Wednesday, 16 Sep 2026 | 07:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ई-रिक्शा की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत:इंदौर में अस्पताल से भागी महिला ड्राइवर; गार्डन में जा रहा था खेलने

इंदौर के हीरानगर में रहने वाले 12 साल के एक बच्चे की हादसे में मौत हो गई। वह गार्डन में खेलने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय उसे एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने बच्चे को उठाया और ई-रिक्शा चला रही महिला के साथ उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही महिला वहां से भाग गई। हीरानगर पुलिस के मुताबिक मृतक 12 वर्षीय करण पिता मुकेश डामोर निवासी रघुनंदन बाग है। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे सड़क पार करते समय उसे ई-रिक्शा (MP09-AT5741) ने टक्कर मार दी। हादसे में करण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण के परिजनों ने बताया कि वह घर के सामने स्थित ग्लोवर गार्डन में दूसरे बच्चों के साथ खेलने जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। करण का परिवार मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है। उसके पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। पुलिस अब ई-रिक्शा चला रही महिला की तलाश कर रही है। इधर, सेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने किया सुसाइड वहीं, एक अन्य मामले में तेजाजी नगर इलाके में सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। वह तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज नहीं गया था। शाम को उसका दोस्त कमरे पर उसे देखने पहुंचा तो छात्र फंदे पर लटका मिला। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक उत्कर्ष (21) ने सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फांसी लगाई। उसका दोस्त हिमांशु उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उत्कर्ष मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था और पिछले तीन साल से यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उत्कर्ष शुक्रवार को कमरे से बाहर नहीं निकला था। उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। शुरुआती जांच में उसके डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि परिवार से संपर्क किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
GT vs RCB IPL 2026 Live Score: Follow Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru match. (Picture Credit: X/@IPL)

April 30, 2026/
5:46 pm

आखरी अपडेट:30 अप्रैल, 2026, 17:46 IST सीईओ का यह बयान भाजपा के इन आरोपों के बाद आया है कि बुधवार...

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला:'जन आक्रोश रथ यात्रा' टीकमगढ़ पहुंची, वकीलों से चर्चा, हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा

February 20, 2026/
9:23 pm

टीकमगढ़ में शुक्रवार को पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शाम...

पहलवान बिस्वा शर्मा का बड़ा आरोप- 'कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के आधार पर मेरी पत्नी पर लगाया आरोप'

April 6, 2026/
9:47 am

असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा विश्व ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेरी पत्नी के...

एकल घर खरीद की सबसे बड़ी डील:रिनात ने 5 हजार करोड़ का खरीदा घर; मां का खाली पर्स देख लिया प्रण, पैसों से भर देंगे

April 25, 2026/
5:57 pm

यूक्रेन के सबसे अमीर व बैंकिंग कारोबारी रिनात अख्मेतोव (59) ने यूरोपीय देश मोनाको के मारेटेरा में 5,137 करोड़ रु....

विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना पूरा हुआ:देवरकोंडा ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

March 27, 2026/
6:54 pm

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर विजय ने सोशल...

इंदौर में कांग्रेस की बैठक में हंगामा:भोजन को लेकर धक्का-मुक्की, प्रदेश प्रभारी चौधरी ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बताया BJP का एजेंट बताया

March 24, 2026/
5:54 pm

इंदौर में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के दौरे के दौरान पार्टी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ई-रिक्शा की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत:इंदौर में अस्पताल से भागी महिला ड्राइवर; गार्डन में जा रहा था खेलने

ई-रिक्शा की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत:इंदौर में अस्पताल से भागी महिला ड्राइवर; गार्डन में जा रहा था खेलने

इंदौर के हीरानगर में रहने वाले 12 साल के एक बच्चे की हादसे में मौत हो गई। वह गार्डन में खेलने जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय उसे एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने बच्चे को उठाया और ई-रिक्शा चला रही महिला के साथ उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही महिला वहां से भाग गई। हीरानगर पुलिस के मुताबिक मृतक 12 वर्षीय करण पिता मुकेश डामोर निवासी रघुनंदन बाग है। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे सड़क पार करते समय उसे ई-रिक्शा (MP09-AT5741) ने टक्कर मार दी। हादसे में करण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण के परिजनों ने बताया कि वह घर के सामने स्थित ग्लोवर गार्डन में दूसरे बच्चों के साथ खेलने जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। करण का परिवार मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है। उसके पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। पुलिस अब ई-रिक्शा चला रही महिला की तलाश कर रही है। इधर, सेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने किया सुसाइड वहीं, एक अन्य मामले में तेजाजी नगर इलाके में सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। वह तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज नहीं गया था। शाम को उसका दोस्त कमरे पर उसे देखने पहुंचा तो छात्र फंदे पर लटका मिला। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक उत्कर्ष (21) ने सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फांसी लगाई। उसका दोस्त हिमांशु उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उत्कर्ष मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था और पिछले तीन साल से यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक उत्कर्ष शुक्रवार को कमरे से बाहर नहीं निकला था। उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। शुरुआती जांच में उसके डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि परिवार से संपर्क किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket