Friday, 02 Oct 2026 | 10:43 PM

Trending :

Karnataka Schools Controversy | Teachers On SIR Duty, Students Face Exams 174 लोगों को बचाने वाले पायलट को बॉलीवुड का सलाम:जावेद अख्तर बोले- स्मित को महावीर चक्र मिले; माधवन-देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स ने की तारीफ हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी
EXCLUSIVE

नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगी, 3दिन में 3वारदात:ऊपर असली नोट, नीचे कागज की कतरन; विश्वास में लेकर उतरवाए जेवर; CCTV में आरोपी कैद

नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगी, 3दिन में 3वारदात:ऊपर असली नोट, नीचे कागज की कतरन; विश्वास में लेकर उतरवाए जेवर; CCTV में आरोपी कैद

ग्वालियर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। ठग पहले पता पूछने के बहाने बात शुरू करते हैं, फिर नोटों की गड्डी का लालच देकर गहने उतरवा लेते हैं। पिछले तीन दिनों में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं लाखों के जेवर गंवा चुकी हैं। रविवार को सामने आए मामले के बाद सोमवार को दो और वारदातों का खुलासा हुआ है। मुरार घोसीपुरा निवासी उषा राणा सोमवार दोपहर मुरार के सदर बाजार आई थीं। जब वह वापस लौट रही थी तो चिक संतर में एक लड़के ने पहले पता पूछा फिर महिला से बातचीत करने लगा। इसी समय दो और लड़के उसकी मदद के लिए आ गए। नोटों की गड्‌डी दिखाकर महिला को लालच दिया। विश्वास दिलाने के लिए महिला का मंगलसूत्र, कान के बाले व अंगुठियां रूमाल में रखवा लीं। इसके बाद नोटों की गड्‌डी देकर तीनों युवक चले गए। कुछ देर बाद जब महिला ने बैग खोला तो उसमें जेवर नहीं थे। साथ ही नोटों की गड्‌डी में सिर्फ ऊपर का नोट असली था बाकी सभी कागज की कतरन थे। मामले की शिकायत मुरार थाना में की गई है। रविवार को भी हो चुकी ऐसी ही वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के हुजरात पुल के पास 60 वर्षीय वफातन बेगम 26 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तानसेन नगर से अपने मायके आई थी। वे यहां से दवा लेने के लिए जा रही थीं। एक युवक ने डबरा का पता पूछकर रोका। बातचीत के दौरान उसके दो साथी और आ गए। उन्होंने महिला को थैले में रखी 500-500 रुपए की गड्डियां दिखाकर कहा कि उन्हें पकड़े जाने का डर है, इसलिए वह यह रकम महिला के पास सुरक्षित रखना चाहते हैं। विश्वास दिलाने के नाम पर आरोपियों ने महिला से कहा कि वह अपने जेवर रूमाल में रख दे। महिला उनके झांसे में आ गई और कान के बाले व चेन उतारकर दे दिए। आरोपी नोटों की गड्डी देकर मौके से चले गए। बाद में पता चला कि गड्डी में ऊपर एक असली नोट था, जबकि बाकी कागज की कतरन थी और जेवर गायब हो चुके थे। सीसीटीवी में कैद आरोपी कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात के दौरान एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। तीनों मामलों को जांच में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे करते हैं ठगी पहले पता पूछने या मदद मांगने के बहाने बातचीत शुरू करते हैं फिर दो-तीन साथी मिलकर सहानुभूति का माहौल बनाते हैं नोटों की गड्डी दिखाकर लालच देते हैं विश्वास के नाम पर जेवर उतरवाकर रूमाल में रखवाते हैं नकली नोट देकर मौके से फरार हो जाते हैं पुलिस ने कहा सावधान रहें किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने जेवर या सामान न दें नोटों की गड्डी या पैसे के लालच में बिल्कुल न आएं सुनसान जगह पर किसी के साथ न जाएं संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी:खेड़ापति मंदिर ले जाकर उतरवाए जेवर ग्वालियर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ मंदिर परिसर में ठगी का अजीब मामला सामने आया है। लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपी महिला उसे खेड़ापति मंदिर ले गई और चालाकी से उसके जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ई-रिक्शा से मंदिर ले जाकर जाल बिछाया

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (28 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा। इसके लिए दर्शकों की एंट्री शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने दर्शकों के लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था भी की है। कुल आठ पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें से तीन पार्किंग वीआईपी के लिए हैं, जबकि बाकी पांच पार्किंग आम लोगों के लिए रखी गई हैं। 13 पॉइंट के साथ टॉप पर पंजाब की टीम पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसमें अपने सात मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर है, जिसने अपने आठ मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीते हैं और तीन मुकाबले हारे हैं। टॉप ऑर्डर कर रहा अच्छी परफॉर्मेंस पंजाब का टॉप ऑर्डर अच्छी परफॉर्मेंस कर रहा है, इसलिए टीम पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम के ओपनर प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह की परफॉर्मेंस अच्छी चल रही है। हर मुकाबले में दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। इसी वजह से टीम अभी तक कोई मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: कूपर कोनोली: कोनोली इस सीजन में पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं। वे टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। प्रियांश आर्या: इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 248.24 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में मात्र 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी भी खेली है। श्रेयस अय्यर: टीम के कप्तान के रूप में अय्यर ने न केवल शानदार नेतृत्व किया है, बल्कि 208 रन बनाकर बल्लेबाजी को स्थिरता भी दी है। उन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए हैं। अर्शदीप सिंह: पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप डेथ ओवर्स और पावरप्ले में टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। वे टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी: मात्र 15 साल की उम्र के इस खिलाड़ी ने 246 रन बनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इस सीजन में आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंदों पर) भी जड़ा है। यशस्वी जायसवाल: जायसवाल ने अपनी निरंतरता जारी रखते हुए इस सीजन में अब तक 223 रन बनाए हैं। वे वैभव के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। रवि बिश्नोई: लैग स्पिनर बिश्नोई राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। उनकी फिरकी बीच के ओवरों में विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ध्रुव जुरेल: मध्यक्रम में जुरेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को कई बार मुश्किलों से निकाला है। उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 81 रनों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों में देर रात आग लग गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच हुई। आग लगने से लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवाओं और सूखी बांस की झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। वहीं लाइट भी बंद करवाई गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लालघाटी थाने में पदस्थ एसआई हेमेंद्र पटेल के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रारंभिक जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानिए कारण और बचाव के आसान उपाय

authorimg

कम उम्र में बालों का सफेद होना आज के समय की एक तेजी से बढ़ती समस्या बन गई है. पहले इसे बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण माना जाता था, लेकिन अब 14 से 30 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में भी यह समस्या तेजी से देखने को मिल रही है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल बाहरी कारणों का परिणाम नहीं है, बल्कि शरीर के अंदरूनी असंतुलन का संकेत भी हो सकता है. कम उम्र में बाल क्यों होते हैं सफेद आयुर्वेद में समय से पहले बाल सफेद होने को ‘अकाल पल्यता’ कहा जाता है. यह समस्या मुख्य रूप से शरीर के दोषों, विशेषकर पित्त दोष के बढ़ने से जुड़ी होती है. जब पित्त असंतुलित हो जाता है, तो शरीर में गर्मी बढ़ती है जिसका सीधा असर बालों की जड़ों पर पड़ता है. इससे बालों को काला बनाए रखने वाला पिगमेंट कम होने लगता है और बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं. इस विषय पर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि एक बार बाल सफेद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाए, तो उसे पूरी तरह पहले जैसा काला करना संभव नहीं होता, लेकिन इसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि वातावरण को बदलना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन सही खानपान अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. गलत खानपान भी है कारण उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में तीन दोष होते हैं वात, पित्त और कफ. कई मामलों में बाल सफेद होने का कारण जेनेटिक फैक्टर भी होता है, लेकिन गर्मियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन इस समस्या को बढ़ा देता है. गुड़, अचार, चटनी, ड्राई फ्रूट्स, चाय और कॉफी जैसे खाद्य पदार्थ पित्त को बढ़ाते हैं, जिससे बालों के सफेद होने की समस्या तेज हो सकती है. बालों को सफेद होने से बचाने के लिए क्या खाएं इससे बचाव के लिए ठंडी तासीर वाले, मीठे, कड़वे और कसैले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. जैसे नारियल पानी, खीरा, तरबूज, अनार, आंवला, सौंफ, धनिया, पुदीना, घी और दूध. ये शरीर को ठंडक देते हैं और पित्त दोष को संतुलित रखते हैं, जिससे जलन और एसिडिटी भी कम होती है. डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि कई लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाते समय सिर पर भी गर्म पानी डालते हैं, जो सही नहीं है. इससे पित्त दोष बढ़ता है और बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं. क्या है आयुर्वेदिक उपाय उन्होंने सलाह दी कि बचपन से ही जल नेति अपनाने से भी बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है. जल नेति आयुर्वेद और योग (हठयोग) में वर्णित एक प्राचीन शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जिसमें गुनगुने नमक वाले पानी से नासिका मार्ग को साफ किया जाता है. इसमें एक नासिका से पानी डालकर दूसरी नासिका से बाहर निकाला जाता है. इसके अलावा अनु तेल का नियमित उपयोग भी फायदेमंद है. रोजाना नाक में 2 से 3 बूंद अनु तेल डालने से लाभ मिलता है. साथ ही, बचपन से ही भृंगराज तेल का बालों में उपयोग करने से बाल लंबे समय तक काले और स्वस्थ बने रहते हैं.

ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान का यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने को लेकर गंभीर है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान मौजूदा संकट से बाहर निकलना चाहता है। हालांकि रूबियो ने यह भी कहा कि कोई भी डील ऐसी नहीं होगी, जिससे ईरान परमाणु हथियार बना सके। उन्होंने कहा कि ईरान की आर्थिक हालत लगातार खराब हुई है। महंगाई, कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत और प्रतिबंध अब भी जारी हैं। संघर्ष शुरू होने से पहले ईरान जिन समस्याओं से जूझ रहा था, वे अब भी मौजूद हैं और ज्यादातर पहले से ज्यादा खराब हो चुकी हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को ईरान का बंधक बनने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। अगर जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी पड़े, पैसा देना पड़े या धमकी झेलनी पड़े, तो इसे खुला रास्ता नहीं माना जा सकता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

गर्मी में चेहरा हो रहा है काला और बेजान, तो यहां जानिए दादी-नानी के आयुर्वेदिक नुस्खे जो धूप से बचाएंगे स्किन

authorimg

Last Updated:April 28, 2026, 06:08 IST गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है, जिससे चेहरा रूखा, काला और बेजान हो सकता है. ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी बेहद कारगर साबित होते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, बेसन-दही फेस पैक, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक उपाय त्वचा को ठंडक देने के साथ टैनिंग और सनबर्न से बचाते हैं. सही खानपान और हाइड्रेशन भी ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद जरूरी है. जौनपुर: गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है. त्वचा रूखी, काली और बेजान होने लगती है. ऐसे में चेहरे की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय ने बताया अगर समय रहते त्वचा का ख्याल रखा जाए, तो धूप के नुकसान से बचा जा सकता है. हमारे दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही प्रभावी हैं. धूप में निकलने से पहले क्या करें डॉ कुसुम. पांडेय ने बताया कि धूप में निकलने से पहले चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाना चाहिए. यह त्वचा को सूखने से बचाता है और एक प्राकृतिक परत बनाता है. इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े या दुपट्टे से ढकना भी जरूरी है. गर्मियों में दादी-नानी का नुस्खा घरेलू उपायों की बात करें, तो दादी-नानी बेसन और दही का फेस पैक लगाती थीं. यह त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है. एक चम्मच बेसन में दही और थोड़ा सा हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. खीरा और गुलाब जल भी गर्मी में बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरे का रस चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. वहीं गुलाब जल त्वचा को तरोताजा रखता है. दादी-नानी अक्सर दिन में दो से तीन बार चेहरे पर गुलाब जल लगाती थीं. एलोवेरा (घृतकुमारी) का उपयोग भी आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न और दाग-धब्बे कम होते हैं. यह त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और नमी बनाए रखता है. सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि खानपान भी बहुत जरूरी डॉ. पांडेय ने कहा कि सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि खानपान भी बहुत जरूरी है. गर्मी में अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है. पुराने समय में दादी-नानी धूप से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचती थीं और सिर पर गीला कपड़ा रखती थीं. यही कारण था कि उनकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार रहती थी. अगर आप भी इन आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाते हैं, तो तेज धूप में भी अपने चेहरे को सुरक्षित और सुंदर बनाए रख सकते हैं. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jaunpur,Jaunpur,Uttar Pradesh First Published : April 28, 2026, 06:08 IST

प्याज दिखाकर बोले सिंधिया- मैं जवान, मेरी आत्मा बूढ़ी:भाजपा विधायक ने फिर दिखाया 'ढाई सौ किलो का मुक्का'; भाजपा के बैनर से 'नारी-शक्ति' आउट

प्याज दिखाकर बोले सिंधिया- मैं जवान, मेरी आत्मा बूढ़ी:भाजपा विधायक ने फिर दिखाया 'ढाई सौ किलो का मुक्का'; भाजपा के बैनर से 'नारी-शक्ति' आउट

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सिंधिया ने जेब से निकाला ‘जादुई प्याज’ शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचने का देशी नुस्खा बताया। मंच से बोलते-बोलते उन्होंने अपनी जेब से प्याज निकाला और सभी को दिखाते हुए कहा- कितनी भी गर्मी हो, जेब में प्याज रखो और निकल जाओ, कुछ नहीं होगा। सिंधिया ने कहा- मेरा जितना पसीना टपकता है, उतना ही ज्यादा मजा आता है। न मेरी गाड़ी में एसी चलता है और न ही मैं एसी में बैठता हूं। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून में 51 डिग्री की गर्मी में कैसे रहते हो तो मैं कहता हूं- ये चंबल की चमड़ी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा काफी बूढ़ी है। इसके बाद जेब से प्याज निकालते हुए बोले- पॉकेट में प्याज रखो, तुम्हें कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा- आधुनिक युग में सभी डिब्बे (मोबाइल) लेकर घूम रहे हैं, लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। सिंधिया ने पारंपरिक उपायों की वकालत करते हुए कहा- जैसे आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है, वैसे ही हमें पुरानी चीजों को नहीं भूलना चाहिए। जून में तापमान 51 डिग्री तक पहुंच जाए, तब भी सिर पर गमछा बांधो और जेब में प्याज रखो। उनकी बातें सुनकर मंच के नीचे मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जेब में रखा प्याज दिखाया। इस पर सिंधिया ने हंसते हुए कहा- देखो, दादा की जेब में भी प्याज रखा है। उन्होंने आगे कहा- सिंधिया परिवार हमेशा जनता और जमीन से जुड़ा रहा है। यही हमारा रिश्ता है। आपका प्यार और आशीर्वाद बना रहे। आपकी सेवा के लिए यह योद्धा आखिरी सांस तक तत्पर रहेगा। अब लोग कह रहे हैं कि सिंधिया ने एक तीर से दो निशाने साध दिए। गर्मी से बचने का देशी उपाय भी बता दिया और खुद को जनता व जमीन से जुड़ा नेता भी साबित कर दिया। भाजपा विधायक ने फिर दिखाया ‘मुक्का’ भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने चर्चित ‘मुक्के’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा परिसर में अपना मुक्का दिखाया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों ने उनका हाथ मजबूत किया है, इसलिए यह हाथ महिला सशक्तीकरण के साथ है और मोहन सरकार के समर्थन में भी खड़ा है। विधायक ने पहले अपना हाथ दिखाते हुए कहा- ये पंजा है। फिर मुट्ठी बांधते हुए बोले- अब ये मुक्का हो गया है। मीडिया ने जब उनके मुक्के का वजन पूछा तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया- ढाई सौ किलो का। और जब पूछा गया कि यह किस पर पड़ेगा तो उन्होंने कहा- कांग्रेस पर। दरअसल, हाल ही में प्रीतम लोधी के बेटे ने अपनी थार कार से कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो विधायक ने एक आईपीएस अधिकारी को खुली धमकी दी थी। उस दौरान एक वीडियो में उन्होंने अपना मुक्का दिखाते हुए कहा था- ये पहले ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का हो गया है। लगातार बयानबाजी के बाद भाजपा संगठन ने विधायक को तलब किया था और उन्हें शब्दों की मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद लोधी ने अपने बयान पर खेद जताया और भविष्य में संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की बात कही थी। अब लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि भाजपा ने कुछ समय के लिए विधायक के ‘मुक्के’ का वजन हलका जरूर कर दिया था, लेकिन लगता है कि वह फिर से तेजी से ढाई सौ किलो का हो गया है। भाजपा के बैनर में ‘नारी शक्ति’ ही आउट भाजपा इन दिनों जोर-शोर से ‘नारी शक्ति वंदन’ की बात कर रही है। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल के गिरने पर वह कांग्रेस को घेर रही है। इसी बीच एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब भाजपा के मंच पर ही ‘नारी शक्ति’ आउट ऑफ फ्रेम हो गईं। मामला शिवपुरी का है, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा बैनर लगाया गया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री-विधायकों के फोटो तो लगाए गए, लेकिन शिवपुरी की नगर पालिका अध्यक्ष और शहर की प्रथम नागरिक गायत्री शर्मा की तस्वीर ही गायब थी। जब आयोजकों का ध्यान इस ओर गया तो आनन-फानन में बैनर की खाली जगह पर गायत्री शर्मा का फोटो चिपका दिया गया। आयोजकों ने यह भूल केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही सुधार ली। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और भाजपा पर तंज कस रहे हैं। ‘नारी शक्ति वंदन’ के बीच ‘नारी शक्ति’ को ही बैनर से बाहर रखना चर्चा का विषय बन गया है। जब भाजपा विधायक की जुबान फिसल गई विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक प्रियंका मीणा की जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने में गलती कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘नरेंद्र सिंह मोदी’ कह दिया। हालांकि, विधायक ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली और फिर ‘नरेंद्र मोदी’ कहा। विधायक महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो निर्णय लिया है, वह बेहद अद्भुत है। यह फैसला महिलाओं को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझ नहीं आता कि विपक्ष इस मुद्दे पर अड़ंगा क्यों लगा रहा है। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें – कलेक्टर की ‘सिंधिया भक्ति’, मंच से कहा- ‘महाराज साहब’: गांव के आंगन में कलेक्टर की सुकून भरी नींद शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज साहब’ कहकर संबोधित किया। ये बात सिंधिया के किसी समर्थक या कार्यकर्ता ने कही होती, तो इतनी चर्चा नहीं होती। लेकिन जिले के प्रशासनिक मुखिया ने मंच से ऐसा कहा, तो लोगों का

सड़क के गड्‌ढ़ों में ई-रिक्शा से सफर, तय मानिए चोरी:ग्वालियर में दिल्ली-यूपी का गैंग सक्रिय, स्टेशन-बस स्टैंड से एक किलोमीटर का एरिया डेंजर जोन

सड़क के गड्‌ढ़ों में ई-रिक्शा से सफर, तय मानिए चोरी:ग्वालियर में दिल्ली-यूपी का गैंग सक्रिय, स्टेशन-बस स्टैंड से एक किलोमीटर का एरिया डेंजर जोन

यदि आप ग्वालियर में स्टेशन या रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड के आसपास से ई-रिक्शा (टमटम) में सवार हो रहे हैं। आगे रास्ता खराब है और आपके बैग में गहने या नकदी है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ग्वालियर की खुदी सड़कों पर ई-रिक्शा में झटके लगने के बीच उसमें सवार चोर महिलाएं आपके बैग से कब गहने-नकदी निकाल ले जाएंगी यह पता भी नहीं चलेगा। जब तक गहने-नकदी चोरी का पता चलेगा काफी देर हो चुकी होगी। ग्वालियर में पिछले दो महीने में 29 इस तरह की वारदात हुई हैं। जिसमें कुछ न कुछ सामान चोरी हुआ है। वारदात के बाद पुलिस के हाथ में CCTV कैमरे की फुटेज रह जाती है। लगातार वारदात के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार गैंग का पता लगाने क्राइम ब्रांच की टीम भी लगा रखी हैं। एक किलोमीटर के एरिया में वारदात ग्वालियर में ई-रिक्शा में चोरी करने वाला यह यूपी के आगरा, इटावा का गिरोह है। यह स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, गोला का मंदिर बस स्टैंड, झांसी रोड बस स्टैंड के आसपास सक्रिय रहता है। एक किलोमीटर का एरिया इस गिरोह का रोड मैप होता है। बाहर से आने वाले मुसाफिरों के लिए यही डेंजर जोन रहता है। यह गैंग बाहर से आने वाले मुसाफिरों को टारगेट कर उनके साथ ई-रिक्शा में सवार होते हैं। जब सड़क के गड्‌ढों के बीच से ई-रिक्शा गुजर रहा होता है और उसमें सवार लोग झटके खा रहे होते हैं। गैंग के सदस्य मुसाफिर के बैग पर हाथ मारकर गहने-नकदी पार कर देते हैं। गैंग में दो महिलाएं व पुरुष शामिल ग्वालियर में पिछले दो महीने में ई-रिक्शा में 29 चोरी की वारदात हुई हैं। सभी वारदातों में चोरी का संदेह ई-रिक्शा में फरियादी के साथ सवार एक या दो महिलाएं रहीं हैं। गैंग में एक पुरुष साथी भी होता है, जो वारदात के बाद इनको स्पॉट से निकाल ले जाने में एक्सपर्ट होता है। खुदी सड़कें कर रहीं चोरों का काम आसान वैसे ई-रिक्शा में बैठकर किसी के बैग पर हाथ साफ करना आसान नहीं होता है, लेकिन ग्वालियर शहर की खुदी व जर्जर सड़क चोर गिरोह के काम को आसान बना देती हैं। ई-रिक्शा में सॉकर नहीं होते हैं। ऐसे में जब वह खुद सड़क पर आता है तो उसमें आम वाहनों की अपेक्षा ज्यादा तेज झटके लगते हैं। इसी बीच आसपास बैठी महिलां चोर टारगेट के बैग पर हाथ साफ कर जाती हैं। यही कारण है कि सबसे ज्यादा वारदात जर्जर सड़क पर हुई हैं। थानों की सीमा का विवाद बचाता है चोर इस तरह की वारदातों में फरियादी के लिए सबसे बड़ी चुनौती एफआईआर कराना होता है। ई-रिक्शा में सफर के दौरान वारदात में कई थानों की सीमा बदल जाती है। इसके बाद फरियादी वारदात के बाद कई थानों के चक्कर काटता है। वारदात के चार से पांच दिन बाद पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद घटना को दर्ज करती है। वारदात करने वालों को भागने के लिए पूरा मौका मिल जाता है। यह है ई-रिक्शा में चोरी के बड़े मामले केस-1 – थाटीपुर निवासी 28 वर्षीय रीना जाटव अपने पिता लोकेन्द्र सिंह जाटव के साथ 16 अप्रैल को पुरानी छावनी में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रही थीं पहले वह थाटीपुर से टेंपो में गोला का मंदिर चौराहे तक पहुंचीं, जहां से दोनों नीले रंग के ई-रिक्शा में सवार हुए। कुछ दूरी बाद एक अन्य महिला भी ई-रिक्शा में बैठी, जो रीना के पास आकर बैठ गई। रास्ते में जब-जब ई-रिक्शा गड्ढों से गुजरा, संदेही महिला पर्स से पांच लाख के गहने चोरी कर यादव धर्मकांटा के पास उतर गई। पुरानी छावनी पहुंचकर महिला ने बैग देखा तो घटना का पता लगा। 16 अप्रैल की घटना के बाद पीड़िता गोला का मंदिर, हजीरा व पुरानी छावनी तीन थानों के चक्कर काटती रही। केस-2 – मुरैना निवासी 32 वर्षीय भारत सिंह राठौर, पिता रमेश सिंह राठौर, दिल्ली में ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। वह बहन के ससुर के निधन पर मुरैना आए थे और कार्यक्रम के बाद पत्नी के साथ आदित्यपुरम स्थित ससुराल जा रहे थे। गोला का मंदिर पर बस से उतरने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा (MP 07 ZJ 0250) लिया। कुछ दूरी पर दो महिलाएं भी उसमें बैठ गईं। डीडी नगर गेट के पास उतरने के बाद किराया देकर वे आगे बढ़े। तभी बैग की चेन खुली दिखी। बैग चेक करने पर दो लाख के गहने गायब मिले। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जब तक महिलाएं भाग चुकी थीं। केस-3 – ग्वालियर के करगंवा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय सिंह जाटव पत्नी सपना जाटव और बच्चों के साथ भिंड में शादी समारोह में गए थे। 5 अप्रैल को लौटते समय वे बस से गोला का मंदिर चौराहा पर उतरे और वहां से मुरार 6 नंबर चौराहा के लिए एक लाल रंग का ई-रिक्शा किराए पर लिया। कुछ ही दूरी तय करने के बाद गोला का मंदिर स्थित शराब दुकान के पास ई-रिक्शा चालक ने दो महिलाओं को और बैठा लिया। ई-रिक्शा 6 नंबर चौराहा पहुंचा और दंपति उतरा, तब बैग चेक करने पर उसकी चेन खुली मिली। डीएसपी क्राइम मनीष यादव ने बताया ई-रिक्शा में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। ग्वालियर में बाहर की कुछ गैंग सक्रिय हैं। इन गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस की टीम स्टेशन-बस स्टैंड के आसपास सक्रिय है। साथ ही घटना के बाद मिले CCTV फुटेज से भी गैंग की तलाश की जा रही है।

ग्वालियर में PTS परिसर की दीवारें बन गई कैनवास:25 आरक्षक कर रहे दीवारों पर चित्रकारी; राजस्थान से ट्रेनिंग लेने आया है 1020 नवआरक्षकों का बैच

ग्वालियर में PTS परिसर की दीवारें बन गई कैनवास:25 आरक्षक कर रहे दीवारों पर चित्रकारी; राजस्थान से ट्रेनिंग लेने आया है 1020 नवआरक्षकों का बैच

ग्वालियर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) तिघरा में एक अनूठी पहल शुरू की गई है। राजस्थान पुलिस से आए 1020 नवआरक्षकों के बैच में से 25 प्रशिक्षुओं को चुना गया है, जिन्हें पेंटिंग का शौक है। ये नवआरक्षक पीटीएस परिसर की 350 से अधिक दीवारों पर चित्रकारी कर रहे हैं। यह रचनात्मक कार्य प्रशिक्षण के साथ-साथ परिसर को आकर्षक बना रहा है और नवाचार का उदाहरण पेश कर रहा है। पीटीएस परिसर की दीवारें अब कैनवास बन गई हैं, जिन पर रंगों के माध्यम से संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संदेश उकेरे जा रहे हैं। प्रशिक्षु आरक्षक कड़ी धूप में भी दिन-रात वॉल पेंटिंग का काम कर रहे हैं। अब तक 50 से अधिक दीवारों पर चित्रकारी पूरी हो चुकी है। इन चित्रों में राजस्थान की लोक कला और मध्यप्रदेश की पारंपरिक गोंड कला का संगम देखा जा सकता है। पिछवाई कला, कच्ची घोड़ी जैसी कलाओं को उकेरा दीवारों पर नाथद्वारा की पिछवाई कला, शेखावाटी क्षेत्र की कच्ची घोड़ी और बीकानेर की उस्ता कला को बारीकी से दर्शाया है। मध्यप्रदेश की गोंड कला भी इन चित्रों में प्रमुखता से शामिल है। कलाकार नवआरक्षक पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी चित्रों के माध्यम से संदेश दे रहे हैं। प्रशिक्षु आरक्षकों ने बताया कि उन्हें पीटीएस की इंस्ट्रक्टर निरीक्षक नीलम तंवर ने इस कार्य के लिए प्रेरित किया। एसपी के मार्गदर्शन से उन्हें आगे बढ़ने का हौसला मिला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे अपनी कला के माध्यम से प्रशिक्षण केंद्र को सुंदर बना रहे हैं। एमपी-राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन प्रशिक्षु अजीत ने जानकारी दी कि उनकी टीम पिछले 15-20 दिनों से लगातार वॉल पेंटिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रयास का उद्देश्य केवल सजावट नहीं, बल्कि राजस्थान और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को एक साथ प्रदर्शित करना भी है। सभी साथी इस कार्य को टीमवर्क के रूप में पूरा कर रहे हैं।