड़े फैसले लेते हुए हड़ापहाड़ के कट को स्थायी रूप से बंद करने और पूरे हाईवे सिस्टम में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। हड़ापहाड़ का खतरनाक कट होगा पूरी तरह बंद हड़ापहाड़ का असुरक्षित कट, जो लंबे समय से हादसों की वजह बना हुआ था, अब पूरी तरह बंद किया जाएगा। पहले प्रशासन ने अस्थायी बैरिकेड लगाए थे, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते वे हटा दिए गए। अब इस कट को पत्थर की पक्की दीवार बनाकर सील किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की आवाजाही संभव न हो सके। हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना एनएच पर लगातार बढ़ते हादसों और अंधेरे की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स सुधारने के बजाय अब हर दो किलोमीटर पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए आरटीओ और यातायात पुलिस को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित स्थानों में पुलिस बिल्डिंग, बड़ौनी तिराहा, न्यू कलेक्ट्रेट और न्यायालय क्षेत्र शामिल हैं। हाल ही में मरम्मत कार्य के लिए खोला गया कलापुरम कट भी जल्द बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह न्यायालय के सामने नया कट खोलने की तैयारी है। प्रशासन का मानना है कि इससे रॉन्ग साइड चलने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और हादसों में कमी आएगी। जहां हादसे ज्यादा, वहां सख्ती ज्यादा जिन मार्गों पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और हाईवे पर रंबल स्ट्रिप्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। गोराघाट से इंदरगढ़ मार्ग तक झाड़ियों की सफाई, रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लगाने का काम भी किया जाएगा। हादसे रोकने के लिए यह कदम उठाएगा प्रशासन
लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

छतरपुर में लव मैरिज के बाद युवती के परिजनों ने युवक को पीट दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार शाम युवक के घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसने और युवती ने आपसी सहमति से विवाह किया है और दोनों एक ही समाज से संबंध रखते हैं। बावजूद इसके युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे युवती के परिवार के लोग अचानक उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने युवक समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के परिजन बोले- लड़की गहने लेकर गई युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से गहने और नकदी लेकर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर वे युवक के घर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
नेपा मिल में फिर शुरू हुआ उत्पादन:3 दिन में 310 मीट्रिक टन कागज तैयार, 71 साल हुए पूरे

बुरहानपुर स्थित एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड ने बिना किसी आर्थिक पैकेज के उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।मिल ने महज तीन दिनों में 310 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन किया है। 71 साल पुरानी इस मिल का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आज नेपा डे है और मिल को 71 वर्ष पूरे हो गए हैं। मिल के 71 साल के इतिहास में छह से सात साल ऐसे भी रहे जब कागज उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। 2022 में मिल फिर से शुरू हुई, लेकिन अगले चार वर्षों में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी। बार-बार बदले सीएमडी 2024 से 2026 के बीच मिल में तीन सीएमडी बदले गए। आरके चोखानी 26 मार्च 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक सीएमडी रहे, जिनके कार्यकाल में 7403 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन हुआ। इसके बाद अरविंद वढ़ेरा 16 अप्रैल 2025 से 23 फरवरी 2026 तक सीएमडी रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। अब भेल भोपाल से आए नरेश सिंह ने पदभार संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा भरी। इसके परिणामस्वरूप बंद पड़ी मिल की एक मशीन चालू कर तीन दिनों में 310 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन संभव हो पाया। अब दूसरी मशीन को भी चालू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि मिल को अभी भी सरकार से आर्थिक पैकेज का इंतजार है। लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को एडमिन ऑफिस से मिल में स्थानांतरित कर मशीन संचालन में लगाया गया है, जिससे उत्पादन में सुधार देखने को मिला है। 469 करोड़ से हुआ कायाकल्प वर्ष 2022 में 469 करोड़ रुपये की लागत से मिल का कायाकल्प किया गया था। हालांकि एक साल के भीतर ही संचालन धीमा पड़ गया और अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। अब एक बार फिर उत्पादन प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी भी पैकेज का इंतजार मिल को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 150 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की गई थी। सांसद सहित कई प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से भी मिले, लेकिन अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मिल को पैकेज मिल सकता है। यह है नेपा मिल का इतिहास
सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 25 अप्रैल की देर रात, पुलिस ने बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर एक डीजे साउंड सिस्टम और एक पिकअप वाहन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने अवैध डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले संचालकों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में, कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। 25 अप्रैल को राशी लॉन के सामने निर्धारित समयावधि के बाद बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम खैरीटेक, सिवनी निवासी 23 वर्षीय आयुष डेहरिया के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मौके से सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP15G4379 और डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया। जब्त सामग्री में चार बेस, दो टॉप, एक मिक्सर क्रॉसओवर, एक जनरेटर, चार सर्फिंग लाइट, दो फॉग लाइट, एक लाइट मिक्सर और चार वीआरएक्स शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक डालचंद ग्यारसिया, आरक्षक सौरभ ठाकुर और मिथलेश उइके सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो:बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर जाने क्या है पब्लिक की राय

“आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो” बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले कथावचक प्रदीप मिश्रा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी 3 से 4 बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। लेकिन इसके बीच बड़ा सवाल ये है कि आज के महंगाई भरे दौर में 4 बच्चों की बात करना जमीनी हकीकत से कितना मेल खाता है। आम पब्लिक इसपर क्या सोचती है। जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो…
आमिर खान बोले- बच्चों को वक्त नहीं दे पाया:फिल्म ‘एक दिन’ से पूरी हुई कमी, जुनैद की इंडिपेंडेंस पर गर्व, कहानी पर जताया भरोसा

आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। दैनिक भास्कर से बातचीत में आमिर ने फिल्म से अपने इमोशनल कनेक्शन और एक पिता के तौर पर भावनाएं साझा कीं। उन्होंने माना कि व्यस्त करियर के चलते वह बच्चों को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए, लेकिन इस फिल्म ने बेटे के साथ काम करने और करीब आने का मौका दिया। आमिर ने जुनैद की इंडिपेंडेंट सोच और अपने दम पर पहचान बनाने के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने बदलते सिनेमाई ट्रेंड्स, मजबूत कहानियों की अहमियत और रोमांटिक फिल्मों की कमी पर राय रखी। साथ ही अरिजीत सिंह के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। पेश हैं बातचीत के खास अंश। सवाल: ‘एक दिन’ आपके लिए कितनी खास फिल्म है? जवाब: मेरे लिए यह कई वजहों से खास फिल्म है। सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें जुनैद हैं और मुझे प्रोड्यूसर के तौर पर उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि मेरे लिए पर्सनल जर्नी भी है। सवाल: एक पिता के तौर पर यह अनुभव कैसा रहा? जवाब: सच कहूं तो मैंने अपनी जिंदगी में काम को ज्यादा समय दिया। जब बच्चे बड़े हो रहे थे, तब मैं उन्हें उतना वक्त नहीं दे पाया, जितना देना चाहिए था। यह बात मेरे अंदर हमेशा रहती है। सवाल: क्या इस फिल्म से आपको वह कमी पूरी करने का मौका मिला? जवाब: हां, बिल्कुल। जुनैद हमेशा से इंडिपेंडेंट रहे हैं। उन्होंने कभी मुझसे कुछ नहीं मांगा, न गाड़ी, न कोई सुविधा। वो हर चीज अपने दम पर करना चाहते हैं। ऐसे में एक पिता के तौर पर जो करने की इच्छा होती है, वह मुझे इस फिल्म के जरिए करने का मौका मिला। यह मेरे लिए इमोशनल अनुभव है। सवाल: कहानी ने आपको कितना प्रभावित किया? जवाब: जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो वह सीधे मेरे दिल को छू गई। मैं खुद रोमांटिक इंसान हूं और मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं। इसकी सादगी और भावनाएं मुझे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ की याद दिलाती हैं। सवाल: क्या आपको लगता है जुनैद का किरदार उनसे मिलता-जुलता है? जवाब: हां, काफी हद तक। जुनैद बचपन से शाय और रिजर्व नेचर के रहे हैं। वो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते थे, और मैं भी स्कूल-कॉलेज के दिनों में ऐसा ही था। सवाल: क्या आपके और जुनैद के स्वभाव में समानता है? जवाब: बिल्कुल। जब मैंने एक्टिंग शुरू करने का फैसला लिया था, तब लोग हैरान हो गए थे कि यह चुप-चाप रहने वाला लड़का एक्टिंग कैसे करेगा। उसी तरह जुनैद भी शांत स्वभाव के हैं। इस लिहाज से हम दोनों में समानता है। सवाल: जुनैद की एक्टिंग में आपको क्या खास लगता है? जवाब: उनकी सबसे बड़ी खूबी है कि वो जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। ‘महाराज’ में वो वही किरदार लगते हैं। ‘लवयापा’ में उनका अलग शेड दिखता है। वो ईमानदारी और सच्चाई से एक्टिंग करते हैं, जो बड़ी बात है। सवाल: आजकल एक्शन फिल्मों का दौर है, ऐसे में ‘एक दिन’ जैसी सॉफ्ट फिल्म को लेकर डर है? जवाब: हां, डर है। जब ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज हो रही थी, तब भी एक्शन फिल्मों का दौर था। उस समय भी लगता था कि हमारी सॉफ्ट फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं। आज 35 साल बाद भी वही डर है। सवाल: फिर भी आपको क्या भरोसा देता है? जवाब: मेरा मानना है कि टेक्नोलॉजी और ट्रेंड बदल सकते हैं, लेकिन कहानी की ताकत नहीं बदलती। अगर कहानी सच्चाई से कही गई है, तो वह दर्शकों तक जरूर पहुंचेगी। सवाल: क्या आपको लगता है दर्शक इस तरह की लव स्टोरी मिस कर रहे हैं? जवाब: हां, मुझे लगता है कि काफी समय से ऐसी मासूम, सच्ची लव स्टोरी नहीं आई है। आजकल ज्यादातर फिल्मों में या तो बड़ा स्केल होता है या ज्यादा ड्रामा। ऐसे में यह फिल्म अलग है। सवाल: ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘एक दिन’ में कोई कनेक्शन देखते हैं? जवाब: कुछ दिलचस्प समानताएं हैं। जैसे दोनों फिल्मों की रिलीज टाइमिंग काफी करीब है। ‘कयामत से कयामत तक’ 29 अप्रैल को आई थी और यह फिल्म भी एक मई को लगभग उसी समय रिलीज हो रही है, करीब 38 साल बाद। सवाल: क्या फिल्म की एंडिंग में बदलाव किया गया? जवाब: हां, शुरुआत में शूट की गई एंडिंग से हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसलिए आखिरी हिस्से पर दोबारा काम किया और उसे बेहतर बनाने की कोशिश की। सवाल: क्या एंडिंग का इमोशन बदला? जवाब: नहीं, इमोशन वही रखा गया है। बस उसे प्रभावशाली बनाने के लिए ट्रीटमेंट में बदलाव किया गया है। सवाल: अरिजीत सिंह के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: बहुत शानदार रहा। उन्होंने पहले हमारे गाने के लिए हां कर दी थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर गाने छोड़ने की घोषणा कर दी। उस समय हम घबरा गए थे। सवाल: फिर क्या हुआ? जवाब: मैंने उन्हें फोन कर पूछा कि क्या हम आएं या नहीं। उन्होंने प्यार से कहा कि वो हमारा गाना जरूर गाएंगे। उनके साथ काम करना घर जैसा अनुभव था। सवाल: अरिजीत के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी रही? जवाब: बहुत अच्छी। वो ब्रिलिएंट और गिफ्टेड आर्टिस्ट हैं। साथ ही सिंपल और अच्छे इंसान हैं। उनके साथ बना कनेक्शन हमेशा रहेगा। सवाल: नए टैलेंट को मौका देने के पीछे आपकी सोच क्या है? जवाब: मुझे लगता है कि अगर किसी में जुनून और मेहनत है, तो उसे मौका मिलना चाहिए। इंडस्ट्री को नए लोगों की जरूरत होती है। सवाल: डायरेक्टर सुनील पांडे में आपको क्या खास लगा? जवाब: वो हार्डवर्किंग और पैशनेट हैं। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर उनकी नजर रहती है और वो काम में पूरी तरह डूब जाते हैं। सवाल: क्या उन्होंने आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा? जवाब: हां, बिल्कुल। जो हमने कागज पर सोचा था, वो उन्होंने स्क्रीन पर अच्छे से उतारा है। पूरी टीम फिल्म से खुश है। सवाल: आप खुद को पुशी मानते हैं? जवाब: हां, मैं काम को लेकर सख्त हूं। लेकिन जब आप ऐसे लोगों के साथ







